logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आँगनवाड़ी केंद्र समय से नहीं खुलने पर बच्चे गेट के बाहर खड़े रहे मंडावर। क्षेत्र के दयालवाला स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में संचालित आँगनवाड़ी केंद्र समय से नहीं खुलने पर शुक्रवार को छोटे-छोटे बच्चे गेट के बाहर खड़े नजर आए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस आँगनवाड़ी केंद्र में छोटे बच्चे पढ़ने आते हैं। केंद्र का निर्धारित समय सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक है। लेकिन शुक्रवार को दयालवाला निवासी अभिभावक दीपक कुमार (पुत्र बिजेंद्र) अपने बच्चों को लेकर केंद्र पहुंचे तो 9:30 बजे तक भी गेट नहीं खोला गया बच्चे बाहर खेलते नजर आए। दीपक ने बताया कि यह आज की ही बात नहीं है, बल्कि आए दिन यही रवैया बना हुआ है। कार्यकर्त्री सीमा व विनीता समय से केंद्र नहीं खोलतीं परेशान होकर अभिभावक ने बाल विकास परियोजना अधिकारी के नाम सीएम पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई है। ऐसा प्रतीत होता है कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अब देखना यह है कि अधिकारी इस मामले में कोई ठोस कदम उठाते हैं या नहीं।

4 hrs ago
user_Mukesh Rportar
Mukesh Rportar
Local News Reporter बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

आँगनवाड़ी केंद्र समय से नहीं खुलने पर बच्चे गेट के बाहर खड़े रहे मंडावर। क्षेत्र के दयालवाला स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में संचालित आँगनवाड़ी केंद्र समय से नहीं खुलने पर शुक्रवार को छोटे-छोटे बच्चे गेट के बाहर खड़े नजर आए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस आँगनवाड़ी केंद्र में छोटे बच्चे पढ़ने आते हैं। केंद्र का निर्धारित समय सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक है। लेकिन शुक्रवार को दयालवाला निवासी अभिभावक दीपक कुमार (पुत्र बिजेंद्र) अपने बच्चों को लेकर केंद्र पहुंचे तो 9:30 बजे तक

7dbaf9cf-9bd5-4f2c-9a68-7fd44c508ff8

भी गेट नहीं खोला गया बच्चे बाहर खेलते नजर आए। दीपक ने बताया कि यह आज की ही बात नहीं है, बल्कि आए दिन यही रवैया बना हुआ है। कार्यकर्त्री सीमा व विनीता समय से केंद्र नहीं खोलतीं परेशान होकर अभिभावक ने बाल विकास परियोजना अधिकारी के नाम सीएम पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई है। ऐसा प्रतीत होता है कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अब देखना यह है कि अधिकारी इस मामले में कोई ठोस कदम उठाते हैं या नहीं।

  • user_Rohit kumar
    Rohit kumar
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश
    👍
    1 hr ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आँगनवाड़ी केंद्र समय से नहीं खुलने पर बच्चे गेट के बाहर खड़े रहे मंडावर। क्षेत्र के दयालवाला स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में संचालित आँगनवाड़ी केंद्र समय से नहीं खुलने पर शुक्रवार को छोटे-छोटे बच्चे गेट के बाहर खड़े नजर आए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस आँगनवाड़ी केंद्र में छोटे बच्चे पढ़ने आते हैं। केंद्र का निर्धारित समय सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक है। लेकिन शुक्रवार को दयालवाला निवासी अभिभावक दीपक कुमार (पुत्र बिजेंद्र) अपने बच्चों को लेकर केंद्र पहुंचे तो 9:30 बजे तक भी गेट नहीं खोला गया बच्चे बाहर खेलते नजर आए। दीपक ने बताया कि यह आज की ही बात नहीं है, बल्कि आए दिन यही रवैया बना हुआ है। कार्यकर्त्री सीमा व विनीता समय से केंद्र नहीं खोलतीं परेशान होकर अभिभावक ने बाल विकास परियोजना अधिकारी के नाम सीएम पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई है। ऐसा प्रतीत होता है कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अब देखना यह है कि अधिकारी इस मामले में कोई ठोस कदम उठाते हैं या नहीं।
    2
    आँगनवाड़ी केंद्र समय से नहीं खुलने पर बच्चे गेट के बाहर खड़े रहे
 
मंडावर। क्षेत्र के दयालवाला स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में संचालित आँगनवाड़ी केंद्र समय से नहीं खुलने पर शुक्रवार को छोटे-छोटे बच्चे गेट के बाहर खड़े नजर आए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस आँगनवाड़ी केंद्र में छोटे बच्चे पढ़ने आते हैं। केंद्र का निर्धारित समय सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक है। लेकिन शुक्रवार को दयालवाला निवासी अभिभावक दीपक कुमार (पुत्र बिजेंद्र) अपने बच्चों को लेकर केंद्र पहुंचे तो 9:30 बजे तक भी गेट नहीं खोला गया बच्चे बाहर खेलते नजर आए।
दीपक ने बताया कि यह आज की ही बात नहीं है, बल्कि आए दिन यही रवैया बना हुआ है। कार्यकर्त्री सीमा व विनीता समय से केंद्र नहीं खोलतीं परेशान होकर अभिभावक ने बाल विकास परियोजना अधिकारी के नाम सीएम पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई है।
ऐसा प्रतीत होता है कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अब देखना यह है कि अधिकारी इस मामले में कोई ठोस कदम उठाते हैं या नहीं।
    user_Mukesh Rportar
    Mukesh Rportar
    Local News Reporter बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मौलाना के विवादित बयान पर भड़के हिंदू संगठन, 24 घंटे में मुकदमा दर्ज न होने पर शिव चौक पर आंदोलन की चेतावनी मौलाना के विवादित बयान पर भड़के हिंदू संगठन, 24 घंटे में मुकदमा दर्ज न होने पर शिव चौक पर आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। शिव भक्तों पर दिए गए कथित विवादित बयान को लेकर मुजफ्फरनगर में हिंदू संगठनों में भारी रोष देखने को मिला। हिंदू संघर्ष समिति के नेतृत्व में विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने संबंधित मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर सौंपी। संगठनों के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि शिव भक्तों और कांवड़ियों के प्रति की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। हिंदू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो शिव चौक पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
    2
    मौलाना के विवादित बयान पर भड़के हिंदू संगठन, 24 घंटे में मुकदमा दर्ज न होने पर शिव चौक पर आंदोलन की चेतावनी
मौलाना के विवादित बयान पर भड़के हिंदू संगठन, 24 घंटे में मुकदमा दर्ज न होने पर शिव चौक पर आंदोलन की चेतावनी
मुजफ्फरनगर। शिव भक्तों पर दिए गए कथित विवादित बयान को लेकर मुजफ्फरनगर में हिंदू संगठनों में भारी रोष देखने को मिला। हिंदू संघर्ष समिति के नेतृत्व में विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने संबंधित मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर सौंपी।
संगठनों के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि शिव भक्तों और कांवड़ियों के प्रति की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
हिंदू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो शिव चौक पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
    user_देवेंद्र कुमार
    देवेंद्र कुमार
    Health consultant Bijnor, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • 10 अगस्त को बिजनौर में किसान सभा का जेल भरो आंदोलन, कलक्ट्रेट पहुंचने का आह्वान 10 अगस्त को बिजनौर में किसान सभा का जेल भरो आंदोलन, कलक्ट्रेट पहुंचने का आह्वान बिजनौर, 7 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश किसान सभा बिजनौर ने विभिन्न जनसमस्याओं और किसान-मजदूरों की मांगों को लेकर 10 अगस्त 2026 को जिला कलक्ट्रेट पर जेल भरो आंदोलन का आह्वान किया है। किसान सभा ने किसानों, मजदूरों, युवाओं और आमजन से अधिक से अधिक संख्या में दोपहर 12 बजे बिजनौर कलक्ट्रेट पहुंचकर आंदोलन को समर्थन देने की अपील की है। किसान सभा की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि किसानों और मजदूरों के शोषण, बेरोजगारी, मनरेगा, बिजली मीटर की समस्याओं तथा अन्य जन मुद्दों को लेकर आवाज उठाई जा रही है। संगठन ने आरोप लगाया कि जनता की आवाज दबाने के प्रयास किए जा रहे हैं तथा किसानों और मजदूरों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। किसान सभा की प्रमुख मांगें किसान सभा ने न्यूनतम मजदूरी 26 हजार रुपये करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार लागू करने तथा फसल खरीद की कानूनी गारंटी देने की मांग की है। इसके अलावा सभी किसानों का कर्ज माफ करने, मुख्य व्यापार समझौता रद्द करने और मनरेगा बहाल करने की मांग उठाई गई है। संगठन ने चारों श्रम संहिताएं वापस लेने, अन्यायपूर्ण भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाने तथा महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, स्मार्ट मीटर और बिजली निजीकरण पर रोक लगाने की मांग भी की है। साथ ही सांप्रदायिकता पर अंकुश लगाने, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और दलितों के उत्पीड़न पर रोक, शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने और परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग रखी गई है। किसान सभा ने गैस, पेट्रोल और डीजल के दाम कम करने, नदियों की बाढ़ का स्थायी प्रबंध करने तथा खाद-बीज पर सब्सिडी बढ़ाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई है। उत्तर प्रदेश किसान सभा बिजनौर ने सभी संबंधित लोगों से 10 अगस्त को दोपहर 12 बजे से अधिक से अधिक संख्या में बिजनौर कलक्ट्रेट पहुंचकर मांगों के समर्थन में जेल भरो आंदोलन में भाग लेने की अपील की है।
    1
    10 अगस्त को बिजनौर में किसान सभा का जेल भरो आंदोलन, कलक्ट्रेट पहुंचने का आह्वान
10 अगस्त को बिजनौर में किसान सभा का जेल भरो आंदोलन, कलक्ट्रेट पहुंचने का आह्वान
बिजनौर, 7 अगस्त 2026।
उत्तर प्रदेश किसान सभा बिजनौर ने विभिन्न जनसमस्याओं और किसान-मजदूरों की मांगों को लेकर 10 अगस्त 2026 को जिला कलक्ट्रेट पर जेल भरो आंदोलन का आह्वान किया है। किसान सभा ने किसानों, मजदूरों, युवाओं और आमजन से अधिक से अधिक संख्या में दोपहर 12 बजे बिजनौर कलक्ट्रेट पहुंचकर आंदोलन को समर्थन देने की अपील की है।
किसान सभा की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि किसानों और मजदूरों के शोषण, बेरोजगारी, मनरेगा, बिजली मीटर की समस्याओं तथा अन्य जन मुद्दों को लेकर आवाज उठाई जा रही है। संगठन ने आरोप लगाया कि जनता की आवाज दबाने के प्रयास किए जा रहे हैं तथा किसानों और मजदूरों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है।
किसान सभा की प्रमुख मांगें
किसान सभा ने न्यूनतम मजदूरी 26 हजार रुपये करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार लागू करने तथा फसल खरीद की कानूनी गारंटी देने की मांग की है। इसके अलावा सभी किसानों का कर्ज माफ करने, मुख्य व्यापार समझौता रद्द करने और मनरेगा बहाल करने की मांग उठाई गई है।
संगठन ने चारों श्रम संहिताएं वापस लेने, अन्यायपूर्ण भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाने तथा महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, स्मार्ट मीटर और बिजली निजीकरण पर रोक लगाने की मांग भी की है। साथ ही सांप्रदायिकता पर अंकुश लगाने, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और दलितों के उत्पीड़न पर रोक, शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने और परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग रखी गई है।
किसान सभा ने गैस, पेट्रोल और डीजल के दाम कम करने, नदियों की बाढ़ का स्थायी प्रबंध करने तथा खाद-बीज पर सब्सिडी बढ़ाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई है।
उत्तर प्रदेश किसान सभा बिजनौर ने सभी संबंधित लोगों से 10 अगस्त को दोपहर 12 बजे से अधिक से अधिक संख्या में बिजनौर कलक्ट्रेट पहुंचकर मांगों के समर्थन में जेल भरो आंदोलन में भाग लेने की अपील की है।
    user_Danish Khan
    Danish Khan
    बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Bebi Singh
    1
    Post by Bebi Singh
    user_Bebi Singh
    Bebi Singh
    Singer बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • 🚩 गल्लाखेड़ी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ #भागवतकथा #गल्लाखेड़ी #श्रीमद्भागवत #सनातनधर्म #BhagwatKatha #Bhakti #धर्म #उत्तरप्रदेश #PoliceIndiaCrimeNews 🚩 गल्लाखेड़ी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ #भागवतकथा #गल्लाखेड़ी #श्रीमद्भागवत #सनातनधर्म #BhagwatKatha #Bhakti #धर्म #उत्तरप्रदेश #PoliceIndiaCrimeNews
    1
    🚩 गल्लाखेड़ी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
#भागवतकथा #गल्लाखेड़ी #श्रीमद्भागवत #सनातनधर्म #BhagwatKatha #Bhakti #धर्म #उत्तरप्रदेश #PoliceIndiaCrimeNews
🚩 गल्लाखेड़ी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
#भागवतकथा #गल्लाखेड़ी #श्रीमद्भागवत #सनातनधर्म #BhagwatKatha #Bhakti #धर्म #उत्तरप्रदेश #PoliceIndiaCrimeNews
    user_पुलिस इंडिया क्राइम न्यूज़
    पुलिस इंडिया क्राइम न्यूज़
    Local News Reporter बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर: डीएम उमेश मिश्रा ने शिव चौक पर पवित्र गंगाजल लेकर जा रहे कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा। मुजफ्फरनगर: डीएम उमेश मिश्रा ने शिव चौक पर पवित्र गंगाजल लेकर जा रहे कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा।
    1
    मुजफ्फरनगर: डीएम उमेश मिश्रा ने शिव चौक पर पवित्र गंगाजल लेकर जा रहे कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा।
मुजफ्फरनगर: डीएम उमेश मिश्रा ने शिव चौक पर पवित्र गंगाजल लेकर जा रहे कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा।
    user_देवेंद्र कुमार
    देवेंद्र कुमार
    Health consultant Bijnor, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • बिजनौर के जलालाबाद क्षेत्र में आज एक प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री से ऊंची-ऊंची लपटें और काला धुआं उठता देख इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची अग्निशमन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
    2
    बिजनौर के जलालाबाद क्षेत्र में आज एक प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री से ऊंची-ऊंची लपटें और काला धुआं उठता देख इलाके में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची अग्निशमन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
    user_Shahzad Malik
    Shahzad Malik
    बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.