Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनपद बांदा में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने व चोरी वांछित
भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
जनपद बांदा में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने व चोरी वांछित
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ब्याजखोरी से प्रताड़ित युवक ने पीया जहर, मौत* अमरवाड़ा में सामाजिक संगठनों ने ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग1
- बाराबंकी भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला अध्यक्ष रामकिशोर यादव को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट कर दिया जिसे लेकर किसान1
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के परासिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पेंशनर समाज तहसील परासिया द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए परासिया विधायक सोहनलाल बाल्मीक ।1
- *भालीवाडा जलाशय में जल संकट मोटर पम्प हटाने की कलेक्टर से मांग* *मछुआ मांझी समिति ने दी चेतावनी, 130 परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट* कुरई/भालीवाडा। कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बादलपार चौकी के ग्राम भालीवाडा स्थित जलाशय में बढ़ते जल संकट को लेकर विवाद गहरा गया है। जलाशय में लगभग 75 स्थाई व अस्थाई मोटर पम्प लगे होने से पानी का स्तर तेजी से घट रहा है। वर्तमान में जलाशय में मात्र लगभग 3 फीट पानी शेष है, जबकि करीब आधा सैकड़ा विद्युत मोटर पम्प लगातार संचालित हो रहे हैं। मछुआ मांझी समिति के अनुसार जलाशय में अब केवल 1-2 दिन का पानी ही बचा है। समिति से जुड़े लगभग 130 महिला-पुरुषों की आजीविका मछली पालन पर निर्भर है। पानी की कमी के कारण मछलियों के मरने का खतरा मंडरा रहा है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। समिति द्वारा तहसीलदार, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत तथा बदलपार चौकी में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी संबंध में आज विद्युत वितरण केंद्र बादलपार, सिवनी ग्रामीण एवं ग्राम पंचायत सारसडोल के सरपंच-सचिव की उपस्थिति में पंचनामा तैयार किया गया, जिसमें लगभग 50 से अधिक मोटर पम्प संचालित पाए गए। जानकारी के अनुसार बादलपार विद्युत वितरण केंद्र से 3 स्थाई एवं 13 टीसी कनेक्शन तथा सिवनी ग्रामीण क्षेत्र से 31 विद्युत मोटर पम्प चल रहे हैं। कुछ मोटरों में खुले तार होने से पानी में करंट फैलने का भी खतरा बना हुआ है, जिससे जान-माल की हानि की आशंका व्यक्त की जा रही है। ग्राम पंचायत के सरपंच-सचिव ने बताया कि जल संकट, मछुआ मांझी समिति की आजीविका और मवेशियों के लिए पेयजल की समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत भेजी जा चुकी है। वहीं किसानों का कहना है कि उन्होंने सिंचाई एवं विद्युत विभाग से विधिवत कनेक्शन प्राप्त किए हैं। इधर, मछुआ मांझी समिति के सदस्यों ने चेतावनी दी है कि यदि जलाशय से विद्युत मोटर पम्प नहीं हटाए गए तो वे उग्र आंदोलन करने और आत्मदाह जैसे कदम उठाने को मजबूर होंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन जल संकट और बढ़ते विवाद को लेकर क्या कदम उठाता है।1
- जल संकट गहराया: भालीवाडा जलाशय से मोटर पम्प हटाने की कलेक्टर से मांग मछुआ मांझी समिति ने दी चेतावनी, 130 परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट कुरई/भालीवाडा। कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बदलपार चौकी के ग्राम भालीवाडा स्थित जलाशय में बढ़ते जल संकट को लेकर विवाद गहरा गया है। जलाशय में लगभग 75 स्थाई व अस्थाई मोटर पम्प लगे होने से पानी का स्तर तेजी से घट रहा है। वर्तमान में जलाशय में मात्र लगभग 3 फीट पानी शेष है, जबकि करीब आधा सैकड़ा विद्युत मोटर पम्प लगातार संचालित हो रहे हैं। मछुआ मांझी समिति के अनुसार जलाशय में अब केवल 1-2 दिन का पानी ही बचा है। समिति से जुड़े लगभग 130 महिला-पुरुषों की आजीविका मछली पालन पर निर्भर है। पानी की कमी के कारण मछलियों के मरने का खतरा मंडरा रहा है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। समिति द्वारा तहसीलदार, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत तथा बदलपार चौकी में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी संबंध में आज विद्युत वितरण केंद्र बादलपार, सिवनी ग्रामीण एवं ग्राम पंचायत सारसडोल के सरपंच-सचिव की उपस्थिति में पंचनामा तैयार किया गया, जिसमें लगभग 50 से अधिक मोटर पम्प संचालित पाए गए। जानकारी के अनुसार बादलपार विद्युत वितरण केंद्र से 3 स्थाई एवं 13 टीसी कनेक्शन तथा सिवनी ग्रामीण क्षेत्र से 31 विद्युत मोटर पम्प चल रहे हैं। कुछ मोटरों में खुले तार होने से पानी में करंट फैलने का भी खतरा बना हुआ है, जिससे जान-माल की हानि की आशंका व्यक्त की जा रही है। ग्राम पंचायत के सरपंच-सचिव ने बताया कि जल संकट, मछुआ मांझी समिति की आजीविका और मवेशियों के लिए पेयजल की समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत भेजी जा चुकी है। वहीं किसानों का कहना है कि उन्होंने सिंचाई एवं विद्युत विभाग से विधिवत कनेक्शन प्राप्त किए हैं। इधर, मछुआ मांझी समिति के सदस्यों ने चेतावनी दी है कि यदि जलाशय से विद्युत मोटर पम्प नहीं हटाए गए तो वे उग्र आंदोलन करने और आत्मदाह जैसे कदम उठाने को मजबूर होंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन जल संकट और बढ़ते विवाद को लेकर क्या कदम उठाता है।2
- प्रभात पट्टन जनपद में पंखा झोपड़ी का हैंडपंप उगल रहा कीड़े युक्त गंदा पानी, दो गांव के लोग परेशान प्रभात पट्टन। जनपद क्षेत्र के पंखा झोपड़ी स्थित हैंडपंप से इन दिनों कीड़े युक्त गंदा पानी निकलने की शिकायत सामने आई है, जिससे आसपास के ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। बताया जा रहा है कि चिचंड़ा और निमोटी गांव के नागरिक इसी हैंडपंप पर निर्भर हैं और पानी की खराब गुणवत्ता के कारण उन्हें पीने के पानी के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। पानी में कीड़े और गंदगी होने से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है, जिससे लोगों में दहशत है। स्थानीय लोगों ने वैकल्पिक स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था किए जाने की मांग की है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि कमल नागले ने मामले को गंभीर बताते हुए संबंधित विभाग का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य से जुड़ी इस समस्या पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल मिल सके। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पीएचई विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।2
- इजरायली हमलों से दहला ईरान और कुवैत, दुबई भी, नेत्यन्याहू की दहाड़-ईरान के आतंकवादी शासन के विरोध में इजरायल के साथ अमेरिका ने भी युद्ध की घोषणा कर दी, ट्रंप का ऐलान"जो अमेरिका के लिए खतरे होगा उसे उखाड़ डालेंगे", ईरानी जनरल Jabbari ने दिया जवाब-"Trump को पता नहीं हम ऐसे हथियार दिखाएंगे जो पहले कभी नहीं देखे होंगे", क्या नेतन्याहू ने मोदीजी को ईरान पर हमले की जानकारी दी थी पूछा ओवैसी ने, कांग्रेस मुस्लिम लीग की तरह देश को बांट रही बोले मोदी.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर...1
- छिन्दवाड़ा के वनगांव में रहने वाले युवा पारस इवनाती ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट में ग्राम वनगांव में बच्चा चोर गिरोह आने की अफवाह भरी रील बनाकर अपलोड कर दी जिससे ग्राम में न सिर्फ भय का माहौल बना बल्कि क्षेत्र की शांति भी भंग हुई...जैसे ही इस फेक रील की भनक कुंडीपुरा थाना व धरमटेकड़ी पुलिस को खबय लगी तो तत्काल पुलिस ने क्षेत्र में बच्चा चोर गिरोह की गलत अफवाह फैलाने और शांति भंग करने के आरोप में इंस्टाग्राम यूज़र पारस को गिरफ्तार कर लिया.....गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान पारस ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में अपने फॉलोवर्स बढ़ाने के चक्कर मे उसने भ्रामक पोस्ट अपलोड की थी...पुलिस ने पूछताछ के बाद पारस को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया #chhindwara #instagramer #réel #crime #arrested1