सरकारी जमीन पर हरे पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी शिकायत पर सिंचाई विभाग ने रुकवाया काम सरकारी जमीन पर हरे पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, शिकायत पर सिंचाई विभाग ने रुकवाया कटान कन्नौज संवाददाता। ठठिया क्षेत्र में नहर विभाग की पटरियों और सरकारी नालियों की जमीन पर खड़े हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटान का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते लकड़ी ठेकेदार सरकारी भूमि पर खड़े पेड़ों को निशाना बना रहे हैं। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से ऐसे लोगों के हौसले बढ़ रहे हैं। ताजा मामला ठठिया थाना क्षेत्र के बलनापुर गांव का है। यहां तिर्वा आरामशीन के एक लकड़ी ठेकेदार द्वारा सिंचाई विभाग की सरकारी भूमि पर खड़े हरे पेड़ों को कटवाया जा रहा था। जानकारी मिलते ही सिंचाई विभाग के सींच पर्यवेक्षक रामऔतार आर्या मौके पर पहुंचे और पेड़ों की कटान रुकवा दी। सींच पर्यवेक्षक ने मौके पर मौजूद खेत मालिक अरविंद कुमार को स्पष्ट निर्देश दिए कि संबंधित पेड़ खेत की निजी सीमा में नहीं, बल्कि सरकारी नाली और सिंचाई विभाग की भूमि पर दर्ज हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकारी भूमि पर खड़े एक भी पेड़ को अब काटने नहीं दिया जाएगा। सींच पर्यवेक्षक रामऔतार आर्या ने बताया कि मौके पर कटे हुए पेड़ों के फोटो और वीडियो सुरक्षित किए गए हैं। मामले की पूरी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पेड़ों की कटान कर उन्हें बेचने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सरकारी जमीन पर हरे पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी शिकायत पर सिंचाई विभाग ने रुकवाया काम सरकारी जमीन पर हरे पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, शिकायत पर सिंचाई विभाग ने रुकवाया कटान कन्नौज संवाददाता। ठठिया क्षेत्र में नहर विभाग की पटरियों और सरकारी नालियों की जमीन पर खड़े हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटान का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते लकड़ी ठेकेदार सरकारी भूमि पर खड़े पेड़ों को निशाना बना रहे हैं। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से ऐसे लोगों के हौसले बढ़ रहे हैं। ताजा मामला ठठिया थाना क्षेत्र के बलनापुर गांव का है। यहां तिर्वा आरामशीन के एक लकड़ी ठेकेदार द्वारा सिंचाई विभाग की सरकारी भूमि पर खड़े हरे पेड़ों को कटवाया जा रहा था। जानकारी मिलते ही सिंचाई विभाग के सींच पर्यवेक्षक रामऔतार आर्या मौके पर पहुंचे और पेड़ों की कटान रुकवा दी। सींच पर्यवेक्षक ने मौके पर मौजूद खेत मालिक अरविंद कुमार को स्पष्ट निर्देश दिए कि संबंधित पेड़ खेत की निजी सीमा में नहीं, बल्कि सरकारी नाली और सिंचाई विभाग की भूमि पर दर्ज हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकारी भूमि पर खड़े एक भी पेड़ को अब काटने नहीं दिया जाएगा। सींच पर्यवेक्षक रामऔतार आर्या ने बताया कि मौके पर कटे हुए पेड़ों के फोटो और वीडियो सुरक्षित किए गए हैं। मामले की पूरी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पेड़ों की कटान कर उन्हें बेचने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- शेरापुर गांव में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव महमूदाबाद के शेरापुर गांव में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सूत्रों के मुताबिक मृतक की पहचान मो. शादाब पुत्र शमी अहमद, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी रहिलामऊ के रूप में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक के गले में दुपट्टा और हाथ में सिरिंज मिली है। हालांकि इन परिस्थितियों का मौत से क्या संबंध है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। मौके पर पुलिस प्रशासन और फॉरेंसिक टीम पहुंचकर जांच में जुटी है। युवक की मौत का वास्तविक कारण क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शेरापुर गांव में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव महमूदाबाद के शेरापुर गांव में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सूत्रों के मुताबिक मृतक की पहचान मो. शादाब पुत्र शमी अहमद, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी रहिलामऊ के रूप में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक के गले में दुपट्टा और हाथ में सिरिंज मिली है। हालांकि इन परिस्थितियों का मौत से क्या संबंध है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। मौके पर पुलिस प्रशासन और फॉरेंसिक टीम पहुंचकर जांच में जुटी है। युवक की मौत का वास्तविक कारण क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।1
- कस्तूरबा गांधी विद्यालय में ‘सेवा एवं संकल्प’ के तहत चित्रकला प्रतियोगिता, मंत्री असीम अरुण ने बच्चों से किया संवाद कन्नौज: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में ‘सेवा एवं संकल्प’ के तहत चित्रकला प्रतियोगिता, मंत्री असीम अरुण ने बच्चों से किया संवाद कन्नौज। कस्तूरबा गांधी विद्यालय में बुधवार को ‘सेवा एवं संकल्प’ अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण पहुंचे और छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए चित्रों का अवलोकन किया। मंत्री असीम अरुण ने बच्चों से उनके पोस्टर पर बनाए गए चित्रों के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने बताया कि उन्होंने चित्रों के माध्यम से ‘सपनों का भारत’ दर्शाया है। बच्चों की रचनात्मकता और उनके विचारों की मंत्री ने सराहना की। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट चित्र बनाने वाले पांच बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार भी मौजूद रहे। मंत्री ने बच्चों से पढ़ाई के साथ-साथ उनके गांव और आसपास की समस्याओं के बारे में भी बातचीत की। साफ-सफाई को लेकर सवाल पूछे जाने पर बच्चों ने बताया कि वे स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हैं और अपने आसपास साफ-सफाई रखने का प्रयास करते हैं।4
- विधायक आशीष सिंह आशु ने किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ हरदोई बिलग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विधायक आशीष सिंह आशु ने किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ1
- *चौबेपुर में गणपति बप्पा को दी गई विदाई, गूंजे - अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे* चौबेपुर, वाराणसी।* चौबेपुर क्षेत्र में 10 दिनों तक विराजे गणपति बप्पा को श्रद्धालुओं ने नम आंखों से विदाई दी। बुधवार को गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा में पूरा चौबेपुर बाजार गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। दोपहर बाद चौबेपुर चौराहे से विसर्जन जुलूस शुरू हुआ। आगे-आगे ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवा झूम रहे थे, तो पीछे ट्रक पर सवार गणपति बप्पा की प्रतिमा पर लोग अबीर-गुलाल उड़ा रहे थे। महिलाओं और बच्चों ने घरों से पुष्प वर्षा कर बप्पा को विदा किया। शाम होते ही जुलूस बंदी माता गंगा घाट पहुंचा, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और आरती के बाद बप्पा का विसर्जन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाट पर मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि इस बार चौबेपुर में 15 से अधिक जगहों पर गणपति पंडाल सजे थे। सभी समितियों ने एक साथ विसर्जन करने का निर्णय लिया था। विसर्जन के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।1
- रूरी सादिकपुर गांव में बुधवार सुबह खेत में धान की सिंचाई करने गए एक किसान की सांप के काटने से मौत उन्नाव के रूरी सादिकपुर गांव में बुधवार सुबह खेत में धान की सिंचाई करने गए एक किसान की सांप के काटने से मौत हो गई। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे उन्नाव रेफर कर दिया। उन्नाव से कानपुर ले जाते समय रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार में मातम छा गया। मृतक की पहचान 43 साल के राकेश कुमार के रूप में हुई है। वह रूरी सादिकपुर के रहने वाले थे और खेती-किसानी कर अपने परिवार का गुजारा करते थे। उनके चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। परिजनों ने बताया कि उनका एक बेटा बालिग है, जबकि तीन बच्चे अभी नाबालिग हैं। परिजनों के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब चार बजे राकेश खेत में धान की फसल में पानी लगाने गए थे। खेत में सिंचाई करते समय अचानक एक सांप ने उन्हें काट लिया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ ले गए।1
- बिलग्राम में सफाई व्यवस्था बेपटरी, सड़क पर बह रहा गंदा पानी, बिलग्राम नगर में सफाई व्यवस्था बेपटरी, सड़क पर बह रहा गंदा पानी1
- राजपूत मोबाइल शॉप हसेरन लोकल क्वालिटी के मोबाइलबेचे और ग्राहकों को लोकल मालदेकर राजपूत मोबाइल शॉप हसेरन थानाइंदरगढ़ ग्राहकों को लोकल क्वालिटी का मालदेकर हंस लेते हैं और बोले पूरी साल पछतावा होता है ऐसे ही हमने उनके पास से HMD ka phone liya tha 3 महीने के अंदर उसकी कैमरा क्वालिटी गिरगई ₹16000 क्या फोन देकर लोकल क्वालिटीका मुझे पूरी जिंदगी भर के लिए फैंस दिया उनके क्या कार्रवाई की है2
- ककवन में ट्रैक्टर-ट्रॉली का हाइड्रोलिक प्रेशर गिरने से हादसा, दो लोग गंभीर घायल; कानपुर रेफर* *ककवन में ट्रैक्टर-ट्रॉली का हाइड्रोलिक प्रेशर गिरने से हादसा, दो लोग गंभीर घायल; कानपुर रेफर* ककवन थाना क्षेत्र के ककवन कस्बे में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली की बिल्डिंग (हाइड्रोलिक से ट्रॉली उठाने) का काम करते समय अचानक ट्रॉली का प्रेशर नीचे गिर गया, जिससे काम कर रहे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान ककवन कस्बे के रहने वाले ब्रजेन्द्र कुमार शुक्ला और कस्बा निवासी शिशुपाल पाल उर्फ छोटे पाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिशुपाल पाल अपनी ट्रॉली की बिल्डिंग का काम कराने ब्रजेन्द्र के पास पहुंचे थे। शिशुपाल अखिलेश प्रताप सिंह की सीमेंट, मौरम और गिट्टी की दुकान पर ट्रैक्टर ड्राइवर हैं। ट्रॉली में बिल्डिंग का काम चल रहा था तभी अचानक हाइड्रोलिक प्रेशर कम हो गया। इससे ट्रॉली नीचे आ गिरी और दोनों उसकी चपेट में आ गए। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर ककवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को आगे के इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।1
- अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन ताड़ा ने किया बिल्हौर में घटनास्थल का निरीक्षण अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन ताड़ा ने किया बिल्हौर में घटनास्थल का निरीक्षण, मकनपुर रोड पर मिले शव को लेकर कानपुर पुलिस एक्शन मोड पर *कानपुर।* थाना बिल्हौर क्षेत्रान्तर्गत मकनपुर रोड पर एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। मृतक की पहचान राजकिशोर उर्फ राजू निवासी देवहा गांव, उम्र लगभग 45 वर्ष के रूप में हुई है। मौके से मृतक की साइकिल तथा शव के पास से सिर भी बरामद हुआ है। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताड़ा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली तथा फील्ड यूनिट द्वारा किए जा रहे साक्ष्य संकलन का जायजा लिया। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है। अपर पुलिस आयुक्त ने सभी पहलुओं की गहनता से जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।1