logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रतनगढ़ माता धाम जाने वाले मार्ग पर भगुवापुरा पंचायत क्षेत्र में निर्माणाधीन स्वागत गेट अब श्रद्धालुओं के लिए खतरे का कारण बनता जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया है कि* *भगुवापुरा से रतनगढ़ माता धाम के लिए बनाया जा रहा गेट लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ है और उसकी स्थिति बेहद जर्जर हो चुकी है।ग्रामीणों का कहना है कि गेट में जगह-जगह दरारें दिखाई दे रही हैं तथा ऊपर लगी टाइल्स और अन्य निर्माण सामग्री लगातार नीचे गिर रही है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु इस मार्ग से माता रानी के दर्शन करने गुजरते हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।* *स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में भारी लापरवाही एवं घटिया गुणवत्ता की सामग्री उपयोग किए जाने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत के चलते निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं किया गया। निर्माण शुरू होने के बाद से ही कार्य बंद पड़ा हुआ है और गेट कमजोर स्थिति में खड़ा है।ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले चरोखरा गांव में भी रतनगढ़ माता मार्ग पर बनाया गया स्वागत गेट निर्माण की खराब गुणवत्ता के कारण गिर चुका है,

5 hrs ago
user_AD SINGH DHAKAD
AD SINGH DHAKAD
Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

रतनगढ़ माता धाम जाने वाले मार्ग पर भगुवापुरा पंचायत क्षेत्र में निर्माणाधीन स्वागत गेट अब श्रद्धालुओं के लिए खतरे का कारण बनता जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया है कि* *भगुवापुरा से रतनगढ़ माता धाम के लिए बनाया जा रहा गेट लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ है और उसकी स्थिति बेहद जर्जर हो चुकी है।ग्रामीणों का कहना है कि गेट में जगह-जगह दरारें दिखाई दे रही हैं तथा ऊपर लगी टाइल्स और अन्य निर्माण सामग्री लगातार नीचे गिर रही है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु इस मार्ग से माता रानी के दर्शन करने गुजरते हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।* *स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में भारी लापरवाही एवं घटिया गुणवत्ता की सामग्री उपयोग किए जाने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत के चलते निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं किया गया। निर्माण शुरू होने के बाद से ही कार्य बंद पड़ा हुआ है और गेट कमजोर स्थिति में खड़ा है।ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले चरोखरा गांव में भी रतनगढ़ माता मार्ग पर बनाया गया स्वागत गेट निर्माण की खराब गुणवत्ता के कारण गिर चुका है,

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भांडेर अनुभाग की पंडोखर थाना पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार की देर शाम को ग्राम लहार हवेली में मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे आरोपियों को पकड़ा है। सोमवार दोपहर 03 बजे पुलिस ने कार्रवाई का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 हजार 700 रुपये नकद और तीन मोटरसाइकिल जब्त कीं। जब्त वाहनों की कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई गई है। कुल मिलाकर 1 लाख 13 हजार 700 रुपये का मशरूका जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मुहर सिंह कुशवाहा निवासी बहादुरपुर थाना समथर झांसी, उमा नरेश रजक निवासी बहादुरपुर थाना समथर झांसी, हरिराम कुशवाहा निवासी लहार हवेली थाना पंडोखर और कारण सिंह कुशवाहा निवासी लहार हवेली शामिल हैं। कुछ अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    भांडेर अनुभाग की पंडोखर थाना पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार की देर शाम को ग्राम लहार हवेली में मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे आरोपियों को पकड़ा है। सोमवार दोपहर 03 बजे पुलिस ने कार्रवाई का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 हजार 700 रुपये नकद और तीन मोटरसाइकिल जब्त कीं। जब्त वाहनों की कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई गई है। कुल मिलाकर 1 लाख 13 हजार 700 रुपये का मशरूका जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में मुहर सिंह कुशवाहा निवासी बहादुरपुर थाना समथर झांसी, उमा नरेश रजक निवासी बहादुरपुर थाना समथर झांसी, हरिराम कुशवाहा निवासी लहार हवेली थाना पंडोखर और कारण सिंह कुशवाहा निवासी लहार हवेली शामिल हैं। कुछ अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    26 min ago
  • मां रतनगढ़ वाली के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु धाम पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर पूरे दिन “जय माता दी” के जयकारों से गूंजता रहा।* *सुबह मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगना शुरू हो गई थीं। श्रद्धालु नारियल, चुनरी एवं प्रसाद चढ़ाकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करते नजर आए। कई श्रद्धालु पैदल यात्रा कर माता के दरबार पहुंचे। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और जगह-जगह भजन-कीर्तन भी आयोजित किए गए।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। मंदिर परिसर, पार्किंग स्थल एवं मुख्य मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा।* *पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराने में लगातार जुटे रहे। महिला पुलिसकर्मियों की भी विशेष ड्यूटी लगाई गई थी।* *गर्मी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा पेयजल, छाया एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई। वहीं विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे एवं शीतल जल सेवा भी संचालित की गई।मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखने एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। पूरे दिन रतनगढ़ धाम में भक्तों की भीड़ बनी रही और माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
    1
    मां रतनगढ़ वाली के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु धाम पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर पूरे दिन “जय माता दी” के जयकारों से गूंजता रहा।*

*सुबह मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगना शुरू हो गई थीं। श्रद्धालु नारियल, चुनरी एवं प्रसाद चढ़ाकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करते नजर आए। कई श्रद्धालु पैदल यात्रा कर माता के दरबार पहुंचे। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और जगह-जगह भजन-कीर्तन भी आयोजित किए गए।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। मंदिर परिसर, पार्किंग स्थल एवं मुख्य मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा।* *पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराने में लगातार जुटे रहे। महिला पुलिसकर्मियों की भी विशेष ड्यूटी लगाई गई थी।*
*गर्मी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा पेयजल, छाया एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई। वहीं विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे एवं शीतल जल सेवा भी संचालित की गई।मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखने एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। पूरे दिन रतनगढ़ धाम में भक्तों की भीड़ बनी रही और माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
    user_AD SINGH DHAKAD
    AD SINGH DHAKAD
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    38 min ago
  • दतिया में सड़क सुरक्षा पर पुलिस का सख्त अभियान, 1632 चालान काटकर वसूले 6 लाख 4400 रुपये दतिया जिले में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा अब तक कुल 1632 चालान बनाकर 6 लाख 4400 रुपये समन शुल्क वसूला गया है। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम किया जा सके। अभियान के तहत प्रमुख चौराहों, हाईवे और बाजार क्षेत्रों में लगातार वाहन चेकिंग की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं भी नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करें, ताकि सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाई जा सके।
    1
    दतिया में सड़क सुरक्षा पर पुलिस का सख्त अभियान, 1632 चालान काटकर वसूले 6 लाख 4400 रुपये
दतिया जिले में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
पुलिस द्वारा अब तक कुल 1632 चालान बनाकर 6 लाख 4400 रुपये समन शुल्क वसूला गया है। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम किया जा सके।
अभियान के तहत प्रमुख चौराहों, हाईवे और बाजार क्षेत्रों में लगातार वाहन चेकिंग की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं भी नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करें, ताकि सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाई जा सके।
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • *दतिया में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आया। पुलिस मुख्यालय के निर्देश और पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने सड़कों पर उतर काटे कई चालान *दतिया में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आया। पुलिस मुख्यालय के निर्देश और पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डे*
    1
    *दतिया में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आया। पुलिस मुख्यालय के निर्देश और पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने सड़कों पर उतर काटे कई चालान 
*दतिया में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आया। पुलिस मुख्यालय के निर्देश और पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डे*
    user_Safik kazi Midia
    Safik kazi Midia
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • नवागत एसपी मयूर खंडेलवाल की सख्ती, अपराधियों में बढ़ा खौफ इंदरगढ़ एवं थरेट पुलिस ने आदतन अपराधी सागर यादव वसई जीव का निकाला जुलूस नवागत एसपी मयूर खंडेलवाल की सख्ती, अपराधियों में बढ़ा खौफ इंदरगढ़ एवं थरेट पुलिस ने आदतन अपराधी सागर यादव वसई जीव का निकाला जुलूस दतिया। जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के पदभार संभालते ही पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। अपराधियों और आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसने की कार्यवाही लगातार तेज की जा रही है। इसी क्रम में इंदरगढ़ एवं थरेट पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए आदतन अपराधी सागर यादव वसई जीव का नगर में जुलूस निकाला। बताया गया है कि आरोपी पर करीब 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और लंबे समय से वह क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में भय का माहौल देखा जा रहा है। कार्यवाही के दौरान गौरव शर्मा एवं अरविंद भदौरिया पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस ने आरोपी को नगर के प्रमुख मार्गों से पैदल घुमाते हुए आमजन को यह संदेश दिया कि जिले में अपराध और गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
    1
    नवागत एसपी मयूर खंडेलवाल की सख्ती, अपराधियों में बढ़ा खौफ

इंदरगढ़ एवं थरेट पुलिस ने आदतन अपराधी सागर यादव वसई जीव का निकाला जुलूस
नवागत एसपी मयूर खंडेलवाल की सख्ती, अपराधियों में बढ़ा खौफ
इंदरगढ़ एवं थरेट पुलिस ने आदतन अपराधी सागर यादव वसई जीव का निकाला जुलूस
दतिया। जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के पदभार संभालते ही पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। अपराधियों और आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसने की कार्यवाही लगातार तेज की जा रही है। इसी क्रम में इंदरगढ़ एवं थरेट पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए आदतन अपराधी सागर यादव वसई जीव का नगर में जुलूस निकाला।
बताया गया है कि आरोपी पर करीब 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और लंबे समय से वह क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में भय का माहौल देखा जा रहा है।
कार्यवाही के दौरान गौरव शर्मा एवं अरविंद भदौरिया पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस ने आरोपी को नगर के प्रमुख मार्गों से पैदल घुमाते हुए आमजन को यह संदेश दिया कि जिले में अपराध और गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
    user_Hindi Varta News
    Hindi Varta News
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दतिया पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान, 1632 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 6 लाख से अधिक समन शुल्क वसूला दतिया में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आया। पुलिस मुख्यालय के निर्देश और पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में 26 अप्रैल से 10 मई तक विशेष हेलमेट अनिवार्यता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। इस विशेष अभियान के तहत बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले, बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन चलाने वाले, बिना नम्बर प्लेट, मोडिफाइड साइलेंसर और अनाधिकृत नम्बर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। कुल 1632 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 लाख 4 हजार 400 रुपये का समन शुल्क वसूल किया। सिर्फ कार्रवाई ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया गया। यातायात पुलिस और जिले की पुलिस टीमों ने स्कूल, कॉलेज, चौराहों और प्रमुख मार्गों पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। विद्यार्थियों, युवाओं और महिला वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने खुद यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवारजनों को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। दतिया पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें।
    1
    दतिया पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान, 1632 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 6 लाख से अधिक समन शुल्क वसूला
दतिया में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आया। पुलिस मुख्यालय के निर्देश और पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में 26 अप्रैल से 10 मई तक विशेष हेलमेट अनिवार्यता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
इस विशेष अभियान के तहत बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले, बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन चलाने वाले, बिना नम्बर प्लेट, मोडिफाइड साइलेंसर और अनाधिकृत नम्बर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। कुल 1632 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 लाख 4 हजार 400 रुपये का समन शुल्क वसूल किया।
सिर्फ कार्रवाई ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया गया। यातायात पुलिस और जिले की पुलिस टीमों ने स्कूल, कॉलेज, चौराहों और प्रमुख मार्गों पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। विद्यार्थियों, युवाओं और महिला वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
इस दौरान विद्यार्थियों ने खुद यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवारजनों को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
दतिया पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सावधान बुलेट से आवाज आहे और दारु पिये मिले तो कट जाहे चालान सावधान बुलेट से आवाज आहे और दारु पिये मिले तो कट जाहे चालान
    1
    सावधान बुलेट से आवाज आहे और दारु पिये मिले तो कट जाहे चालान
सावधान बुलेट से आवाज आहे और दारु पिये मिले तो कट जाहे चालान
    user_MBKS डिजिटल न्यूज़
    MBKS डिजिटल न्यूज़
    Newspaper publisher दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • भांडेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस नेता जगदीश पाराशर ने कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में सोमवार दोपहर 02 बजे प्रेसवार्ता आयोजित कर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने ने कहा कि अस्पताल में सुविधाएं होने के बावजूद मरीजों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रेसवार्ता में बताया गया कि अस्पताल में ठंडे पानी के लिए फ्रिज मौजूद है, लेकिन लंबे समय से बंद पड़ा है। महिला डॉक्टर की पदस्थापना होने के बावजूद मरीजों को उनका इंतजार करना पड़ता है। एक्स-रे मशीन ऑपरेटर के अभाव में बंद पड़ी है, जबकि बीएमओ के मुख्यालय पर मौजूद नहीं रहने से व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि डिलीवरी वार्ड होने के बावजूद गर्भवती महिलाओं को बाहर रेफर किया जा रहा है। जनरेटर वर्षों से बंद पड़ा है। 108 एम्बुलेंस चालक पर्चे बनाते नजर आते हैं, जबकि स्वीपर घायलों की ड्रेसिंग कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर से जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
    1
    भांडेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस नेता जगदीश पाराशर ने कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में सोमवार दोपहर 02 बजे प्रेसवार्ता आयोजित कर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने ने कहा कि अस्पताल में सुविधाएं होने के बावजूद मरीजों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
प्रेसवार्ता में बताया गया कि अस्पताल में ठंडे पानी के लिए फ्रिज मौजूद है, लेकिन लंबे समय से बंद पड़ा है। महिला डॉक्टर की पदस्थापना होने के बावजूद मरीजों को उनका इंतजार करना पड़ता है। एक्स-रे मशीन ऑपरेटर के अभाव में बंद पड़ी है, जबकि बीएमओ के मुख्यालय पर मौजूद नहीं रहने से व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने  आरोप लगाया कि डिलीवरी वार्ड होने के बावजूद गर्भवती महिलाओं को बाहर रेफर किया जा रहा है। जनरेटर वर्षों से बंद पड़ा है। 108 एम्बुलेंस चालक पर्चे बनाते नजर आते हैं, जबकि स्वीपर घायलों की ड्रेसिंग कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर से जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    30 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.