मगरौनी बाजार में आवारा सांड का आतंक: संवाददाता विपिन कुमार मंगल बाल-बाल बचे, नगर परिषद की चुप्पी पर उठे सवाल। मगरौनी। नगर परिषद के मुख्य बाजार में आवारा सांडों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे आम जनता और राहगीर अपनी जान हथेली पर रखकर निकलने को मजबूर हैं। ताजा मामला आज डॉ. पंजाब सिंह रावत जी के क्लीनिक के सामने का है, जहाँ एक सांड ने अचानक राहगीरों और मोटरसाइकिल सवारों पर हमला करना शुरू कर दिया। इस घटना के दौरान कवरेज पर मौजूद संवाददाता विपिन कुमार मंगल भी सांड के हमले की चपेट में आने से बाल-बाल बचे और उन्होंने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उक्त बैल काफी आक्रामक हो चुका है और बाजार में आने-जाने वाले हर व्यक्ति को निशाना बना रहा है। प्रशासन की लापरवाही: स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद मगरौनी से शिकायत की गई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं। न तो इन सांडों को पकड़ने की कोई व्यवस्था की गई और न ही जनता की शिकायतों पर कोई संतोषजनक जवाब दिया गया। संवाददाता विपिन कुमार मंगल ने नगर परिषद के अधिकारियों से पुरजोर मांग की है कि किसी बड़ी जनहानि होने से पहले इस समस्या का तत्काल निराकरण किया जाए और इन आवारा पशुओं को सुरक्षित स्थान पर छुड़वाया जाए।
मगरौनी बाजार में आवारा सांड का आतंक: संवाददाता विपिन कुमार मंगल बाल-बाल बचे, नगर परिषद की चुप्पी पर उठे सवाल। मगरौनी। नगर परिषद के मुख्य बाजार में आवारा सांडों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे आम जनता और राहगीर अपनी जान हथेली पर रखकर निकलने को मजबूर हैं। ताजा मामला आज डॉ. पंजाब सिंह रावत जी के क्लीनिक के सामने का है, जहाँ एक सांड ने अचानक राहगीरों और मोटरसाइकिल सवारों पर हमला करना शुरू कर दिया। इस घटना के दौरान कवरेज पर मौजूद संवाददाता विपिन कुमार मंगल भी सांड के हमले की चपेट में आने से बाल-बाल बचे और उन्होंने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उक्त बैल काफी आक्रामक हो चुका है और बाजार में आने-जाने वाले हर व्यक्ति को निशाना बना रहा है। प्रशासन की लापरवाही: स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद मगरौनी से शिकायत की गई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं। न तो इन सांडों को पकड़ने की कोई व्यवस्था की गई और न ही जनता की शिकायतों पर कोई संतोषजनक जवाब दिया गया। संवाददाता विपिन कुमार मंगल ने नगर परिषद के अधिकारियों से पुरजोर मांग की है कि किसी बड़ी जनहानि होने से पहले इस समस्या का तत्काल निराकरण किया जाए और इन आवारा पशुओं को सुरक्षित स्थान पर छुड़वाया जाए।
- मध्य प्रदेश में एक कलेक्टर ने रात के समय लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया, जिससे प्रभावित लोगों को तत्काल राहत मिली।1
- शिवपुरी में पूर्व मंत्री सुरेश धाकड़ रांठखेड़ा ने कहा, "समाज से बढ़कर कुछ नहीं होता, व्यक्ति नहीं समाज काम आता है।" उनके इस बयान ने स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित किया, जो सामाजिक एकजुटता पर जोर देता है।1
- मध्य प्रदेश के नरवर स्थित आजीविका मिशन के ब्लॉक मैनेजर वसीम कुरैशी पर महिलाओं से अभद्र भाषा, अवैध वसूली और फर्जी हस्ताक्षर के गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वे महिलाओं को बिना कारण हटाते हैं और उनकी आवाज दबाते हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप है। इस मामले में जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।1
- शिवपुरी के करेरा स्थित सिद्ध स्थल बगीचा सरकार में भोला पंडित ने अपने समर्थकों के साथ घुसपैठ की कोशिश की और साधु-संतों से उलझ गए। वहां मौजूद साधुओं और उनके अनुयायियों ने एकजुट होकर भोला पंडित की टीम का विरोध किया और उन्हें परिसर से बाहर खदेड़ दिया, उनके हाथों से डंडे भी छीन लिए। यह पूरा विवाद सिद्ध स्थल पर कब्जे को लेकर है, जिसने एक बार फिर करेरा को सुर्खियों में ला दिया है।1
- शिवपुरी जिले के फोरलेन हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे 40 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला अपने बेटे के साथ पानी बतासा का व्यापार करने राजस्थान के कोटा जा रही थी, जबकि हादसे में बेटा घायल हो गया।3
- रतनगढ़ माता धाम जाने वाले मार्ग पर भगुवापुरा पंचायत क्षेत्र में निर्माणाधीन स्वागत गेट अब श्रद्धालुओं के लिए खतरे का कारण बनता जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया है कि* *भगुवापुरा से रतनगढ़ माता धाम के लिए बनाया जा रहा गेट लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ है और उसकी स्थिति बेहद जर्जर हो चुकी है।ग्रामीणों का कहना है कि गेट में जगह-जगह दरारें दिखाई दे रही हैं तथा ऊपर लगी टाइल्स और अन्य निर्माण सामग्री लगातार नीचे गिर रही है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु इस मार्ग से माता रानी के दर्शन करने गुजरते हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।* *स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में भारी लापरवाही एवं घटिया गुणवत्ता की सामग्री उपयोग किए जाने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत के चलते निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं किया गया। निर्माण शुरू होने के बाद से ही कार्य बंद पड़ा हुआ है और गेट कमजोर स्थिति में खड़ा है।ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले चरोखरा गांव में भी रतनगढ़ माता मार्ग पर बनाया गया स्वागत गेट निर्माण की खराब गुणवत्ता के कारण गिर चुका है,1
- विधायक क्रिकेट प्रीमियर लीग........ टूर्नामेंट का दूसरा दिन, 5 मैचों में 10 टीमों के बीच हुआ मुकाबला वार्ड क्रमांक 18, 25, 56, 59 एवं 60 की टीमों के बीच हुआ मैच ग्वालियर। जन उत्थान न्यास के तत्वाधान में हो रहे विधायक प्रीमियर लीग 2026 रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के आज दूसरे दिन 5 मैच एम.एल.बी काॅलेज के खेल मैदान में सायं 4 बजे से आयोजित किये गये। पहला मैच सायं 4 बजे टीम 18/बी एवं टीम 18/एफ के मध्य खेला गया। इसी क्रमशः में दूसरा मैच सायं 5 बजे से टीम 25/ए एवं टीम 25/एफ के मध्य, तीसरा मैच टीम सायं 6 बजे से 59/ए एवं टीम 59/आई के मध्य, चैथा मैच सायं 7 बजे से टीम 60/ए एवं टीम 60/एस के मध्य, अंतिम पांचवा मैच सायं 8 से टीम 56/बी एवं टीम 56/वाय के मध्य खेला गया। मैच की शुरूआत में टूर्नामेंट के आयोजक, न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों के साथ टीमों से परिचय किया और टीमों को शुभकामनाएं दी। टूर्नामेंट के अलग-अलग मैचों में शहर के प्रतिष्ठि व्यापारी संघो के अध्यक्षगण एवं अन्य पदाधिकारीगण अतिथियों के रूप में शामिल हुये। मैच में मुख्य अतिथियों के रूप से गालव डिस्ट्रीव्यूट एसोसियेशन के अध्यक्ष दीपक गुप्ता एवं ग्वालियर क्लाॅथ एसोसियेशन नया बाजार के अध्यक्ष प्रीतम बघेल मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में गालव डिस्ट्रीव्यूट एसोसियेशन के सचिव मनोज अग्रवाल (बाबा) एवं ग्वालियर क्लाॅथ एसोसियेशन नया बाजार के सचिव विजय जाजू मौजूद रहें। आज शाम एम.एल.बी मैदान पर पहला मैच वार्ड क्रमांक 18 की टीम 18/बी एवं टीम 18/एफ के के बीच खेला गया। मैच में 18/एफ के कप्तान आविद खान ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी की टीम द्वारा 114 रन 5 विकेट के नुकसान पर बनाये, टीम के नवनीत ने 61 रन बनाये। जिसके बाद 18/बी ने बल्लेबाजी की और 8 ओवर में 49 रन 5 विकेट के नुकसान पर बनाये और मैच हार गई। नवनीत को मैन आॅफ द मैच दिया गया। दूसरा मैच वार्ड क्रमांक 25 की टीम 25/ए एवं टीम 25/एफ के बीच खेला गया। मैच में 25/एफ के कप्तान प्रदीप बाथम ने टाॅस जीतकर बाॅलिंग चुनी। टीम 25/ए ने बैंटिग करते हुये 93 रन 2 विकेट के नुकसान पर बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 25/एफ ने 8 ओवर में 59 रन बनाये और हार का सामना करना पडा। टीम 25/ए के प्रमोद को 55 रन बनाने पर मैन आॅफ द मैच दिया गया। तीसरा मैच वार्ड क्रमांक 59 की टीम 59/ए एवं टीम 59/आई के बीच खेला गया, टीम 59/ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 74 रन 7 विकेट के नुकसान पर बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 59/आई ने 75 रन 4 विकेट के नुकसान पर बनाये और जीत दर्ज की, मैन आॅफ द मैच सागर यादव को मिला। विधायक क्रिकेट प्रीमियर लीग........ टूर्नामेंट का दूसरा दिन, 5 मैचों में 10 टीमों के बीच हुआ मुकाबला वार्ड क्रमांक 18, 25, 56, 59 एवं 60 की टीमों के बीच हुआ मैच ग्वालियर। जन उत्थान न्यास के तत्वाधान में हो रहे विधायक प्रीमियर लीग 2026 रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के आज दूसरे दिन 5 मैच एम.एल.बी काॅलेज के खेल मैदान में सायं 4 बजे से आयोजित किये गये। पहला मैच सायं 4 बजे टीम 18/बी एवं टीम 18/एफ के मध्य खेला गया। इसी क्रमशः में दूसरा मैच सायं 5 बजे से टीम 25/ए एवं टीम 25/एफ के मध्य, तीसरा मैच टीम सायं 6 बजे से 59/ए एवं टीम 59/आई के मध्य, चैथा मैच सायं 7 बजे से टीम 60/ए एवं टीम 60/एस के मध्य, अंतिम पांचवा मैच सायं 8 से टीम 56/बी एवं टीम 56/वाय के मध्य खेला गया। मैच की शुरूआत में टूर्नामेंट के आयोजक, न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों के साथ टीमों से परिचय किया और टीमों को शुभकामनाएं दी। टूर्नामेंट के अलग-अलग मैचों में शहर के प्रतिष्ठि व्यापारी संघो के अध्यक्षगण एवं अन्य पदाधिकारीगण अतिथियों के रूप में शामिल हुये। मैच में मुख्य अतिथियों के रूप से गालव डिस्ट्रीव्यूट एसोसियेशन के अध्यक्ष दीपक गुप्ता एवं ग्वालियर क्लाॅथ एसोसियेशन नया बाजार के अध्यक्ष प्रीतम बघेल मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में गालव डिस्ट्रीव्यूट एसोसियेशन के सचिव मनोज अग्रवाल (बाबा) एवं ग्वालियर क्लाॅथ एसोसियेशन नया बाजार के सचिव विजय जाजू मौजूद रहें। आज शाम एम.एल.बी मैदान पर पहला मैच वार्ड क्रमांक 18 की टीम 18/बी एवं टीम 18/एफ के के बीच खेला गया। मैच में 18/एफ के कप्तान आविद खान ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी की टीम द्वारा 114 रन 5 विकेट के नुकसान पर बनाये, टीम के नवनीत ने 61 रन बनाये। जिसके बाद 18/बी ने बल्लेबाजी की और 8 ओवर में 49 रन 5 विकेट के नुकसान पर बनाये और मैच हार गई। नवनीत को मैन आॅफ द मैच दिया गया। दूसरा मैच वार्ड क्रमांक 25 की टीम 25/ए एवं टीम 25/एफ के बीच खेला गया। मैच में 25/एफ के कप्तान प्रदीप बाथम ने टाॅस जीतकर बाॅलिंग चुनी। टीम 25/ए ने बैंटिग करते हुये 93 रन 2 विकेट के नुकसान पर बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 25/एफ ने 8 ओवर में 59 रन बनाये और हार का सामना करना पडा। टीम 25/ए के प्रमोद को 55 रन बनाने पर मैन आॅफ द मैच दिया गया। तीसरा मैच वार्ड क्रमांक 59 की टीम 59/ए एवं टीम 59/आई के बीच खेला गया, टीम 59/ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 74 रन 7 विकेट के नुकसान पर बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 59/आई ने 75 रन 4 विकेट के नुकसान पर बनाये और जीत दर्ज की, मैन आॅफ द मैच सागर यादव को मिला।1
- मध्य प्रदेश में एक कलेक्टर ने आधी रात को लोगों की शिकायतें सुनीं और मौके पर ही उनका समाधान किया। इस पहल से प्रभावितों को तुरंत राहत मिली और प्रशासनिक संवेदनशीलता सामने आई।1
- शिवपुरी जिले के नरवर में पशुपालन विभाग के डॉक्टर पर अक्सर गायब रहने और दफ्तर को खाली छोड़ने का आरोप है। उनकी लापरवाही और फोन न उठाने से क्षेत्रीय जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बजट में गड़बड़ी सहित कई गंभीर अनियमितताओं की जांच की मांग उठ रही है।1