Shuru
Apke Nagar Ki App…
400043 manpur mandala Janata Nagar
AIMIM SHAFIk KHAN
400043 manpur mandala Janata Nagar
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मोतीपुर थाना क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में आशा बहुओं और एएनएम कर्मियों ने अधीक्षक के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अधीक्षक पर अवैध वसूली और अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए। आशा बहू अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहीं कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सीएचसी अधीक्षक द्वारा ड्राइवर नवल किशोर के माध्यम से अवैध उगाही कराई जा रही है। साथ ही व्हाट्सएप चैट के जरिए गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया गया। प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों में भारी आक्रोश देखने को मिला और उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन के बाद आशा बहुओं और एएनएम ने मिहींपुरवा मेन चौराहे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा दिया, जिससे आवागमन बाधित रहा और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची मोतीपुर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर जाम खुलवाया और यातायात बहाल कराया। बताया जा रहा है कि इसके बाद प्रदर्शनकारी बसों में सवार होकर जिला अधिकारी कार्यालय की ओर प्रदर्शन के लिए रवाना हुए। वहीं, इस संबंध में जब सीएचसी अधीक्षक डॉ. थानेदार से बात की गई तो उन्होंने सभी आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि “पैसा लेने का कोई साक्ष्य नहीं है और न ही मैं किसी प्रकार की अवैध वसूली करता हूं। लोग दो वर्ष से पैसा लेने की बात कर रहे हैं, जबकि मुझे यहां कार्यभार संभाले हुए मात्र आठ माह हुए हैं। यदि किसी के पास कोई साक्ष्य है तो वह प्रस्तुत करे।” उन्होंने गाली-गलौज के आरोपों को भी सिरे से खारिज किया है। फिलहाल मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। प्रशासन से जांच की मांग की गई है। जांच के बाद ही आरोपों की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी।1
- बहराइच -: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर के अधीक्षक डॉक्टर थानेदार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं से बातचीत करते सीएमओ डॉ संजय कुमार ।1
- सड़क दुर्घटना के शिकार लोगों को इमरजेंसी में तुरंत इलाज मिल सके, इसके लिए सरकार ने कैशलेस व्यवस्था को मंज़ूरी दी है। तय सीमा तक अस्पताल में भर्ती और उपचार का खर्च मरीज को मौके पर नहीं देना होगा। लक्ष्य है कि गोल्डन आवर में इलाज शुरू हो और ज्यादा से ज्यादा जानें बचाई जा सकें। योजना का जमीन पर असर क्या होगा, पूरी जानकारी वीडियो में।1
- उत्तर प्रदेश, बहराइच,- जिले के कतनिया घाट वन जीव प्रभाग अंतर्गत हुई घटना में हाथी के हमले में बाइक सवार महिला की मौत, दो बेटे करण और अर्जुन घायल हो गए l घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है l बिछिया–मिहीपुरवा मार्ग पर बाइक से लौट रही एक महिला और उसके दो बेटों पर अचानक टस्कर हाथी ने हमला कर दिया। जिसमें महिला की मौत हो गई मृतका की पहचान 45 वर्षीय मुन्नी देवी, निवासी पारस पुरवा, जिला लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने दो बेटों—17 वर्षीय करन और 15 वर्षीय अर्जुन—के साथ इलाज कराकर घर लौट रही थीं। तभी निशानगाड़ा और बिछिया के बीच सड़क पर हाथी आ गया और बाइक पर हमला कर दिया। हमले के बाद राहगीरों के शोर मचाने पर हाथी जंगल की ओर चला गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत बिछिया के एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मुन्नी देवी को मृत घोषित कर दिया। दोनों बेटों के हाथ और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। यह घटना निशानगाड़ा रेंज की है या कतर्नियाघाट रेंज की सीमा में, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है l1
- हरखापुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पिता-पुत्र झुलसे, उत्तराखंड से चरित्र सत्यापन के लिए आए थे घर बहराइच के मूर्तिहा थाना क्षेत्र के हरखापुर गांव में शॉर्ट सर्किट से फ्रिज में आग लगी, देखते ही देखते घर में फैल गई। आग की लपटें टीन की छत चीरकर निकलीं। सो रहे पिता-पुत्र रवि (36) और ऋषभ (11) धुएं से बेहोश हो गए। ग्रामीणों ने गेट तोड़कर उन्हें निकाला, बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जनहानि नहीं हुई।1
- सेवा में, ग्राम प्रधान / संबंधित अधिकारी ग्राम KAKARDARI विषय: गाँव की सड़क की मरम्मत हेतु निवेदन। महोदय/महोदया, सविनय निवेदन है कि हमारे गाँव की मुख्य सड़क बहुत खराब हो गई है। बरसात के समय कीचड़ और गड्ढों के कारण लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाई होती है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ता है। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि सड़क की मरम्मत कराने की कृपा करें, ताकि गाँववासियों को राहत मिल सके। धन् भवदीय, नाम: MAHMOOD RAZA ग्राम: KAKARDARI दिनांक: 15:2:20262
- मिहिपुरवा/ बहराइच कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने शनिवार को बहराइच-लखीमपुर खीरी सीमा स्थित घाघरा बैराज क्षेत्र में व्यापक रूट मार्च (फ्लैग मार्च) निकाला। यह मार्च क्षेत्राधिकारी तथा थानाध्यक्ष सुजौली के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में संपन्न हुआ। रूट मार्च बहराइच और लखीमपुर खीरी जनपदों की सीमा पर स्थित घाघरा बैराज क्षेत्र में निकाला गया, जहां पुलिस जवान पूरी मुस्तैदी और अनुशासन के साथ कदमताल करते दिखाई दिए। मार्च के दौरान संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया गया तथा लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की गई। थानाध्यक्ष सुजौली प्रकाश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में थाने के समस्त पुलिसकर्मी रूट मार्च में शामिल रहे। पुलिस बल की सक्रियता से पूरे क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल दिखाई दिया और आम लोगों में विश्वास बढ़ा। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही लोगों को कानून का पालन करने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आगामी दिनों में भी संवेदनशील क्षेत्रों में इसी प्रकार गश्त और फ्लैग मार्च जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में पूर्ण शांति और कानून-व्यवस्था कायम रहे।1
- #बहराइच के #मोतीपुर सामुदायिक #स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर #थानेदार के खिलाफ #संविदा कर्मचारी शनिवार को #सड़क पर उतर आए। सभी ने #अधीक्षक के खिलाफ जमकर #नारेबाजी करते हुए #कतर्नियाघाट मार्ग को जाम कर दिया। अधीक्षक के #खिलाफ कार्यवाई की मांग की। इस दौरान जाम में हजारों लोग फंस गए।1
- राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने मांग उठाई है कि जो लोग अपने बुजुर्ग माता-पिता को भारत में छोड़कर विदेश में रह रहे हैं, उनसे हर छह महीने में जिम्मेदारी निभाने का प्रमाण लिया जाए। ऐसा न होने पर पासपोर्ट रद्द करने तक की नौबत आ सकती है — ऐसी बात सदन में कही गई है। क्या ये बुजुर्गों की सुरक्षा है या निजी जीवन में दखल?1