Shuru
Apke Nagar Ki App…
आगरा में पलटा सरसों तेल से भरा टैंकर, तेल लूटने लगी भीड़ यूपी के आगरा में फतेहाबाद-शमशाबाद मार्ग पर सरसों के तेल से भरा एक टैंकर पलट गया। हादसे के बाद टैंकर से तेल सड़क पर फैल गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, लेकिन मदद करने के बजाय लोग बर्तन और डिब्बे लेकर सरसों का तेल भरकर ले जाने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Bhoodev Parsad
आगरा में पलटा सरसों तेल से भरा टैंकर, तेल लूटने लगी भीड़ यूपी के आगरा में फतेहाबाद-शमशाबाद मार्ग पर सरसों के तेल से भरा एक टैंकर पलट गया। हादसे के बाद टैंकर से तेल सड़क पर फैल गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, लेकिन मदद करने के बजाय लोग बर्तन और डिब्बे लेकर सरसों का तेल भरकर ले जाने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by SNN न्यूज़1
- ब्रेकिंग न्यूज खबर उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से है जहां पर थानेदार राजेंद्र सिंह पुंडीर हैं बर्दी के नशे में चूर दरोगा जी ने ,फरियादी को धक्के मार कर बाहर निकाल दिया ,पीड़ित का भतीजा एक हादसे में घायल हुआ था,इसी सिल सिले में पीड़ित आया था थाने,अब दरोगा साहब की गुंडई जरा गौर से देखिए ,खुली गालियां दे रहे हैं क्या अब फरियादी को ,थाने में आने पर ऐसा सलूक किया जाएगा,क्या बर्दी के आड़ में खुली गुंडा गर्दी होगी ,आखिर कब तक आम जनता को प्रताड़ित किया जायेगा,क्या किसी पीड़ित का गुनाह है थाने में आना ,1
- आगरा में पलटा सरसों तेल से भरा टैंकर, तेल लूटने लगी भीड़ यूपी के आगरा में फतेहाबाद-शमशाबाद मार्ग पर सरसों के तेल से भरा एक टैंकर पलट गया। हादसे के बाद टैंकर से तेल सड़क पर फैल गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, लेकिन मदद करने के बजाय लोग बर्तन और डिब्बे लेकर सरसों का तेल भरकर ले जाने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- Post by Naveen Goswami1
- बदायूं। बिसौली कोतवाली में एक दृष्टिहीन फरियादी के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। थाने के अंदर फरियादी को गाली-गलौज करते हुए धक्के मारकर बाहर निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर फरियादी के साथ दुर्व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कोतवाल अपनी कुर्सी से उठकर फरियादी को हड़काते हैं और धक्के देकर बाहर कर देते हैं। वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर और दरोगा भूपेंद्र यादव को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ बिसौली को सौंपी गई है। क्या है पूरा मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव नौली हरनाथपुर निवासी दृष्टिबाधित मोरपाल के अनुसार, 2 मार्च को उनके भतीजे के साथ सड़क हादसा हुआ था। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया और लगातार टालमटोल करती रही। न्याय न मिलने पर मोरपाल दोबारा बिसौली कोतवाली पहुंचे। मोरपाल का आरोप है कि कोतवाली पहुंचने पर दरोगा भूपेंद्र यादव ने उनके साथ अभद्रता की और गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी फरियादी को अपमानित किया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने मोरपाल को धक्के मारकर कोतवाली से बाहर निकाल दिया। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मोरपाल ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी दर्ज कराई थी, लेकिन वहां से कोई राहत नहीं मिली। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।1
- गालीबाज बिसौली थाना प्रभारी और दरोगा को SSP ने किया निलम्बित, जांच CO बिसौली को सौंपी बदायूं। शनिवार को सोशल मीडिया पर जिले के थाना कोतवाली का एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र पुण्डीर और अन्य पुलिस कर्मी किसी के साथ गाली गलौच करते हुए उसे धक्का मार रहे थे। पीड़ित नेत्रहीन बताया जा रहा था। मामला जब SSP के संज्ञान में पहुंचा तब उन्होंने प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र पुण्डरीर और दरोगा भूपेन्द्र यादव को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर जांच सीओ बिसौली को सौंपी है।1
- बदायूँ न्यूज संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा जनपद बदायूं में संपत्ति के विवाद में रिश्ते हुए शर्मशार भाई ने भाई की ली जान भाई को मौत के घाट उतारने के बाद पूरा परिवार मय सामान के हुआ फरार जनपद बदायूं के उसैहत थाना क्षेत्र के गांव पदमपुर के रहने वाले 42 वर्षीय रामशरण पुत्र राजपाल सिंह पांच भाई थे रामशरण के बड़े भाई मुन्नालाल से संपत्ति विवाद काफी समय से चल रहा था तो आए दिन बड़ा भाई मुन्नालाल एवं उनके बेटे गोविंद आनंद एवं पारिवारिक भाई रामखिलाड़ी उसे मारते पीटते थे और दरवाजे पर आकर गाली गलौज करते थे इसी संपत्ति के विवाद के चलते राम खिलाड़ी के भाई मुन्नालाल एवं उसके भतीजों ने रामशरण को कहीं गायब कर दिया और चारों लोग अपने चार पहिया वाहन से घरेलू सामान भरकर दिल्ली चले गए उधर काफी समय तक जब रामशरण घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी काफी खोजबीन करने के उपरांत भी रामशरण का कहीं पता नहीं चला तो पर जानू ने सुबह उसकी फिर खोजबीन की वह गांव के जंगल में एक पेड़ के नीचे गेहूं के खेत में मृत अवस्था में पड़ा हुआ था परिजनों के अनुसार रामचरण को उनके भाई मुन्नालाल भतीजे गोविंद आनंद और पारिवारिक भाई राम खिलाड़ी ने मौत के घाट उतार दिया और सभी लोग गायब हो गए वहीं परिजनों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा प्रजवानी मुन्नालाल भाई गोविंद आनंद भतीजे एवं राम खिलाड़ी पारिवारिक भाई के नाम तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की बाईट- मृतक का बेटा अमर3
- जनपद बदायूँ, सोशल मीडिया ट्वीटर एक्स हेन्डल पर वीडियों वायरल होने पर प्रभारी निरीक्षक बिसौली तथा उप निरीक्षक को निलंबित किये जाने के संबंध में। सोशल मीडिया ट्वीटर (X) हैन्डल पर वीडियों वायरल होने पर प्रभारी निरीक्षक बिसौली राजेन्द्र सिंह पुण्डीर तथा उप निरीक्षक भूपेन्द्र यादव को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है तथा प्रकरण की जाँच क्षेत्राधिकारी बिसौली श्री संजीव कुमार को सौंपी गयी है।1