ड्रग माफिया अज्जन की 1.5 करोड़ की संपत्ति फिर हुई कुर्क एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई, 25 वर्षों से नशे के कारोबार में था लिप्त धारा लक्ष्य समाचार अब्दुल मुईद बाराबंकी। पुलिस और प्रशासन ने कुख्यात ड्रग माफिया एवं हिस्ट्रीशीटर मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी लगभग 1.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया है। यह कार्रवाई न्यायनिर्णायक प्राधिकारी, नई दिल्ली के आदेश के क्रम में करवाई की गई। जानकारी के अनुसार, थाना जैदपुर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 319/97 के आरोपी अज्जन उर्फ मिस्बाहुर्रहमान लंबे समय से संगठित गिरोह बनाकर मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त था। उसके गिरोह की गतिविधियों से क्षेत्र में नशे का प्रसार बढ़ा, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा था और आम जनता में असुरक्षा का माहौल बना हुआ था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अवैध रूप से अर्जित धन से अपनी पत्नी नगमी खातून के नाम पर लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र के औरंगाबाद खालसा में 92.926 वर्गमीटर क्षेत्रफल में आवासीय भूखंड व मकान खरीदा था। इसी संपत्ति को सीजिंग/फ्रीजिंग अथॉरिटी द्वारा 30 अप्रैल 2026 को कुर्क करने का आदेश दिया गया। मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और वह वर्तमान में जिला कारागार बाराबंकी में निरुद्ध है। पुलिस के अनुसार, वह पिछले करीब 25 वर्षों से मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में सक्रिय था और उसके खिलाफ बाराबंकी व लखनऊ में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त को अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन के आदेश से अंतरजनपदीय गैंग आईआर-09 में सूचीबद्ध किया गया है। साथ ही, उसके खिलाफ पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत एक वर्ष का निरुद्धी आदेश भी जारी किया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि आगे भी मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

- बाराबंकी जिले के हरख विकासखंड क्षेत्र में मंगलवार सुबह 8 बजे से लगातार दूसरे दिन भी बेमौसम बारिश हुई। आसमान में काले बादल छा गए और झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।लगातार दूसरे दिन भी हो रही इस बेमौसम बरसात से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। मेंथा,टमाटर,केला किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, मूंग और उड़द जैसी फसलों को भी काफी क्षति पहुंचने की आशंका है।बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सड़कों पर पानी भर गया है और खेतों में तालाब जैसी स्थिति बन गई है, जिससे आवागमन में भी परेशानी हो रही है।1
- धारा लक्ष्य समाचार अब्दुल मुईद बाराबंकी। पुलिस और प्रशासन ने कुख्यात ड्रग माफिया एवं हिस्ट्रीशीटर मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी लगभग 1.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया है। यह कार्रवाई न्यायनिर्णायक प्राधिकारी, नई दिल्ली के आदेश के क्रम में करवाई की गई। जानकारी के अनुसार, थाना जैदपुर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 319/97 के आरोपी अज्जन उर्फ मिस्बाहुर्रहमान लंबे समय से संगठित गिरोह बनाकर मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त था। उसके गिरोह की गतिविधियों से क्षेत्र में नशे का प्रसार बढ़ा, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा था और आम जनता में असुरक्षा का माहौल बना हुआ था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अवैध रूप से अर्जित धन से अपनी पत्नी नगमी खातून के नाम पर लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र के औरंगाबाद खालसा में 92.926 वर्गमीटर क्षेत्रफल में आवासीय भूखंड व मकान खरीदा था। इसी संपत्ति को सीजिंग/फ्रीजिंग अथॉरिटी द्वारा 30 अप्रैल 2026 को कुर्क करने का आदेश दिया गया। मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और वह वर्तमान में जिला कारागार बाराबंकी में निरुद्ध है। पुलिस के अनुसार, वह पिछले करीब 25 वर्षों से मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में सक्रिय था और उसके खिलाफ बाराबंकी व लखनऊ में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त को अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन के आदेश से अंतरजनपदीय गैंग आईआर-09 में सूचीबद्ध किया गया है। साथ ही, उसके खिलाफ पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत एक वर्ष का निरुद्धी आदेश भी जारी किया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि आगे भी मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।1
- *ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट... जो हिंद महासागर में चीन की बढ़त को सीधी चुनौती देगा।* राहुल गांधी अब आदिवासियों को अपनी ढाल बनाकर इस प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे हैं। लेकिन सच यह है कि यह पूरा विकास कार्य केवल एक सीमित क्षेत्र में हो रहा है, जबकि शेष भूमि आदिवासियों के लिए पूरी तरह संरक्षित है। यहां तक कि स्थानीय आदिवासी समुदाय ने आधिकारिक NOC भी दे दी है। तो फिर यह विरोध किसके लिए? न आदिवासियों के लिए, न पर्यावरण के लिए। यह विरोध सिर्फ इसलिए है क्योंकि इस प्रोजेक्ट से चीन का सामरिक हित सीधे खतरे में पड़ता है। वीडियो देखें और सच खुद समझें।1
- कौशांबी। जनपद में दबंगों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला कोखराज थाना क्षेत्र के टेढ़ीमोड़ गांव का है, जहां पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि गांव के ही कुछ दबंगों ने पूर्व प्रधान रामनरेश पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में रामनरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पीड़ित पक्ष की ओर से सत्यम, पंकज और अंगद पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। वहीं इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।1
- लखनऊ जोन 7 नगर निगम ने अपनी गलती सुधारी और बी ब्लॉक पर जो बोर्ड लगाया था उसको वार्ड 80 कर दिया था अब मैथिली शरण गुप्त वार्ड 77 किया गया... सोशल मीडिया पर पूर्व पार्षद जनसेवक दिलीप श्रीवास्तव एडवोकेट ने भी जिम्मेदारों को जगाया था और मेरे द्वारा भी पोस्ट डाली गई थी इसके बाद आज यानी बड़े मंगल के दिन 5 मई को नगर निगम ने नया स्टीकर उसी के ऊपर चिपका दिया..1
- जो मंदिर कोर्ट के आदेश के बाद भी बंद रखा गया था, ये कहा गया था कि मंदिर खुला तो खून की नदियां बहेंगी, बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद गर्व से उस मंदिर को वर्षों बाद खोला गया है लोग अपनी मां दुर्गा को देखने वर्षों बाद पहुंच रहे हैं⤵️1
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1
- बाराबंकी: बाराबंकी के विकासखंड हरख क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोहिलपुर में पूर्व प्रधान धर्मानंद यादव ने वर्तमान प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनके घर के सामने बनी इंटरलॉकिंग सड़क ऊंची होने के कारण बारिश का पानी घर में घुस गया।धर्मानंद यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके घर के सामने इंटरलॉकिंग का निर्माण कराया गया था। यह इंटरलॉकिंग उनके घर के स्तर से काफी ऊंची हो गई है। सोमवार को सुबह करीब 10 बजे हुई बारिश के कारण इंटरलॉकिंग का सारा पानी उनके घर में भर गया, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।ग्रामीणों के अनुसार, इंटरलॉकिंग का स्तर घरों से काफी ऊंचा है, जिसके कारण बारिश का पानी अक्सर लोगों के घरों में घुस जाता है। यह समस्या केवल पूर्व प्रधान के घर तक सीमित नहीं है, बल्कि कई अन्य ग्रामीण भी इससे प्रभावित हैं।इस संबंध में जब ग्राम प्रधान से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि इंटरलॉकिंग की समस्या को जल्द ही ठीक करवाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि कल सुबह इंटरलॉकिंग को सही करवाया जाएगा, जिससे यह समस्या दूर हो जाएगी।1
- उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं—“जाको राखे साइयां, मार सके न कोय।” बताया जा रहा है कि यहां एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया और संबंधित व्यक्ति की जान बाल-बाल बच गई। घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें हालात बेहद खतरनाक नजर आ रहे हैं। हालांकि, चमत्कारिक रूप से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना एक बड़ी सीख भी देती है कि सावधानी बेहद जरूरी है, क्योंकि छोटी सी लापरवाही कभी भी बड़े हादसे में बदल सकती है। फिलहाल, यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।1