*मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान को लेकर मुख्य सचिव ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग* *7 अगस्त 2026 से प्रारंभ होकर 8 जनवरी 2027 तक चलेगा अभियान* *प्रत्येक शुक्रवार को अधिकारी करेंगे फील्ड भ्रमण* *जनता से सीधा संवाद, शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण और योजनाओं की वास्तविक स्थिति पर रहेगा फोकस* मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 की तैयारियों एवं प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए बुधवार को एनआईसी कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने संभागायुक्त एवं जिला कलेक्टरों के साथ अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। छतरपुर जिले से कलेक्टर पार्थ जैसवाल, जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया सहित संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े रहे। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 का आयोजन 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य शासन-प्रशासन को जनसामान्य से सीधे जोड़ते हुए उनकी समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना, क्षेत्रीय स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आंकलन करना तथा प्रशासन की संवेदनशील, पारदर्शी एवं उत्तरदायी कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ करना है। अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को फील्ड भ्रमण को प्राथमिकता दी जाएगी। इस दिन सामान्य परिस्थितियों में किसी भी स्तर पर बैठक आयोजित नहीं होगी और वरिष्ठ अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर आमजन से सीधे संवाद करेंगे। जिला कलेक्टर द्वारा एक सप्ताह पूर्व भ्रमण क्षेत्र का चयन किया जाएगा तथा जनप्रतिनिधियों भी इस दौरान उपस्थित रहेंगे। फील्ड भ्रमण से पहले संबंधित क्षेत्र की सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनका शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। भ्रमण के दौरान प्राप्त आवेदनों एवं शेष प्रकरणों का मौके पर निराकरण करने पर भी विशेष जोर रहेगा। अभियान में जन संवाद और उद्योग संवाद आयोजित किए जाएंगे। बड़े, एमएसएमई एवं कुटीर उद्योगों से जुड़े उद्यमियों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। साथ ही फील्ड भ्रमण के दौरान योजनाओं और शासकीय सेवाओं की जमीनी स्थिति का निरीक्षण कर आमजन से फीडबैक लिया जाएगा। अभियान के अंतर्गत किसान हित से जुड़े फार्मर आईडी निर्माण, आयुष्मान कार्ड, समग्र आईडी की ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल-कॉलेज, खाद-बीज की उपलब्धता तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही शासकीय परिसंपत्तियों, सड़क, तालाब, अमृत सरोवर, बांध एवं अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के चार प्रमुख स्तंभ—संवाद, समाधान, संवेदनशीलता और सादगी निर्धारित किए गए हैं। अभियान में कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन सहित पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं, इसकी भी समीक्षा की जाएगी। स्थानीय स्तर की प्रमुख समस्याओं, शिकायतों एवं चुनौतियों को चिन्हित कर उनके त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
*मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान को लेकर मुख्य सचिव ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग* *7 अगस्त 2026 से प्रारंभ होकर 8 जनवरी 2027 तक चलेगा अभियान* *प्रत्येक शुक्रवार को अधिकारी करेंगे फील्ड भ्रमण* *जनता से सीधा संवाद, शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण और योजनाओं की वास्तविक स्थिति पर रहेगा फोकस* मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 की तैयारियों एवं प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए बुधवार को एनआईसी कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने संभागायुक्त एवं जिला कलेक्टरों के साथ अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। छतरपुर जिले से कलेक्टर पार्थ जैसवाल, जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया सहित संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े रहे। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026
का आयोजन 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य शासन-प्रशासन को जनसामान्य से सीधे जोड़ते हुए उनकी समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना, क्षेत्रीय स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आंकलन करना तथा प्रशासन की संवेदनशील, पारदर्शी एवं उत्तरदायी कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ करना है। अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को फील्ड भ्रमण को प्राथमिकता दी जाएगी। इस दिन सामान्य परिस्थितियों में किसी भी स्तर पर बैठक आयोजित नहीं होगी और वरिष्ठ अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर आमजन से सीधे संवाद करेंगे। जिला कलेक्टर द्वारा एक सप्ताह पूर्व भ्रमण क्षेत्र का चयन किया जाएगा तथा जनप्रतिनिधियों
भी इस दौरान उपस्थित रहेंगे। फील्ड भ्रमण से पहले संबंधित क्षेत्र की सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनका शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। भ्रमण के दौरान प्राप्त आवेदनों एवं शेष प्रकरणों का मौके पर निराकरण करने पर भी विशेष जोर रहेगा। अभियान में जन संवाद और उद्योग संवाद आयोजित किए जाएंगे। बड़े, एमएसएमई एवं कुटीर उद्योगों से जुड़े उद्यमियों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। साथ ही फील्ड भ्रमण के दौरान योजनाओं और शासकीय सेवाओं की जमीनी स्थिति का निरीक्षण कर आमजन से फीडबैक लिया जाएगा। अभियान के अंतर्गत किसान हित से जुड़े फार्मर आईडी निर्माण, आयुष्मान कार्ड, समग्र आईडी की
ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल-कॉलेज, खाद-बीज की उपलब्धता तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही शासकीय परिसंपत्तियों, सड़क, तालाब, अमृत सरोवर, बांध एवं अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के चार प्रमुख स्तंभ—संवाद, समाधान, संवेदनशीलता और सादगी निर्धारित किए गए हैं। अभियान में कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन सहित पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं, इसकी भी समीक्षा की जाएगी। स्थानीय स्तर की प्रमुख समस्याओं, शिकायतों एवं चुनौतियों को चिन्हित कर उनके त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
- ग्रामीणों ने ओबीसी महासभा एवं आदिवासी संगठन कांग्रेस ने तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को अतिक्रमण हटाने के लिए सोपा ज्ञापन ग्रामीणों ने ओबीसी एवं आदिवासी कांग्रेस ने तहसीलदार, नायब तहसीलदार को सोपा ज्ञापन भेलसी की सुरक्षित भूमि को मुक्त कराने। 29.7.26 को बल्देवगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत भेलसी की सुहागी लखेरा बुड़की खेड़ा की सुरक्षित रखी गई शासकीय भूमि खसरा नंबर 405 रखवा 72 एकड़ के लगभग जिसको लेकर ग्रामीण एवं ग्राम के ही दबंग लोगों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है इसी भूमि पर मुक्तिधाम का निर्माण हो चुका है एवं माध्यमिक शाला सुहागी के नाम से बनी हुई है एवं इसी भूमि में शासकीय विवाह स्थल भवन एवं धर्मशाला का निर्माण किया गया ग्राम के कुछ दबंग लोगों द्वारा स्कूल के आसपास अतिक्रमण कर पक्के मकान का निर्माण कर कब्जा कर रहे है ।शासकीय भूमि पर खेती करने के उद्देश्य से तार फेंसिंग की जा रही है और आम रास्ता जिसमें मुक्तिधाम के लिए पहुंच मार्ग और मवेशियों के निकलने वाला मार्ग एवं बच्चों की स्कूल पहुंचने का रास्ता पर अतिक्रमण कर लिया गया है। सार्वजनिक आने जाने के रास्ते पूरी तरह अवरुद्ध होने से लड़ाई झगड़ा शांति भंग होने की संभावना आये दिन बनी रहती है। ग्रामीणों द्वारा आम रास्ता के अतिक्रमण रोके जाने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देकर लोगों को भगा देते हैं खसरा नंबर 405 शासकीय भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराने को लेकर तहसीलदार पर जताया विश्वास सोपा ज्ञापन अब देखने वाली बात यह होगी कि उचित कार्रवाई कहां तक होती है। कार्रवाई पर लगी पूरे ग्राम की आश ।2
- *खरगापुर विधानसभा में वन विभाग की राजसात कार्रवाई पर सवाल: विधानसभा में गूंजी अधिकारियों की लापरवाही की जांच की मांग* *MP विधानसभा में उठा खरगापुर का मामला: वाहन राजसात को लेकर विधायक ने घेरा वन विभाग* --- *भोपाल / टीकमगढ़* मध्य प्रदेश विधानसभा में *खरगापुर विधानसभा क्षेत्र* से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठा। यहां *वन विभाग द्वारा वाहन राजसात* की कार्रवाई को लेकर विधानसभा में प्रश्न लगाया गया। #### *विधानसभा में गूंजा मुद्दा* विधायक द्वारा सदन में सवाल उठाते हुए कहा गया कि खरगापुर क्षेत्र में वन विभाग के अधिकारियों ने वाहन राजसात की कार्रवाई में *मनमानी और लापरवाही* बरती है। प्रश्न के माध्यम से सरकार से मांग की गई कि पूरे मामले की *निष्पक्ष जांच* कराई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ *कड़ी कार्रवाई* की जाए। #### *क्या है मामला?* खरगापुर विधानसभा क्षेत्र में वन विभाग ने कुछ वाहनों को अवैध परिवहन के आरोप में राजसात किया था। विधानसभा में इस मुद्दे के गूंजने के बाद अब सरकार से जवाब और कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है। --- *#Kharagpur #Tikamgarh #MPVidhanSabha #VanVibhag #VehicleRajsaat #BreakingNews* *खरगापुर विधानसभा में वन विभाग की राजसात कार्रवाई पर सवाल: विधानसभा में गूंजी अधिकारियों की लापरवाही की जांच की मांग* *MP विधानसभा में उठा खरगापुर का मामला: वाहन राजसात को लेकर विधायक ने घेरा वन विभाग* --- *भोपाल / टीकमगढ़* मध्य प्रदेश विधानसभा में *खरगापुर विधानसभा क्षेत्र* से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठा। यहां *वन विभाग द्वारा वाहन राजसात* की कार्रवाई को लेकर विधानसभा में प्रश्न लगाया गया। #### *विधानसभा में गूंजा मुद्दा* विधायक द्वारा सदन में सवाल उठाते हुए कहा गया कि खरगापुर क्षेत्र में वन विभाग के अधिकारियों ने वाहन राजसात की कार्रवाई में *मनमानी और लापरवाही* बरती है। प्रश्न के माध्यम से सरकार से मांग की गई कि पूरे मामले की *निष्पक्ष जांच* कराई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ *कड़ी कार्रवाई* की जाए। #### *क्या है मामला?* खरगापुर विधानसभा क्षेत्र में वन विभाग ने कुछ वाहनों को अवैध परिवहन के आरोप में राजसात किया था। विधानसभा में इस मुद्दे के गूंजने के बाद अब सरकार से जवाब और कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है। --- *#Kharagpur #Tikamgarh #MPVidhanSabha #VanVibhag #VehicleRajsaat #BreakingNews*1
- टीकमगढ़: नगर पालिका की 55 दुकानों पर से प्रशासन ने अवैध कब्जा हटाकर दुकानें की सील टीकमगढ़: नगर पालिका की 55 दुकानों पर से प्रशासन ने अवैध कब्जा हटाकर दुकानें की सील टीकमगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में अवैध रूप से कब्जा की गई 55 दुकानों पर मंगलवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। नगर पालिका और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने सभी दुकानों को सील कर कब्जे में ले लिया। अबैध कव्जा हटाने की कार्यवाही के दौरान कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय भी मौजूद रहे । *कटर से काटे गए ताले, सामान निकाला बाहर* कार्यवाही के दौरान कुछ दुकानों के ताले कटर से काटकर अंदर रखा सामान बाहर निकाला गया। इसके बाद दुकानों को सील कर उन पर नोटिस चस्पा* किए गए। *कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्रवाई* यह कार्रवाई कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय* के निर्देश पर की गई। टीएल बैठक में नगर पालिका की करीब 55 दुकानों पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया था। कलेक्टर ने सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया और प्रभारी अध्यक्ष डिप्टी कलेक्टर अंजली शर्मा को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के आदेश पर एसडीएम संस्कृति लिटोरिया, तहसीलदार सत्येंद्र सिंह गुर्जर, एसडीओपी राहुल कटारे सहित नगर पालिका की टीम ने *कलेक्ट्रेट के सामने, मां कर्मा बाई मार्केट और पुरानी तहसील सहित विभिन्न स्थानों पर चिन्हित दुकानों पर दबिश देकर कार्रवाई की। *राजस्व नुकसान और नए सिरे से होगा आवंटन* कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने बताया कि अवैध कब्जे के कारण नगर पालिका को *राजस्व का नुकसान* हो रहा था और दुकानों के नियमानुसार आवंटन में भी बाधा आ रही थी। अब इन 55 दुकानों को खाली कराकर *नए सिरे से आवंटन प्रक्रिया* शुरू की जाएगी। उन्होंने सीएमओ और प्रभारी अध्यक्ष को निर्देश दिए कि अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही जितने समय तक दुकानों पर अवैध कब्जा रहा है, उसका हिसाब लगाकर संबंधित दुकानदारों से वसूली की जाए। वाईट कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय टीकमगढ़1
- बुंदेलखंड में पेट्रोल से चलने वाली गाड़ी एवरेज नहीं दे रही है आखिर क्यों देखिए खास रिपोर्ट राम सिंह यादव जी के साथ क्या कुछ कहा1
- डारगुवा में चोरी का मामला: 20–21 दिन बाद भी नहीं हुआ खुलासा, पीड़ित ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल डारगुवा में चोरी का मामला: 20–21 दिन बाद भी नहीं हुआ खुलासा, पीड़ित ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल बल्देवगढ़ (टीकमगढ़)। थाना बल्देवगढ़ की चौकी देवरदा अंतर्गत ग्राम डारगुवा में हुई चोरी की वारदात का अब तक खुलासा नहीं होने से पीड़ित परिवार में नाराजगी है। पीड़ित महिपाल सिंह बुंदेला, पिता हीरा सिंह बुंदेला ने लिखित आवेदन देकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। पीड़ित के अनुसार, लगभग 20 से 21 दिन पूर्व अज्ञात चोर उनके घर में घुस गए थे। आरोप है कि चोरों ने गोदरेज अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी कर ली। घटना के संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। महिपाल सिंह बुंदेला का आरोप है कि उन्होंने अपने आवेदन में गांव के कुछ लोगों पर चोरी में संलिप्त होने का संदेह व्यक्त करते हुए उनके नाम भी बताए हैं, लेकिन रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद आज तक न तो चोरी का खुलासा किया गया है और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।1
- मंदिर परिसर पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों को धमकाने और ₹50 हजार मांगने की शिकायत,एसपी ऑफिस में दिया आवेदन। छतरपुर जिले के लवकुशनगर जनपद पंचायत के ग्राम बम्होरी स्थित प्राचीन काली माता मंदिर परिसर में कथित अवैध कब्जे और ग्रामीणों को धमकाने का मामला सामने आया है। ग्राम निवासी हरिशंकर भदौरिया ने आज 29 जुलाई दोपहर करीब 2:00 बजे पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर एक बाहरी व्यक्ति पर मंदिर परिसर की भूमि पर कब्जा करने, श्रद्धालुओं से अभद्र व्यवहार करने और मंदिर में आने वाले चढ़ावे के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।शिकायतकर्ता के मुताबिक, कुमार दास उर्फ बाबूलाल द्विवेदी नामक व्यक्ति पिछले कुछ समय से मंदिर परिसर में रह रहा है और उसने मंदिर की भूमि पर अपना आवास बना लिया है। आरोप है कि परिसर में लगे पेड़ों का भी निजी उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के साथ भी आरोपी द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मामले को लेकर पूर्व में लवकुशनगर थाने में शिकायत की गई थी, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद आरोपी ने ग्रामीणों के खिलाफ 16 जुलाई को थाने में आवेदन दिया।हरिशंकर भदौरिया ने आरोप लगाया कि 24 जुलाई को आरोपी ने फोन कर शिकायत वापस कराने के एवज में ₹50 हजार की मांग की और रकम नहीं देने पर एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी दी।मामले में शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, मंदिर परिसर से कथित अवैध कब्जा हटाने तथा ग्रामीणों को धमकाने और रंगदारी मांगने के आरोपों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।1
- जतारा अस्पताल में फिर रिश्वत के आरोप! प्रसूता से डिलीवरी के नाम पर ₹1000 लेने का आरोप, परिजनों ने स्टाफ नर्स पर लगाए गंभीर आरोप टीकमगढ़ जिले के जतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक बार फिर गंभीर आरोप सामने आए हैं। चंदपुरा निवासी दलित प्रसूता के परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के बाद अस्पताल में पदस्थ एक स्टाफ नर्स ने ₹1000 की राशि ली। परिजनों का यह भी दावा है कि बाद में रुपये के लेनदेन की बात किसी से न करने के लिए कहा गया। वहीं, इस मामले पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय अहिरवार का कहना है कि यदि वीडियो या अन्य ठोस साक्ष्य उपलब्ध कराए जाते हैं तो नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। केवल मौखिक आरोपों के आधार पर कार्रवाई संभव नहीं है। यदि आरोप सही साबित होते हैं तो यह मामला सरकारी अस्पतालों में पारदर्शिता और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है। #जतारा #टीकमगढ़ #सरकारीअस्पताल #स्वास्थ्यविभाग #भ्रष्टाचार मध्यप्रदेश BreakingNews#मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश #कलेक्टर1
- *जमीनी विवाद पर महिला से मारपीट,फिर मौत,जहर पिलाने के आरोप,BJP नेता पप्पू गर्ग पर परिजनों के आरोप* छतरपुर..जमीनी विवाद के चलते महिला से मारपीट कर जहर पिलाने का मामला, महिला की मौत,लवकुश नगर थाना इलाके का मामला,परिजनों ने BJP नेता पप्पू गर्ग पर लागये गंभीर आरोप,मृतक कल्पना त्रिपाठी पति रामायण प्रसाद त्रिपाठी की हुई मौत1