Shuru
Apke Nagar Ki App…
20 लीटर देशी चूलाई शराब के साथ एक शराब कारोबारी गिरफ्तार।। रविवार के दिन मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार 20 लीटर देशी चूलाई शराब के साथ एक शराब कारोबारी को किया गया गिरफ्तार।यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 386/26 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त अमर सहनी पिता स्व.मंगल सहनी साकिन माधोपुर मलाही टोला को मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इस पुलिसिया कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप सा मच गया है।
RAVI PANDEY
20 लीटर देशी चूलाई शराब के साथ एक शराब कारोबारी गिरफ्तार।। रविवार के दिन मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार 20 लीटर देशी चूलाई शराब के साथ एक शराब कारोबारी को किया गया गिरफ्तार।यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 386/26 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त अमर सहनी पिता स्व.मंगल सहनी साकिन माधोपुर मलाही टोला को मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इस पुलिसिया कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप सा मच गया है।
More news from बिहार and nearby areas
- बक्सर के वीर कुंवर सिंह सेतु पर शराब तस्करी का अनोखा मामला सामने आया है। एक युवक ने अपने शरीर पर टेट्रा पैक बांधकर सप्लाई की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया और मामला उजागर हो गया।1
- शनिवार के दिन मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के बखरिया पंचायत स्थित वार्ड नंबर.14 पाण्डेय टोला में स्व.भूखल पाण्डेय द्वितीय पुत्र श्री श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर स्वामी अर्जुन पूरी जी महाराज तुलसी मानस मंदिर के संस्थापक दिनांक 17/01/26 को हरिद्वार में ब्रह्मलीन हो गए। ब्रह्मलीन होने तत्पश्चात जन्मभूमि बखरिया में श्रद्धांजलि सभा एवं भंडारा का आयोजन किया गया।महाराज चार भाई थे ।भाइयों में स्व.यदु पाण्डेय , स्व.प्रेमानंद पाण्डेय,श्री फुलेना पाण्डेय है ।महाराज के उत्तराधिकारी तृतीय भाई के पुत्र स्वामी कामेश्वरपुरी जी महाराज है । उन्हानें बताया कि हमें महाराज के दिए गए वचनों को पूरा करना है। मातृभूमि स्थल बखरिया में एक भव्य मंदिर का निर्माण करना है।इस श्रद्धांजलि सभा का अध्यक्षता चंचल बाबा मोतिहारी ने की तथा कार्यक्रम का संचालन गुड्डू बाबा ने किया ।इस श्रद्धांजलि सभा सह भंडारा सोमेश्वर नाथ पीठाधीश्वर ,महामंडलेश्व रवि शंकर गिरी जी महाराज,मनीष दास,रामशरण दास ।इस श्रद्धांजलि सभा में चनपटिया पूर्व विधायक प्रकाश राय,बेतिया कांग्रेस पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी ,कांग्रेस पूर्व जिला पार्षद अभय शाही,भाजपा नेता राहुल कुमार,प्रभाकर तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष मोतिहारी पवन राज तिवारी,आर पी सिंह,अनिल कुमार,सुशील जयसवाल,दिनेश चतुर्वेदी आदि सैकड़ों भक्त महामंडलेश्वर के चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित की ।बताते चले कि इस श्रद्धांजलि सभा में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया।3
- फेस ऑफ चम्पारण 2026 का ग्रैंड फिनाले भव्यता और ग्लैमर के साथ सम्पन्न हुआ। 18.04.2026.1
- Post by Vishal Kumar1
- पोक्सो एक्ट के नामजद अभियुक्तों के घर सुगौली पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार,नही हाजिर होने पर कुर्की जप्ती की होगी कार्रवाई।1
- बिहार के पश्चिम चंपारण में नई सरकार ने दिया सबसे बड़ा सौगात चंपारण में खुलेंगे 6 नया डिग्री कॉलेज1
- पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज अनुमंडल क्षेत्र में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। विभिन्न थानों के कुल 8 कांडों में जब्त 4583 लीटर शराब को मजिस्ट्रेट की निगरानी में विनष्ट कर दिया गया। इसमें 4463 लीटर विदेशी शराब और 120 लीटर देसी शराब शामिल थी। पूरी कार्रवाई उत्पाद विभाग की देखरेख में पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई, जहां जेसीबी मशीन के जरिए शराब को नष्ट किया गया। इस दौरान संबंधित थानों के अधिकारी और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे। उत्पाद निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि सभी जब्त शराब को पहले न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। न्यायालय से विनष्टीकरण का आदेश मिलने के बाद नियमानुसार यह कार्रवाई की गई। उन्होंने साफ कहा कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं, शिकारपुर थाना प्रभारी ज्वाला कुमार सिंह ने जानकारी दी कि तीन अलग-अलग मामलों में जब्त अंग्रेजी शराब, जिसमें ट्रक से बरामद खेप भी शामिल थी, को एक साथ नष्ट किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य जब्त शराब के दोबारा दुरुपयोग को रोकना और राज्य में पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करना है।1
- ### बखरिया में ब्रह्मलीन बालयोगी बाबा की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा व भंडारा आयोजित **बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट—** मझौलिया प्रखंड के बखरिया पांडेय टोला में ब्रह्मलीन परम पूज्य सदगुरुदेव, जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर **बालयोगी स्वामी अर्जुनपुरी जी महाराज** की स्मृति में शनिवार को श्रद्धांजलि सभा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धांजलि सभा में महामंडलेश्वर स्वामी कामेश्वरानंद पुरी जी महाराज (तुलसी मानस मंदिर, हरिद्वार), महंत रविशंकर गिरी जी महाराज (अरेराज), मनीष दास जी महाराज (सुगौली), रामबालक जी महाराज, **ब्रजकिशोर पांडेय उर्फ गुड्डू बाबा** सहित कई संतों की गरिमामय उपस्थिति रही। सभी ने बालयोगी बाबा की आदमकद तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कृतित्व को याद किया। मोतिहारी से पहुंचे **शारदानंद सरस्वती उर्फ चंचल बाबा** ने कहा कि अर्जुनपुरी जी महाराज रामायण के अत्यंत प्रभावशाली वक्ता थे। उनकी वाणी में अद्भुत आकर्षण था और वे अत्यंत सरल एवं अभिमान रहित संत थे। उन्होंने कई संस्मरण साझा करते हुए उनके प्रति अपने भाव प्रकट किए। तुलसी मानस मंदिर हरिद्वार से आए उनके उत्तराधिकारी **स्वामी कामेश्वरानंद पुरी जी महाराज** ने कहा कि वे आज जिस मुकाम पर हैं, वह गुरुजी की ही देन है। उन्होंने गुरु परंपरा के निर्वहन का संकल्प दोहराते हुए **बखरिया में बालयोगी बाबा की स्मृति में एक भव्य मंदिर निर्माण की घोषणा की।** साथ ही शिलान्यास अवसर पर रामकथा और भागवत कथा आयोजन की बात कही, जिसका उपस्थित लोगों ने जोरदार स्वागत किया। बताया गया कि **17 जनवरी 2026** को नई दिल्ली में बालयोगी बाबा का निधन हुआ था, जिसके बाद हरिद्वार स्थित तुलसी मानस मंदिर परिसर में उन्हें समाधि दी गई। इसी के निमित्त यह श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। देश-विदेश में भी उनके श्रद्धालुओं द्वारा लगातार श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। समारोह को पूर्व विधायक प्रकाश राय, मदन मोहन तिवारी, विनय शाही, राहुल कुमार, अधिवक्ता प्रभाकर तिवारी, मनमोहन चौबे, ज्योतिषाचार्य दिनेश चतुर्वेदी, नूतन निहारिका सहित कई गणमान्य लोगों ने संबोधित किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंचल बाबा ने की, जबकि संचालन ब्रजकिशोर पांडेय ने किया। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।1
- Post by Vishal Kumar1