जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम,जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम। छतरपुर जिले के खजुराहो थाना क्षेत्र के शंकरगढ़ पुरवा में 30 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए जाने के बाद उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार शंकरगढ़ पुरवा निवासी मालती रैकवार (30 वर्ष), पत्नी कमलेश रैकवार ने आज 04 अगस्त दोपहर करीब 12:00 बजे घर पर अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल खजुराहो अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।परिजन 108 एंबुलेंस की मदद से मालती को छतरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है। महिला ने जहरीला पदार्थ किन परिस्थितियों में खाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दुबई से फोन पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह 'गुड्डू भैया' से चर्चा की और 9 अगस्त को निकलने वाली कांवड़ यात्रा के लिए अपना आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। यह यात्रा पिछले 11 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रही है news 11 reporter Dharmendra bundela1
- नौगांव पुलिस ने फोर लाइन ब्रिज के पास से अवैध 315 बोर देशी बंदूक, कारतूस सहित आरोपी को किया गिरफ्तार उक्त कार्यवाही नौगांव एसडीओपी अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में नौगांव थाना प्रभारी संजय राय एवं उनकी टीम द्वारा की गई ।1
- चमत्कारी दिव्य दरवार में शरीर के सभी रोगों का दवा पिलाकर ठीक करने के किया जाता है दावा पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के पपाबनी के लाल हनुमान मंदिर का है देखिय खास रिपोर्ट राम सिंह यादव जी के साथ1
- मध्य प्रदेश दतिया जिले के उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की शानदार जीत पर बहुत बहुत बधाई एवं मान.राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बहुत बहुत आभार किया जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश दतिया जिले के उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की शानदार जीत पर बहुत बहुत बधाई एवं मान.राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बहुत बहुत आभार किया जीतू पटवारी ने1
- बुंदेलखंड की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा 9 अगस्त को छतरपुर के रामचरितमानस मैदान से जटाशंकर धाम के लिए प्रस्थान करेगी। सभी शिवभक्तों से इस भव्य यात्रा में शामिल होने की अपील..1
- दतिया उप चुनाव से पहले बहुत बड़ी भविष्यवाणी की थी आज बो भविष्यवाणी सच साबित हुई है देखिय खास रिपोर्ट1
- नौगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध 315 बोर देशी बंदूक और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार नौगांव, छतरपुर। नौगांव थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फोरलेन चौबारा ब्रिज के पास से एक युवक को 315 बोर की देशी बंदूक और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्र भ्रमण के दौरान पुलिस को अवैध हथियार होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर संदेही भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में आरोपी के कब्जे से 315 बोर की देशी बंदूक और जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खुशवेंद्र राजपूत पिता हरि सिंह राजपूत, निवासी ग्राम इमिलिया, थाना हरपालपुर, जिला छतरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई एसडीओपी अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय राय एवं पुलिस टीम ने की।1