बदायूं जिले की उझानी पुलिस ने शुक्रवार की रात बरेली मथुरा हाइवे पर छतुईया रेल फाटक के समीप संदिग्ध दिखे एक युवक को रोक कर जब पुलिस ने पूछताछ की तब उसने अचानक पुलिस पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया जिसके जबाब में बाल-बाल बची पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की जिससे उक्त युवक के पैर मंे गोली लग गई। घायल युवक शातिर अपराधी निकला जिसे पुलिस तलाश कर रही थी। शुक्रवार की रात कोतवाली पुलिस की एक टीम रात्रिकालीन गश्त कर रही थी इसी दौरान मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि छतुईया रेल फाटक के समीप एक संदिग्ध युवक किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में घूम रहा है। बताते हैं कि इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तब संदिग्ध युवक पुलिस को देख कर बन रहे बाइपास की ओर जाने लगा जिस पर पुलिस टीम ने उसे रोक कर पूछताछ करनी चाही तब युवक ने भागने का प्रयास करते हुए अपने पास मौजूद तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया जिस पर पुलिस कर्मियों ने खुद को किसी तरह से बचाया। बताते है कि पुलिस ने भी जबाबी फायरिंग की जिस पर युवक के दाहिने पैर में गोली लगी और वह नीचे गिर पड़ा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और उससे उसका नाम पता पूछा तब उसने अपना नाम श्रीपाल पुत्र छोटे लाल निवासी मौहल्ला नझियाई उझानी बताया। पुलिस ने उसके कब्जें से एक तमंचा, एक कारतूस जिंदा और एक कारतूस खोखा बरामद किया है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए उझानी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने उसे जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि युवक शातिर अपराधी है और उस पर एक दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि घायल आरोपी के कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट भी जारी थे।

- Post by Uttar Pradesh1
- उझानी / गत वर्षों की भांति इस बर्ष भी कश्यप समाज ने आज कामदा एकादशी पर जगत जननी माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर विशाल यज्ञ का आयोजन किया और भव्य शोभायात्रा निकाली जो नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कश्यप पुलिया पर जाकर विसर्जित हुई। इस अवसर पर समाज के लोगों ने मां भगवती से देश की खुशहाली की प्रार्थना की1
- Post by SNN न्यूज़1
- ब्रेकिंग न्यूज खबर उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से है जहां पर थानेदार राजेंद्र सिंह पुंडीर हैं बर्दी के नशे में चूर दरोगा जी ने ,फरियादी को धक्के मार कर बाहर निकाल दिया ,पीड़ित का भतीजा एक हादसे में घायल हुआ था,इसी सिल सिले में पीड़ित आया था थाने,अब दरोगा साहब की गुंडई जरा गौर से देखिए ,खुली गालियां दे रहे हैं क्या अब फरियादी को ,थाने में आने पर ऐसा सलूक किया जाएगा,क्या बर्दी के आड़ में खुली गुंडा गर्दी होगी ,आखिर कब तक आम जनता को प्रताड़ित किया जायेगा,क्या किसी पीड़ित का गुनाह है थाने में आना ,1
- आगरा में पलटा सरसों तेल से भरा टैंकर, तेल लूटने लगी भीड़ यूपी के आगरा में फतेहाबाद-शमशाबाद मार्ग पर सरसों के तेल से भरा एक टैंकर पलट गया। हादसे के बाद टैंकर से तेल सड़क पर फैल गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, लेकिन मदद करने के बजाय लोग बर्तन और डिब्बे लेकर सरसों का तेल भरकर ले जाने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- Post by Naveen Goswami1
- बदायूं। बिसौली कोतवाली में एक दृष्टिहीन फरियादी के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। थाने के अंदर फरियादी को गाली-गलौज करते हुए धक्के मारकर बाहर निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर फरियादी के साथ दुर्व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कोतवाल अपनी कुर्सी से उठकर फरियादी को हड़काते हैं और धक्के देकर बाहर कर देते हैं। वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर और दरोगा भूपेंद्र यादव को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ बिसौली को सौंपी गई है। क्या है पूरा मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव नौली हरनाथपुर निवासी दृष्टिबाधित मोरपाल के अनुसार, 2 मार्च को उनके भतीजे के साथ सड़क हादसा हुआ था। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया और लगातार टालमटोल करती रही। न्याय न मिलने पर मोरपाल दोबारा बिसौली कोतवाली पहुंचे। मोरपाल का आरोप है कि कोतवाली पहुंचने पर दरोगा भूपेंद्र यादव ने उनके साथ अभद्रता की और गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी फरियादी को अपमानित किया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने मोरपाल को धक्के मारकर कोतवाली से बाहर निकाल दिया। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मोरपाल ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी दर्ज कराई थी, लेकिन वहां से कोई राहत नहीं मिली। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।1
- जनपद बदायूँ, सोशल मीडिया ट्वीटर एक्स हेन्डल पर वीडियों वायरल होने पर प्रभारी निरीक्षक बिसौली तथा उप निरीक्षक को निलंबित किये जाने के संबंध में। सोशल मीडिया ट्वीटर (X) हैन्डल पर वीडियों वायरल होने पर प्रभारी निरीक्षक बिसौली राजेन्द्र सिंह पुण्डीर तथा उप निरीक्षक भूपेन्द्र यादव को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है तथा प्रकरण की जाँच क्षेत्राधिकारी बिसौली श्री संजीव कुमार को सौंपी गयी है।1