मोतीपुर कब्रिस्तान में युवती का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों में मचा कोहराम मोतीपुर। थाना क्षेत्र में शनिवार (14 फरवरी 2026) की देर रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जब एक 18 वर्षीय युवती का शव कब्रिस्तान में पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि एक लड़की ने मोतीपुर कब्रिस्तान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजन तत्काल उसे नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोतीपुर ले आए। मृतका की पहचान गुड़िया (18 वर्ष) पुत्री कैलाश कुमार सोनी, निवासी जरही रोड के रूप में हुई है। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सीएचसी पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा (इनक्वेस्ट) की कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। घटना के बाद अस्पताल परिसर और कब्रिस्तान क्षेत्र में भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए, लेकिन पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मोतीपुर कब्रिस्तान में युवती का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों में मचा कोहराम मोतीपुर। थाना क्षेत्र में शनिवार (14 फरवरी 2026) की देर रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जब एक 18 वर्षीय युवती का शव कब्रिस्तान में पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि एक लड़की ने मोतीपुर कब्रिस्तान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजन तत्काल उसे नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोतीपुर ले आए। मृतका की पहचान गुड़िया (18 वर्ष) पुत्री कैलाश कुमार सोनी, निवासी जरही रोड के रूप में हुई है। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सीएचसी पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा (इनक्वेस्ट) की कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। घटना के बाद अस्पताल परिसर और कब्रिस्तान क्षेत्र में भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए, लेकिन पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- भारत में प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को पोषण देने के लिए सरकार द्वारा योजना चलाई जाती है: यह योजना पहले Mid-Day Meal Scheme के नाम से जानी जाती थी, जिसे अब PM POSHAN कहा जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक और शुद्ध भोजन देना है। ⚠️ अगर दूध में मिलावट हो रही है तो क्या करें? 1️⃣ प्रधानाध्यापक से लिखित शिकायत करें 2️⃣ खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) को सूचना दें 3️⃣ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को अवगत कराएं 4️⃣ खाद्य सुरक्षा विभाग में शिकायत दर्ज कराएं 5️⃣ ग्राम प्रधान / विद्यालय प्रबंधन समिति (VMC/SMC) को शामिल करें 👶 बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पेट दर्द, उल्टी, दस्त कुपोषण संक्रमण का खतरा 📢 यह सिर्फ दूध का मामला नहीं, बच्चों के भविष्य का सवाल है।1
- manpur mandala Janata Nagar1
- 🔴 गौ तस्करी पर प्रशासन की चुप्पी: इंसानियत शर्मसार, कानून बेबस! आक्रोशित मन और नम आंखों के साथ यह पीड़ा भरी घटना सामने आई है। छोटे भाई के विवाह से लौटते समय, मोतीपुर क्षेत्र में तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर बेजुबान गौवंश को वध के लिए ले जाया जा रहा था। उनकी हालत देखकर गांव वालों का कलेजा कांप उठा। एक मासूम बछिया, जिसकी गर्दन में रस्सी कसी थी, मरणासन्न अवस्था में तड़प रही थी। ग्रामीणों ने विरोध किया, आवाज उठाई, इंसानियत का वास्ता दिया — लेकिन जवाब में आई Uttar Pradesh Police और विरोध करने वालों को खदेड़ दिया गया। क्या यही कानून का राज है? क्या यही गौ-रक्षा का दावा है? प्रत्यक्षदर्शियों — प्रशांत मिश्रा, राहुल राज और मुलायम मिश्रा — ने आखिरी दम तक विरोध किया। प्रशासन से गुहार लगाई कि दोषियों को गिरफ्तार किया जाए, गौवंश का इलाज कराकर उन्हें गौशाला में सुरक्षित रखा जाए। लेकिन सब बेकार गया। ⚠️ चंद पैसों के लालच में, बेजुबान जिंदगियां मौत के हवाले कर दी गईं। आंखों के सामने एक मासूम बछिया तड़पती रही… और सिस्टम तमाशबीन बना रहा। जब प्रदेश के मुखिया Yogi Adityanath गौ-रक्षा की बात करते हैं, तो फिर ज़मीनी हकीकत इतनी भयावह क्यों है? ❓ सवाल जो पूरे समाज से पूछे जाने चाहिए: आए दिन हो रही गौ तस्करी का जिम्मेदार कौन? किसके संरक्षण में फल-फूल रहा है यह काला कारोबार? क्यों जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ रहे हैं? जब गौ को माता कहा जाता है, तो फिर उसे मौत के घाट क्यों उतारा जा रहा है? ✊ यह सिर्फ एक घटना नहीं, सिस्टम पर कलंक है! यह घटना बताती है कि आज भी भ्रष्टाचार और मिलीभगत के आगे कानून हार रहा है, और इंसानियत रो रही है। अब वक्त है — ✔ दोषियों पर सख्त कार्रवाई की ✔ जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की ✔ और गौ-तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की जब तक सवाल नहीं उठेंगे, तब तक बछियों की चीखें यूं ही दबती रहेंगी… यह लड़ाई सिर्फ गौ-माता की नहीं, इंसाफ और इंसानियत की है। यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ सह संपादक ऑल इंडिया प्रेस महापात्रा दिनेश आचार्य 89489833881
- Post by आशीष कुमार मिश्र1
- Post by Lala Ji1
- बहराइच " मटेरा थाना क्षेत्र में महाशिवरात्रि" का पर्व बड़े ही हर्ष के साथ मनाया जा रहा है, सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु "बाबा भोले नाथ" की भक्ति में लीन होकर शिव मंदिरों पर लंबी कतारों में लगे हुए है और अपनी बारी का इंतजार कर रहे है बात करे अगर जनपद बहराइच के प्रमुख शिव मन्दिर की तो विशेषकर बाबा जंगलीनाथ मंदिर थाना नानपारा, बाबा मंगलीनाथ मंदिर थाना नवाबगंज, बाबा बागेश्वरनाथ मंदिर थाना पयागपुर, सिद्धनाथ मंदिर थाना कोतवाली नगर में इस पर्व के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओ पहुंच भारी भरकम पुलिस मौके पर मौजूद है2
- आशा बहु व एनम के प्रदर्शन पर बड़ी कार्यवाही इनम व आशाबहु कार्यकत्रियों के प्रदर्शन पर बड़ी कार्यवाही की गई। हटाया गया सीएचसी अधीक्षक को जिले के मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक रहे डॉ थानेदार को हटाने को लेकर शनिवार को सीएचसी परिसर सहित मुख्य चौराहा पर आशा बहु व एनम कार्यकत्रियों ने प्रदर्शन कर सीएचसी अधीक्षक को हटाने की मांग की थी। इसके बाद सभी कार्यकत्री मुख्यालय पर पहुंची थी। प्रदर्शन के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय कुमार ने बड़ी कार्यवाही करते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉ थानेदार को हटा दिया है। उनको कार्यालय से संबंध कर दिया है। अब सीएचसी अधीक्षक डॉ प्रमोद कुमार वर्मा को बनाया गया है। साथ ही साथ डॉ रोहित का भी स्थानांतरण तेजवापुर किया गया है। वही ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर राधे श्याम को स्पष्टीकरण का नोटिस दिया गया है।1
- पलियाकलां-खीरी। पलिया क्षेत्र के ग्राम राजा टापर में पिछले कई दिनों से दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग द्वारा लगाए गये पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की टीम ने भी चैन की सांस ली। बताया जाता है कि करीब 15 दिन पूर्व इसी तेंदुए ने गांव के एक मासूम बच्चे को अपना निवाला बना लिया था। इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे गांव में भय का माहौल बना हुआ था। ग्रामीण खेतों में जाने से कतराने लगे थे और बच्चों को घरों से बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई थी। घटना के बाद वन विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए इलाके में पिंजरा लगाया था और लगातार निगरानी की जा रही थी। आज रविवार को तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था के बीच तेंदुए को पिंजरा सहित पलिया रेंज कार्यालय ले जाया गया। पलिया रेंजर विनय कुमार ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पूर्व में ही पिंजरा लगाया गया था, जिसमें आज वह फंस गया। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों द्वारा तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। परीक्षण के बाद उसे सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद गांव में फैली दहशत कम हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें कुछ राहत महसूस हो रही है। हालांकि लोग अभी भी सतर्क बने हुए हैं। वन विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दे रही है।1
- महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत भ्रमणशील रहे डीएम व एसपी पौराणिक सिद्धनाथ मन्दिर में विधि-विधान के साथ किया जलाभिषेक बहराइच । महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह तथा जिले के अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी निरन्तर भ्रमणशील रहका व्यवस्थाओं का जायज़ा लेते रहे। नगर क्षेत्र के भ्रमण के दौरान डीएम व एसपी ने पौराणिक सिद्धनाथ मन्दिर पहुंचकर महामण्डलेश्वर श्री रवि गिरि जी महाराज के नेतृत्व में जलाभिषेक कर विधिवत पूजा अर्चना भी की। इस अवसर पर डीएम व एसपी ने महामण्डलेश्वर गिरि जी महाराज से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी भी प्राप्त की।1