बसवरिया फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर, सिट्ठी टीम की शानदार जीत **बेतिया/लौरिया।** लौरिया प्रखंड के ### बसवरिया फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर, सिट्ठी टीम की शानदार जीत **बेतिया/लौरिया।** लौरिया प्रखंड के देवराज क्षेत्र अंतर्गत बसवरिया गांव में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। ग्रामीण खेल प्रेमियों की भारी भीड़ के बीच मुकाबले लगातार दिलचस्प होते जा रहे हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन सिकटा-देवराज के समाजसेवी **सुफियान खान** ने फीता काटकर किया। इस मौके पर सुशांत तिवारी, जिला फुटबॉल संघ के सचिव डॉ. आई. हक, निपु दीक्षित और पूर्व मुखिया गुल अनवर भी मौजूद रहे। **मुख्य अतिथि सुफियान खान** ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में ऐसे आयोजन युवाओं के लिए बेहतरीन मंच साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि खेल से न केवल प्रतिभा निखरती है, बल्कि अनुशासन, एकता और आत्मविश्वास का भी विकास होता है। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में **सिट्ठी** की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए **देवराज** को पेनल्टी शूटआउट में **4-2** से हराया। निर्धारित समय तक मैच 1-1 की बराबरी पर रहा, लेकिन पेनल्टी में सिट्ठी के खिलाड़ियों ने बाजी मार ली। टूर्नामेंट में कई मजबूत टीमें भाग ले रही हैं, जिससे हर मुकाबला रोमांचक बनता जा रहा है। आयोजकों के अनुसार सेमीफाइनल मुकाबले **18 और 19 अप्रैल** को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल **20 अप्रैल** को आयोजित होगा। विजेता टीम को **15,051 रुपये** और उपविजेता को **10,051 रुपये** का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। फिलहाल पूरे क्षेत्र में फुटबॉल को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
बसवरिया फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर, सिट्ठी टीम की शानदार जीत **बेतिया/लौरिया।** लौरिया प्रखंड के ### बसवरिया फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर, सिट्ठी टीम की शानदार जीत **बेतिया/लौरिया।** लौरिया प्रखंड के देवराज क्षेत्र अंतर्गत बसवरिया गांव में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। ग्रामीण खेल प्रेमियों की भारी भीड़ के बीच मुकाबले लगातार दिलचस्प होते जा रहे हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन सिकटा-देवराज के समाजसेवी **सुफियान खान** ने फीता काटकर किया। इस मौके पर सुशांत तिवारी, जिला फुटबॉल संघ के सचिव डॉ. आई. हक, निपु दीक्षित और पूर्व मुखिया गुल अनवर भी मौजूद रहे। **मुख्य अतिथि सुफियान खान** ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में ऐसे आयोजन युवाओं के लिए बेहतरीन मंच साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि खेल से न केवल प्रतिभा निखरती है, बल्कि अनुशासन, एकता और आत्मविश्वास का भी विकास होता है। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में **सिट्ठी** की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए **देवराज** को पेनल्टी शूटआउट में **4-2** से हराया। निर्धारित समय तक मैच 1-1 की बराबरी पर रहा, लेकिन पेनल्टी में सिट्ठी के खिलाड़ियों ने बाजी मार ली। टूर्नामेंट में कई मजबूत टीमें भाग ले रही हैं, जिससे हर मुकाबला रोमांचक बनता जा रहा है। आयोजकों के अनुसार सेमीफाइनल मुकाबले **18 और 19 अप्रैल** को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल **20 अप्रैल** को आयोजित होगा। विजेता टीम को **15,051 रुपये** और उपविजेता को **10,051 रुपये** का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। फिलहाल पूरे क्षेत्र में फुटबॉल को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
- रविवार के दिन मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार 20 लीटर देशी चूलाई शराब के साथ एक शराब कारोबारी को किया गया गिरफ्तार।यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 386/26 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त अमर सहनी पिता स्व.मंगल सहनी साकिन माधोपुर मलाही टोला को मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इस पुलिसिया कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप सा मच गया है।4
- बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन, पश्चिम चम्पारण जिला कमिटी की जीबी बैठक बलिराम भवन के सभागार में राजेन्द्र साह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत मृत मजदूरों एवं दिवंगत मजदूर नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। बैठक का विधिवत उद्घाटन एटक प्रभारी ओम प्रकाश क्रांति ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने देश और राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति पर विस्तार से चर्चा करते हुए नोएडा एवं एनसीआर दिल्ली में मजदूरों पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने सरकार और पूंजीपतियों पर मजदूर विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि मजदूरों के अधिकारों को लगातार कुचला जा रहा है। साथ ही, जेल में बंद मजदूर नेताओं की अविलंब रिहाई, झूठे मुकदमों की वापसी और शोषण करने वाले मालिकों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 1 मई को मजदूर दिवस मनाने तथा 25 मई को किसान सभा एवं खेत मजदूर यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में धरना-प्रदर्शन आयोजित करने का ऐलान किया गया। इसके साथ ही यूनियन की सदस्यता बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। खेत मजदूरों को उजड़ने से बचाने के लिए आंदोलन को तेज करने का भी संकल्प लिया गया। जिला सचिव सुबोध मुखिया ने बैठक में अपना कार्य-प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और संगठन को सशक्त बनाकर मजदूर हित में संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया। बैठक को किसान नेता राधामोहन यादव, बब्लू दूबे समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान वीरन यादव, परसन साह, अच्छे लाल सहनी, पीताम्बर शर्मा, विशुन प्रसाद, साधु सिंह, फरमान, आरती, संजय सिंह सहित अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इसी क्रम में ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC), बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन, बिहार राज्य किसान सभा एवं ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में नोएडा और एनसीआर दिल्ली में मजदूरों पर हो रहे हमलों के खिलाफ जोरदार प्रतिरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तार मजदूर नेताओं की रिहाई, गलत मुकदमों की वापसी और ट्रेड यूनियन अधिकारों पर हमले बंद करने की मांग की। विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया। प्रदर्शनकारियों ने उत्तर प्रदेश पुलिस, सरकार और पूंजीपतियों के बीच कथित सांठगांठ पर सवाल उठाते हुए मजदूरों पर हो रहे अत्याचार को तत्काल रोकने की मांग की। कार्यक्रम का नेतृत्व एटक नेता ओम प्रकाश क्रांति, एआईवाईएफ के राज्य सचिव गयासुद्दीन, किसान नेता राधामोहन यादव, खेत मजदूर नेता सुबोध मुखिया, बब्लू दूबे, मनोज साह, गुलाब प्रसाद, चन्द्रिका प्रसाद, इदू अंसारी, वीरन यादव, ओम प्रकाश साह, संजय सिंह, आरती, विशुन प्रसाद, साधु सिंह, फरहान, केदार चौधरी सहित कई प्रमुख नेताओं ने किया। कुल मिलाकर, बैठक और विरोध प्रदर्शन के माध्यम से मजदूरों के हक और अधिकारों की लड़ाई को और तेज करने का स्पष्ट संदेश दिया गया।1
- बेतिया के संत जेवियर स्कूल में विस्फोट, छात्र घायल; जांच में जुटी पुलिस और FSL बेतिया से बड़ी खबर है, जहां शहर के संत जेवियर स्कूल बेतिया में शनिवार सुबह वॉशरूम के अंदर हुए विस्फोट से एक छात्र घायल हो गया। घटना के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कक्षा 8C के एक नाबालिग छात्र ने ही वॉशरूम में विस्फोटक पदार्थ रखा था। विस्फोट के दौरान वह खुद भी उसकी चपेट में आकर घायल हो गया। स्कूल प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित छात्र को निष्कासित कर दिया। घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। हैरानी की बात यह रही कि इस घटना की सूचना स्कूल प्रशासन द्वारा पुलिस को नहीं दी गई। बाद में पीड़ित छात्र के परिजनों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही सदर-1 एसडीपीओ विवेक दीप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ मुफस्सिल थाना की टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे। फॉरेंसिक जांच में प्रारंभिक तौर पर यह सामने आया है कि विस्फोट में इस्तेमाल किया गया पदार्थ सामान्य पटाखा नहीं था, बल्कि उससे अधिक प्रभावी और बड़ा था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि छात्र के पास यह सामग्री कहां से और कैसे पहुंची। घटना के बाद स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।1
- 2027 के पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं आवास की गणना की शुरुआत 2 मई से 31 मई तक चलेगा। 18.04.2026.1
- बेतिया में युवक की चाकू मारकर ह..... . . . #bettiah #bairiya #nautan #viral #trending #news #post #bihar #udaipur #motihari #बेतिया #बैरिया #नौतन #वायरल #ट्रेडिंग #न्यूज़ #पोस्ट #बिहार #उदयपुर1
- बैरिया थाना क्षेत्र के फुलिया खाड़ पंचायत के मच्छरगावा बैरा टोला निवासी छबीला यादव के 25 वर्षीय पुत्र राधेश्याम कुमार को चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। बताया जाता है कि राधेश्याम कुमार घर के बाहर टहलने के बाद सोने जा रहा था। जैसे ही वह घर में बिछावन पर लेटा, तभी 4-5 बाइक पर सवार करीब 15 की संख्या में हमलावर घर में घुस आए और उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने युवके के पेट व कमर के ऊपर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर सभी आरोपी बाइक से फरार हो गए। घटना की सूचना पर 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए पीएचसी नौतन ले गई। वहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।प्रभारी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला किसी लड़की के विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।उन्होंने बताया कि हमलावर 4-5 बाइक से आए थे और करीब 15 की संख्या में थे। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मुख्य आरोपी नौतन थाना क्षेत्र के खैरा टोला निवासी आलोक कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। स्थिति को देखते हुए पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के करीब तीन घंटे बाद बैरिया पुलिस मौके पर पहुंची। वही शनिवार के दोपहर शव पहुंचते ही चिख पुकार मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने नौतन-मंगलपुर मुख्य मार्ग को मच्छरगांवा चौक पर जामकर आग जनी किया और घटनास्थल पर वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे घटना के सूचना पर पहुंचे सदर एसडीपीओ रजनीश कांत प्रियदर्शी ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया उसके बाद जाकर ग्रामीणों ने जाम हटाया1
- पश्चिमी चंपारण के नूतन प्रखंड स्थित मच्छरगामा चौक के बगल में छबीला यादव के इकलौते पुत्र राधेश्याम यादव का चाकू गोद कर हत्या अपने पिता के इकलौते पुत्र थे राधेश्याम1
- बैरिया थाना क्षेत्र के मच्छरगावां गांव में शुक्रवार रात करीब 10 बजे असामाजिक तत्वों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान छबिला यादव के पुत्र 25 वर्षीय राधेश्याम यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद शनिवार को पोस्टमार्टम के उपरांत जैसे ही शव गांव पहुंचा, ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने जगदीशपुर, नौतन और मंगलपुर को जोड़ने वाले मुख्य हाईवे को जाम कर दिया और बीच सड़क पर आगजनी कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए तथा घटनास्थल पर वरीय पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए। करीब एक घंटे तक चले इस जाम और हंगामे की सूचना पर नौतन और बैरिया थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सदर एसडीपीओ-2 रजनीकांत प्रियदर्शी भी मच्छरगावां पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों के अनुसार राधेश्याम यादव की शादी करीब दो वर्ष पूर्व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सनसरैया गांव में हुई थी, लेकिन दांपत्य जीवन में कोई संतान नहीं थी। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है, जबकि ग्रामीण पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे रहे। इधर सदर एसडीपीओ-2 रजनीकांत प्रियदर्शी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया गया। प्रारंभिक जांच में महिला से छेड़खानी को लेकर विवाद की बात सामने आई है। घटना में संलिप्त लोगों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है।1