352वीं महाआरती में गूंजा राम नाम, जीर्णोद्धार का भी लिया संकल्प गोटेगांव। श्रीधाम स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में बजरंग सेना नर्मदाखंड आरती महाआरती समिति द्वारा शनिवार को 352वीं संगीतमय महाआरती श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई। सात वर्षों से लगातार चल रही इस भक्ति परंपरा में श्रद्धालुओं ने श्रीराम स्तुति, हनुमान चालीसा एवं महाआरती का सामूहिक गायन किया। पं. धर्मेंद्र चौबे के आचार्यत्व में कैलाश गुप्ता एवं राकेश अवस्थी ने विधि-विधान से पूजन किया। हनुमानजी को मगज के लड्डू, इमरती, गुड़-चना व फलों का भोग लगाया गया। समिति की भजन मंडली ने भजनों की प्रस्तुति दी। महाआरती के बाद कैलाश गुप्ता एवं अनीता अवस्थी को जन्मोत्सव पर पुष्पमाला व तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अथर्व शर्मा, ओजस चौरसिया, रुद्रांश राय, रुद्र गुप्ता, अव्यान शर्मा, अक्षत सराठे, अनुज ठाकुर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
352वीं महाआरती में गूंजा राम नाम, जीर्णोद्धार का भी लिया संकल्प गोटेगांव। श्रीधाम स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में बजरंग सेना नर्मदाखंड आरती महाआरती समिति द्वारा शनिवार को 352वीं संगीतमय महाआरती श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई। सात वर्षों से लगातार चल रही इस भक्ति परंपरा में श्रद्धालुओं ने श्रीराम स्तुति, हनुमान चालीसा एवं महाआरती का सामूहिक गायन किया। पं. धर्मेंद्र चौबे के आचार्यत्व में कैलाश गुप्ता एवं राकेश अवस्थी ने विधि-विधान से पूजन किया। हनुमानजी को मगज के लड्डू, इमरती, गुड़-चना व फलों का भोग लगाया गया। समिति की भजन मंडली ने भजनों की प्रस्तुति दी। महाआरती के बाद कैलाश गुप्ता एवं अनीता अवस्थी को जन्मोत्सव पर पुष्पमाला व तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अथर्व शर्मा, ओजस चौरसिया, रुद्रांश राय, रुद्र गुप्ता, अव्यान शर्मा, अक्षत सराठे, अनुज ठाकुर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
- Post by Shrikant Dubay पत्रकार1
- 🙏 “कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणतः क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः॥” 🙏 🌺 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌺 भगवान श्रीकृष्ण की कृपा एवं श्री हनुमान जी का आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे। 🚩 श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में 352वीं संगीतमय महाआरती संपन्न 🚩 गोटेगांव के श्रीधाम संकट मोचन हनुमान मंदिर में बजरंग सेना नर्मदाखंड आरती महाआरती समिति द्वारा 352वीं संगीतमय महाआरती श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुई। सात वर्षों से चली आ रही यह अविराम भक्ति-परंपरा श्रद्धालुओं को निरंतर प्रभु चरणों से जोड़ रही है। पं. धर्मेंद्र चौबे के आचार्यत्व में पूजन-अर्चन, भोग एवं प्रसाद वितरण हुआ। श्रद्धालुओं ने श्रीराम स्तुति, हनुमान चालीसा एवं महाआरती का सामूहिक गायन किया। 🌺 जन्मोत्सव के अवसर पर कैलाश गुप्ता एवं अनीता अवस्थी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर एक संकल्प भी— भक्ति रहे अविराम, यहाँ गूँजे राम का नाम। आओ मिलकर सजा दें अपना, श्री संकट मोचन धाम॥ 🚩 जय श्री राम 🚩 | जय बजरंगबली 🙏1
- 352वीं महाआरती में गूंजा राम नाम, जीर्णोद्धार का भी लिया संकल्प गोटेगांव। श्रीधाम स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में बजरंग सेना नर्मदाखंड आरती महाआरती समिति द्वारा शनिवार को 352वीं संगीतमय महाआरती श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई। सात वर्षों से लगातार चल रही इस भक्ति परंपरा में श्रद्धालुओं ने श्रीराम स्तुति, हनुमान चालीसा एवं महाआरती का सामूहिक गायन किया। पं. धर्मेंद्र चौबे के आचार्यत्व में कैलाश गुप्ता एवं राकेश अवस्थी ने विधि-विधान से पूजन किया। हनुमानजी को मगज के लड्डू, इमरती, गुड़-चना व फलों का भोग लगाया गया। समिति की भजन मंडली ने भजनों की प्रस्तुति दी। महाआरती के बाद कैलाश गुप्ता एवं अनीता अवस्थी को जन्मोत्सव पर पुष्पमाला व तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अथर्व शर्मा, ओजस चौरसिया, रुद्रांश राय, रुद्र गुप्ता, अव्यान शर्मा, अक्षत सराठे, अनुज ठाकुर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- गोटेगांव के ग्राम सरेलू मार्ग पर अत्यधिक मात्रा में कीचड़ होने से ग्रामीणों का आवागमन हो रहा प्रभावित ग्रामीणो ने की सुधार कार्य कि मांग ग्रामीणो का कहना है कि बच्चों का भी इस मार्ग से स्कूल जाने आने में परेशानी हो रही है ।1
- अरमान नगर में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे: श्रीमद् भागवत कथा के छटवे दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा का हुआ वर्णन नरसिंहपुर। नगर की अरमान नगर कॉलोनी में शिक्षक हरिओम दुबे के निवास पर आयोजित साप्ताहिक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा के छटवे दिन रविवार को कथा व्यास पंडित अंबिका प्रसाद उपाध्याय ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी, कालिया मर्दन और गोवर्धन पूजा का अत्यंत भावपूर्ण व संगीतमय वर्णन किया।कथा व्यास पंडित अंबिका प्रसाद उपाध्याय ने गोवर्धन पूजा के प्रसंग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के मान-मर्दन के लिए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने हेतु गोवर्धन पर्वत की पूजा कराई थी। प्रकृति और पर्यावरण ही हमारा सच्चा पोषण करते हैं, इसलिए इनका संरक्षण प्रत्येक मनुष्य का धर्म है। उन्होंने पूतना वध और माखन चोरी लीला का आध्यात्मिक अर्थ समझाते हुए कहा कि भगवान केवल भाव के भूखे हैं, छल-कपट त्याग कर जो भी उन्हें प्रेम से पुकारता है, प्रभु उसके हृदय में वास करते हैं। कथा के दौरान जैसे ही गोवर्धन लीला और माखन चोरी का सजीव चित्रण भजनों के माध्यम से हुआ, पूरा पंडाल "राधे-राधे" और "गोवर्धन गिरधारी की जय" के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालु भक्ति भजनों की मधुर धुन पर झूमने को विवश हो गए। आयोजक शिक्षक हरिओम दुबे एवं उनके परिवार ने कथा व्यास का माल्यार्पण कर विधिवत पूजन-अर्चन किया। कार्यक्रम के अंत में भगवान को छप्पन भोग अर्पित कर आरती की गई तथा उपस्थित सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय कॉलोनीवासी एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अरमान नगर में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे: श्रीमद् भागवत कथा के छटवे दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा का हुआ वर्णन नरसिंहपुर। नगर की अरमान नगर कॉलोनी में शिक्षक हरिओम दुबे के निवास पर आयोजित साप्ताहिक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा के छटवे दिन रविवार को कथा व्यास पंडित अंबिका प्रसाद उपाध्याय ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी, कालिया मर्दन और गोवर्धन पूजा का अत्यंत भावपूर्ण व संगीतमय वर्णन किया।कथा व्यास पंडित अंबिका प्रसाद उपाध्याय ने गोवर्धन पूजा के प्रसंग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के मान-मर्दन के लिए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने हेतु गोवर्धन पर्वत की पूजा कराई थी। प्रकृति और पर्यावरण ही हमारा सच्चा पोषण करते हैं, इसलिए इनका संरक्षण प्रत्येक मनुष्य का धर्म है। उन्होंने पूतना वध और माखन चोरी लीला का आध्यात्मिक अर्थ समझाते हुए कहा कि भगवान केवल भाव के भूखे हैं, छल-कपट त्याग कर जो भी उन्हें प्रेम से पुकारता है, प्रभु उसके हृदय में वास करते हैं। कथा के दौरान जैसे ही गोवर्धन लीला और माखन चोरी का सजीव चित्रण भजनों के माध्यम से हुआ, पूरा पंडाल "राधे-राधे" और "गोवर्धन गिरधारी की जय" के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालु भक्ति भजनों की मधुर धुन पर झूमने को विवश हो गए। आयोजक शिक्षक हरिओम दुबे एवं उनके परिवार ने कथा व्यास का माल्यार्पण कर विधिवत पूजन-अर्चन किया। कार्यक्रम के अंत में भगवान को छप्पन भोग अर्पित कर आरती की गई तथा उपस्थित सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय कॉलोनीवासी एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- सरकारी स्कूल दे रहा प्राइवेट कॉन्वेंट स्कूलों को मात, जनसहयोग से लिखी नई इबारत नरसिंहपुर / गोटेगांव: शिक्षक केवल किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि वे भविष्य की नींव गढ़ते हैं। शिक्षक दिवस के इस पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से एक ऐसी प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है, जिसने सरकारी स्कूलों की पारंपरिक परिभाषा ही बदल दी है।1
- तिल्दा-नेवरा, भक्ति और उल्सास से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव1
- दतिया विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक कु घनश्याम सिंह ने ली विधायक की शपथ मध्यप्रदेश विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने दतिया विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा सदस्य घनश्याम सिंह जी को विधायक पद की दिलाई शपथ , साथ में रहे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कई विधायक1