logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लोक माता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना कर्यक्रम मे जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सभी भाई बहिनो को रक्षाबंधन की बहुत बहुत बधाई डी “लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सुगम आवागमन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना से महिलाओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक परिवहन की सुविधा मिलेगी। हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ उठाएं और उनका आवागमन और अधिक सुगम हो।”

4 hrs ago
user_पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
Local News Reporter कर्नलगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

लोक माता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना कर्यक्रम मे जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सभी भाई बहिनो को रक्षाबंधन की बहुत बहुत बधाई डी “लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सुगम आवागमन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना से महिलाओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक परिवहन की सुविधा मिलेगी। हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ उठाएं और उनका आवागमन और अधिक सुगम हो।”

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लोक माता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना कर्यक्रम मे जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सभी भाई बहिनो को रक्षाबंधन की बहुत बहुत बधाई डी “लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सुगम आवागमन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना से महिलाओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक परिवहन की सुविधा मिलेगी। हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ उठाएं और उनका आवागमन और अधिक सुगम हो।”
    1
    लोक माता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना  कर्यक्रम मे जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सभी भाई बहिनो  को रक्षाबंधन की बहुत बहुत बधाई डी 
“लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सुगम आवागमन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना से महिलाओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक परिवहन की सुविधा मिलेगी। हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ उठाएं और उनका आवागमन और अधिक सुगम हो।”
    user_पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    Local News Reporter कर्नलगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • “आप भारत की सेना से जवाब मांगते हैं...” सीएम योगी ने राहुल गांधी को समझाया मनुस्मृति का अर्थ
    1
    “आप भारत की सेना से जवाब मांगते हैं...”
सीएम योगी ने राहुल गांधी को समझाया
मनुस्मृति का अर्थ
    user_Newindianews Network
    Newindianews Network
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • चोरों का हौसला बुलंद किराना पान गुमटी पर किया हाथ साफ, ब्यूरो रिपोर्ट राजीव मिश्रा बहराइच जिले के मटेरा थाना क्षेत्र में किराना पान मसाला की गुमटी से हजारों रुपये का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है पीड़ित दुकानदार आकाश वर्मा पुत्र बिनोद कुमार वर्मा निवासी निबिया बेगमपुर ने थाना मटेरा में प्रार्थना पत्र देकर घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है प्रार्थना पत्र के अनुसार पीड़ित पान मसाला का सामान बेचने का व्यवसाय करता है। आरोप है कि उसकी दुकान के पास से अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान में रखा सामान चोरी कर लिया गया पीड़ित के मुताबिक चोरी हुए सामान की कीमत करीब छह हजार रुपये बताई गई है पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी पीड़ित ने थाना प्रभारी मटेरा से मामले की जांच कर चोरी की घटना का खुलासा करने तथा दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है थाना प्रभारी मटेरा ने क्राइम सच न्यूज़ चैनल को बताया तहरीर मिली है जांच की जा रही है जल्द से जल्द मामले का खुलासा करके दोषी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी अब देखना यह है कि पुलिस मामले की जांच कर चोरी की घटना का खुलासा कब तक करती है
    2
    चोरों का हौसला बुलंद किराना पान गुमटी पर किया हाथ साफ, ब्यूरो रिपोर्ट राजीव मिश्रा

बहराइच जिले के मटेरा थाना क्षेत्र में किराना पान  मसाला की गुमटी  से हजारों रुपये का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है पीड़ित दुकानदार आकाश वर्मा पुत्र बिनोद कुमार वर्मा निवासी निबिया बेगमपुर ने थाना मटेरा में प्रार्थना पत्र देकर घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है प्रार्थना पत्र के अनुसार पीड़ित पान मसाला का सामान बेचने का व्यवसाय करता है। आरोप है कि उसकी दुकान के पास से अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान में रखा सामान चोरी कर लिया गया पीड़ित के मुताबिक चोरी हुए सामान की कीमत करीब छह हजार रुपये बताई गई है पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी पीड़ित ने थाना प्रभारी मटेरा से मामले की जांच कर चोरी की घटना का खुलासा करने तथा दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है थाना प्रभारी मटेरा ने क्राइम सच न्यूज़ चैनल को बताया तहरीर मिली है जांच की जा रही है जल्द से जल्द मामले का खुलासा करके दोषी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी
अब देखना यह है कि पुलिस मामले की जांच कर चोरी की घटना का खुलासा कब तक करती है
    user_महेश कुमार मिश्र
    महेश कुमार मिश्र
    गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मासूम बेटी की आवाज पर डीएम का संज्ञान, जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू बाराबंकी। चार साल की मासूम बच्ची की दर्द भरी अपील ने प्रशासन का ध्यान खींच लिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के क्रिस्टल गार्डन के पास रहने वाली बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह हाथ जोड़कर कह रही थी, “डीएम अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए। इसमें बड़े-बड़े गड्ढे हैं और पानी भर जाता है।” बच्ची की मासूम आवाज जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को सड़क की स्थिति जांचकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद जर्जर सड़क की मरम्मत का काम शुरू हो गया। बारिश में सड़क पर जलभराव और गड्ढों के कारण स्थानीय लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में परेशानी होती थी। सड़क का काम शुरू होने पर बच्ची के परिवार और मोहल्लेवासियों ने डीएम का आभार जताया। बच्ची के पिता ने कहा कि डीएम ने उनकी बेटी की छोटी सी गुहार को गंभीरता से लेकर संवेदनशीलता का परिचय दिया।
    1
    मासूम बेटी की आवाज पर डीएम का संज्ञान, जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू
बाराबंकी। 
चार साल की मासूम बच्ची की दर्द भरी अपील ने प्रशासन का ध्यान खींच लिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के क्रिस्टल गार्डन के पास रहने वाली बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह हाथ जोड़कर कह रही थी, “डीएम अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए। इसमें बड़े-बड़े गड्ढे हैं और पानी भर जाता है।” बच्ची की मासूम आवाज जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को सड़क की स्थिति जांचकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद जर्जर सड़क की मरम्मत का काम शुरू हो गया। बारिश में सड़क पर जलभराव और गड्ढों के कारण स्थानीय लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में परेशानी होती थी। सड़क का काम शुरू होने पर बच्ची के परिवार और मोहल्लेवासियों ने डीएम का आभार जताया। बच्ची के पिता ने कहा कि डीएम ने उनकी बेटी की छोटी सी गुहार को गंभीरता से लेकर संवेदनशीलता का परिचय दिया।
    user_अमित कुमार पत्रकार
    अमित कुमार पत्रकार
    रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • चीनी को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान आया सामने चीनी को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान आया सामने
    1
    चीनी को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान आया सामने
चीनी को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान आया सामने
    user_Journalist Manoj Shukla
    Journalist Manoj Shukla
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ब्रेकिंग -बारहरबीअव्वल के जुलूस में भड़काऊ गाने पुलिस हुई सख्त,वाहन सीज कर एक को किया गिरफ्तार ब्रेकिंग -बारहरबीअव्वल के जुलूस में भड़काऊ गाने पुलिस हुई सख्त,वाहन सीज कर एक को किया गिरफ्तार थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-* *कार्यवाही/घटना का संक्षिप विवरण-* थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा बारावफात त्यौहार के दृष्टिगत क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर जुलूस एवं कार्यक्रमों की सतर्कतापूर्वक निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान ग्राम बेलावाँ नाऊ पुरवा में बारावफात जुलूस के दौरान दूसरे धर्म के धार्मिक विश्वासों का अपमान करने एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आशय से भड़काऊ नारे बजाने एवं लगाने के प्रकरण में तत्काल संज्ञान लेते हुए डी0जे0 लगे वाहन को डी0जे0 सहित सीज किया गया। प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर शांति एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत 01 अभियुक्त रियाज अहमद को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। *गिरफ्तार अभियुक्त* 1. रियाज अहमद पुत्र मो0 युनुस निवासी ग्राम बेलावाँ नाऊ पुरवा, थाना मोतीगंज, जनपद गोण्डा। *पंजीकृत अभियोग* 1. मु0अ0सं0 188/2026, धारा 196(1)/223/299/302 बीएनएस, थाना मोतीगंज, जनपद गोण्डा। *गिरफ्तार करने वाली टीम-* 1. उ0नि0 नारदमुनि कन्नौजिया 2. का0 गंगाशरण यादव *मीडिया सेल, गोण्डा।*
    2
    ब्रेकिंग -बारहरबीअव्वल के जुलूस में भड़काऊ गाने पुलिस हुई सख्त,वाहन सीज कर एक को किया गिरफ्तार 
ब्रेकिंग -बारहरबीअव्वल के जुलूस में भड़काऊ गाने पुलिस हुई सख्त,वाहन सीज कर एक को किया गिरफ्तार 
थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*
*कार्यवाही/घटना का संक्षिप विवरण-*
थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा बारावफात त्यौहार के दृष्टिगत क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर जुलूस एवं कार्यक्रमों की सतर्कतापूर्वक निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान ग्राम बेलावाँ नाऊ पुरवा में बारावफात जुलूस के दौरान दूसरे धर्म के धार्मिक विश्वासों का अपमान करने एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आशय से भड़काऊ नारे बजाने एवं लगाने के प्रकरण में तत्काल संज्ञान लेते हुए डी0जे0 लगे वाहन को डी0जे0 सहित सीज किया गया। प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर शांति एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत 01 अभियुक्त रियाज अहमद को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. रियाज अहमद पुत्र मो0 युनुस निवासी ग्राम बेलावाँ नाऊ पुरवा, थाना मोतीगंज, जनपद गोण्डा।
*पंजीकृत अभियोग*
1. मु0अ0सं0 188/2026, धारा 196(1)/223/299/302 बीएनएस, थाना मोतीगंज, जनपद गोण्डा।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. उ0नि0 नारदमुनि कन्नौजिया
2. का0 गंगाशरण यादव
*मीडिया सेल, गोण्डा।*
    user_अंकुर गर्ग
    अंकुर गर्ग
    Local News Reporter गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बहराइच जिले के कैसरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत ग्राम खेवकर मौजा कटका मरौठा थाना हुजूरपुर तहसील कैसरगंज जनपद बहराइच की निवासिनी सीमा पत्नी सुरेश की 19 जुलाई 2026 को प्रसव पीड़ा होने पर उन्हीं के गांव की आशा बहू शोभावती पत्नी राजेश ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज में प्रसव कर दो वह साथ में आई भी उनपर आरोप है कि उपरोक्त आशा बहू ने सिटी हॉस्पिटल और मैटर निजी सेंटर कैसरगंज के चिकित्सकों से साठ गांठ करके वहां पर भर्ती कर दिया। इसपर पति ने ऐतराज जताते हुए सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही होती है और सिटी हॉस्पिटल में इलाज की विशेष सुविधा है यह कहते हुए प्रार्थी की पत्नी को वहीं पर रोक कर सामान्य प्रसव कराए जाने की बात हुई थी। पीड़ित का आरोप है कि बिना उसे जानकारी दिए ऑपरेशन कर दिया था जिसके उपरांत अगूठा लगवा लिया गया पीड़ित के पत्नी की तबीयत बिगड़ी जिसके बाद अस्पताल के जिम्मेदारों ने कहा कि इनकी तबीयत बिगड़ती जा रही है कहीं दूसरी जगह दिखाने की बात कहते हुए पीड़ित की पत्नी को अस्पताल से बाहर निकाल दिया। आनंन फानन में प्रार्थी सुरेश कुमार पुत्र हरीशचंद्र ने एंबुलेंस की मदद से पत्नी सीमा को केजीएमयू लखनऊ में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी 23 जुलाई को मृत्यु हो गई। मामले की शिकायत प्रार्थी द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज सहित कई उच्च अधिकारियों को भी भेज कर न्याय की उम्मीद जताई है। मामले के संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज के सीएससी अधीक्षक वीडी वर्मा से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर विडंबना है कि तहसील मुख्यालय के स्वास्थ्य महकमे के जिम्मेदार के फोन की घंटी बजती रही किन्हीं कारणों से रिसीव नहीं हो सका।
    1
    बहराइच जिले के कैसरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत ग्राम खेवकर मौजा कटका मरौठा थाना हुजूरपुर तहसील कैसरगंज जनपद बहराइच की निवासिनी सीमा पत्नी सुरेश की 19 जुलाई 2026 को प्रसव पीड़ा होने पर उन्हीं के गांव की आशा बहू शोभावती पत्नी राजेश ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज में प्रसव कर दो वह साथ में आई भी उनपर आरोप है कि उपरोक्त आशा बहू ने सिटी हॉस्पिटल और मैटर निजी सेंटर कैसरगंज के चिकित्सकों से साठ गांठ करके वहां पर भर्ती कर दिया। इसपर पति ने ऐतराज जताते हुए सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही होती है और सिटी हॉस्पिटल में इलाज की विशेष सुविधा है यह कहते हुए प्रार्थी की पत्नी को वहीं पर रोक कर सामान्य प्रसव कराए जाने की बात हुई थी। पीड़ित का आरोप है कि बिना उसे जानकारी दिए ऑपरेशन कर दिया था जिसके उपरांत अगूठा लगवा लिया गया पीड़ित के पत्नी की तबीयत बिगड़ी जिसके बाद अस्पताल के जिम्मेदारों ने कहा कि इनकी तबीयत बिगड़ती जा रही है कहीं दूसरी जगह दिखाने की बात कहते हुए पीड़ित की पत्नी को अस्पताल से बाहर निकाल दिया। आनंन फानन में प्रार्थी सुरेश कुमार पुत्र हरीशचंद्र ने एंबुलेंस की मदद से पत्नी सीमा को केजीएमयू लखनऊ में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी 23 जुलाई को मृत्यु हो गई। मामले की शिकायत प्रार्थी द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज सहित कई उच्च अधिकारियों को भी भेज कर न्याय की उम्मीद जताई है। मामले के संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज के सीएससी अधीक्षक वीडी वर्मा से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर विडंबना है कि तहसील मुख्यालय के स्वास्थ्य महकमे के जिम्मेदार के फोन की घंटी बजती रही किन्हीं कारणों से रिसीव नहीं हो सका।
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कैसरगंज में बारह रबीउल अव्वल यानी जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को कैसरगंज में शानदार और बेमिसाल जुलूस निकाला गया। मोहम्मद साहब की विलादत की खुशी में आयोजित जुलूस में क्षेत्र के सैकड़ों गांवों से हजारों की संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। लोगों ने पैदल, मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहनों के साथ जुलूस में शिरकत कर अपनी खुशी का इजहार किया। कैसरगंज क्षेत्र के विभिन्न गांवों से निकले जुलूस के लोग कैसरगंज बस स्टॉप पर एकत्र हुए, जहां कई गांवों से आए लोगों का संगम दिखाई दिया। इसके बाद जुलूस का कारवां महमूद साहब बाबा की मजार की जानिब बढ़ा और बरखुर्द्वारापुर चौराहे से होते हुए जरवल की ओर रवाना हुआ। पूरे रास्ते लोगों में जश्न का माहौल रहा। इस मौके पर कैसरगंज चेयरमैन एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सैयद वली सहित विभिन्न अंजुमन कमेटियों के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी कैसरगंज प्रशांत कुमार नायक, पुलिस क्षेत्राधिकारी डीके श्रीवास्तव और प्रभारी निरीक्षक कैसरगंज राजकुमार पांडेय को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। अंजुमन के लोगों ने मोहम्मद साहब की विलादत की खुशी का इजहार करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। वहीं ग्राम नौगैया निवासी एवं स्वतंत्रता सेनानी परिवार से ताल्लुक रखने वाले लोकतंत्र रक्षक सेनानी क्रांति कुमार सिंह तथा वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार सिंह को भी अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। जुलूस में विधायक कैसरगंज आनंद यादव, शमसुद्दीन बरकाती सहित अनिल कुमार यादव और क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, अंजुमन कमेटियों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी से शांतिपूर्ण रहा आयोजन जुलूस को लेकर कैसरगंज पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए जगह-जगह रूट डायवर्जन किया गया। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। तपती धूप के बावजूद पुलिसकर्मी लगातार ड्यूटी पर मुस्तैद रहे और पूरे जुलूस की निगरानी करते रहे। प्रशासन और पुलिस की बेहतर समन्वय व्यवस्था के चलते जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान कहीं भी अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई। जुलूस में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत तस्वीर कैसरगंज के जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे की खूबसूरत मिसाल भी देखने को मिली। विभिन्न समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे का सम्मान करते हुए सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। जुलूस ने कैसरगंज की गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सद्भाव की मजबूत तस्वीर पेश की।
    1
    कैसरगंज में  बारह रबीउल अव्वल यानी जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को कैसरगंज में शानदार और बेमिसाल जुलूस निकाला गया। मोहम्मद साहब की विलादत की खुशी में आयोजित जुलूस में क्षेत्र के सैकड़ों गांवों से हजारों की संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। लोगों ने पैदल, मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहनों के साथ जुलूस में शिरकत कर अपनी खुशी का इजहार किया। कैसरगंज क्षेत्र के विभिन्न गांवों से निकले जुलूस के लोग कैसरगंज बस स्टॉप पर एकत्र हुए, जहां कई गांवों से आए लोगों का संगम दिखाई दिया। इसके बाद जुलूस का कारवां महमूद साहब बाबा की मजार की जानिब बढ़ा और बरखुर्द्वारापुर चौराहे से होते हुए जरवल की ओर रवाना हुआ। पूरे रास्ते लोगों में जश्न का माहौल रहा।
इस मौके पर कैसरगंज चेयरमैन एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सैयद वली सहित विभिन्न अंजुमन कमेटियों के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी कैसरगंज प्रशांत कुमार नायक, पुलिस क्षेत्राधिकारी डीके श्रीवास्तव और प्रभारी निरीक्षक कैसरगंज राजकुमार पांडेय को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। अंजुमन के लोगों ने मोहम्मद साहब की विलादत की खुशी का इजहार करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। वहीं ग्राम नौगैया निवासी एवं स्वतंत्रता सेनानी परिवार से ताल्लुक रखने वाले लोकतंत्र रक्षक सेनानी क्रांति कुमार सिंह तथा वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार सिंह को भी अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। जुलूस में विधायक कैसरगंज आनंद यादव, शमसुद्दीन बरकाती सहित अनिल कुमार यादव और क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, अंजुमन कमेटियों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी से शांतिपूर्ण रहा आयोजन जुलूस को लेकर कैसरगंज पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए जगह-जगह रूट डायवर्जन किया गया। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। तपती धूप के बावजूद पुलिसकर्मी लगातार ड्यूटी पर मुस्तैद रहे और पूरे जुलूस की निगरानी करते रहे। प्रशासन और पुलिस की बेहतर समन्वय व्यवस्था के चलते जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान कहीं भी अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई।
जुलूस में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत तस्वीर कैसरगंज के जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे की खूबसूरत मिसाल भी देखने को मिली। विभिन्न समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे का सम्मान करते हुए सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। जुलूस ने कैसरगंज की गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सद्भाव की मजबूत तस्वीर पेश की।
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.