logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रसड़ा के हजौली मार्ग पर झाड़ियों में मिला बुजुर्ग का शव, क्षेत्र में सनसनी रसड़ा (बलिया): कोतवाली क्षेत्र के सांवरा-हजौली मार्ग पर बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब झाड़ियों में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान नाथूपुर निवासी महेंद्र चौहान के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है; मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा। इस मौके पर पहुंचकर चांच में जुटे रसड़ा CO आलोक कुमार गुप्ता साथ में रसड़ा SHO योगेन्द्र बहादुर सिंह।

4 hrs ago
user_Sadik Ahmad Journalist
Sadik Ahmad Journalist
Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

रसड़ा के हजौली मार्ग पर झाड़ियों में मिला बुजुर्ग का शव, क्षेत्र में सनसनी रसड़ा (बलिया): कोतवाली क्षेत्र के सांवरा-हजौली मार्ग पर बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब झाड़ियों में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान नाथूपुर निवासी महेंद्र चौहान के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है; मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा। इस मौके पर पहुंचकर चांच में जुटे रसड़ा CO आलोक कुमार गुप्ता साथ में रसड़ा SHO योगेन्द्र बहादुर सिंह।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बलिया - पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति द्वारा अपूर्वा नर्सिंग होम के दोषी डॉक्टरों की गिरफ्तारी के लिए आंदोलन तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में आज छात्रों और युवाओं ने शहर के नए चौक से रेलवे स्टेशन तक भिक्षाटन कर विरोध प्रदर्शन किया समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने बताया कि आज भीख मांगी गई है और कल बूट पॉलिश की जाएगी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस भिक्षाटन से इकट्ठा हुआ धन अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सौंपा जाएगा, क्योंकि "पैसे और पावर" के चलते अब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस विरोध प्रदर्शन में अविनाश सिंह नंदन, श्वेता तिवारी, अवनीश सिंह, मनीष तिवारी, हैप्पी सिंह और आदित्य सिंह सहित सैकड़ों छात्र-नौजवान उपस्थित रहे।
    1
    बलिया - पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति द्वारा अपूर्वा नर्सिंग होम के दोषी डॉक्टरों की गिरफ्तारी के लिए आंदोलन तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में आज छात्रों और युवाओं ने शहर के नए चौक से रेलवे स्टेशन तक भिक्षाटन कर विरोध प्रदर्शन किया
समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने बताया कि आज भीख मांगी गई है और कल बूट पॉलिश की जाएगी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस भिक्षाटन से इकट्ठा हुआ धन अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सौंपा जाएगा, क्योंकि "पैसे और पावर" के चलते अब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई है।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
इस विरोध प्रदर्शन में अविनाश सिंह नंदन, श्वेता तिवारी, अवनीश सिंह, मनीष तिवारी, हैप्पी सिंह और आदित्य सिंह सहित सैकड़ों छात्र-नौजवान उपस्थित रहे।
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *थाना उभांव के सम्बन्ध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो उसके साथ एक ऑडियो प्रसारित हो रहा था। जिसके संबंध में पीड़िता के द्वारा थाना उभांव पर मुकदमा लिखवाया गया था, उस मुकदमें के चार्जशीट के सम्बन्ध में वहाँ के तत्कालीन इंस्पेक्टर क्राइम से वार्तालाप हो रहा है, जो अशोभनीय है, इंस्पेक्टर के पदेन दायित्व है, उसके विपरीत है। जिसके आधार पर तत्कालीन क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मलिक और वहां के वर्तमान में जो थाना प्रभारी संजय शुक्ला थे, दोनों को प्रथम दृष्टया इस प्रकरण में दोषी मानते हुए निलम्बित किया गया है। इनके विरुद्ध विभागीय जाँच बैठायी गयी है तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा को निर्देशित किया गया है कि आवेदिका से बात करके इस पूरे प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही करायें । इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह की वीडियो बाइट👇*
    1
    *थाना उभांव के सम्बन्ध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो उसके साथ एक ऑडियो प्रसारित हो रहा था। जिसके संबंध में पीड़िता के द्वारा थाना उभांव पर मुकदमा लिखवाया गया था, उस मुकदमें  के चार्जशीट के सम्बन्ध में वहाँ के तत्कालीन इंस्पेक्टर क्राइम से वार्तालाप हो रहा है, जो अशोभनीय है, इंस्पेक्टर के पदेन दायित्व है, उसके विपरीत है। जिसके आधार पर तत्कालीन क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मलिक और वहां के वर्तमान में जो थाना प्रभारी संजय शुक्ला थे, दोनों को प्रथम दृष्टया इस प्रकरण में दोषी मानते हुए निलम्बित किया गया है। इनके विरुद्ध विभागीय जाँच बैठायी गयी है तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा को निर्देशित किया गया है कि आवेदिका से बात करके इस पूरे प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही करायें । इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह की वीडियो बाइट👇*
    user_गंगा 24 ख़बर
    गंगा 24 ख़बर
    पत्रकार Sikanderpur, Ballia•
    42 min ago
  • बेल्थरा रोड : उभांव थाना क्षेत्र के ग्रामसभा शाहपुर अफगान खेतारी में बुधवार सुबह करीब 9 बजे चूल्हे से निकली चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया, जिसमें एक ही परिवार के पांच मड़हे जलकर राख हो गए। आग की इस घटना में पिता समेत चार भाइयों का पूरा आशियाना उजड़ गया और गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार में स्वर्गीय जवाहिर के पुत्र कवलदीप कश्यप तथा उनके चार बेटे सत्येंद्र कश्यप, सुनील कश्यप, छोटे लाल कश्यप और रिंस कश्यप शामिल हैं। सभी अलग-अलग मड़हों में रहकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पांचों मड़हे उसकी चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। इस हादसे में खाद्यान्न, कपड़े, बर्तन सहित दैनिक उपयोग की सभी सामग्री जलकर खाक हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द राहत और आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
    1
    बेल्थरा रोड : उभांव थाना क्षेत्र के ग्रामसभा शाहपुर अफगान खेतारी में बुधवार सुबह करीब 9 बजे चूल्हे से निकली चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया, जिसमें एक ही परिवार के पांच मड़हे जलकर राख हो गए। आग की इस घटना में पिता समेत चार भाइयों का पूरा आशियाना उजड़ गया और गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया।
पीड़ित परिवार में स्वर्गीय जवाहिर के पुत्र कवलदीप कश्यप तथा उनके चार बेटे सत्येंद्र कश्यप, सुनील कश्यप, छोटे लाल कश्यप और रिंस कश्यप शामिल हैं। सभी अलग-अलग मड़हों में रहकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पांचों मड़हे उसकी चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। इस हादसे में खाद्यान्न, कपड़े, बर्तन सहित दैनिक उपयोग की सभी सामग्री जलकर खाक हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द राहत और आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    2 hrs ago
  • Post by Ashutosh Tiwari
    1
    Post by Ashutosh Tiwari
    user_Ashutosh Tiwari
    Ashutosh Tiwari
    Computer Programmer बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Pradesh Tak khabar
    1
    Post by Pradesh Tak khabar
    user_Pradesh Tak khabar
    Pradesh Tak khabar
    Newspaper publisher बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ : वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा,कई मजदूरों की मौत...! छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में मजदूरों की मौत की खबर है। प्रशासन और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्य जारी है।
    1
    छत्तीसगढ़ : वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा,कई मजदूरों की मौत...!
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हुआ है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में मजदूरों की मौत की खबर है।
प्रशासन और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्य जारी है।
    user_दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    Local News Reporter मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बलिया जनपद के थाना हल्दी क्षेत्र में मंगलवार की शाम करीब 7:30 बजे खेलने के विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, हल्दी पश्चिम टोला निवासी अभिषेक यादव और पांडेय टोला निवासी नसीम के बीच पहले मैदान में खेलने को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में लौटते समय नसीम ने अभिषेक पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सदर अस्पताल बलिया पहुंचाया गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। इस बारे में मंगलवार की रात करीब 11:30 बजे क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी ने वीडियो बयान जारी कर बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। आईए जानते हैं सीओ ने क्या कुछ बताया
    1
    बलिया जनपद के थाना हल्दी क्षेत्र में मंगलवार की शाम करीब 7:30 बजे खेलने के विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, हल्दी पश्चिम टोला निवासी अभिषेक यादव और पांडेय टोला निवासी नसीम के बीच पहले मैदान में खेलने को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में लौटते समय नसीम ने अभिषेक पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सदर अस्पताल बलिया पहुंचाया गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
इस बारे में मंगलवार की रात करीब 11:30 बजे  क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी ने वीडियो बयान जारी कर बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। आईए जानते हैं सीओ ने क्या कुछ बताया
    user_MD EMRRAN KHAN journalist BALL
    MD EMRRAN KHAN journalist BALL
    Local News Reporter बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • रसड़ा (बलिया): कोतवाली क्षेत्र के सांवरा-हजौली मार्ग पर बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब झाड़ियों में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान नाथूपुर निवासी महेंद्र चौहान के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है; मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा। इस मौके पर पहुंचकर चांच में जुटे रसड़ा CO आलोक कुमार गुप्ता साथ में रसड़ा SHO योगेन्द्र बहादुर सिंह।
    1
    रसड़ा (बलिया): कोतवाली क्षेत्र के सांवरा-हजौली मार्ग पर बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब झाड़ियों में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान नाथूपुर निवासी महेंद्र चौहान के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है; मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा। इस मौके पर पहुंचकर चांच में जुटे रसड़ा CO आलोक कुमार गुप्ता साथ में रसड़ा SHO योगेन्द्र बहादुर सिंह।
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.