नए युवक और यूतियों पर छाया सोशल मीडिया का जादू सरकारी संस्थानों पर जमकर वीडियो बनाकर कर रहे वायरस कॉलेज में छात्राओं का डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है जमकर वायरल मौदहा हमीरपुर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें तीन छात्राएं कालेज परिसर के अंदर ड्रेस में क्षेत्रीय भाषा के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में “कनेक्ट गर्ल 91” (हमीरपुर जिले का कोड) अंकित है, साथ ही “आईटीआई कालेज छिमौली मौदहा हमीरपुर” लिखा दिखाई दे रहा है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वीडियो राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मौदहा का हो सकता है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वायरल वीडियो ने शिक्षा संस्थानों में अनुशासन और जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर लोग वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं, संबंधित कालेज प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
नए युवक और यूतियों पर छाया सोशल मीडिया का जादू सरकारी संस्थानों पर जमकर वीडियो बनाकर कर रहे वायरस कॉलेज में छात्राओं का डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है जमकर वायरल मौदहा हमीरपुर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें तीन छात्राएं कालेज परिसर के अंदर ड्रेस में क्षेत्रीय भाषा के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में “कनेक्ट गर्ल 91” (हमीरपुर जिले का कोड) अंकित है, साथ ही “आईटीआई कालेज छिमौली मौदहा हमीरपुर” लिखा दिखाई दे रहा है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वीडियो राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मौदहा का हो सकता है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वायरल वीडियो ने शिक्षा संस्थानों में अनुशासन और जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर लोग वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं, संबंधित कालेज प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
- मौदहा हमीरपुर। मलीकुआं से बडेरी नाला के रास्ते राठ तिराहा को जोडने वाले सम्पर्क मार्ग के दोनों किनारों पर नगरपालिका द्वारा नाला निर्माण कराया जा रहा है जिसको लेकर लोगों ने कुछ लोगों को लाभ देते हुए सडक संकरी करने का आरोप लगाकर उपजिलाधिकारी से पैमाईश और कार्यवाही की मांग की है। कस्बे के वार्ड नम्बर 14के घसीटा, कमलेश, लवकुश, मुश्ताक,बशीर अहमद, शानमोहम्मद सहित लगभग आधा सैकडा से अधिक लोगों ने उपजिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि नगरपालिका द्वारा डिग्री कालेज रोड पर नाला निर्माण कराया जा रहा है लेकिन सडक के दोनों ओर पर्याप्त जगह होने के बाद भी कुछ चिंहित लोगों को जमीनी लाभ देने के उद्देश्य से सडक से सटाकर नाला निर्माण किया जा रहा है जिससे इस महत्वपूर्ण सम्पर्क मार्ग से भविष्य में लोगों को खासी परेशानी होगी। सभी ने सडक के दोनों ओर फुटपाथ छोडकर नाला निर्माण की मांग की है।2
- Bharuwa Sumerpur me ठेला चालक ने मारी कार व मोटरबाइक को टक्कर1
- मौदहा हमीरपुर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें तीन छात्राएं कालेज परिसर के अंदर ड्रेस में क्षेत्रीय भाषा के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में “कनेक्ट गर्ल 91” (हमीरपुर जिले का कोड) अंकित है, साथ ही “आईटीआई कालेज छिमौली मौदहा हमीरपुर” लिखा दिखाई दे रहा है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वीडियो राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मौदहा का हो सकता है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वायरल वीडियो ने शिक्षा संस्थानों में अनुशासन और जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर लोग वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं, संबंधित कालेज प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।1
- “बयान बदलो वरना जान से मार देंगे!”—पॉक्सो केस में दबाव, पीड़ित पिता से सरेआम मारपीट यूपी के #बांदा में पॉक्सो एक्ट के एक पुराने मामले में अब पीड़ित परिवार पर दबाव बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित कृष्ण कुमार दीक्षित का आरोप है कि आरोपी सौरभ तिवारी अपने साथियों के साथ घात लगाकर खड़ा था और रास्ते में रोककर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और मारपीट की। आरोप है कि आरोपी कोर्ट में चल रहे मुकदमे में बयान बदलने का दबाव बना रहा है। पीड़ित ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन सुरक्षा को लेकर अब भी परिवार दहशत में है। पीड़ित की बेटी, जो बीएससी फाइनल की छात्रा है, उसकी सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता जताई गई है। मामले में पहले से ही छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज है। अब पीड़ित ने पुलिस से तत्काल गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की है। #UPPolice #PocsoCase #CrimeNews #LawAndOrder #ThreatCase #bandapolice Yogi Adityanath Office DM Banda #highlight #followers4
- बांदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन कर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया।1
- हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के वार्ड संख्या 16 विवेकानंद नगर में देवगांव मार्ग किनारे नगर पंचायत द्वारा बनाया गया जल निकासी का नाला एक दबंग के अतिक्रमण के सामने आकर ठहर गया है। अगर यह अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो पानी निकासी के लिए नगर पंचायत द्वारा खर्च किए गए 80 लाख पानी में डूब जाएंगे। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करके समस्या के समाधान की मांग की है। शिकायत के निस्तारण के प्रकरण को नगर पंचायत ने पीडब्ल्यूडी का मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया है। अब देखना यह है कि पीडब्ल्यूडी इस प्रकरण में क्या कदम उठाता है। कस्बे के वार्ड संख्या 16 में बस्ती के जल निकासी के ठोस प्रबंधन के लिए नगर पंचायत ने 80 लाख की भारी भरकम राशि व्यय करके 800 मीटर लम्बा नाला बनवाया था। इसका 770 मीटर कार्य पूर्ण हो गया है। देवगांव मार्ग किनारे बनाए गए इस नाले को राधे-राधे पैलेस के समीप आकर रोक दिया गया है क्योंकि राधे-राधे पैलेश की बाउंड्री वाल को पीडब्ल्यूडी की जमीन को कब्जा करके बनाया गया है। नगर पंचायत इस बाउंड्री वाल पर हाथ नहीं लगाना चाहती है। इसकी शिकायत वार्ड के निवासी रामजीवन शुक्ला, रमेश चंद्र आदि ने जिलाधिकारी से की है। जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए थे नगर पंचायत ने जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि मामला पीडब्ल्यूडी की जमीन का है। लिहाजा कार्यवाही भी पीडब्ल्यूडी ही कर सकता है। इस तरह से बड़ी खूबसूरती के साथ नगर पंचायत ने शिकायत की गेंद को पीडब्ल्यूडी की ओर डाल दिया। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता मुनेंद्र प्रताप यादव ने बताया कि कब्जा धारक को नोटिस भेजा गया है। नोटिस का अभी तक जवाब नहीं मिला है। जवाब मिलने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी। जमीन पीडब्ल्यूडी की है यह नापजोख में स्पष्ट हो गया है। अगर अतिक्रमण कर्ता अतिक्रमण को नोटिस की समयावधि के तहत नहीं हटाता है तो प्रशासन के सहयोग से इसको हटाकर नाले के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया जाएगा।1
- हमीरपुर - संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का मिला शव, बेतवा पुल के नीचे पड़ा मिला अधेड़ का शव, देर रात पुल से नीचे कूदने की आशंका, सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पुलिस अधेड़ की शिनाख्त के प्रयास में जुटी, सदर कोतवाली क्षेत्र के बेतवा पुल की कोठी नं 1 के पास की घटना।4
- शराब पीकर ठेला चालक ने मारा car और बाइक को टक्कर1