कोरबा/गेवरा:-ऊर्जानगर के बड़े शिव मंदिर में गेवरा महिला समिति का होली मिलन। एसईसीएल गेवरा परियोजना स्थित ऊर्जानगर गेवरा परियोजना के बड़े शिव मंदिर में ऊर्जा महिला समिति द्वारा होली के पावन अवसर पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने रंग, गुलाल और फूलों से एक-दूसरे का स्वागत करते हुए होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान पारंपरिक फाग गीतों की मधुर प्रस्तुति ने माहौल को पूरी तरह से होलीमय बना दिया। महिलाओं ने ठुमके लगाते हुए फॉगिंग के बीच रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किए, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का वातावरण बना रहा। होली के पारंपरिक गीतों पर सामूहिक नृत्य ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।इस अवसर पर महिला समिति की सदस्यों ने होली के विशेष पकवानों का आनंद लिया। गुजिया, नमकीन और अन्य व्यंजनों के साथ आपसी मेलजोल का सिलसिला चलता रहा।

- नगर निगम कोरबा क्षेत्र को स्वच्छता के क्षेत्र में नए सोपान देने की तैयारी चल रही है। महापौर संजू देवी राजपूत और कमिश्नर आशुतोष पांडे सदल बल प्रतिदिन सुबह किसी ने किसी क्षेत्र में निकलते हैं और वहां आम लोगों से रूबरू होकर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील करते हैं। साथ ही लोगों से गुजारिश करते हैं कि वह स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें. उनका मानना है की स्वच्छता की आदत अपनाने से शरीर निरोगी रहता है और आसपास का वतावरण भी साफ सुथरा रहता है.1
- जांजगीर चांपा; कृष्णा बिहार की महिला ने हसदेव नदी में कूदकर दी जान, कारण अज्ञात, जांजगीर पुलिस जांच में जुटी,,,,1
- Post by Gautam karsh1
- बिलासपुर में सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न हुआ,संगठन विस्तार पर हुई चर्चा।1
- बिलासपुर के सकरी क्षेत्र के संबलपुरी में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक ढाबे पर खाना खाने गए थे। नेशनल हाईवे पर रॉन्ग साइड चल रही स्कॉर्पियो की ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार आहत प्रकाश रात्रि, विशाल लहरे और अनमोल लहरे समेत चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इलाके में शोक का माहौल है।1
- भद्रा में होलिका दहन राष्ट्र व ग्राम के लिए अहितकारी : पं. मिश्र1
- Post by Shubham Mishra4
- भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। 6 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दे रही कार्यकर्ताओं की प्रतिनिधियों ने बताया कि अपनी आवाज बुलंद कर सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ एकजुट होने की बात कही। उन्होंने बताया कि केन्द्र हो या राज्य सरकार कोई भी विशेष अवसर आने पर कार्यकर्ताओं सहायिकाओं की सेवा ली जाती है, जबकि उन्हें लंबी सेवा अवधि के बाद भी शासकीय सेवक का दर्जा नहीं मिल पाया है।60 साल के बाद अगर कोई कार्यकर्ता सेवानिवृत्त होती है तो उसे 50 हजार रुपए देकर सरकार अपनी जिम्मेदारी समाप्त कर लेती है। लंबे समय के बाद उनकी मानदेय में वृद्धि नहीं होना, जिस तरह से उनसे काम लिया जाता है उसके अनुरूप उन्हें वेतन का नहीं मिलना आदि शिकायतें सरकार से उनकी है। उन्होंने कहा कि आगे भी अगर उनकी मांगों का समाधान नहीं होता है तो वे वृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी। हालांकि इस आंदोलन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं का एक बड़ा वर्ग शामिल नहीं था।1