logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लाखों की चोरी का पुलिस ने किया राजफाश तीन आरोपित गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात व दो बाइक बरामद लाखों की चोरी का पुलिस ने किया राजफाश तीन आरोपित गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात व दो बाइक बरामद करनैलगंज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हीरापुर कमियार के चौहानपुरवा में दो सप्ताह पूर्व एक ही रात तीन घरों में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने बुधवार को राजफाश कर दिया। करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने एसओजी व सर्विलांस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात और वारदात में प्रयुक्त दो बाइक बरामद करने का दावा किया है। एक सप्ताह पूर्व चोरों ने पूर्व प्रधान प्रतिनिधि देवपाल सिंह, लेखपाल बलजीत सिंह और ग्राम प्रधान पंकज सिंह के घरों को निशाना बनाया था। गर्मी के चलते परिवार के लोग छत पर सो रहे थे। इसी का फायदा उठाकर चोर पीछे के रास्ते घरों में घुसे और आठ कमरों के ताले व अलमारियां खंगालकर नकदी-जेवरात लेकर फरार हो गए थे। वीरपुर के मुरावनपुरवा में भी चोरी का प्रयास किया गया था।कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि जांच के दौरान प्राथमिक विद्यालय दत्तनगर के पास से सुनील चौहान निवासी बसंतपुर कमियार, अशोक चौहान निवासी जनवारियनपुरवा गुडैया नंबर-दो और हरिराम वर्मा निवासी तेलियनपुरवा मंगरमेला, कैसरगंज, बहराइच को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपितों के पास से पायल, अंगूठी, लॉकेट, बिछिया, झुमकी, टॉप्स, चेन, बाली, नाक की कील और करधन समेत बड़ी मात्रा में जेवरात बरामद हुए। वारदात में प्रयुक्त एक बिना नंबर की अपाचे और एक हीरो स्प्लेंडर बाइक भी मिली है। पुलिस के अनुसार हरिराम के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।

2 hrs ago
user_पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
Local News Reporter कर्नलगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
fb317bf6-5c97-4147-873e-b47cb6956fc9

लाखों की चोरी का पुलिस ने किया राजफाश तीन आरोपित गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात व दो बाइक बरामद लाखों की चोरी का पुलिस ने किया राजफाश तीन आरोपित गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात व दो बाइक बरामद करनैलगंज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हीरापुर कमियार के चौहानपुरवा में दो सप्ताह पूर्व एक ही रात तीन घरों में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने बुधवार को राजफाश कर दिया। करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने एसओजी व सर्विलांस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात और वारदात में प्रयुक्त दो बाइक बरामद करने का दावा किया है। एक सप्ताह पूर्व चोरों ने पूर्व प्रधान प्रतिनिधि देवपाल सिंह, लेखपाल बलजीत सिंह और ग्राम प्रधान पंकज सिंह के घरों को निशाना बनाया था। गर्मी के चलते परिवार के लोग छत पर सो रहे थे। इसी का फायदा उठाकर चोर पीछे के रास्ते घरों में घुसे और आठ कमरों के ताले व अलमारियां खंगालकर नकदी-जेवरात लेकर फरार हो गए थे। वीरपुर के मुरावनपुरवा में भी चोरी का प्रयास किया गया था।कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि जांच के दौरान प्राथमिक विद्यालय दत्तनगर के पास से सुनील चौहान निवासी बसंतपुर कमियार, अशोक चौहान निवासी जनवारियनपुरवा गुडैया नंबर-दो और हरिराम वर्मा निवासी तेलियनपुरवा मंगरमेला, कैसरगंज, बहराइच को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपितों के पास से पायल, अंगूठी, लॉकेट, बिछिया, झुमकी, टॉप्स, चेन, बाली, नाक की कील और करधन समेत बड़ी मात्रा में जेवरात बरामद हुए। वारदात में प्रयुक्त एक बिना नंबर की अपाचे और एक हीरो स्प्लेंडर बाइक भी मिली है। पुलिस के अनुसार हरिराम के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कर्नलगंजनगर मे की 12 रवी अव्वल की सजावट की विशेष झलकियां
    1
    कर्नलगंजनगर मे की 12 रवी अव्वल की सजावट की विशेष झलकियां
    user_पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    Local News Reporter कर्नलगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
  • जुर्म की दुनिया का अनसुना सच! आखिर कौन है इस खौफनाक खेल का मास्टरमाइंड? जुर्म की दुनिया का अनसुना सच! आखिर कौन है इस खौफनाक खेल का मास्टरमाइंड? #CrimeNews #CrimeStory #CrimeWorld #CrimeMystery #Mastermind #CrimeInvestigation #TrueCrime #CrimeAlert #MurderMystery #CriminalWorld #JurmKiDuniya #KhatarnakKhel #CrimeNewsHindi #BreakingNews #HindiNews
    1
    जुर्म की दुनिया का अनसुना सच! आखिर कौन है इस खौफनाक खेल का मास्टरमाइंड?
जुर्म की दुनिया का अनसुना सच! आखिर कौन है इस खौफनाक खेल का मास्टरमाइंड?
#CrimeNews #CrimeStory #CrimeWorld #CrimeMystery #Mastermind #CrimeInvestigation #TrueCrime #CrimeAlert #MurderMystery #CriminalWorld #JurmKiDuniya #KhatarnakKhel #CrimeNewsHindi #BreakingNews #HindiNews
    user_"India Vision 24*7 News
    "India Vision 24*7 News
    Local News Reporter गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • “आप भारत की सेना से जवाब मांगते हैं...” सीएम योगी ने राहुल गांधी को समझाया मनुस्मृति का अर्थ
    1
    “आप भारत की सेना से जवाब मांगते हैं...”
सीएम योगी ने राहुल गांधी को समझाया
मनुस्मृति का अर्थ
    user_Newindianews Network
    Newindianews Network
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • चोरों का हौसला बुलंद किराना पान गुमटी पर किया हाथ साफ, ब्यूरो रिपोर्ट राजीव मिश्रा बहराइच जिले के मटेरा थाना क्षेत्र में किराना पान मसाला की गुमटी से हजारों रुपये का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है पीड़ित दुकानदार आकाश वर्मा पुत्र बिनोद कुमार वर्मा निवासी निबिया बेगमपुर ने थाना मटेरा में प्रार्थना पत्र देकर घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है प्रार्थना पत्र के अनुसार पीड़ित पान मसाला का सामान बेचने का व्यवसाय करता है। आरोप है कि उसकी दुकान के पास से अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान में रखा सामान चोरी कर लिया गया पीड़ित के मुताबिक चोरी हुए सामान की कीमत करीब छह हजार रुपये बताई गई है पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी पीड़ित ने थाना प्रभारी मटेरा से मामले की जांच कर चोरी की घटना का खुलासा करने तथा दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है थाना प्रभारी मटेरा ने क्राइम सच न्यूज़ चैनल को बताया तहरीर मिली है जांच की जा रही है जल्द से जल्द मामले का खुलासा करके दोषी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी अब देखना यह है कि पुलिस मामले की जांच कर चोरी की घटना का खुलासा कब तक करती है
    2
    चोरों का हौसला बुलंद किराना पान गुमटी पर किया हाथ साफ, ब्यूरो रिपोर्ट राजीव मिश्रा

बहराइच जिले के मटेरा थाना क्षेत्र में किराना पान  मसाला की गुमटी  से हजारों रुपये का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है पीड़ित दुकानदार आकाश वर्मा पुत्र बिनोद कुमार वर्मा निवासी निबिया बेगमपुर ने थाना मटेरा में प्रार्थना पत्र देकर घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है प्रार्थना पत्र के अनुसार पीड़ित पान मसाला का सामान बेचने का व्यवसाय करता है। आरोप है कि उसकी दुकान के पास से अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान में रखा सामान चोरी कर लिया गया पीड़ित के मुताबिक चोरी हुए सामान की कीमत करीब छह हजार रुपये बताई गई है पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी पीड़ित ने थाना प्रभारी मटेरा से मामले की जांच कर चोरी की घटना का खुलासा करने तथा दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है थाना प्रभारी मटेरा ने क्राइम सच न्यूज़ चैनल को बताया तहरीर मिली है जांच की जा रही है जल्द से जल्द मामले का खुलासा करके दोषी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी
अब देखना यह है कि पुलिस मामले की जांच कर चोरी की घटना का खुलासा कब तक करती है
    user_महेश कुमार मिश्र
    महेश कुमार मिश्र
    गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मासूम बेटी की आवाज पर डीएम का संज्ञान, जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू बाराबंकी। चार साल की मासूम बच्ची की दर्द भरी अपील ने प्रशासन का ध्यान खींच लिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के क्रिस्टल गार्डन के पास रहने वाली बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह हाथ जोड़कर कह रही थी, “डीएम अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए। इसमें बड़े-बड़े गड्ढे हैं और पानी भर जाता है।” बच्ची की मासूम आवाज जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को सड़क की स्थिति जांचकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद जर्जर सड़क की मरम्मत का काम शुरू हो गया। बारिश में सड़क पर जलभराव और गड्ढों के कारण स्थानीय लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में परेशानी होती थी। सड़क का काम शुरू होने पर बच्ची के परिवार और मोहल्लेवासियों ने डीएम का आभार जताया। बच्ची के पिता ने कहा कि डीएम ने उनकी बेटी की छोटी सी गुहार को गंभीरता से लेकर संवेदनशीलता का परिचय दिया।
    1
    मासूम बेटी की आवाज पर डीएम का संज्ञान, जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू
बाराबंकी। 
चार साल की मासूम बच्ची की दर्द भरी अपील ने प्रशासन का ध्यान खींच लिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के क्रिस्टल गार्डन के पास रहने वाली बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह हाथ जोड़कर कह रही थी, “डीएम अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए। इसमें बड़े-बड़े गड्ढे हैं और पानी भर जाता है।” बच्ची की मासूम आवाज जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को सड़क की स्थिति जांचकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद जर्जर सड़क की मरम्मत का काम शुरू हो गया। बारिश में सड़क पर जलभराव और गड्ढों के कारण स्थानीय लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में परेशानी होती थी। सड़क का काम शुरू होने पर बच्ची के परिवार और मोहल्लेवासियों ने डीएम का आभार जताया। बच्ची के पिता ने कहा कि डीएम ने उनकी बेटी की छोटी सी गुहार को गंभीरता से लेकर संवेदनशीलता का परिचय दिया।
    user_अमित कुमार पत्रकार
    अमित कुमार पत्रकार
    रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • चीनी को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान आया सामने चीनी को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान आया सामने
    1
    चीनी को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान आया सामने
चीनी को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान आया सामने
    user_Journalist Manoj Shukla
    Journalist Manoj Shukla
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ब्रेकिंग -बारहरबीअव्वल के जुलूस में भड़काऊ गाने पुलिस हुई सख्त,वाहन सीज कर एक को किया गिरफ्तार ब्रेकिंग -बारहरबीअव्वल के जुलूस में भड़काऊ गाने पुलिस हुई सख्त,वाहन सीज कर एक को किया गिरफ्तार थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-* *कार्यवाही/घटना का संक्षिप विवरण-* थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा बारावफात त्यौहार के दृष्टिगत क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर जुलूस एवं कार्यक्रमों की सतर्कतापूर्वक निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान ग्राम बेलावाँ नाऊ पुरवा में बारावफात जुलूस के दौरान दूसरे धर्म के धार्मिक विश्वासों का अपमान करने एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आशय से भड़काऊ नारे बजाने एवं लगाने के प्रकरण में तत्काल संज्ञान लेते हुए डी0जे0 लगे वाहन को डी0जे0 सहित सीज किया गया। प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर शांति एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत 01 अभियुक्त रियाज अहमद को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। *गिरफ्तार अभियुक्त* 1. रियाज अहमद पुत्र मो0 युनुस निवासी ग्राम बेलावाँ नाऊ पुरवा, थाना मोतीगंज, जनपद गोण्डा। *पंजीकृत अभियोग* 1. मु0अ0सं0 188/2026, धारा 196(1)/223/299/302 बीएनएस, थाना मोतीगंज, जनपद गोण्डा। *गिरफ्तार करने वाली टीम-* 1. उ0नि0 नारदमुनि कन्नौजिया 2. का0 गंगाशरण यादव *मीडिया सेल, गोण्डा।*
    2
    ब्रेकिंग -बारहरबीअव्वल के जुलूस में भड़काऊ गाने पुलिस हुई सख्त,वाहन सीज कर एक को किया गिरफ्तार 
ब्रेकिंग -बारहरबीअव्वल के जुलूस में भड़काऊ गाने पुलिस हुई सख्त,वाहन सीज कर एक को किया गिरफ्तार 
थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*
*कार्यवाही/घटना का संक्षिप विवरण-*
थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा बारावफात त्यौहार के दृष्टिगत क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर जुलूस एवं कार्यक्रमों की सतर्कतापूर्वक निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान ग्राम बेलावाँ नाऊ पुरवा में बारावफात जुलूस के दौरान दूसरे धर्म के धार्मिक विश्वासों का अपमान करने एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आशय से भड़काऊ नारे बजाने एवं लगाने के प्रकरण में तत्काल संज्ञान लेते हुए डी0जे0 लगे वाहन को डी0जे0 सहित सीज किया गया। प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर शांति एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत 01 अभियुक्त रियाज अहमद को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. रियाज अहमद पुत्र मो0 युनुस निवासी ग्राम बेलावाँ नाऊ पुरवा, थाना मोतीगंज, जनपद गोण्डा।
*पंजीकृत अभियोग*
1. मु0अ0सं0 188/2026, धारा 196(1)/223/299/302 बीएनएस, थाना मोतीगंज, जनपद गोण्डा।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. उ0नि0 नारदमुनि कन्नौजिया
2. का0 गंगाशरण यादव
*मीडिया सेल, गोण्डा।*
    user_अंकुर गर्ग
    अंकुर गर्ग
    Local News Reporter गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लोक माता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना कर्यक्रम मे जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सभी भाई बहिनो को रक्षाबंधन की बहुत बहुत बधाई डी “लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सुगम आवागमन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना से महिलाओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक परिवहन की सुविधा मिलेगी। हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ उठाएं और उनका आवागमन और अधिक सुगम हो।”
    1
    लोक माता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना  कर्यक्रम मे जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सभी भाई बहिनो  को रक्षाबंधन की बहुत बहुत बधाई डी 
“लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सुगम आवागमन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना से महिलाओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक परिवहन की सुविधा मिलेगी। हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ उठाएं और उनका आवागमन और अधिक सुगम हो।”
    user_पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    Local News Reporter कर्नलगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.