logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जन्माष्टमी को लेकर सजे बाजार, खरीदारी करने उमड़ी भीड़..... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर गुरुवार सुबह से ही शहर के बाजारों में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने बाजारों में पहुंचकर लड्डू गोपाल की प्रतिमाओं के साथ ही उनके वस्त्र, झूले और पूजा सामग्री की खरीदारी की। इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 4 सितंबर को मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में भी जन्माष्टमी को लेकर भव्य तैयारियां की जा रही हैं। वहीं हाथरस में भी श्रद्धालु पर्व को लेकर उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हैं। शहर के रामलीला मैदान, बेनीगंज, घंटाघर, सासनी गेट, कमला बाजार और गुड़हाई बाजार में दिनभर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही। बाजारों में लड्डू गोपाल की प्रतिमाओं और पूजन सामग्री की दुकानों पर विशेष चहल-पहल देखने को मिली।

14 hrs ago
user_Sunil kumar
Sunil kumar
पत्रकार Hathras, Uttar Pradesh•
14 hrs ago

जन्माष्टमी को लेकर सजे बाजार, खरीदारी करने उमड़ी भीड़..... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर गुरुवार सुबह से ही शहर के बाजारों में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने बाजारों में पहुंचकर लड्डू गोपाल की प्रतिमाओं के साथ ही उनके वस्त्र, झूले और पूजा सामग्री की खरीदारी की। इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 4 सितंबर को मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में भी जन्माष्टमी को लेकर भव्य तैयारियां की जा रही हैं। वहीं हाथरस में भी श्रद्धालु पर्व को लेकर उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हैं। शहर के रामलीला मैदान, बेनीगंज, घंटाघर, सासनी गेट, कमला बाजार और गुड़हाई बाजार में दिनभर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही। बाजारों में लड्डू गोपाल की प्रतिमाओं और पूजन सामग्री की दुकानों पर विशेष चहल-पहल देखने को मिली।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • हाथरस/सहपऊ:मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, पांच अंतरजनपदीय जुआरी गिरफ्तार
    1
    हाथरस/सहपऊ:मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, पांच अंतरजनपदीय जुआरी गिरफ्तार
    user_Dharmendra Kasaudhan
    Dharmendra Kasaudhan
    Local News Reporter Hathras, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • हाथरस में शर्मनाक तस्वीर: मथु के सरकारी स्कूल तक रास्ता नहीं, कीचड़-दलदल से जूझकर प्लॉटों से स्कूल पहुंच रहे बच्चे-शिक्षक - ADHR ने SDM सदर से मिलकर चकरोड पैमाइश की मांग की जनपद हाथरस के विकास खण्ड मुरसान स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय, मथु की बदहाल स्थिति को लेकर एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स (ADHR) की टीम ने राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण वार्ष्णेय के नेतृत्व में स्थलीय निरीक्षण किया। A d h r का निरीक्षण, विद्यालय का मुख्य मार्ग कीचड़, दलदल और जलभराव से पूरी तरह अटा है। स्थिति इतनी गंभीर है कि बच्चे, शिक्षक और स्टाफ मुख्य मार्ग के बजाय बराबर स्थित निजी प्लॉटों से होकर विद्यालय पहुंचने को मजबूर हैं। जबकि स्कूल अंदर से व्यवस्थित और सही पाया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पानी निकासी के पुराने रास्ते को आगे अवरुद्ध कर दिया गया है, जिससे जलभराव स्थायी हो गया है। *ADHR का बयान:* राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण वार्ष्णेय ने कहा - "80 वर्ष की आजादी के बाद भी बच्चों को सुरक्षित स्कूल मार्ग न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह संविधान के अनुच्छेद 21-क के तहत शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन है। गांव की राजनीति से ऊपर उठकर बच्चों की सुरक्षा पहले सुनिश्चित हो।"जिलाध्यक्ष कमलकांत दोवराबाल ने कहा - "जब बच्चे सुरक्षित स्कूल पहुंच ही नहीं सकते, तो शिक्षा का अधिकार अधूरा है।" प्रशासन से मागें निरीक्षण के बाद टीम ने SDM सदर राज बहादुर से मिलकर वास्तविक स्थिति से अवगत कराया। ADHR ने मांग की कि - 1. SDM के नेतृत्व में राजस्व टीम द्वारा चकरोड की विधिवत पैमाइश कराई जाए 2. विकास खण्ड स्तर से मार्ग सुचारु कराया जाए 3. जलभराव के लिए स्थायी नाली/निकासी व्यवस्था बनाई जाए बताया गया कि BDO मुरसान द्वारा भी SDM को पैमाइश के लिए पत्र लिखा गया है। इसके बाद टीम खण्ड विकास कार्यालय मुरसान भी पहुंची और अधिकारियों से वार्ता की। प्रवीण वार्ष्णेय ने चेतावनी दी - "ADHR तब तक शांत नहीं बैठेगा जब तक स्थायी समाधान नहीं होता। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो बच्चों के अधिकारों के लिए आंदोलन करेंगे। यह राजनीति नहीं, बच्चों के भविष्य का सवाल है।" *ADHR का स्पष्ट संदेश - "बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। स्कूल तक सुरक्षित रास्ता प्रत्येक बच्चे का अधिकार है।"निरीक्षण में रवि गुप्ता, बाल प्रकाश वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।
    4
    हाथरस में शर्मनाक तस्वीर: मथु के सरकारी स्कूल तक रास्ता नहीं, कीचड़-दलदल से जूझकर प्लॉटों से स्कूल पहुंच रहे बच्चे-शिक्षक - ADHR ने SDM सदर से मिलकर चकरोड पैमाइश की मांग की

जनपद हाथरस के विकास खण्ड मुरसान स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय, मथु की बदहाल स्थिति को लेकर एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स (ADHR) की टीम ने राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण वार्ष्णेय के नेतृत्व में स्थलीय निरीक्षण किया।
A d h r का निरीक्षण, विद्यालय का मुख्य मार्ग कीचड़, दलदल और जलभराव से पूरी तरह अटा है। स्थिति इतनी गंभीर है कि बच्चे, शिक्षक और स्टाफ मुख्य मार्ग के बजाय बराबर स्थित निजी प्लॉटों से होकर विद्यालय पहुंचने को मजबूर हैं। जबकि स्कूल अंदर से व्यवस्थित और सही पाया गया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पानी निकासी के पुराने रास्ते को आगे अवरुद्ध कर दिया गया है, जिससे जलभराव स्थायी हो गया है।
*ADHR का बयान:*
राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण वार्ष्णेय ने कहा - "80 वर्ष की आजादी के बाद भी बच्चों को सुरक्षित स्कूल मार्ग न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह संविधान के अनुच्छेद 21-क के तहत शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन है। गांव की राजनीति से ऊपर उठकर बच्चों की सुरक्षा पहले सुनिश्चित हो।"जिलाध्यक्ष कमलकांत दोवराबाल ने कहा - "जब बच्चे सुरक्षित स्कूल पहुंच ही नहीं सकते, तो शिक्षा का अधिकार अधूरा है।"
प्रशासन से मागें 
निरीक्षण के बाद टीम ने SDM सदर राज बहादुर से मिलकर वास्तविक स्थिति से अवगत कराया। ADHR ने मांग की कि -
1. SDM के नेतृत्व में राजस्व टीम द्वारा चकरोड की विधिवत पैमाइश कराई जाए
2. विकास खण्ड स्तर से मार्ग सुचारु कराया जाए
3. जलभराव के लिए स्थायी नाली/निकासी व्यवस्था बनाई जाए
बताया गया कि BDO मुरसान द्वारा भी SDM को पैमाइश के लिए पत्र लिखा गया है।
इसके बाद टीम खण्ड विकास कार्यालय मुरसान भी पहुंची और अधिकारियों से वार्ता की।
प्रवीण वार्ष्णेय ने चेतावनी दी - "ADHR तब तक शांत नहीं बैठेगा जब तक स्थायी समाधान नहीं होता। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो बच्चों के अधिकारों के लिए आंदोलन करेंगे। यह राजनीति नहीं, बच्चों के भविष्य का सवाल है।"
*ADHR का स्पष्ट संदेश - "बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। स्कूल तक सुरक्षित रास्ता प्रत्येक बच्चे का अधिकार है।"निरीक्षण में रवि गुप्ता, बाल प्रकाश वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।
    user_Shashi pal singh
    Shashi pal singh
    Hathras, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • मथुरा बरेली नेशनल हाईवे पर बाइकों से खतरनाक स्टंट करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने हिरासत में लेकर अपाचे बाइक की सीज जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मथुरा बरेली नेशनल हाईवे पर खतरनाक स्टंट करते हुए दो अभियुक्तों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने जांच कर मथुरा बरेली नेशनल हाईवे पर खतरनाक स्टंट के वीडियो में दिख रहे दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया है। साथ ही स्टंट के दौरान उपयोग की गई अपाचे बाइक को पुलिस ने सीज किया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर हिमांशु माथुर ने जानकारी दी है।
    1
    मथुरा बरेली नेशनल हाईवे पर बाइकों से खतरनाक स्टंट करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने हिरासत में लेकर अपाचे बाइक की सीज
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मथुरा बरेली नेशनल हाईवे पर खतरनाक स्टंट करते हुए दो अभियुक्तों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने जांच कर मथुरा बरेली नेशनल हाईवे पर खतरनाक स्टंट के वीडियो में दिख रहे दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया है। साथ ही स्टंट के दौरान उपयोग की गई अपाचे बाइक को पुलिस ने सीज किया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर हिमांशु माथुर ने जानकारी दी है।
    user_Local news
    Local news
    Court reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जिला हाथरस की तहसील सादाबाद में चल रहा धरना भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष राकेश टिकट जी पहुंचे धरना में जिला हाथरस की तहसील सादाबाद में चल रहा धरना प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन टिकट के अध्यक्ष राकेश टिकट जी पहुंचे धरना में
    4
    जिला हाथरस की तहसील सादाबाद में चल रहा धरना भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष राकेश टिकट जी पहुंचे धरना में
जिला हाथरस की तहसील सादाबाद में चल रहा धरना प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन टिकट के अध्यक्ष राकेश टिकट जी पहुंचे धरना में
    user_Vijay Dev
    Vijay Dev
    Electrician Hathras, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • जन्माष्टमी को लेकर सजे बाजार, खरीदारी करने उमड़ी भीड़..... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर गुरुवार सुबह से ही शहर के बाजारों में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने बाजारों में पहुंचकर लड्डू गोपाल की प्रतिमाओं के साथ ही उनके वस्त्र, झूले और पूजा सामग्री की खरीदारी की। इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 4 सितंबर को मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में भी जन्माष्टमी को लेकर भव्य तैयारियां की जा रही हैं। वहीं हाथरस में भी श्रद्धालु पर्व को लेकर उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हैं। शहर के रामलीला मैदान, बेनीगंज, घंटाघर, सासनी गेट, कमला बाजार और गुड़हाई बाजार में दिनभर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही। बाजारों में लड्डू गोपाल की प्रतिमाओं और पूजन सामग्री की दुकानों पर विशेष चहल-पहल देखने को मिली।
    1
    जन्माष्टमी को लेकर सजे बाजार, खरीदारी करने उमड़ी भीड़.....
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर गुरुवार सुबह से ही शहर के बाजारों में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने बाजारों में पहुंचकर लड्डू गोपाल की प्रतिमाओं के साथ ही उनके वस्त्र, झूले और पूजा सामग्री की खरीदारी की।
इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 4 सितंबर को मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में भी जन्माष्टमी को लेकर भव्य तैयारियां की जा रही हैं। वहीं हाथरस में भी श्रद्धालु पर्व को लेकर उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हैं।
शहर के रामलीला मैदान, बेनीगंज, घंटाघर, सासनी गेट, कमला बाजार और गुड़हाई बाजार में दिनभर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही। बाजारों में लड्डू गोपाल की प्रतिमाओं और पूजन सामग्री की दुकानों पर विशेष चहल-पहल देखने को मिली।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार Hathras, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • सोते रहे परिजन, घर में घुसकर लाखों की नकदी-जेवरात ले उड़े चोर बसगोई के माजरा नगला बीरबल में दुस्साहसिक वारदात, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा सोते रहे परिजन, घर में घुसकर लाखों की नकदी-जेवरात ले उड़े चोर बसगोई के माजरा नगला बीरबल में दुस्साहसिक वारदात, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा सासनी। क्षेत्र के गांव बसगोई के माजरा नगला वीरबल में बुधवार रात अज्ञात चोर एक घर में घुसकर लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। वारदात के दौरान परिवार के लोग घर में ही सो रहे थे, लेकिन उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी। सुबह ऊपर के कमरे का दरवाजा खुला और सामान अस्त-व्यस्त मिलने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित चरन सिंह पुत्र धर्म सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात वह पत्नी और दो बच्चों के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब एक से चार बजे के मध्य अज्ञात चोर घर में घुस गए और ऊपर बने कमरे को निशाना बनाया। चोर वहां रखी नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह जागने पर ऊपर के कमरे का दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त पस्त पड़ा था। जांच करने पर घर में रखी नकदी और आभूषण गायब मिले। पीड़ित के अनुसार चोर करीब 1.17 लाख रुपये नकद ले गए। इसके अलावा सोने का टीका, दो मंगलसूत्र, बेसर, दो जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी टॉप्स, चार लेडीज और दो पुरुषों की अंगूठियां चोरी हुई हैं। चांदी के सामान में तीन कौंधनी, दो रेशम पट्टी, तीन चेन, दो हाथफूल, दो जोड़ी बिछिया, पांच जोड़ी पाजेब, 12 लच्छे तथा बच्चों के करीब 500 ग्राम चांदी के खड़ुआ शामिल हैं। चोर तीन शर्ट समेत अन्य सामान भी ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चोरों की तलाश के साथ ही घटना के खुलासे के लिए जांच में जुटी है।
    1
    सोते रहे परिजन, घर में घुसकर लाखों की नकदी-जेवरात ले उड़े चोर
बसगोई के माजरा नगला बीरबल में दुस्साहसिक वारदात, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
सोते रहे परिजन, घर में घुसकर लाखों की नकदी-जेवरात ले उड़े चोर
बसगोई के माजरा नगला बीरबल में दुस्साहसिक वारदात, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
सासनी। क्षेत्र के गांव बसगोई के माजरा नगला वीरबल में बुधवार रात अज्ञात चोर एक घर में घुसकर लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। वारदात के दौरान परिवार के लोग घर में ही सो रहे थे, लेकिन उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी। सुबह ऊपर के कमरे का दरवाजा खुला और सामान अस्त-व्यस्त मिलने पर घटना की जानकारी हुई।
पीड़ित चरन सिंह पुत्र धर्म सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात वह पत्नी और दो बच्चों के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब एक से चार बजे के मध्य अज्ञात चोर घर में घुस गए और ऊपर बने कमरे को निशाना बनाया। चोर वहां रखी नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए।
सुबह जागने पर ऊपर के कमरे का दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त पस्त पड़ा था। जांच करने पर घर में रखी नकदी और आभूषण गायब मिले। पीड़ित के अनुसार चोर करीब 1.17 लाख रुपये नकद ले गए। इसके अलावा सोने का टीका, दो मंगलसूत्र, बेसर, दो जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी टॉप्स, चार लेडीज और दो पुरुषों की अंगूठियां चोरी हुई हैं।
चांदी के सामान में तीन कौंधनी, दो रेशम पट्टी, तीन चेन, दो हाथफूल, दो जोड़ी बिछिया, पांच जोड़ी पाजेब, 12 लच्छे तथा बच्चों के करीब 500 ग्राम चांदी के खड़ुआ शामिल हैं। चोर तीन शर्ट समेत अन्य सामान भी ले गए।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चोरों की तलाश के साथ ही घटना के खुलासे के लिए जांच में जुटी है।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    5 min ago
  • जहां कृष्ण का नाम होता है, वहां हर मुश्किल का समाधान होता है।” नाम है जिनके बड़े निराले माखन चोर जगत के रखवाले वो है कृष्ण बंसी वाले जे पी सिंह पत्रकार एम डी न्यूज़ अलीगढ की तरफ से समस्त क्षेत्र वासियों व नगर वासियों एवं देशवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
    1
    जहां कृष्ण का नाम होता है,

वहां हर मुश्किल का समाधान होता है।” 

 नाम है जिनके बड़े निराले माखन चोर जगत के

 रखवाले वो है कृष्ण बंसी वाले 

जे पी सिंह पत्रकार 
एम डी न्यूज़ अलीगढ की तरफ से समस्त क्षेत्र वासियों व नगर वासियों एवं देशवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
    user_MD News ( Aligarh)
    MD News ( Aligarh)
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • फायरिंग की घटना में शामिल 4 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, थार कार अवैध तमंचा कारतूस बरामद जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बसगोई में फायरिंग की घटना कारित करने वाले 4 अभियुक्तों को पुलिस और SOG टीम ने कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है। गांव बसगोई में पहुंचकर थार कार सवार बदमाशों ने दो युवकों पर जान से मारने की नीयत से दर्जनों राउंड फायरिंग की थी। पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से एक थार कार, दो अवैध तमंचा, 10 जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर हिमांशु माथुर ने जानकारी दी है।
    1
    फायरिंग की घटना में शामिल 4 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, थार कार अवैध तमंचा कारतूस बरामद
जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बसगोई में फायरिंग की घटना कारित करने वाले 4 अभियुक्तों को पुलिस और SOG टीम ने कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है। गांव बसगोई में पहुंचकर थार कार सवार बदमाशों ने दो युवकों पर जान से मारने की नीयत से दर्जनों राउंड फायरिंग की थी। पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से एक थार कार, दो अवैध तमंचा, 10 जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर हिमांशु माथुर ने जानकारी दी है।
    user_Local news
    Local news
    Court reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.