logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जमीन विवाद बना जानलेवा, 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद 5 पर हत्या का मुकदमा सुल्तानपुर-बल्दीराय थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मजरे नटौली गांव में जमीन विवाद के चलते 65 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रामसुंदर कोरी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार उनका शव घर के पास संदिग्ध हालत में पाया गया। मृतक के पुत्र शिवनाथ की तहरीर पर बल्दीराय पुलिस ने गांव के पांच नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूचना मिलते ही बल्दीराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार और एसपी चारु निगम भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक मौत के सही कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस का मानना है कि पुराना जमीन विवाद ही इस घटना की वजह हो सकता है। फिलहाल गांव में कानून-व्यवस्था सामान्य बताई जा रही है।

2 hrs ago
user_Rajdev yadav (पत्रकार )
Rajdev yadav (पत्रकार )
बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

जमीन विवाद बना जानलेवा, 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद 5 पर हत्या का मुकदमा सुल्तानपुर-बल्दीराय थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मजरे नटौली गांव में जमीन विवाद के चलते 65 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रामसुंदर कोरी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार उनका शव घर के पास संदिग्ध हालत में पाया गया। मृतक के पुत्र शिवनाथ की तहरीर पर बल्दीराय पुलिस ने गांव के पांच नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूचना मिलते ही बल्दीराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार और एसपी चारु निगम भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक मौत के सही कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस का मानना है कि पुराना जमीन विवाद ही इस घटना की वजह हो सकता है। फिलहाल गांव में कानून-व्यवस्था सामान्य बताई जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai shree hanuman ji jai shree shanidev ji
    1
    jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai shree hanuman ji jai shree shanidev ji
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ₹25,335 की कथित ठगी, पीड़ित ने सीओ मनोज मिश्रा से लगाई न्याय की गुहार ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ₹25,335 की कथित ठगी, पीड़ित ने सीओ मनोज मिश्रा से लगाई न्याय की गुहार
    1
    ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ₹25,335 की कथित ठगी, पीड़ित ने सीओ मनोज मिश्रा से लगाई न्याय की गुहार
ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ₹25,335 की कथित ठगी, पीड़ित ने सीओ मनोज मिश्रा से लगाई न्याय की गुहार
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 266 की यूरिया 275 में! भपटा साधन सहकारी समिति में किसानों से खुलेआम अधिक वसूली, वीडियो वायरल सुलतानपुर। भदैया ब्लॉक की भपटा साधन सहकारी समिति पर किसानों से निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने का मामला उजागर हुआ है। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सहकारिता विभाग में व्याप्त अंधेरगर्दी सामने आ गई है। वायरल वीडियो में समिति पर यूरिया की एक बोरी के लिए किसानों से 275 रुपये वसूलते हुए दिखाया जा रहा है, जबकि निर्धारित सरकारी मूल्य 266 रुपये प्रति बोरी बताया जा रहा है। इससे किसानों में नाराजगी है। उनका कहना है कि खेती की लागत पहले से ही बढ़ चुकी है, ऐसे में निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलना उनके साथ अन्याय है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। किसानों ने जिम्मेदार अधिकारियों से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और अधिक वसूली गई राशि वापस दिलाने की मांग की है। इस संबंध में एडीओ सहकारिता भदैया नरेंद्र कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी और यदि निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही होगी।
    1
    266 की यूरिया 275 में! भपटा साधन सहकारी समिति में किसानों से खुलेआम अधिक वसूली, वीडियो वायरल
सुलतानपुर। भदैया ब्लॉक की भपटा साधन सहकारी समिति पर किसानों से निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने का मामला उजागर हुआ है। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सहकारिता विभाग में व्याप्त अंधेरगर्दी सामने आ गई है। वायरल वीडियो में समिति पर यूरिया की एक बोरी के लिए किसानों से 275 रुपये वसूलते हुए दिखाया जा रहा है, जबकि निर्धारित सरकारी मूल्य 266 रुपये प्रति बोरी बताया जा रहा है। इससे किसानों में नाराजगी है। उनका कहना है कि खेती की लागत पहले से ही बढ़ चुकी है, ऐसे में निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलना उनके साथ अन्याय है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। किसानों ने जिम्मेदार अधिकारियों से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और अधिक वसूली गई राशि वापस दिलाने की मांग की है। इस संबंध में एडीओ सहकारिता भदैया नरेंद्र कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी और यदि निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही होगी।
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 207 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, एक मंच पर गूंजीं शहनाइयां और निकाह की सदाएं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 207 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, एक मंच पर गूंजीं शहनाइयां और निकाह की सदाएं सुलतानपुर। विकास खंड बल्दीराय परिसर शुक्रवार को खुशियों, उल्लास और सामाजिक समरसता का केंद्र बन गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित भव्य समारोह में 207 जोड़ों ने एक साथ वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। इनमें 205 हिंदू जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया, जबकि दो मुस्लिम जोड़ों का इस्लामी परंपरा के अनुसार निकाह कराया गया। एक ही मंच पर दोनों धर्मों की परंपराओं के साथ आयोजित इस समारोह ने सामाजिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। समारोह के दौरान शहनाइयों की मधुर धुन, वैदिक मंत्रोच्चार और निकाह की रस्मों के बीच नवदंपतियों ने जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और नवविवाहित जोड़ों के परिजनों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। प्रशासन की ओर से विवाह की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से की गईं। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक अपनी बेटियों का विवाह कराने में सहायता मिल रही है। उन्होंने नवदंपतियों को सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं भी दीं। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने भी सभी नवविवाहित जोड़ों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना सामाजिक समानता और आर्थिक सहयोग का सशक्त माध्यम बन रही है। समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके नए जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
    4
    मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 207 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, एक मंच पर गूंजीं शहनाइयां और निकाह की सदाएं
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 207 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, एक मंच पर गूंजीं शहनाइयां और निकाह की सदाएं
सुलतानपुर। विकास खंड बल्दीराय परिसर शुक्रवार को खुशियों, उल्लास और सामाजिक समरसता का केंद्र बन गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित भव्य समारोह में 207 जोड़ों ने एक साथ वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। इनमें 205 हिंदू जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया, जबकि दो मुस्लिम जोड़ों का इस्लामी परंपरा के अनुसार निकाह कराया गया। एक ही मंच पर दोनों धर्मों की परंपराओं के साथ आयोजित इस समारोह ने सामाजिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की।
समारोह के दौरान शहनाइयों की मधुर धुन, वैदिक मंत्रोच्चार और निकाह की रस्मों के बीच नवदंपतियों ने जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और नवविवाहित जोड़ों के परिजनों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। प्रशासन की ओर से विवाह की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से की गईं।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक अपनी बेटियों का विवाह कराने में सहायता मिल रही है। उन्होंने नवदंपतियों को सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं भी दीं।
विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने भी सभी नवविवाहित जोड़ों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना सामाजिक समानता और आर्थिक सहयोग का सशक्त माध्यम बन रही है।
समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके नए जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
    user_SantoshPandit
    SantoshPandit
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • सुल्तानपुर में गोमती नदी में युवक ने लगाई छलांग पुलिस और टीम तलाश में जुटी सुल्तानपुर में गोमती नदी में एक युवक ने छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने अचानक नदी में छलांग लगाई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नदी के आसपास खोजबीन शुरू की। युवक की तलाश के लिए स्थानीय लोगों की मदद भी ली जा रही है। अभी तक युवक के नदी में कूदने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाने में लगी है और मामले की जांच कर रही है। युवक के परिजनों को भी घटना की जानकारी देने की कार्रवाई की जा रही है।
    2
    सुल्तानपुर में गोमती नदी में युवक ने लगाई छलांग
पुलिस और टीम तलाश में जुटी

सुल्तानपुर में गोमती नदी में एक युवक ने छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने अचानक नदी में छलांग लगाई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नदी के आसपास खोजबीन शुरू की। युवक की तलाश के लिए स्थानीय लोगों की मदद भी ली जा रही है।
अभी तक युवक के नदी में कूदने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाने में लगी है और मामले की जांच कर रही है। युवक के परिजनों को भी घटना की जानकारी देने की कार्रवाई की जा रही है।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.