पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया प्रखंड की बखरिया, परसा, बहुअरवा और गुदरा पंचायतों में मंगलवार को सम्राट चौधरी के निर्देश पर जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विद्युत, कृषि, मनरेगा, आपूर्ति, कल्याण, जीविका, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, श्रम और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। बखरिया पंचायत सरकार भवन में आयोजित शिविर का उद्घाटन अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन, मुखिया कमलपति देवी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफीजुर रहमान तथा समाजसेवी एकबाली राम ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता ने ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड से बचाव और टीबी उन्मूलन अभियान की जानकारी दी तथा बताया कि योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचाने के लिए अधिकारी स्वयं गांवों में पहुंचे हैं। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने अतिथियों का शाल, पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर स्वागत किया। इसी तरह परसा, बहुअरवा और गुदरा पंचायतों में भी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा शिविरों का उद्घाटन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने बताया कि शिविर में प्राप्त कुल आवेदनों में से 91 प्रतिशत का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया है। बाकी बचे आवेदनों की जांच कर 30 दिनों के भीतर उनका निष्पादन कर दिया जाएगा।
पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया प्रखंड की बखरिया, परसा, बहुअरवा और गुदरा पंचायतों में मंगलवार को सम्राट चौधरी के निर्देश पर जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विद्युत, कृषि, मनरेगा, आपूर्ति, कल्याण, जीविका, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, श्रम और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित
विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। बखरिया पंचायत सरकार भवन में आयोजित शिविर का उद्घाटन अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन, मुखिया कमलपति देवी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफीजुर रहमान तथा समाजसेवी एकबाली राम ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अपर
समाहर्ता ने ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड से बचाव और टीबी उन्मूलन अभियान की जानकारी दी तथा बताया कि योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचाने के लिए अधिकारी स्वयं गांवों में पहुंचे हैं। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने अतिथियों का शाल, पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर स्वागत किया। इसी तरह परसा, बहुअरवा और गुदरा पंचायतों में भी
अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा शिविरों का उद्घाटन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने बताया कि शिविर में प्राप्त कुल आवेदनों में से 91 प्रतिशत का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया है। बाकी बचे आवेदनों की जांच कर 30 दिनों के भीतर उनका निष्पादन कर दिया जाएगा।
- भारतीय टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत आगरकर का टेन्योर समाप्त हो चुका है।1
- पूर्वी चंपारण के सुगौली में पुलिस ने देशी कट्टा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद सुगौली पुलिस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया और कार्रवाई में जुटी हुई है।1
- बिहार में आनंद सिंह ने एक बड़ा बयान देते हुए छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को पूरी तरह गलत ठहराया है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों के साथ इस तरह का व्यवहार बिल्कुल नहीं होना चाहिए।1
- इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए वनडे क्रिकेट के फाइनल मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है।1
- दिल्ली और पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सिकरहना (ढाका) में युवाओं ने जोरदार मार्च निकाला। छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से आक्रोशित युवाओं ने सड़कों पर उतरकर जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने "धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो" और "अंधी बहरी सरकार होश में आओ" के नारे लगाए, जिससे पूरा ढाका गूंज उठा।1
- पटना में बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम के बाहर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प और जमकर पथराव हुआ। प्रधानमंत्री की सुरक्षा पर कथित हमले के विरोध में प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यकर्ता कुर्जी रोड स्थित सदाकत आश्रम पहुंचे थे, जहां तीखी नारेबाजी और बहस के बाद दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस हिंसा में दोनों पक्षों के कई कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जबकि कई वाहनों और आसपास की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद दोनों दलों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस समर्थकों ने उनके प्रदेश कार्यालय पर भी हमला कर तोड़फोड़ की कोशिश की, जबकि कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर उकसावे और हिंसा फैलाने का आरोप जड़ा है। मामले की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ पहुंचीं सिटी एसपी (लॉ एंड ऑर्डर) दीक्षा और वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति को शांत कराया। फिलहाल सदाकत आश्रम, भाजपा प्रदेश कार्यालय और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात है और तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की जांच के जरिए उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है। प्रशासन ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने, शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था में सहयोग की अपील की है। इस घटना ने राजनीतिक प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, और अब सभी की नजरें पुलिस जांच और प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं।1