Shuru
Apke Nagar Ki App…
very much for your support of the year old girl I don't
BHUPENDRA PARGI
very much for your support of the year old girl I don't
More news from राजस्थान and nearby areas
- कुशलगढ़ में रक्षाबंधन की धूम, राखियों की खरीदारी से बाजार गुलजार कुशलगढ़। रक्षाबंधन पर्व को लेकर नगर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। भाई-बहन के अटूट प्रेम के इस त्योहार को लेकर बहनों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। कुशलगढ़ के नहेरूमार्ग, सुभाष मार्ग, थांदला रोड, रतलाम रोड, टिमेडा बस स्टेंड, बांसवाड़ा रोड सहित अन्य बाजारों में राखियों के आकर्षक स्टॉल सजे हैं। कार्टून, लाइट वाली, रुद्राक्ष, चंदन और इको-फ्रेंडली राखियों की विशेष मांग है। राखियों के साथ फुटवेट व कपड़ों की दुकानों तथा मिठाई की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ नजर आ रही है। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए राखियों के साथ गिफ्ट और मिठाइयों के कॉम्बो पैक भी उपलब्ध कराए हैं। व्यापारियों के अनुसार पिछले साल की तुलना में इस बार बिक्री बेहतर है। रक्षा बंधन की खरीदारी को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद है। चौराहों और बाजारों में पुलिसकर्मी गश्त करते नजर आए, वहीं पुलिस वाहन भी तैनात किया गया है।1
- भक्त जनों बाबा रामदेव जाकर वापस आगये उसका आनंद लेते हुए भक्त जनों बाबा रामदेव जाकर वापस आगये उसका आनंद लेते हुए नाचते1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 जनजातीय समाज के विकास एवं उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे – डॉ. मन्नालाल रावत भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 जनजातीय समाज के विकास एवं उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे – डॉ. मन्नालाल रावत नई दिल्ली। भाजपा जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्नालाल रावत के पदभार ग्रहण समारोह में डूंगरपुर जिले से जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष भंवरलाल कटारा एवं पार्टी पदाधिकारी सम्मिलित हुए । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राष्ट्रीय जनजाति मोर्चा इस दिशा में जनजातीय समुदाय की समस्याओं के समाधान एवं उनके अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। भाजपा जनजाति मोर्चा समाज के अधिकारों की रक्षा एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगा। समारोह में भाजपा जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष भवरलाल कटारा के नेतृत्व में राकेश रोत, बाबूलाल कटारा, पृथ्वीराज मीणा, विमल तावड, परमेश्वर मईड़ा, धूलेश्वर कटारा, कुलदीप मीणा, बलवीर अहारी, भेरूलाल सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा जनजातीय समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी दोहराया। इस अवसर पर डॉ. रावत ने शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रीय जनजाति आयोग जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक-आर्थिक विकास तथा जनजातीय कल्याण से जुड़े मुद्दों के प्रभावी समाधान हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। डॉ. मन्नालाल रावत ने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। भाजपा जनजाति मोर्चा इस दिशा में जनजातीय समुदाय की समस्याओं के समाधान एवं उनके अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्नालाल रावत ने जनजाति मोर्चा के पदभार ग्रहण समारोह के अवसर पर कहा कि जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास, सामाजिक उत्थान तथा अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य किया जाएगा। डॉ. रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जनजातीय समाज के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी भावना के अनुरूप भाजपा जनजाति मोर्चा भी जन-जन तक पहुँचकर जनजातीय समाज के अधिकारों, सम्मान और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य करेगा।2
- बनकोड़ा-बडलिया गोशाला में विकास राशि में गबन का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की जांच की मांग बनकोड़ा-बडलिया गोशाला में विकास राशि में गबन का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की जांच की मांग डूंगरपुर/आसपुर। बनकोड़ा-बडलिया क्षेत्र स्थित गोशाला में विकास कार्यों के लिए आवंटित राशि के उपयोग को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गोशाला के विकास के नाम पर स्वीकृत राशि का अपेक्षित तरीके से उपयोग नहीं हुआ और इसमें कथित तौर पर अनियमितता एवं गबन किया गया है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को शिकायत देकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गोशाला में पशुओं की सुविधा और आवश्यक विकास कार्यों के लिए सरकारी स्तर पर राशि उपलब्ध कराई गई थी। इसके बावजूद मौके पर कराए गए कार्य और खर्च की गई राशि में कथित तौर पर अंतर दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण एवं विकास कार्यों की गुणवत्ता, भुगतान तथा राशि के उपयोग से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की मांग उठाई है। रिकॉर्ड की जांच की मांग शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन से गोशाला के लिए स्वीकृत राशि, कार्यों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति, बिल-वाउचर, भुगतान विवरण, माप पुस्तिका तथा मौके पर हुए कार्यों का भौतिक सत्यापन कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि रिकॉर्ड और मौके की स्थिति में अंतर मिलता है तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। निष्पक्ष जांच से सामने आएगा सच ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि मामले की जांच किसी सक्षम एवं निष्पक्ष अधिकारी से कराई जाए। जांच के दौरान गोशाला में हुए सभी विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन करने के साथ सरकारी राशि के खर्च का रिकॉर्ड भी जांचा जाए। ग्रामीणों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि विकास राशि का वास्तविक उपयोग कितना हुआ और किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता हुई या नहीं। बनकोड़ा और बडलिया आसपुर क्षेत्र के गांव हैं। सरकारी रिकॉर्ड में भी दोनों गांव आसपुर क्षेत्र में दर्ज हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक करने तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- सिदड़ी खेरवाड़ा विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव सिदड़ी खेरवाड़ा विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव गीतेश पंड्या संवाददाता डूंगरपुर 9636980959 खेरवाड़ा। स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिदड़ी (खेरवाड़ा) में रक्षाबंधन का पर्व छात्र-छात्राओं द्वारा अत्यंत उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह की शुरुआत में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती हिना पंड्या ने अपनी मधुर आवाज़ में गीत भी गाया एवं सभी छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उप प्रधानाचार्य श्री दुर्गा शंकर गामोट ने रक्षाबंधन पर्व के सांस्कृतिक व सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। शिक्षक कुलदीप आचार्य ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की पौराणिक कथाएं सुनाते हुए भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते के महत्व की विस्तृत जानकारी दी। उत्सव प्रभारी कालूराम परमार के निर्देशन में छात्राओं ने अपने-अपने सहपाठियों और भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे तथा एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा, जिसमें मुख्य रूप से कपिल पाटीदार, बालकृष्ण रोत, मोहनलाल यादव, उमेश पाटीदार, गिरिराज सिंह, अनिल जैन, प्रवीण परमार, शारदा केरावत, कल्पना मीणा, सीता रोत, कमला मालीवाड़ और शिवशंकर परमार शामिल थे।2
- रामसागड़ा थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत; पुलिस जुटी पहचान में डूंगरपुर। रामसागड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम हुए सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों युवकों के शव डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। पुलिस मृतकों की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार जेलना गांव के निकट गुरुवार देर शाम दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 पायलट और ईएमटी रजत चौहान मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और दोनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस हादसे की जांच के साथ दोनों मृतकों की पहचान करने में जुटी है।1
- रक्षासूत्र से बंधा सुरक्षा का संकल्प, बेटियों ने खाकी के साथ पेड़ों तक को बांधी राखी ब्राइट डे स्कूल में अनूठे अंदाज में मनाया रक्षाबंधन, पुलिसकर्मियों, सुरक्षा गार्डों, वाहन चालकों और वृक्षों को बांधा रक्षा सूत्र सिमलवाड़ा। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और एक-दूसरे की रक्षा के संकल्प का पर्व रक्षाबंधन ब्राइट डे स्कूल, धंबोला-सिमलवाड़ा में उत्साह और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया। विद्यालय की छात्राओं ने इस बार रक्षाबंधन को पारंपरिक रूप से अलग अंदाज में मनाते हुए उन लोगों को भी रक्षा सूत्र बांधा, जो रोजमर्रा की जिंदगी में उनकी सुरक्षा और सुविधा के लिए जिम्मेदारी निभाते हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर विद्यालय की छात्राएं पुलिस थाना धंबोला पहुंचीं और पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। छात्राओं ने कहा कि पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा के लिए दिन-रात अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं, इसलिए वास्तविक जीवन में सुरक्षा प्रदान करने वाले इन रक्षकों के साथ रक्षाबंधन मनाना उनके लिए विशेष अनुभव रहा। छात्राओं द्वारा राखी बांधे जाने पर पुलिसकर्मियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षा और सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान पुलिस थाना धंबोला का समस्त स्टाफ तथा विद्यालय स्टाफ से प्रशांति, रिद्धि, रामित और राज सहित विद्यालय की छात्राएं मौजूद रहीं। सुरक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश विद्यालय की छात्राओं ने रक्षाबंधन के पर्व को पर्यावरण संरक्षण से भी जोड़ा। रोजमर्रा की जिंदगी में विद्यालय की सुरक्षा और व्यवस्था में सहयोग करने वाले विद्यालय के सुरक्षा गार्ड एवं वाहन चालकों को भी छात्राओं ने रक्षा सूत्र बांधा। इसके साथ ही छात्राओं ने वृक्षों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति की रक्षा का संकल्प लिया। शिक्षिकाओं साक्षी कलाल, शिवानी एवं मुक्ता भट्ट के नेतृत्व में आयोजित इस पहल में छात्राओं ने संदेश दिया कि वृक्ष भी हमारे जीवन के रक्षक हैं। पेड़ हमें स्वच्छ हवा, छाया और पर्यावरण संतुलन प्रदान करते हैं, इसलिए उनकी रक्षा करना भी समाज की जिम्मेदारी है। राखी मेकिंग और निबंध प्रतियोगिता में दिखी रचनात्मकता रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। विद्यालय की ओर से राखी मेकिंग प्रतियोगिता एवं रक्षाबंधन विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने स्वयं राखियां तैयार कर पर्व के महत्व को समझा और भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, विश्वास एवं सुरक्षा के भाव को अपनी रचनाओं के माध्यम से व्यक्त किया। विद्यालय परिसर में भाई-बहनों ने भी उत्साह के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनके प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान विद्यालय का वातावरण उत्सवमय बना रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ ने सहभागिता की। रक्षाबंधन के माध्यम से विद्यालय ने पुलिस, सुरक्षा कर्मियों, वाहन चालकों और पर्यावरण संरक्षण को एक सूत्र में जोड़ते हुए विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारी और कर्तव्य का संदेश दिया। कार्यक्रम की जानकारी विद्यालय के समन्वयक तपन बर्मन ने दी।4
- ब्रह्म नगरी छींच में गूंजे वैदिक मंत्र, श्रावणी उपाकर्म में सैकड़ों विप्रों ने निभाई प्राचीन परंपरा छींच। ब्रह्म नगरी छींच में श्रावण पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शुक्रवार को प्राचीन वैदिक परंपरा श्रावणी उपाकर्म का विधि-विधानपूर्वक आयोजन किया गया। सकल ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में सैकड़ों विप्रवरों ने भाग लेकर ऋषि परंपरा का निर्वहन किया। श्रावणी उपाकर्म के तहत प्रातःकाल ब्रह्म सरोवर घाट पर शुक्लयजुर्वेदीय माध्यांदिनी शाखा के त्रिवेदी मेवाड़ा, औदिच्य एवं श्रीमाली ब्राह्मण समाज के ब्राह्मणों ने पवित्र स्नान कर धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ किया। पं. प्रदीप शुक्ला एवं मोहित शुक्ला के आचार्यत्व में सर्वप्रथम प्रायश्चित कर्म के अंतर्गत हेमाद्रि श्रवण किया गया। इसके बाद गौमय, गौघृत, गौदुग्ध, गौदधि एवं गौमूत्र से निर्मित पंचगव्य से दशविधि स्नान कराया गया तथा भस्म लेपन किया गया। श्रावणी उपाकर्म में नियमानुसार अपामार्ग के पत्तों, कुशा एवं दूर्वा का भी प्रयोग किया गया। दशविधि स्नान, तर्पण एवं आत्मशुद्धि की धार्मिक क्रियाओं के पश्चात सभी विप्रजन ब्रह्मा मंदिर परिसर पहुंचे, जहां विधिपूर्वक सप्तऋषि पूजन किया गया। उपस्थित ब्राह्मणों ने सप्तऋषियों का पूजन-अर्चन कर यज्ञोपवित को अभिमंत्रित किया और विधि-विधान के साथ नया यज्ञोपवित धारण किया। ब्रह्माजी ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष मुकेश दवे ने बताया कि श्रावणी उपाकर्म की परंपरा प्राचीन काल से ही नदियों एवं सरोवरों के तट पर ऋषि-मुनियों द्वारा निभाई जाती रही है। समय के साथ यह परंपरा और अधिक विकसित हुई। आज भी देश के विभिन्न स्थानों पर निवास करने वाले जनेऊधारी व्यक्ति श्रावण पूर्णिमा पर अपनी परंपरा का निर्वहन करने के लिए गांव पहुंचते हैं और श्रावणी उपाकर्म के माध्यम से आत्मशुद्धि एवं वैदिक संस्कारों को आगे बढ़ाते हैं। आयोजन के दौरान ब्रह्म सरोवर एवं ब्रह्मा मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा तथा वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। इस अवसर पर विश्वेश्वर आचार्य, हरिकृष्ण पंड्या, भूपेंद्र दवे, अशोक उपाध्याय, भरत पुरोहित, राजेश त्रिवेदी, आशीष उपाध्याय, हेमंत आचार्य, पवन भट्ट, ब्रजमोहन पंड्या, प्रदीप आचार्य, महेश त्रिवेदी, नरेंद्र व्यास, जयप्रकाश व्यास, आशीष आचार्य सहित अनेक विप्रवर उपस्थित रहे।1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 रक्षाबंधन पर डूंगरपुर पुलिस की अंगूठी पहन रक्षा सूत्र के साथ यातायात के नियमों का संदेश। भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 रक्षाबंधन पर डूंगरपुर पुलिस की अंगूठी पहन रक्षा सूत्र के साथ यातायात के नियमों का संदेश। डूंगरपुर रक्षाबंधन के पावन अवसर पर डूंगरपुर पुलिस द्वारा आमजन एवं पुलिस के बीच आत्मीयता, विश्वास, एवं सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने की दिशा में एक अनूठी पहल की गई। श्रीमान मनीष कुमार जिला पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय , समस्त वृताधिकारी, एवं समस्त थानाधिकारियों के निर्देशन एवं सहभागिता से जिले भर के पुलिस थानों चौकियों एवं कार्यालयों, में रक्षाबंधन का पर्व बड़े उत्साह एवं आत्मीय भाव के साथ मनाया गया। इस दौरान विशेष रूप से बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने वाले चालकों को रोक कर राखी बांधी गई । पुलिस कर्मियों द्वारा वाहन चालकों को राखी बांधकरभावात्मक संदेश दिया कि आप सुरक्षित रहेंगे तो आपका परिवार भी सुरक्षित रहेगा। एक छोटी सी राखी के माध्यम से लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने और अपने घर सुरक्षित लौटने का संकल्प दिलाने का प्रयास किया। डूंगरपुर पुलिस का यह प्रयास समाज में , पुलिस हमारे साथ है हम पुलिस के साथ हैं"की भावना को सकारात्मक भावना को बढ़ावा देने वाला था । इस पहल से ये संदेश दिया कि कानून का पालन केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।2