logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंदिर परिसर पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों को धमकाने और ₹50 हजार मांगने की शिकायत,एसपी ऑफिस में दिया आवेदन। छतरपुर जिले के लवकुशनगर जनपद पंचायत के ग्राम बम्होरी स्थित प्राचीन काली माता मंदिर परिसर में कथित अवैध कब्जे और ग्रामीणों को धमकाने का मामला सामने आया है। ग्राम निवासी हरिशंकर भदौरिया ने आज 29 जुलाई दोपहर करीब 2:00 बजे पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर एक बाहरी व्यक्ति पर मंदिर परिसर की भूमि पर कब्जा करने, श्रद्धालुओं से अभद्र व्यवहार करने और मंदिर में आने वाले चढ़ावे के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।शिकायतकर्ता के मुताबिक, कुमार दास उर्फ बाबूलाल द्विवेदी नामक व्यक्ति पिछले कुछ समय से मंदिर परिसर में रह रहा है और उसने मंदिर की भूमि पर अपना आवास बना लिया है। आरोप है कि परिसर में लगे पेड़ों का भी निजी उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के साथ भी आरोपी द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मामले को लेकर पूर्व में लवकुशनगर थाने में शिकायत की गई थी, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद आरोपी ने ग्रामीणों के खिलाफ 16 जुलाई को थाने में आवेदन दिया।हरिशंकर भदौरिया ने आरोप लगाया कि 24 जुलाई को आरोपी ने फोन कर शिकायत वापस कराने के एवज में ₹50 हजार की मांग की और रकम नहीं देने पर एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी दी।मामले में शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, मंदिर परिसर से कथित अवैध कब्जा हटाने तथा ग्रामीणों को धमकाने और रंगदारी मांगने के आरोपों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

6 hrs ago
user_Ashutosh sharma
Ashutosh sharma
Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
6 hrs ago

मंदिर परिसर पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों को धमकाने और ₹50 हजार मांगने की शिकायत,एसपी ऑफिस में दिया आवेदन। छतरपुर जिले के लवकुशनगर जनपद पंचायत के ग्राम बम्होरी स्थित प्राचीन काली माता मंदिर परिसर में कथित अवैध कब्जे और ग्रामीणों को धमकाने का मामला सामने आया है। ग्राम निवासी हरिशंकर भदौरिया ने आज 29 जुलाई दोपहर करीब 2:00 बजे पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर एक बाहरी व्यक्ति पर मंदिर परिसर की भूमि पर कब्जा करने, श्रद्धालुओं से अभद्र व्यवहार करने और मंदिर में आने वाले चढ़ावे के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।शिकायतकर्ता के मुताबिक, कुमार दास उर्फ बाबूलाल द्विवेदी नामक व्यक्ति पिछले कुछ समय से मंदिर परिसर में रह रहा है और उसने मंदिर की भूमि पर अपना आवास बना लिया है। आरोप है कि परिसर में लगे पेड़ों का भी निजी उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के साथ भी आरोपी द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मामले को लेकर पूर्व में लवकुशनगर थाने में शिकायत की गई थी, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद आरोपी ने ग्रामीणों के खिलाफ 16 जुलाई को थाने में आवेदन दिया।हरिशंकर भदौरिया ने आरोप लगाया कि 24 जुलाई को आरोपी ने फोन कर शिकायत वापस कराने के एवज में ₹50 हजार की मांग की और रकम नहीं देने पर एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी दी।मामले में शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, मंदिर परिसर से कथित अवैध कब्जा हटाने तथा ग्रामीणों को धमकाने और रंगदारी मांगने के आरोपों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Mukesh Gautam
    1
    Post by Mukesh Gautam
    user_Mukesh Gautam
    Mukesh Gautam
    Advertising agency छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ग्राम बृजपुरा के प्रकाटेश्वर बाला जी मन्दिर में चोरों ने देर रात्रि बनाया निशाना- छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम बृजपुरा के सिमरिया रोड़ हरि सिद्ध परिसर में नवनिर्मित प्रकाटेश्वर बालाजी मंदिर में हाल ही में विशाल जग्य का आयोजन हुआ था जिसमें बालाजी मूर्ति की स्थापना के बाद आस्था का केंद्र प्रकाटेश्वर बाला जी मन्दिर में दान दाताओं द्वारा मंदिर का विस्तार किया जा रहा था रात्रि में बालाजी मूर्ति में लगा हुआ मुकुट, छत्र, नेत्र,तिलक,भौं,मंजीरा,झिंका,लाइट,दान पेटी से 14 हजार करीब एवं नगद करीब एक-सवा लाख की चोरों ने चोरी कर मन्दिर को बनाया निशाना , ग्रामीण मत्थर पटेल ने बताया कि प्रतिदिन की तरह सुबह करीब 5:30 बजे जब फूल तोड़कर मंदिर में आए तो देखा कि ताला टूटा हुआ पड़ा था तत्काल ही बृजपुरा सरपंच आदित्य मिश्रा को सूचना दी उन्होंने तत्काल ही 112 डायल को सूचना दी मौके पर सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष श्रोतीय सहित पुलिस बल ने मौका मुआयना किया, पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    4
    ग्राम बृजपुरा के प्रकाटेश्वर बाला जी मन्दिर में चोरों ने देर रात्रि बनाया निशाना-

छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम बृजपुरा के सिमरिया रोड़ हरि सिद्ध परिसर में नवनिर्मित प्रकाटेश्वर बालाजी मंदिर में हाल ही में विशाल जग्य का आयोजन हुआ था जिसमें बालाजी मूर्ति की स्थापना के बाद आस्था का केंद्र प्रकाटेश्वर बाला जी मन्दिर में दान दाताओं द्वारा मंदिर का विस्तार किया जा रहा था रात्रि में बालाजी मूर्ति में लगा हुआ मुकुट, छत्र, नेत्र,तिलक,भौं,मंजीरा,झिंका,लाइट,दान पेटी से 14 हजार करीब एवं नगद करीब एक-सवा लाख की चोरों ने चोरी कर मन्दिर को बनाया निशाना , ग्रामीण मत्थर पटेल ने बताया कि प्रतिदिन की तरह सुबह करीब 5:30 बजे जब फूल तोड़कर मंदिर में आए तो देखा कि ताला टूटा हुआ पड़ा था तत्काल ही बृजपुरा सरपंच आदित्य मिश्रा को सूचना दी उन्होंने तत्काल ही 112 डायल को सूचना दी मौके पर सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष श्रोतीय सहित पुलिस बल ने मौका मुआयना किया, पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Kapil Patel Mp 16 News
    Kapil Patel Mp 16 News
    Photographer छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अजय पाल बाबा धाम से
    1
    अजय पाल बाबा धाम से
    user_पत्रकार धर्मेंद्र बुन्देला
    पत्रकार धर्मेंद्र बुन्देला
    Local News Reporter लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान को लेकर मुख्य सचिव ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग* *7 अगस्त 2026 से प्रारंभ होकर 8 जनवरी 2027 तक चलेगा अभियान* *प्रत्येक शुक्रवार को अधिकारी करेंगे फील्ड भ्रमण* *जनता से सीधा संवाद, शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण और योजनाओं की वास्तविक स्थिति पर रहेगा फोकस* मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 की तैयारियों एवं प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए बुधवार को एनआईसी कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने संभागायुक्त एवं जिला कलेक्टरों के साथ अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। छतरपुर जिले से कलेक्टर पार्थ जैसवाल, जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया सहित संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े रहे। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 का आयोजन 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य शासन-प्रशासन को जनसामान्य से सीधे जोड़ते हुए उनकी समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना, क्षेत्रीय स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आंकलन करना तथा प्रशासन की संवेदनशील, पारदर्शी एवं उत्तरदायी कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ करना है। अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को फील्ड भ्रमण को प्राथमिकता दी जाएगी। इस दिन सामान्य परिस्थितियों में किसी भी स्तर पर बैठक आयोजित नहीं होगी और वरिष्ठ अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर आमजन से सीधे संवाद करेंगे। जिला कलेक्टर द्वारा एक सप्ताह पूर्व भ्रमण क्षेत्र का चयन किया जाएगा तथा जनप्रतिनिधियों भी इस दौरान उपस्थित रहेंगे। फील्ड भ्रमण से पहले संबंधित क्षेत्र की सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनका शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। भ्रमण के दौरान प्राप्त आवेदनों एवं शेष प्रकरणों का मौके पर निराकरण करने पर भी विशेष जोर रहेगा। अभियान में जन संवाद और उद्योग संवाद आयोजित किए जाएंगे। बड़े, एमएसएमई एवं कुटीर उद्योगों से जुड़े उद्यमियों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। साथ ही फील्ड भ्रमण के दौरान योजनाओं और शासकीय सेवाओं की जमीनी स्थिति का निरीक्षण कर आमजन से फीडबैक लिया जाएगा। अभियान के अंतर्गत किसान हित से जुड़े फार्मर आईडी निर्माण, आयुष्मान कार्ड, समग्र आईडी की ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल-कॉलेज, खाद-बीज की उपलब्धता तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही शासकीय परिसंपत्तियों, सड़क, तालाब, अमृत सरोवर, बांध एवं अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के चार प्रमुख स्तंभ—संवाद, समाधान, संवेदनशीलता और सादगी निर्धारित किए गए हैं। अभियान में कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन सहित पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं, इसकी भी समीक्षा की जाएगी। स्थानीय स्तर की प्रमुख समस्याओं, शिकायतों एवं चुनौतियों को चिन्हित कर उनके त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
    4
    *मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान को लेकर मुख्य सचिव ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग*

*7 अगस्त 2026 से प्रारंभ होकर 8 जनवरी 2027 तक चलेगा अभियान*

*प्रत्येक शुक्रवार को अधिकारी करेंगे फील्ड भ्रमण*

*जनता से सीधा संवाद, शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण और योजनाओं की वास्तविक स्थिति पर रहेगा फोकस*
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 की तैयारियों एवं प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए बुधवार को एनआईसी कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित हुई।  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने संभागायुक्त एवं जिला कलेक्टरों के साथ अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। छतरपुर जिले से कलेक्टर पार्थ जैसवाल, जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया सहित संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े रहे।
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 का आयोजन 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य शासन-प्रशासन को जनसामान्य से सीधे जोड़ते हुए उनकी समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना, क्षेत्रीय स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आंकलन करना तथा प्रशासन की संवेदनशील, पारदर्शी एवं उत्तरदायी कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ करना है।
अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को फील्ड भ्रमण को प्राथमिकता दी जाएगी। इस दिन सामान्य परिस्थितियों में किसी भी स्तर पर बैठक आयोजित नहीं होगी और वरिष्ठ अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर आमजन से सीधे संवाद करेंगे। जिला कलेक्टर द्वारा एक सप्ताह पूर्व भ्रमण क्षेत्र का चयन किया जाएगा तथा जनप्रतिनिधियों भी इस दौरान उपस्थित रहेंगे।
फील्ड भ्रमण से पहले संबंधित क्षेत्र की सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनका शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। भ्रमण के दौरान प्राप्त आवेदनों एवं शेष प्रकरणों का मौके पर निराकरण करने पर भी विशेष जोर रहेगा।
अभियान में जन संवाद और उद्योग संवाद आयोजित किए जाएंगे। बड़े, एमएसएमई एवं कुटीर उद्योगों से जुड़े उद्यमियों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। साथ ही फील्ड भ्रमण के दौरान योजनाओं और शासकीय सेवाओं की जमीनी स्थिति का निरीक्षण कर आमजन से फीडबैक लिया जाएगा।
अभियान के अंतर्गत किसान हित से जुड़े फार्मर आईडी निर्माण, आयुष्मान कार्ड, समग्र आईडी की ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल-कॉलेज, खाद-बीज की उपलब्धता तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही शासकीय परिसंपत्तियों, सड़क, तालाब, अमृत सरोवर, बांध एवं अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया जाएगा।
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के चार प्रमुख स्तंभ—संवाद, समाधान, संवेदनशीलता और सादगी निर्धारित किए गए हैं। अभियान में कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन सहित पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं, इसकी भी समीक्षा की जाएगी। स्थानीय स्तर की प्रमुख समस्याओं, शिकायतों एवं चुनौतियों को चिन्हित कर उनके त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
    user_राजू जोशी महाराज
    राजू जोशी महाराज
    Astrologer बिजावर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा, 7 अगस्त से होगा शुरू। छतरपुर में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर आज 29 जुलाई दोपहर करीब 4:00 बजे को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने संभागायुक्त एवं जिला कलेक्टरों से चर्चा की। छतरपुर से कलेक्टर पार्थ जैसवाल, जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया सहित अधिकारी शामिल हुए। अभियान 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा।अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार वरिष्ठ अधिकारी फील्ड में जाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे और शिकायतों का मौके पर निराकरण करेंगे। सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई, लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों के शत-प्रतिशत निराकरण के साथ शासन की योजनाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा होगी। किसान, स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद-बीज, आवास, जल जीवन मिशन, पेंशन और सार्वजनिक वितरण प्रणाली सहित विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया जाएगा।
    1
    मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा, 7 अगस्त से होगा शुरू।
छतरपुर में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर आज 29 जुलाई दोपहर करीब 4:00 बजे को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने संभागायुक्त एवं जिला कलेक्टरों से चर्चा की। छतरपुर से कलेक्टर पार्थ जैसवाल, जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया सहित अधिकारी शामिल हुए। अभियान 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा।अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार वरिष्ठ अधिकारी फील्ड में जाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे और शिकायतों का मौके पर निराकरण करेंगे। सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई, लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों के शत-प्रतिशत निराकरण के साथ शासन की योजनाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा होगी। किसान, स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद-बीज, आवास, जल जीवन मिशन, पेंशन और सार्वजनिक वितरण प्रणाली सहित विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया जाएगा।
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    6 hrs ago
  • तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल,जिला अस्पताल में भर्ती। छतरपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के महोबा रोड स्थित गुरुद्वारे के पास आज 29 जुलाई वात करीब 9:00 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक के चेहरे और दोनों हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद घायल युवक काफी देर तक सड़क किनारे पड़ा रहा, जिसके बाद उसे उपचार के लिए छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।घायल की पहचान लोकपाल सिंह (32), पिता परसराम घोसी, निवासी ग्राम बरदवाहा, थाना गढ़ीमलहरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार लोकपाल सिंह मोटरसाइकिल से छतरपुर से अपने गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान महोबा रोड स्थित गुरुद्वारे के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में लोकपाल सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि वह काफी देर तक सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा रहा। बाद में राजूराम मदरसे घायल को छतरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर राजेश कुमार मिश्रा ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।
    1
    तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल,जिला अस्पताल में भर्ती।
छतरपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के महोबा रोड स्थित गुरुद्वारे के पास आज 29 जुलाई वात करीब 9:00 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक के चेहरे और दोनों हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद घायल युवक काफी देर तक सड़क किनारे पड़ा रहा, जिसके बाद उसे उपचार के लिए छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।घायल की पहचान लोकपाल सिंह (32), पिता परसराम घोसी, निवासी ग्राम बरदवाहा, थाना गढ़ीमलहरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार लोकपाल सिंह मोटरसाइकिल से छतरपुर से अपने गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान महोबा रोड स्थित गुरुद्वारे के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में लोकपाल सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि वह काफी देर तक सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा रहा। बाद में राजूराम मदरसे घायल को छतरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर राजेश कुमार मिश्रा ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.