सीतापुर में सियासी हलचल: रामपुर मथुरा थाने में BJP विधायक का धरना कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप, थाने में बैठे विधायक ज्ञान तिवारी पुलिस पर गंभीर आरोप, थाने परिसर बना धरना स्थल सीतापुर: थाना प्रभारी की कार्यशैली पर सवाल, विधायक धरने पर विधायक ने थाना प्रभारी और दो आरक्षियों पर लगाए गंभीर आरोप 🔹 BJP कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का मुद्दा उठाया 🔹 बड़ी संख्या में समर्थक भी धरने में शामिल 🔹 थाने परिसर में बढ़ी सुरक्षा और हलचल 🔹 महमूदाबाद के CO मौके पर पहुंचे 🔹 अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन 🔹 जिले की राजनीति में तेज हुई चर्चा 🔹 प्रशासन हालात सामान्य करने में जुटा सीतापुर: रामपुर मथुरा थाने में BJP विधायक ज्ञान तिवारी धरने पर बैठे सीतापुर: जिले के रामपुर मथुरा थाने में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक ज्ञान तिवारी थाने परिसर में धरने पर बैठ गए। विधायक ने थाना प्रभारी और दो आरक्षियों की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। विधायक का आरोप है कि पुलिस का रवैया पक्षपातपूर्ण है और कार्यकर्ताओं के साथ अनुचित व्यवहार किया जा रहा है। इसी के विरोध में वे समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। समर्थकों की मौजूदगी से बढ़ी हलचल धरने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने परिसर में एकत्र हो गए, जिससे माहौल गरमा गया। एहतियातन पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई। CO मौके पर पहुंचे स्थिति को संभालने के लिए महमूदाबाद के क्षेत्राधिकारी (CO) मौके पर पहुंचे और विधायक से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। प्रशासन की नजर फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। धरने के बाद जिले की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है और आगे की कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

- 🚨 धौरहरा पुलिस की आंखों पर काली पट्टी? वीडियो में साफ दिखी दबंगों की दबंगई! 🚨 धौरहरा क्षेत्र में कानून व्यवस्था की हालत पर अब गंभीर सवाल खड़े हो चुके हैं। वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि किस तरह दबंग माफिया खुलेआम एक पत्रकार को गाली-गलौज, धमकी और अपमानित कर रहे हैं — और पुलिस मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि संरक्षण सिर्फ थाना स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्राधिकारी (CO) स्तर तक फैला हुआ नजर आ रहा है। प्रमोद निगम, धीरज निगम सचिन निगम, सुधीर निगम, विकास निगम जैसे नाम आज आम जनता की जुबान पर हैं — जो गरीब और भोली-भाली जनता की जेब पर दिनदहाड़े डाका डाल रहे हैं। बड़ा सवाल यह है — इन दबंगों को आखिर किसका खुला संरक्षण प्राप्त है? क्यों नहीं होती इन पर सख्त कार्रवाई? गरीब, पीड़ित और कमजोर जनता न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। एक पत्रकार और एक गरीब आखिर जाए तो जाए कहां? किससे लगाए गुहार? ईमानदारी का मुखौटा पहनकर जनता का खुलेआम शोषण कराया जा रहा है। पत्रकारों पर लाठियां चलवाई जाती हैं, उन्हें डराया-धमकाया जाता है, और दबंगों को कानून से ऊपर बैठा दिया जाता है। थाना प्रभारी की कार्यशैली अब कठघरे में है। क्या यही है “योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति”? क्या यही है कानून का राज? सुप्रीम कोर्ट के आदेशों तक की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन प्रशासन आंख मूंदकर बैठा हुआ है। और सबसे शर्मनाक पहलू यह है कि — 25 तारीख की रात 12 बजे, जब पूरा इलाका सो रहा था, तब सच्चाई दिखाने वाले पत्रकार पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया गया! वाह रे धौरहरा पुलिस! दबंग खुले घूमते रहें, और सच बोलने वाला जेल के डर में जिए! अब जनता पूछ रही है — क्या सच्चाई दिखाना अपराध है? क्या भ्रष्टाचार उजागर करना गुनाह है? क्या पत्रकार होना सबसे बड़ा जुर्म बन गया है? यह अब सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर करारा तमाचा है। थाना प्रभारी की नींद उड़ जाए, और सत्ता के गलियारों तक सच की आवाज गूंजे। शाह संपादक — ऑल इंडिया प्रेस दिनेश आचार्य 📞 8948983388 वह रे वह पुलिस प्रशासन! वह रे वह कानून व्यवस्था! क्या यही है “न्याय”?1
- आवाज जो झुकी नहीं पल्लवी पटेल आपने फिर साबित कर दिया —⚡ 85% की धड़कन – एक नाम पल्लवी पटेल दीदी… ये सिर्फ एक नाम नहीं, एक आंदोलन है। जब खामोशी को मजबूरी बना दिया गया, तब आपने उसे आवाज बना दिया। जब हक की बात दबाने की कोशिश हुई, तब आपने उसे जन-जन तक पहुंचा दिया। 🔥 85% बहुजनों का विश्वास 🔥 बराबरी की नई परिभाषा 🔥 संघर्ष का नया अध्याय ये लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, ये सम्मान, शिक्षा और अधिकार की लड़ाई है। हम गर्व से कहते हैं — दीदी, आप बोलती रहिए… हम साथ खड़े हैं। #PallaviPatel #85प्रतिशत #संघर्ष_जारी_है #UGC1
- मोतीपुर। थाना क्षेत्र में शनिवार (14 फरवरी 2026) की देर रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जब एक 18 वर्षीय युवती का शव कब्रिस्तान में पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि एक लड़की ने मोतीपुर कब्रिस्तान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजन तत्काल उसे नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोतीपुर ले आए। मृतका की पहचान गुड़िया (18 वर्ष) पुत्री कैलाश कुमार सोनी, निवासी जरही रोड के रूप में हुई है। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सीएचसी पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा (इनक्वेस्ट) की कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। घटना के बाद अस्पताल परिसर और कब्रिस्तान क्षेत्र में भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए, लेकिन पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Anurag Patel1
- *लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्ण नाथ छोटी काशी में हर हर बम बम के जयकारा करते महाशिवरात्रि के अवसर पर आए भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक किया*1
- लखीमपुर-खीरी 🕉️ | हर-हर महादेव! शहर में भोले बाबा की भव्य बारात निकाली जा रही है। डमरू-नाद, जयघोष और फूलों की वर्षा के बीच पूरा लखीमपुर-खीरी शिवमय हो उठा है। भक्त खुशी, उत्साह और उल्लास से झूमते हुए नाच-गाते नजर आ रहे हैं। श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम—हर ओर हर-हर महादेव की गूंज! 🙏✨ #भोले_की_बारात #महाशिवरात्रि #शिवभक्ति #लखीमपुर_खीरी1
- बाजार मोहल्ले में ब्लैक में बिक रही अंग्रेजी शराब से लोगों में आक्रोश पलियाकलां (खीरी)। एक ओर जहां महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालु भगवान शिव के मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए घरों से निकले, वहीं दूसरी ओर नगर के बाजार मोहल्ले में सुबह-सुबह कुछ लोग खुलेआम शराब पीते नजर आए। पर्व के दिन इस तरह का दृश्य देखकर मोहल्लेवासियों में खासा रोष देखने को मिला। रविवार की सुबह महिलाएं व युवतियां व्रत रखकर मंदिरों की ओर जा रही थीं। इसी दौरान घरों के सामने और गलियों में कुछ लोग अंग्रेजी शराब पीते दिखाई दिए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाजार मोहल्ले में ब्लैक में अंग्रेजी शराब बेची जा रही है, जबकि शराब की बिक्री निर्धारित दुकान पर ही होनी चाहिए। मोहल्लेवासियों का कहना है कि पर्व-त्योहार के दिन भी यदि इस तरह खुलेआम शराब बिकेगी और लोग नशे में हंगामा करेंगे तो धार्मिक माहौल खराब होगा। महिलाओं ने विशेष रूप से नाराजगी जताते हुए कहा है कि पूजा के लिए निकलते समय इस तरह का माहौल बेहद आपत्तिजनक है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार मोहल्ले में हो रही अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा न बने।1
- 📢 सामाजिक न्याय पर बड़ा बयान पल्लवी पटेल का बड़ा दावा — “सरकार स्वर्ण और दलित के बीच भेदभाव कर रही है।” विधायक पल्लवी पटेल ने कहा कि वर्तमान नीतियाँ सामाजिक समरसता को कमजोर कर रही हैं। उनका आरोप है कि प्रशासनिक फैसलों में समानता का अभाव दिखाई दे रहा है, जिससे दलित, पिछड़े और वंचित समाज खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लोकतंत्र में हर वर्ग को बराबरी का हक और सम्मान मिलना चाहिए। यदि भेदभावपूर्ण रवैया जारी रहा तो आंदोलन तेज किया जाएगा। ✊ सामाजिक न्याय की आवाज बुलंद रहे ✍️ आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं। #PallaviPatel #सामाजिक_न्याय #दलित_अधिकार #OBC #लोकतंत्र1