अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई संतकबीरनगर । जनपद के थाना महुली पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना महुली पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दिक्तौली नहर पुलिया के पास से आदित्य शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा निवासी छरांछ, थाना बखिरा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल (नंबर UP 58 AL 0752) बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध थाना महुली में मु0अ0सं0 89/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी: उपनिरीक्षक अनुज कुमार यादव, उपनिरीक्षक अजीत सिंह, कांस्टेबल अरविन्द यादव, कांस्टेबल राजमंगल यादव एवं कांस्टेबल सुनील कुमार सिंह शामिल रहे।

- आकाशवाणी 18 3 2026 ई0 आज की ताजा कहानी 👉🏾🍞रोटी! ! कृपया वीडियो को देखें और सुने।1
- उज्ज्वल चिल्ड्रेन एकेडमी का वार्षिक उत्सव संपन्न, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम संतकबीरनगर। विकासखंड नाथनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुकरौली पीडिया बाजार स्थित उज्ज्वल चिल्ड्रेन एकेडमी में सोमवार 16 मार्च 2026 को सायं 5 बजे वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. रमापति राम त्रिपाठी रहे, जबकि हैसर बाजार ब्लाक प्रमुख कालिंदी चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विद्यालय के एमडी रजनी पांडेय, गुरुदत्त पांडेय एवं कृष्ण मोहन पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।4
- अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई संतकबीरनगर । जनपद के थाना महुली पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना महुली पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दिक्तौली नहर पुलिया के पास से आदित्य शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा निवासी छरांछ, थाना बखिरा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल (नंबर UP 58 AL 0752) बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध थाना महुली में मु0अ0सं0 89/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी: उपनिरीक्षक अनुज कुमार यादव, उपनिरीक्षक अजीत सिंह, कांस्टेबल अरविन्द यादव, कांस्टेबल राजमंगल यादव एवं कांस्टेबल सुनील कुमार सिंह शामिल रहे।1
- फर्जीवाड़े से जमीन कब्जाने का आरोप, मुख्यमंत्री से जांच की मांग संत कबीर नगर। जिले के खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के तीनहरी माफी निवासी नसीम अहमद उर्फ नसीमुद्दीन ने जमीन से जुड़े गंभीर फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि अब्दुल रहमान द्वारा पूर्व में बेची गई जमीन, जो खतौनी में दर्ज भी हो चुकी थी, उसे दोबारा उनके उत्तराधिकारियों द्वारा अन्य लोगों को बेच दिया गया। इतना ही नहीं, संबंधित जमीन पर कब्जा न होने के बावजूद भी कुछ लोगों द्वारा गैरकानूनी तरीके से रजिस्ट्री कराए जाने की बात सामने आई है। पीड़ित का कहना है कि गाटा संख्या 95 की जमीन पर पहले से वैध खरीद दर्ज होने के बावजूद, बाद में पुनः विक्रय कर दिया गया, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे प्रकरण में साजिश के तहत फर्जी तरीके अपनाए गए हैं। पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि न्याय मिल सके और भविष्य में इस प्रकार के मामलों पर रोक लग सके।2
- Post by Ashwini Kumar Pandey4
- Post by Abc Hindustan1
- गोरखपुर में मासूम की संदिग्ध मौत, किशोर पर हत्या का आरोप उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 9 साल के मासूम बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस मामले में 15 वर्षीय किशोर पर बच्चे को डुबोकर मारने का आरोप लगा है। घटना गोरखनाथ थाना क्षेत्र के जटेपुर रेलवे लाइन के पास की है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे तालाब में बच्चे का शव उतराता मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान मोमिनुल इस्लाम (9) के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक किशोर ने उसे तालाब में डुबोकर मार डाला। दोनों परिवार मूल रूप से असम के बारपेटा जिले के रहने वाले हैं और यहां रेलवे लाइन के किनारे रहकर कबाड़ बीनने का काम करते हैं। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।1
- आकाशवाणी, 18 3 2026 ई0 👉🏾 आकाशवाणी में आज से प्रतिदिन पढ़े प्रेरणादायक, सामाजिक कहानी । कृपया वीडियो देखें और सुने! 🌺1