Shuru
Apke Nagar Ki App…
नागौर नगर परिषद सभापति संतोष टाक ने पुजा अर्चना कर शुभ मुहूर्त में ग्रहण किया पद भार नागौर ,,नागौर नगर परिषद की नवनिर्वाचित सभापति संतोष टाक ने आज सुबह 11-21 के शुभ मुहूर्त के अवसर पर नागौर परिषद सभापति पद भार ग्रहण किया इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा, खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा, नागौर जिला अध्यक्ष रामधन पोटलिया, नागौर नगर परिषद के उपसभापति मोहम्मद शरीफ कुरैशी सहित नागौर नगर परिषद के सभी नवनिर्वाचित पार्षदगण एवं भाजपा के पदाधिकारी,कार्यकर्ता, भामाशाह एवं शहरवासी मौजूद थे
प्रदीप कुमार डागा
नागौर नगर परिषद सभापति संतोष टाक ने पुजा अर्चना कर शुभ मुहूर्त में ग्रहण किया पद भार नागौर ,,नागौर नगर परिषद की नवनिर्वाचित सभापति संतोष टाक ने आज सुबह 11-21 के शुभ मुहूर्त के अवसर पर नागौर परिषद सभापति पद भार ग्रहण किया इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा, खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा, नागौर जिला अध्यक्ष रामधन पोटलिया, नागौर नगर परिषद के उपसभापति मोहम्मद शरीफ कुरैशी सहित नागौर नगर परिषद के सभी नवनिर्वाचित पार्षदगण एवं भाजपा के पदाधिकारी,कार्यकर्ता, भामाशाह एवं शहरवासी मौजूद थे
More news from राजस्थान and nearby areas
- बोरावड नगर पालिका अध्यक्ष मनफूल देवी उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह राजपुरोहित ने किया कार्यभार ग्रहण । बोरावड नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सादगी के साथ स्कूटी से कार्य भार ग्रहण करने पहुंची। पालिका के संभागार भवन में पंडित कैलाश चंद के मंत्रोच्चारण के साथ पालिका अध्यक्ष मनफूल देवी व उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह राजपुरोहित ने कार्य भार ग्रहण किया। नगरपालिका के ईओ ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को माला व साफा पहनकर उनका स्वागत किया। जाकिर हुसैन गैसावत ने सभा को संबोधित करते हुए कहां की पालिका का पहला वोट कांग्रेस पार्टी का बना है। जिसके लिए मैं आप लोगों का आभारी हूं। गैसावत ने कहा कि बोरावड में सिवरेज का कार्य जल्दी से जल्दी कराया जायेगा। पालिका उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह राजपुरोहित ने मेरे कार्यकाल में नगर पालिका भवन का निर्माण हुआ था। और आज इसी भवन में जनता के द्वारा उपाध्यक्ष चुनकर आया हूं। मैं जनता से वादा करता हूं कि किसी भी विकास कार्यों में कमी आने नहीं दूंगा। पार्षद राजेंद्र कुमार तेजस्वी ने कहा की जो हमारा नगरपालिका का परिवार है ।हम सब मिलकर विकास कार्य करेंगे। पार्षद लाल मोहम्मद खान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा जो हमारे 25 वार्डों का विकास बिना किसी भेदभाव के करेंगे। और हर वार्ड को आदर्श वार्ड बनाकर घोषित करेंगे। सभा में उपस्थित ए ई एन विनिता , पार्षद विजय सिंह राजपुरोहित, सीताराम माली, दिनेश सोनी, ओम प्रकाश शर्मा, पूर्व पार्षद गजेंद्र बोथरा, कांग्रेस अध्यक्ष वीरू सरकार, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल आदि उपस्थित रहे।4
- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव जी के दर्शन किए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेवरा के हेलीपोर्ट से उतरकर पैदल चलकर दर्शन कीए सुरक्षा के बहुत सुरक्षाकर्मी लगाए गए भारी पुलिस बल तैनात था1
- रियान बड़ी उपखंड मुख्यालय पर गुरुवार को रियान बड़ी और भेरूंदा पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के आरक्षण के लिए लॉटरी निकाली गई। इस दौरान आसपास के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता, कार्यकर्ता, सरपंच और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। उपखंड अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया ने बताया कि सभी अधिकारियों, राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों और अन्य लोगों की मौजूदगी में नियमों के हिसाब से लॉटरी प्रक्रिया पूरी की गई। रियान बड़ी पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों और भेरूंदा पंचायत समिति की 31 ग्राम पंचायतों, यानी कुल 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों का आरक्षण लॉटरी से तय किया गया। रियान बड़ी की 25 ग्राम पंचायतों का आरक्षण इस प्रकार है: भंवाल-ओबीसी ओपन, जसनगर-सामान्य महिला, धनोरिया-एससी ओपन, रोहिसा-ओबीसी ओपन, रोहिसी-सामान्य महिला, बिजाथल-सामान्य महिला, चून्दिया-सामान्य, बड़ायली-ओबीसी महिला, चावंडिया कलां-सामान्य महिला, कवरियाट-ओबीसी ओपन, लाम्पोलाई-एससी महिला, जड़ाऊ कलां-सामान्य महिला, अरनियाला-एससी महिला, गवारड़ी-सामान्य, पादुखुर्द-एससी ओपन, सैंसड़ा-सामान्य महिला, जाटावास-सामान्य, बग्गड-सामान्य, पादु कलां-सामान्य, मेड़ास-सामान्य, जसवन्ताबाद-सामान्य महिला, झींटिया-एससी महिला, मुंगदड़ा-ओबीसी महिला, लीलियां-सामान्य और भैंसड़ा कलां-एससी ओपन। भेरूंदा की 31 ग्राम पंचायतों का आरक्षण इस प्रकार है: नृसिंह बासनी-एससी ओपन, कोड़-सामान्य महिला, लाडपुरा-सामान्य महिला, टेहला-सामान्य, मोरियाना-सामान्य, मोड़ी कलां-एससी, निम्बोला बिश्वा-सामान्य, बनवाड़ा-ओबीसी, डोड़ियाना-ओबीसी महिला, सथाना कलां-सामान्य, बाड़ीघाटी-सामान्य महिला, ढाणीपुरा-ओबीसी, भेरूंदा-सामान्य, सूंदवाड़-सामान्य, थांवला-सामान्य महिला, गोल-ओबीसी महिला, माण्डल जोधा-ओबीसी महिला, गोटड़ा-एससी महिला, पालड़ी कलां-एससी, मेवड़ा-ओबीसी, थाटा-सामान्य महिला, राजलोटा-सामान्य महिला, मेहराणा-सामान्य, बिखरनियां कलां-एससी महिला, सुरपुरा-सामान्य महिला, हरसौर-सामान्य महिला, निम्बड़ी कलां-सामान्य, नथावड़ा-सामान्य, आलनियावास-सामान्य, पीपलिया-सामान्य महिला और सनेड़िया-एससी महिला। आरक्षण की स्थिति सामने आने के बाद अब इन ग्राम पंचायतों में आने वाले पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। संभावित दावेदार भी आरक्षण के हिसाब से अपनी तैयारियां शुरू करेंगे। रियान बड़ी उपखंड मुख्यालय पर गुरुवार को रियान बड़ी और भेरूंदा पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के आरक्षण के लिए लॉटरी निकाली गई। इस दौरान आसपास के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता, कार्यकर्ता, सरपंच और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। उपखंड अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया ने बताया कि सभी अधिकारियों, राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों और अन्य लोगों की मौजूदगी में नियमों के हिसाब से लॉटरी प्रक्रिया पूरी की गई। रियान बड़ी पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों और भेरूंदा पंचायत समिति की 31 ग्राम पंचायतों, यानी कुल 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों का आरक्षण लॉटरी से तय किया गया। रियान बड़ी की 25 ग्राम पंचायतों का आरक्षण इस प्रकार है: भंवाल-ओबीसी ओपन, जसनगर-सामान्य महिला, धनोरिया-एससी ओपन, रोहिसा-ओबीसी ओपन, रोहिसी-सामान्य महिला, बिजाथल-सामान्य महिला, चून्दिया-सामान्य, बड़ायली-ओबीसी महिला, चावंडिया कलां-सामान्य महिला, कवरियाट-ओबीसी ओपन, लाम्पोलाई-एससी महिला, जड़ाऊ कलां-सामान्य महिला, अरनियाला-एससी महिला, गवारड़ी-सामान्य, पादुखुर्द-एससी ओपन, सैंसड़ा-सामान्य महिला, जाटावास-सामान्य, बग्गड-सामान्य, पादु कलां-सामान्य, मेड़ास-सामान्य, जसवन्ताबाद-सामान्य महिला, झींटिया-एससी महिला, मुंगदड़ा-ओबीसी महिला, लीलियां-सामान्य और भैंसड़ा कलां-एससी ओपन। भेरूंदा की 31 ग्राम पंचायतों का आरक्षण इस प्रकार है: नृसिंह बासनी-एससी ओपन, कोड़-सामान्य महिला, लाडपुरा-सामान्य महिला, टेहला-सामान्य, मोरियाना-सामान्य, मोड़ी कलां-एससी, निम्बोला बिश्वा-सामान्य, बनवाड़ा-ओबीसी, डोड़ियाना-ओबीसी महिला, सथाना कलां-सामान्य, बाड़ीघाटी-सामान्य महिला, ढाणीपुरा-ओबीसी, भेरूंदा-सामान्य, सूंदवाड़-सामान्य, थांवला-सामान्य महिला, गोल-ओबीसी महिला, माण्डल जोधा-ओबीसी महिला, गोटड़ा-एससी महिला, पालड़ी कलां-एससी, मेवड़ा-ओबीसी, थाटा-सामान्य महिला, राजलोटा-सामान्य महिला, मेहराणा-सामान्य, बिखरनियां कलां-एससी महिला, सुरपुरा-सामान्य महिला, हरसौर-सामान्य महिला, निम्बड़ी कलां-सामान्य, नथावड़ा-सामान्य, आलनियावास-सामान्य, पीपलिया-सामान्य महिला और सनेड़िया-एससी महिला। आरक्षण की स्थिति सामने आने के बाद अब इन ग्राम पंचायतों में आने वाले पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। संभावित दावेदार भी आरक्षण के हिसाब से अपनी तैयारियां शुरू करेंगे।1
- मेयर शपथ ग्रहण समारोह में गरजे पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल, बोले- पार्टी को कलंकित करने वालों को एक्सपोज करना संगठन की ड्यूटी बीकानेर। नगर निगम उपमहापौर चुनाव में बहुमत के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी नसीम बानो को 42 में से 38 वोट मिलने का मामला अब कांग्रेस के भीतर तूल पकड़ता जा रहा है। अल्पसंख्यक समुदाय की प्रत्याशी को पार्टी के अपने पार्षदों के बीच अपेक्षित समर्थन नहीं मिलने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। गुरुवार को महापौर शपथ ग्रहण समारोह में भी इस मामले की गूंज सुनाई दी। पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने अपने संबोधन में उपमहापौर चुनाव को लेकर पार्टी के भीतर हुई कथित भीतरघात पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मामले में जिम्मेदार लोगों को एक्सपोज किया जाना चाहिए और यह संगठन की ड्यूटी है। मेघवाल ने कहा कि उपमहापौर चुनाव में अल्पसंख्यक वर्ग की बहन को 42 में से 38 वोट मिलना कांग्रेस के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर वे कौन लोग हैं, जिन्होंने बनी-बनाई खीर में मिट्टी डालने का काम किया। उन्होंने कहा कि दलित, किसान और अल्पसंख्यक कांग्रेस के परंपरागत समर्थक रहे हैं, लेकिन बीकानेर उपमहापौर चुनाव के परिणाम के बाद पार्टी पर सवाल खड़े हुए हैं। लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं कि मुस्लिम प्रत्याशी को मैदान में उतारा गया और उसे हराने की कोशिश की गई। पूर्व मंत्री ने कहा कि पार्टी को कलंकित करने वाले लोगों की पहचान करना और उन्हें एक्सपोज करना संगठन तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब तक गलती करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक ऐसी घटनाएं दोहराती रहेंगी।मेघवाल ने संगठन से पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर जल्द खुलासा करने और उच्च स्तर पर बातचीत कर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बहुमत होने के बावजूद भविष्य में किसी चुनाव में कांग्रेस को दोबारा हार का सामना न करना पड़े, इसके लिए संगठन को अभी से गंभीरता बरतनी होगी।उन्होंने कहा कि मुस्लिम, दलित और किसान वर्ग कांग्रेस की रीढ़ हैं और इन वर्गों के अपमान को कभी सहन नहीं किया जाएगा।1
- बीकानेर के खाजूवाला में सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन आज पूरी तरह से तेज हो गया है और उन्होंने चक्का जाम का ऐलान कर दिया है। रबी की फसल के लिए स्थाई सिंचाई रेगुलेशन की मांग को लेकर यह कदम उठाया गया है, क्योंकि अधिकारियों और किसान प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही। खाजूवाला, रावला, घड़साना और अनूपगढ़ की मंडियों ने भी किसानों के इस आंदोलन को अपना पूरा समर्थन दिया है। JitSa Vlog Bikaner1
- श्रीडूंगरगढ़ पालिकाध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण के बाद भैरव धोरा मंदिर पहुंच धोक लगाकर जनसेवा की शपथ ली, देखें वीडियो। श्रीडूंगरगढ़ पालिकाध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण के बाद भैरव धोरा मंदिर पहुंच धोक लगाकर जनसेवा की शपथ ली, देखें वीडियो।1
- अनिल कल्ला ने संभाली बीकानेर नगर निगम की कमान बीकानेर को मिला नया महापौर। कांग्रेस नेता अनिल कल्ला ने पदभार ग्रहण किया। शहर के बुनियादी ढांचे और विकास कार्यों को गति देने का लिया संकल्प। #BikanerMayor #Rajasthan #Congress1
- पादूकलां में सुंदरकांड की चौपाइयों से गूंजा गणेश चौक धार्मिक झांकियों ने बांधा समां, भजनों पर झूमे श्रद्धालु पादूकलां (नागौर)पादूकलां के जैन मोहल्ला स्थित गणेश चौक में चल रहे 11 दिवसीय गणेश महोत्सव के 10वें दिन रामायण मंडल के तत्वावधान में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सुंदरकांड का संगीतमय वाचन, हनुमान चालीसा और भजनों की प्रस्तुतियां हुईं। सुंदरकांड की चौपाइयों और धार्मिक जयकारों से गणेश चौक भक्तिमय हो उठा। रामायण मंडल की ओर से केवट प्रसंग, श्रीराम वनवास, भरत मिलाप, लक्ष्मण को शक्ति बाण लगने और हनुमानजी द्वारा संजीवनी बूटी लाने सहित विभिन्न प्रसंगों पर आकर्षक धार्मिक झांकियां प्रस्तुत की गईं। हनुमानजी, भगवान भोलेनाथ, भैरूजी, राजा साईं राम, माता दुर्गा और कालिका माता की झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं।‘आओ राम आओ राम’, ‘राम बुलावे आओ हनुमान’ और ‘बालाजी आया हुआ तेरे द्वारे’ सहित विभिन्न भजनों पर श्रद्धालु भक्तिभाव में झूमते नजर आए। रामायण मंडल के संरक्षण भंवरलाल सिखवाल के निर्देशन में झांकियों का मंचन किया गया। रामायण मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार हटिला ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों के माध्यम से युवाओं और नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में गणपति महाराज की आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आरती के दौरान गणेश चौक भगवान के जयकारों से गूंज उठा। पादूकलां में गणेश महोत्सव के 10वें दिन गणेश चौक सुंदरकांड की चौपाइयों से गूंज उठा। रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर सजी धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भजनों पर श्रद्धालु भक्तिभाव में झूमते नजर आए। आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।4