Shuru
Apke Nagar Ki App…
उपखंड कार्यालय के बाहर बस्सी विधायक लक्ष्मण मीणा के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त की बस्सी योगेश कुमार गुप्ता उपखंड कार्यालय के बाहर बस्सी विधायक लक्ष्मण मीणा के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त की बस्सी योगेश कुमार गुप्ता बस्सी क्षेत्र स्थित उपखण्ड कार्यालय के बाहर 1 मार्च 2026 से सफाई कर्मचारियों ने सफाई कार्य बहिष्कार कर रखा था जो 13 मार्च 2026 लक्ष्मण मीणा बस्सी विधायक व बस्सी उपखण्ड अधिकारी डॉ गरिमा शर्मा व अधिशासी अधिकारी के सामने कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त की 10000। सीधे खाते में जमा किए जाएंगे व 2000। पीएफ E.s.i, जमा किया जाएगा इस पर सहमति बनी
Yogesh Kumar Gupta
उपखंड कार्यालय के बाहर बस्सी विधायक लक्ष्मण मीणा के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त की बस्सी योगेश कुमार गुप्ता उपखंड कार्यालय के बाहर बस्सी विधायक लक्ष्मण मीणा के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त की बस्सी योगेश कुमार गुप्ता बस्सी क्षेत्र स्थित उपखण्ड कार्यालय के बाहर 1 मार्च 2026 से सफाई कर्मचारियों ने सफाई कार्य बहिष्कार कर रखा था जो 13 मार्च 2026 लक्ष्मण मीणा बस्सी विधायक व बस्सी उपखण्ड अधिकारी डॉ गरिमा शर्मा व अधिशासी अधिकारी के सामने कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त की 10000। सीधे खाते में जमा किए जाएंगे व 2000। पीएफ E.s.i, जमा किया जाएगा इस पर सहमति बनी
More news from Rajasthan and nearby areas
- श्रीपुरा कोली पाड़ा कोर्ट के बालाजी धाम में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन।। श्रीपुरा कोली पाड़ा कोर्ट स्थित बालाजी धाम में हिंदुशिवसेना द्वारा सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद सामूहिक रूप से 1050 हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। भक्तों की श्रद्धा और उत्साह देखते ही बनता था। आयोजन स्थल पर “जय श्री राम” और “जय बजरंग बली” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। आयोजकों के अनुसार, इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण भी किया गया। हिंदू शिवसेना मंडल संगठन प्रमुख पूजा सिंह के नेतृत्व में यह प्रोग्राम रखा गया ..1
- दौसा। बांदीकुई क्षेत्र के गांव दुड़की के पास स्थित नाई की खातली में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की पहचान प्रहलाद मीणा पुत्र प्रभाती लाल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, युवक का शव गुलर के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मृतक का भाई जगदीश भी घटनास्थल पर मौजूद था, जिसने किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता से इनकार किया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांदीकुई अस्पताल में भेजा गया,आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चर्चा का विषय बना हुआ है।4
- राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर जयपुर के अल्बर्ट हॉल संग्रहालय परिसर में भव्य बैंड प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम आयोजित हुआ। देशभक्ति धुनों के बीच हुए ड्रोन शो और आकर्षक आतिशबाज़ी ने पूरे माहौल को यादगार बना दिया और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पुलिस बैंड के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं, वहीं बांसुरी की मधुर धुन ने कार्यक्रम में अलग आकर्षण जोड़ा। ढोल की थाप पर हुई सांस्कृतिक प्रस्तुति ने आयोजन को और भव्य रूप दिया। बड़ी संख्या में शहरवासियों और पर्यटकों ने इस शानदार आयोजन का आनंद लिया। #राजस्थान_पुलिस_स्थापना_दिवस #RajasthanPolice #DroneShow #Fireworks #AlbertHallJaipur #JaipurEvents4
- जयपुर के कालवाड़ थाना इलाके में स्थित शिवाजी नगर में गाड़ी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई,जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान विनोद योगी नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में विनोद योगी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और माहौल गमगीन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। वही कालवाड़ थाना अधिकारी सुरेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले में अनुसंधान किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।1
- Post by Rakesh Kumar Swami1
- बांदीकुई के आगरा फाटक पर बड़ी लापरवाही! बिजली का पोल हटाया… लेकिन जानलेवा तार छोड़ दिए गए खुले! राहगीर हो रहे थे चोटिल, हादसे का बना था खतरा… खबर चलते ही मचा हड़कंप — सिर्फ 1 घंटे में हरकत में आया बिजली विभाग! अब मौके पर शुरू हुआ सुधार कार्य… 👉 सवाल कायम — पहले क्यों नहीं जागा प्रशासन?2
- Post by Kishan Lal jangid1
- *ब्रेकिंग न्यूज़* अल्बर्ट हॉल परिसर में राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर भव्य बैंड प्रस्तुति शुरू शाम 7 बजे शुरू हुआ कार्यक्रम, सांस्कृतिक माहौल में गूंज रही देशभक्ति धुनें अब तक 6 शानदार प्रस्तुतियां पूरी, दर्शकों में भारी उत्साह पुलिस बैंड के कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में पेश कर रहे आकर्षक प्रदर्शन सेंट्रल बैंड सहित विभिन्न बैंड दलों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां “वंदे मातरम्”, “भारत रत्न” जैसी देशभक्ति धुनों से गूंजा अल्बर्ट हॉल परिसर बांसुरी की धुन का दिख रहा आकर्षण मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास कार्यक्रम में मौजूद डीजी लॉ एंड ऑर्डर संजय अग्रवाल सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) भास्कर ए. सावंत भी कार्यक्रम में शामिल बड़ी संख्या में शहरवासी और पर्यटक कार्यक्रम का आनंद ले रहे कार्यक्रम में आगे भी कई आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी माहौल बना उत्सवमय2
- दौसा। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से वर्चुअल रूप से जुड़ा रहा। सांसद मुरारी लाल मीणा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज में व्याप्त सामाजिक एवं आर्थिक असमानता तथा छुआछूत को समाप्त करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने सभी को शिक्षित बनने, आगे बढ़ने और समाज में समानता का भाव स्थापित करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत के प्रेरणादायक उद्बोधन सुने। मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय समारोह से सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं पालनहार योजना की राशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में स्थानांतरित की तथा बहरावंडा में राजकीय सावित्रीबाई फुले अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास भवन का वर्चुअल शिलान्यास किया। *संविधान की शपथ दिलाई, जनप्रतिनिधियों ने साझा किए विचार* इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने उपस्थित जनों को संविधान की शपथ दिलाई, जबकि अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। महवा विधायक राजेन्द्र मीणा, दौसा विधायक दीन दयाल बैरवा, जिला परिषद सदस्य नीलम गुर्जर एवं कमला केशरा ने भी डॉ. अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। *उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित* समारोह के दौरान जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उत्थान तथा जरूरतमंदों के पुनर्वास में उत्कृष्ट योगदान के लिए अम्बेडकर सामाजिक सेवा पुरस्कार से हीरालाल महावर एवं राजेन्द्र कुमार वर्मा को सम्मानित किया गया। वहीं महिला कल्याण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए अम्बेडकर महिला कल्याण पुरस्कार से प्रिया मेहरा एवं द्रौपदी देवी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदीचंद गंगवाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर (लालसोट) मनमोहन मीणा, नगर विकास न्यास सचिव मूलचंद लूनिया, उपखंड अधिकारी संजू मीणा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक रामराज मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।4