पादूकलां में सुंदरकांड की चौपाइयों से गूंजा गणेश चौक धार्मिक झांकियों ने बांधा समां, भजनों पर झूमे श्रद्धालु पादूकलां (नागौर)पादूकलां के जैन मोहल्ला स्थित गणेश चौक में चल रहे 11 दिवसीय गणेश महोत्सव के 10वें दिन रामायण मंडल के तत्वावधान में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सुंदरकांड का संगीतमय वाचन, हनुमान चालीसा और भजनों की प्रस्तुतियां हुईं। सुंदरकांड की चौपाइयों और धार्मिक जयकारों से गणेश चौक भक्तिमय हो उठा। रामायण मंडल की ओर से केवट प्रसंग, श्रीराम वनवास, भरत मिलाप, लक्ष्मण को शक्ति बाण लगने और हनुमानजी द्वारा संजीवनी बूटी लाने सहित विभिन्न प्रसंगों पर आकर्षक धार्मिक झांकियां प्रस्तुत की गईं। हनुमानजी, भगवान भोलेनाथ, भैरूजी, राजा साईं राम, माता दुर्गा और कालिका माता की झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं।‘आओ राम आओ राम’, ‘राम बुलावे आओ हनुमान’ और ‘बालाजी आया हुआ तेरे द्वारे’ सहित विभिन्न भजनों पर श्रद्धालु भक्तिभाव में झूमते नजर आए। रामायण मंडल के संरक्षण भंवरलाल सिखवाल के निर्देशन में झांकियों का मंचन किया गया। रामायण मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार हटिला ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों के माध्यम से युवाओं और नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में गणपति महाराज की आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आरती के दौरान गणेश चौक भगवान के जयकारों से गूंज उठा। पादूकलां में गणेश महोत्सव के 10वें दिन गणेश चौक सुंदरकांड की चौपाइयों से गूंज उठा। रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर सजी धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भजनों पर श्रद्धालु भक्तिभाव में झूमते नजर आए। आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
पादूकलां में सुंदरकांड की चौपाइयों से गूंजा गणेश चौक धार्मिक झांकियों ने बांधा समां, भजनों पर झूमे श्रद्धालु पादूकलां (नागौर)पादूकलां के जैन मोहल्ला स्थित गणेश चौक में चल रहे 11 दिवसीय गणेश महोत्सव के 10वें दिन रामायण मंडल के तत्वावधान में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सुंदरकांड का संगीतमय वाचन, हनुमान चालीसा और भजनों की प्रस्तुतियां हुईं। सुंदरकांड की चौपाइयों और धार्मिक जयकारों से
गणेश चौक भक्तिमय हो उठा। रामायण मंडल की ओर से केवट प्रसंग, श्रीराम वनवास, भरत मिलाप, लक्ष्मण को शक्ति बाण लगने और हनुमानजी द्वारा संजीवनी बूटी लाने सहित विभिन्न प्रसंगों पर आकर्षक धार्मिक झांकियां प्रस्तुत की गईं। हनुमानजी, भगवान भोलेनाथ, भैरूजी, राजा साईं राम, माता दुर्गा और कालिका माता की झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं।‘आओ राम आओ राम’, ‘राम बुलावे आओ हनुमान’ और ‘बालाजी आया
हुआ तेरे द्वारे’ सहित विभिन्न भजनों पर श्रद्धालु भक्तिभाव में झूमते नजर आए। रामायण मंडल के संरक्षण भंवरलाल सिखवाल के निर्देशन में झांकियों का मंचन किया गया। रामायण मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार हटिला ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों के माध्यम से युवाओं और नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में गणपति महाराज की आरती
की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आरती के दौरान गणेश चौक भगवान के जयकारों से गूंज उठा। पादूकलां में गणेश महोत्सव के 10वें दिन गणेश चौक सुंदरकांड की चौपाइयों से गूंज उठा। रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर सजी धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भजनों पर श्रद्धालु भक्तिभाव में झूमते नजर आए। आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
- रियान बड़ी नगर पालिका में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील कुमार चौहान ने गुरुवार को शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर पदभार संभाला। इस दौरान नगर पालिका के पार्षद, अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। पदभार संभालने से पहले उन्होंने पूजा-अर्चना कर नगर के विकास और जनहित के काम तेज करने का संकल्प लिया। अध्यक्ष सुनील कुमार चौहान के पदभार ग्रहण करने के बाद अब नगर पालिका में विकास कार्यों को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। कस्बे में सड़क, नाली, सफाई, पेयजल और रोशनी सहित विभिन्न बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कामों को गति मिलने की उम्मीद है। नगरवासियों का कहना है कि नई नगर पालिका बनने के बाद शहर में कई विकास कार्य प्रस्तावित हैं, ऐसे में निर्वाचित बोर्ड के सामने उन्हें जमीन पर उतारने की जिम्मेदारी रहेगी। पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका कार्यालय में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना हुई। इसके बाद अध्यक्ष ने कार्यालय में बैठकर पदभार संभाला। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से नगर पालिका की व्यवस्थाओं और चल रहे कामों की जानकारी ली। अध्यक्ष चौहान ने कहा कि नगर के विकास और आम लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगा। नगर में जरूरी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ अटके कामों को आगे बढ़ाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से भी आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समय पर समाधान करने को कहा। बता दें कि रियान बड़ी नगर पालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव में सुनील कुमार चौहान ने 13 मत प्राप्त कर जीत हासिल की थी। अब पदभार संभालने के बाद नगरवासियों को विकास कार्यों के जल्द शुरू होने और उनमें तेजी आने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में नगर पालिका की बैठकों में विकास कार्यों को लेकर योजनाएं तैयार कर उन्हें जमीन पर उतारने की दिशा में काम शुरू होने की संभावना है। रियान बड़ी नगर पालिका में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील कुमार चौहान ने गुरुवार को शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर पदभार संभाला। इस दौरान नगर पालिका के पार्षद, अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। पदभार संभालने से पहले उन्होंने पूजा-अर्चना कर नगर के विकास और जनहित के काम तेज करने का संकल्प लिया। अध्यक्ष सुनील कुमार चौहान के पदभार ग्रहण करने के बाद अब नगर पालिका में विकास कार्यों को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। कस्बे में सड़क, नाली, सफाई, पेयजल और रोशनी सहित विभिन्न बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कामों को गति मिलने की उम्मीद है। नगरवासियों का कहना है कि नई नगर पालिका बनने के बाद शहर में कई विकास कार्य प्रस्तावित हैं, ऐसे में निर्वाचित बोर्ड के सामने उन्हें जमीन पर उतारने की जिम्मेदारी रहेगी। पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका कार्यालय में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना हुई। इसके बाद अध्यक्ष ने कार्यालय में बैठकर पदभार संभाला। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से नगर पालिका की व्यवस्थाओं और चल रहे कामों की जानकारी ली। अध्यक्ष चौहान ने कहा कि नगर के विकास और आम लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगा। नगर में जरूरी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ अटके कामों को आगे बढ़ाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से भी आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समय पर समाधान करने को कहा। बता दें कि रियान बड़ी नगर पालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव में सुनील कुमार चौहान ने 13 मत प्राप्त कर जीत हासिल की थी। अब पदभार संभालने के बाद नगरवासियों को विकास कार्यों के जल्द शुरू होने और उनमें तेजी आने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में नगर पालिका की बैठकों में विकास कार्यों को लेकर योजनाएं तैयार कर उन्हें जमीन पर उतारने की दिशा में काम शुरू होने की संभावना है।1
- जमुई के वायरल वीडियो पर राहुल गांधी का हमला, पूछा19 सितंबर की घटना में गुनहगार अब तक सलाखों के पीछे क्यों नहीं बिहार के जमुई जिले में 19 सितंबर की शाम 10वीं कक्षा के नाबालिग छात् छात्रा को रास्ते में रोककर उनके साथ कथित मारपीट, अभद्रता और छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का वीडियो वायरल होने के बाद मामला राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गया है। वायरल वीडियो में छात्रा हाथ जोड़कर उन्हें छोड़ देने की गुहार लगाती दिखाई देती है, जबकि कुछ लोग उसके साथ कथित तौर पर गलत तरीके से छूने और खींचतान करते नजर आते हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर बिहार सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जमुई का वीडियो बेहद बेचैन करने वाला है। राहुल गांधी के अनुसार 10वीं कक्षा के छात्र और छात्रा को रास्ते में जबरदस्ती रोककर प्रताड़ित और अपमानित किया गया तथा छात्रा के साथ उत्पीड़न किया गया। उन्होंने कहा कि वीडियो में दिखाई दे रहे प्रत्येक व्यक्ति की पहचान होनी चाहिए और आरोपियों के खिलाफ POCSO के तहत कार्रवाई कर उन्हें जल्द सजा दिलाई जानी चाहिए। राहुल गांधी ने इसे केवल कानून व्यवस्था का मामला नहीं बल्कि महिलाओं की स्वतंत्रता और सामाजिक सोच से जुड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि किसी लड़की के शरीर, उसके आने-जाने और उसकी पसंद-नापसंद पर किसी पुरुष का नियंत्रण स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर घटना 19 सितंबर की थी तो आरोपी अब तक सलाखों के पीछे क्यों नहीं हैं और बिहार सरकार को जवाब देना चाहिए कि शाम सात बजे कोई लड़की राज्य की सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं है। हालांकि पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। रिपोर्टों के मुताबिक पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की और सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है तथा बाकी आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल यानी SIT का गठन किया गया है। बिहार पुलिस ने यह भी कहा है कि घटना 19 सितंबर की शाम करीब 6:25 से 6:30 बजे के बीच हुई थी। पुलिस के अनुसार मामले में BNS की संबंधित धाराओं के साथ POCSO की धाराओं में कार्रवाई की गई है। साथ ही पीड़िता का चेहरा स्पष्ट दिखाई देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पुलिस ने कई सोशल मीडिया अकाउंट्स को वीडियो हटाने के लिए नोटिस भेजे हैं। इस मामले में एक महत्वपूर्ण बात यह भी है कि पीड़ित नाबालिग हैं। इसलिए घटना के वीडियो को शेयर करते समय उनकी पहचान उजागर करना कानूनन और नैतिक दोनों दृष्टि से गंभीर मामला हो सकता है। बिहार पुलिस ने लोगों से ऐसे वीडियो को प्रसारित न करने की चेतावनी दी है। घटना के बाद बिहार में कानून व्यवस्था और महिलाओं तथा नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। बिहार सरकार की ओर से मंत्री रामकृपाल यादव ने घटना की निंदा करते हुए राहुल गांधी पर मामले को राजनीतिक रूप देने का आरोप लगाया और परिवारों में नैतिक मूल्यों पर ध्यान देने की बात कही। मामले का अगला महत्वपूर्ण पहलू अब पुलिस जांच है। वीडियो में दिखाई दे रहे सभी लोगों की पहचान, प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका, पीड़ितों के बयान और उपलब्ध अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी। इसलिए आरोपियों की अंतिम भूमिका और दोष सिद्ध होने का फैसला जांच तथा न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगा।1
- रामपुरा डाबला का खेल में जलवा,, बालक बालिकाओं ने किया विद्यालय और गांव का नाम रोशन,प्रशासक सहित ग्रामीणों ने किया स्वागत .... पीसांगन। ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में रामपुरा डाबला ने दबदबा बनाया। पीटीआई रविन्द्र चौधरी के अनुसार अंडर-17 बालक वर्ग में रामपुरा डाबला ने कालेसरा को 27-21 से हराकर खिताब जीता। वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग में रामपाली को 17-8 से हराकर चैंपियन बनीं। अंडर-14 में टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। जीत पर गांव में प्रशासक सीमा चौधरी व ग्रामीणों ने खिलाड़ियों का ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया।3
- असंतुष्ट भाजपायों की आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल से मुलाकात मसूदा पंचायत का मामला मसूदा में तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट तेज असंतुष्ट भाजपाइयों की RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल से मुलाकात, जैतारण राधेश्याम दाधीच पंचायत चुनावों पर मंथन विधानसभा क्षेत्र में आगामी पंचायत चुनावों से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। तीसरे मोर्चे के गठन को लेकर कवायद के बीच भाजपा से जुड़े असंतुष्ट नेताओं की RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल से मुलाकात चर्चा में है। शिखरानी के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि एवं निवर्तमान सरपंच सुरेन्द्र सिंह शिखरानी, जसवीर सिंह खरवा तथा पिपलाज के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य विजय सिंह पिपलाज ने बेनीवाल से मुलाकात की। इस दौरान नेताओं ने मसूदा क्षेत्र की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों से उन्हें अवगत कराया तथा आगामी पंचायत चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की। मुलाकात के बाद क्षेत्र में तीसरे मोर्चे की संभावनाओं और नए राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।1
- Ajmer नगर निगम की नई महापौर अनामिका शर्मा और उप महापौर हेमंत संखला का पदभार ग्रहण Dainik News AJMER Ajmer नगर निगम की नई महापौर अनामिका शर्मा और उप महापौर हेमंत संखला का पदभार ग्रहण Dainik News AJMER1
- अजमेर रेलवे स्टेशन पर AC कॉपर वायर चोर गिरफ्तार | ट्रेनों से चोरी का माल बरामद अजमेर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों से AC के कॉपर वायर और पाइप चोरी करने वाले आरोपी सत्यनारायण मेहरा उर्फ बादल को RPF ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी का माल बरामद कर आगे की जांच शुरू कर दी है।1
- नागौर नगर परिषद सभापति संतोष टाक ने पुजा अर्चना कर शुभ मुहूर्त में ग्रहण किया पद भार नागौर ,,नागौर नगर परिषद की नवनिर्वाचित सभापति संतोष टाक ने आज सुबह 11-21 के शुभ मुहूर्त के अवसर पर नागौर परिषद सभापति पद भार ग्रहण किया इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा, खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा, नागौर जिला अध्यक्ष रामधन पोटलिया, नागौर नगर परिषद के उपसभापति मोहम्मद शरीफ कुरैशी सहित नागौर नगर परिषद के सभी नवनिर्वाचित पार्षदगण एवं भाजपा के पदाधिकारी,कार्यकर्ता, भामाशाह एवं शहरवासी मौजूद थे1
- तीन में से दो चुनाव आयुक्तों ने 10 महीने में 14 बार जताई आपत्ति, चुनाव आयोग में अंदरूनी मतभेद की रिपोर्ट से सियासत गरम नई दिल्ली। चुनाव आयोग को लेकर एक रिपोर्ट सामने आने के बाद देश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। द इंडियन एक्सप्रेस की जांच रिपोर्ट के अनुसार तीन सदस्यीय चुनाव आयोग में शामिल चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले करीब 10 महीनों में आयोग के कई फैसलों और प्रक्रियाओं को लेकर कम से कम 14 बार औपचारिक आपत्ति दर्ज कराई। रिपोर्ट के मुताबिक एक ही दिन में चार आपत्तियां दर्ज की गई थीं।रिपोर्ट के अनुसार दोनों चुनाव आयुक्तों की आपत्तियां मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR, नए मतदाताओं के पंजीकरण, मतदाताओं के नाम हटाने और बहाल करने, फॉर्म 6 में बदलाव, मतदाता डेटा और चुनावी सॉफ्टवेयर के नियंत्रण से जुड़े मामलों को लेकर थीं। दोनों अधिकारियों ने कुछ प्रक्रियाओं पर सवाल उठाते हुए उन्हें अनधिकृत और कानून के अनुरूप नहीं बताया तथा मतदाता डेटाबेस और आईटी व्यवस्था के अधिक केंद्रीकरण को लेकर भी चिंता जताई। रिपोर्ट के अनुसार चुनावी सॉफ्टवेयर की कार्यप्रणाली और उसके नियंत्रण को लेकर दोनों आयुक्तों ने कैबिनेट सचिव तक अपनी चिंता पहुंचाई। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी नेताओं ने इसे चुनाव आयोग की आंतरिक कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर मामला बताया है। राहुल गांधी लंबे समय से चुनाव आयोग और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाते रहे हैं। 23 सितंबर 2026 को भी उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को दोहराते हुए चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। हालांकि ये आरोप राजनीतिक दावे हैं, जिन्हें चुनाव आयोग और भाजपा खारिज करते रहे हैं। वहीं चुनाव आयोग ने द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद अपना पक्ष रखते हुए कहा कि SIR सहित आयोग के सभी महत्वपूर्ण फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की सहमति से लिए गए। आयोग के अधिकारियों के अनुसार संधू और जोशी ने कुछ मुद्दों पर चिंताएं जरूर उठाईं, लेकिन अंतिम निर्णयों पर तीनों की सहमति थी। चुनाव आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि कानून के अनुसार जहां संभव हो, फैसले सर्वसम्मति से लिए जाते हैं और सर्वसम्मति न बनने की स्थिति में बहुमत का निर्णय लागू होता है।इस पूरे विवाद का राजनीतिक महत्व इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि राहुल गांधी पहले भी सत्ता परिवर्तन की स्थिति में कार्रवाई की बात सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं। मार्च 2024 में उन्होंने कहा था कि भाजपा सरकार बदलेगी तो लोकतंत्र को कमजोर करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और ऐसी कार्रवाई होगी कि दोबारा लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश न हो।1
- पीसांगन पंचायत समिति की 26 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के लिए आरक्षण तय, लॉटरी से निकला फैसला.... पीसांगन।* पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत पंचायत समिति पीसांगन की 26 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया बुधवार को पंचायत समिति सभागार में पूरी हुई। एसडीएम मोहन चौधरी की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से चिट निकालकर आरक्षण तय किया गया। *वर्गवार आरक्षण सूची -* वर्ग ग्राम पंचायत **SC महिला (2)** पृथ्वीराज खेड़ा, अमरगढ़ **SC (2)** गोला, केसरपुरा मेवाड़िया **OBC महिला (2)** रामपुरा डाबला, जेठाना **OBC (3)** बुधवाड़ा, शिवपुरा, केसरपुरा **सामान्य महिला (9)** गोविन्दगढ़, पगारा, कालेसरा, मकरेड़ा, मांगलियावास, दांतड़ा, अलीपुरा, नागेलाव, बिड़कछियावास **सामान्य (8)** भगवानपुरा, जसवन्तपुरा, डोडियाना, पिचौलिया, करनोस, लामाना, लीड़ी, भटसूरी आरक्षण तय होते ही पंचायतों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।3