वा संकल्प अभियान कृषक उन्नति योजना से बढ़ा भरोसा, समर्थन मूल्य ने दी आर्थिक मजबूती सरकारी योजनाओं का मिला संबल, किसान रामायण सिंह के परिवार में आई खुशहाली कोरबा जिले के पाली विकासखंड के ग्राम केराकछार निवासी किसान श्री रामायण सिंह के लिए खेती केवल आय का साधन नहीं, बल्कि परिवार की खुशहाली और आत्मनिर्भरता का आधार है। लगभग 10 एकड़ कृषि भूमि पर पत्नी श्रीमती वृंदा, बेटे ओमप्रकाश और बहू के साथ मिलकर खेती करने वाले रामायण सिंह आज अपनी मेहनत के साथ-साथ शासन की किसान हितैषी योजनाओं को अपनी प्रगति का महत्वपूर्ण आधार मानते हैं। चैतमा धान खरीदी केंद्र में धान बेचने वाले रामायण सिंह बताते हैं कि धान का उचित मूल्य मिलने से किसानों को अपनी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिल रहा है। इस वर्ष 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान विक्रय ने उनके परिवार को आर्थिक मजबूती दी है। उनका कहना है कि जब किसान को उसकी उपज का उचित मूल्य मिलता है, तो खेती के प्रति उसका विश्वास और उत्साह दोनों बढ़ते हैं। रामायण सिंह बताते हैं कि वर्ष 2023-24 में उन्होंने समिति में 168 क्विंटल धान का विक्रय किया था। कृषक उन्नति योजना के तहत उन्हें 1.50 लाख रुपये से अधिक की आदान सहायता राशि प्राप्त हुई। इस राशि ने उनके लिए खेती को और बेहतर बनाने का रास्ता खोला। उन्होंने इस सहायता का उपयोग उन्नत किस्म के बीज, खाद, उर्वरक और आवश्यक कृषि संसाधनों की व्यवस्था में किया। बेहतर कृषि निवेश और परिवार की मेहनत से उन्हें उत्पादन बढ़ाने में मदद मिली। इस वर्ष धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे परिवार की आवश्यकताओं के साथ-साथ खेती को और मजबूत बनाने में करने की योजना बना रहे हैं। उनका मानना है कि कृषि में समय पर निवेश करने से उत्पादन और आय दोनों को बढ़ाया जा सकता है। रामायण सिंह के बेटे ओमप्रकाश भी सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से संतुष्ट हैं। वे बताते हैं कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए भरोसेमंद व्यवस्था मिलती है। परिवार के सभी सदस्य खेतों में मिल-जुलकर मेहनत करते हैं और इसी सामूहिक प्रयास का परिणाम है कि हर वर्ष खेती को आगे बढ़ाने का अवसर मिल रहा है। ओमप्रकाश का कहना है कि सरकार द्वारा किसानों की आय और आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संचालित योजनाओं से ग्रामीण परिवारों को खेती में निवेश करने का आत्मविश्वास मिला है। किसान की मेहनत को जब उचित मूल्य और शासन का सहयोग मिलता है, तो उसका उत्साह कई गुना बढ़ जाता है। रामायण सिंह यह भी बताते हैं कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से किसानों को समय-समय पर आर्थिक सहायता मिलती है, जिससे खेती से जुड़े जरूरी खर्चों को पूरा करने में मदद मिलती है। उनके अनुसार, किसान हित में संचालित विभिन्न योजनाएं मिलकर खेती को अधिक मजबूत और लाभकारी बनाने में सहायक साबित हो रही हैं। रामायण सिंह और उनका परिवार शासन की किसान कल्याणकारी पहलों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य और समय पर आर्थिक सहयोग मिलना उनके लिए बड़ी राहत है। कृषक उन्नति योजना, समर्थन मूल्य और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने किसानों के मन में नया विश्वास पैदा किया है। इन योजनाओं से मिली आर्थिक मजबूती के साथ किसान अब बेहतर कृषि संसाधनों में निवेश कर भविष्य में उत्पादन और आय बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आज उनका परिवार न केवल अपनी कृषि आय को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, बल्कि आसपास के किसानों के लिए भी मेहनत, आत्मविश्वास और प्रगतिशील खेती की प्रेरणा बन रहा है।

- हाईवे पर बैठे मवेशी से टकराई स्कूटी सवार, तीन युवक घायल1
- gaay ko bachane me kadi takra gai aour vishal ganesh ji ki murti gaay ko bachane me kadi takra gai aour vishal ganesh ji ki murti track se niche giri kisi ko koi nuksan nahi hua1
- मालखरौदा के मोना वस्त्रालय में भीषण आग, लाखों रुपये के कपड़े जलकर खाक। मिशन चौक से सीपत रोड की ओर स्थित दुकान में देर रात आगजनी की घटना, पुलिस जांच में जुटी। मालखरौदा के मोना वस्त्रालय में भीषण आग, लाखों रुपये के कपड़े जलकर खाक। मिशन चौक से सीपत रोड की ओर स्थित दुकान में देर रात आगजनी की घटना, पुलिस जांच में जुटी।1
- सक्ती जिले के कटौद के भाटापारा में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, सक्ती जिले के कटौद के भाटापारा में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कटौद के भाटापारा में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे बिजली के करंट की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, गांव में गौधाम सेवा समिति गठित है, जिसके तहत 11 सदस्य बारी-बारी से गांव की गायों को चराने का कार्य करते हैं। मंगलवार को इसी क्रम में रोहित कुमार बरेठ अपने दो साथियों हेम कुमार साहू और ओम कुमार चन्द्रा के साथ गायों को चराने के लिए गए थे। इसी दौरान कुछ गायें फसल की ओर जाने लगीं। गायों को फसल में जाने से रोकने के लिए रोहित कुमार बरेठ उन्हें भगाने के लिए आगे बढ़े। बताया जा रहा है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि वहां बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा है। जैसे ही उन्होंने गाय को रोकने का प्रयास किया, वह करंट की चपेट में आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही उनके दोनों साथी तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्हें करंट से अलग किया। इसके बाद परिजन रोहित कुमार बरेठ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक किसान के परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, ग्रामीणों ने घटना को लेकर दुख जताते हुए उचित कार्रवाई और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।1
- बिलासपुर में जरूरतमंदों की सहायता जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख की सहयोग राशि प्रदान मानवीय सेवा में सहभागिता राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर ने जरूरतमंदों की सहायता एवं। मानवीय सेवा के लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख की सहयोग राशि प्रदान की। मंगलवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने इस जनहितकारी पहल के लिए एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया।1
- कोल इंडिया की कमाई बढ़ी, रिटायर्ड कर्मियों का हक घटा? पेंशन-ग्रेच्युटी पर उठे सवाल बिलासपुर प्रेस क्लब में सेवानिवृत्त कोयला खदान मजदूर संघ ने कोल इंडिया और SECL प्रबंधन पर रिटायर्ड कर्मियों की उपेक्षा का आरोप लगाया। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने दावा किया कि 2017 के बाद SDA को पेंशन गणना से बाहर किए जाने से करीब डेढ़ लाख कर्मियों को हर माह 300 से 600 रुपये कम पेंशन मिल रही है। उन्होंने ग्रेच्युटी में अधिकारियों को 20 लाख और मजदूरों को 10 लाख रुपये तक मिलने पर भी सवाल उठाए। चिकित्सा व आवास सुविधाओं में भेदभाव का आरोप लगाते हुए संघ ने 19 सितंबर को SECL स्तरीय सम्मेलन की जानकारी दी।1
- न DJ, न आतिशबाजी...फिर भी गणपति बप्पा के स्वागत ने मचा दी घूम! आखिर पाली के बच्चों ने ऐसा क्या किया?1
- गणेश उत्सव एवं विसर्जन को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट,गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को दी गई कड़ी समझाइश — कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई आगामी गणेश चतुर्थी, गणेश उत्सव एवं गणेश विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में आज जिले के विभिन्न थाना, चौकी एवं अनुविभाग स्तर पर CSP/SDOP एवं थाना प्रभारियों द्वारा गुंडा बदमाशों, निगरानी बदमाशों तथा पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों की तस्दीक एवं समझाइश की गई। 👮 *गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को स्पष्ट चेतावनी* पुलिस द्वारा लगभग 32 गुंडा बदमाश एवं 26 निगरानी बदमाशों सहित पूर्व में मारपीट, लड़ाई-झगड़ा एवं शरीर संबंधी अपराधों में संलिप्त रहे लगभग 80 व्यक्तियों को समझाइश दी गई। संबंधित व्यक्तियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि गणेश उत्सव एवं विसर्जन के दौरान वे किसी भी प्रकार के विवाद, मारपीट, उपद्रव, आपराधिक गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि से पूरी तरह दूर रहें।पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए कहा गया कि त्योहार की आड़ में गुंडागर्दी, दहशत फैलाने, विवाद करने अथवा किसी प्रकार का अपराध करने का प्रयास किया गया तो ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल एवं कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ⚠️ “ *त्योहार खुशी से मनाएं, कानून हाथ में लिया तो कार्रवाई तय”* पुलिस द्वारा पूर्व अपराधियों एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों को यह भी समझाइश दी गई कि वे अपने आचरण में सुधार रखते हुए कानून का पालन करें तथा गणेश उत्सव के दौरान शांति, सद्भाव एवं भाईचारा बनाए रखने में सहयोग करें।साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि ऐसे व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 🛡️ *सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोरबा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद* गणेश उत्सव एवं विसर्जन के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, असामाजिक तत्वों पर नजर तथा कानून-व्यवस्था को लेकर कोरबा पुलिस द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस का उद्देश्य है कि गणेश उत्सव आस्था, अनुशासन, शांति एवं सौहार्द के वातावरण में संपन्न हो तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।कोरबा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दें।3