Shuru
Apke Nagar Ki App…
बीसलपुर/पीलीभीत पंखा लगाने के दौरान युवक को लगा करंट, मौत बिलसंडा थाना क्षेत्र के मरौरी खास गांव में दर्दनाक हादसा प्लग में पंखा लगाते समय 22 वर्षीय विकास को लगा करंट हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल घटना की सूचना पर मौके पर जुटे ग्रामीण बिलसंडा थाना क्षेत्र का मामला
HARUN KHAN
बीसलपुर/पीलीभीत पंखा लगाने के दौरान युवक को लगा करंट, मौत बिलसंडा थाना क्षेत्र के मरौरी खास गांव में दर्दनाक हादसा प्लग में पंखा लगाते समय 22 वर्षीय विकास को लगा करंट हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल घटना की सूचना पर मौके पर जुटे ग्रामीण बिलसंडा थाना क्षेत्र का मामला
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, कचहरी तिराहे पर मचा हड़कंप सड़क पर लोगों की भीड़ जुटने से लगा जाम पीलीभीत। जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन-कचहरी पुलिस तिराहे के पास सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विशाल अजगर पेड़ पर चढ़ा दिखाई दिया। पेड़ पर अजगर को देखकर राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों की नजरें वहीं टिक गईं। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित होकर जाम की स्थिति बन गई।सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम को भी जानकारी दी गई, जिसके बाद कर्मचारी अजगर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करने के प्रयास में जुट गए। बताया गया कि जिस स्थान पर अजगर पेड़ पर चढ़ा है, वह जिला मुख्यालय का व्यस्त इलाका है। आसपास विकास भवन, कचहरी और पुलिस से जुड़े कार्यालय होने के कारण यहां दिनभर अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों की आवाजाही रहती है। अजगर को देखने के लिए काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, कचहरी तिराहे पर मचा हड़कंप सड़क पर लोगों की भीड़ जुटने से लगा जाम पीलीभीत। जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन-कचहरी पुलिस तिराहे के पास सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विशाल अजगर पेड़ पर चढ़ा दिखाई दिया। पेड़ पर अजगर को देखकर राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों की नजरें वहीं टिक गईं। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित होकर जाम की स्थिति बन गई।सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम को भी जानकारी दी गई, जिसके बाद कर्मचारी अजगर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करने के प्रयास में जुट गए। बताया गया कि जिस स्थान पर अजगर पेड़ पर चढ़ा है, वह जिला मुख्यालय का व्यस्त इलाका है। आसपास विकास भवन, कचहरी और पुलिस से जुड़े कार्यालय होने के कारण यहां दिनभर अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों की आवाजाही रहती है। अजगर को देखने के लिए काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।1
- खैरपुर कलां में बाग में पहुंचा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत रफत खां के बाग में चहलकदमी का वीडियो वायरल पूरनपुर/पीलीभीत।गांव खैरपुर कलां में रफत खां के बाग में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बाग में तेंदुए की चहलकदमी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में भय और बढ़ गया है। लोग शाम ढलने के बाद खेतों और बागों की ओर जाने से बच रहे हैं।ग्रामीणों के मुताबिक, बाग के आसपास पिछले कुछ समय से जंगली जानवर की मौजूदगी को लेकर चर्चा थी। इसी बीच रफत खां के बाग में तेंदुआ दिखाई देने की बात सामने आई। किसी ग्रामीण ने तेंदुए की चहलकदमी का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में बाग के अंदर तेंदुए जैसा वन्यजीव दिखाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। तेंदुआ बाग में पहुंचने की सूचना से आसपास के किसानों और ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बाग और खेतों में काम करने के लिए उन्हें अक्सर सुबह और शाम के समय जाना पड़ता है। ऐसे में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना से लोगों को अनहोनी की आशंका सता रही है। ग्रामीणों ने बच्चों को भी अकेले घर से बाहर न भेजने की अपील की है।ग्रामीणों ने वन विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचकर जांच कराने और क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि होती है तो उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। वन्यजीव की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों को बाग और खेतों की ओर अकेले न जाने तथा समूह में ही निकलने की सलाह दी जा रही है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीण वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने और तेंदुए की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार कर रहे हैं।1
- नशामुक्त समाज और स्वस्थ जीवनशैली पर जोर, प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने दिलाई शपथ पूरनपुर के गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान नशामुक्ति शपथ ग्रहण समारोह के साथ-साथ 'आहार एवं पोषण' विषय पर एक आकर्षक पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। मुख्य विवरण: कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा द्वारा छात्र-छात्राओं और एनएसएस स्वयंसेवकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और पूरे सामाजिक ताने-बाने को तबाह कर देता है। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखकर ही एक सशक्त और जागरूक समाज का निर्माण किया जा सकता है। वहीं, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मृदुला शर्मा ने कहा कि सिर्फ शपथ लेना काफी नहीं है, बल्कि व्यवहार में बदलाव लाना जरूरी है। गृहविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अंशिका शर्मा के नेतृत्व में आयोजित 'आहार एवं पोषण' पोस्टर प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में रिफत नूर ने प्रथम, अलका सरोज ने द्वितीय तथा पायल और दीक्षा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। सेवा संकल्प अभियान के प्रभारी शाहिद खान ने युवाओं को संतुलित आहार और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर महाविद्यालय के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। साइन-ऑफ (Sign-off): कैमरामैन रिसांतु अग्रवाल के साथ सरफराज अहमद खान, UP News TV24, पूरनपुर (पीलीभीत)।1
- #पीलीभीत कलेक्ट्रेट परिसर में पेड़ पर चढ़ा अजगर, मचा हड़कंप सेंट्रल बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव अवस्थी के चेंबर के पास पेड़ पर दिखाई दिया अजगर। अजगर को देखने के लिए मौके पर जुटे अधिवक्ता और कलेक्ट्रेट कर्मी, बना कौतूहल का विषय। सूचना के बावजूद वन विभाग की टीम के मौके1
- #ऑपरेशन_साइ_वज्र के तहत SP पीलीभीत के निर्देशन में थाना जहानाबाद पुलिस द्वारा म्यूल अकाउंट के जरिए करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में सहायक पुलिस अधीक्षक पीलीभीत/क्षेत्राधिकारी सदर की बाइट। #ऑपरेशन_साइ_वज्र के तहत SP पीलीभीत के निर्देशन में थाना जहानाबाद पुलिस द्वारा म्यूल अकाउंट के जरिए करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में सहायक पुलिस अधीक्षक पीलीभीत/क्षेत्राधिकारी सदर की बाइट।1
- सपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बीसलपुर पहुंचे धर्मेश गंगवार, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत बीसलपुर। सपा का जिलाध्यक्ष बनने के बाद धर्मेश गंगवार पहली बार बीसलपुर पहुंचे। उनके पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।1
- बीसलपुर/पीलीभीत पंखा लगाने के दौरान युवक को लगा करंट, मौत बिलसंडा थाना क्षेत्र के मरौरी खास गांव में दर्दनाक हादसा प्लग में पंखा लगाते समय 22 वर्षीय विकास को लगा करंट हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल घटना की सूचना पर मौके पर जुटे ग्रामीण बिलसंडा थाना क्षेत्र का मामला4
- *लखनऊ में पुलिस अधिकारी बनकर कारोबारी को किडनैप किया:* पीटते हुए आगरा-कन्नौज तक घुमाया, पत्नी से 13 लाख की फिरौती वसूली लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर एक कारोबारी का अपहरण करने और 13 लाख रुपये व जेवर की फिरौती वसूलने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. डीसीपी साउथ मोहम्मद मुश्ताक ने रविवार (20 सितंबर 2026) को इस मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है.पीड़ित की पहचान: राजेंद्रनगर निवासी कारोबारी सुदर्शन घोष के रूप में हुई है.वारदात का दिन: यह घटना 12 सितंबर 2026 को हुई, जब पीड़ित अपने दफ्तर जा रहे थे.अपहरण का तरीका: बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कारोबारी को फर्जी आईडी कार्ड दिखाया और जबरन अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठा लिया बदमाशों ने पीड़ित को कार में बंधक बनाकर करीब 9 घंटे तक आगरा-कन्नौज हाईवे पर घुमाया. ब्रेकिंग न्यूज संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र1