logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

23 दिन बाद छत्तीसगढ़ की सीमा में वापस लौटे दो हाथी, सैकड़ो किसानो की फसल के किया नुकसान, बीस से अधिक ग्रामीणों के घरों में की तोड़फोड़ अनूपपुर - दो हाथियों को समूह 23 दिन तक अनूपपुर जिले के अनूपपुर एवं जैतहरी इलाके में विचरण करने बाद रविवार के देर रात एक बार फिर जैतहरी के उमरिया गांव अंतर्गत राजस्व क्षेत्र से गूजर नाला पार कर छत्तीसगढ़ राज्य के मरवाही वन मंडल एवं वन परिक्षेत्र के शिवनी वन बीट के जंगल में पहुंचकर विश्राम कर रहे हैं। इस बार हाथियों द्वारा सैकड़ो किसानों के खेतों में लगी फसलों एवं 20 से अधिक ग्रामीणों के घरों में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया है,हाथी से प्रभावित ग्रामीणो,किसानों ने कहा कि क्या कई वर्षों की तरह इस बार भी हाथियों से पीड़ित ग्रामीणों को मुआवजा के लिए राजस्व विभाग के चक्कर लगाना पड़ेगा। दो हाथियों का समूह 14 अगस्त की रात छत्तीसगढ़ राज्य के मरवाही वन मंडल एवं वन परिक्षेत्र के शिवनी बीट अंतर्गत गूजर नाला को पार कर मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले की जैतहरी तहसील,थाना एवं वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चोलना में प्रवेश कर धनगवां,सोनमौहरी,गोवरी,औढेरा,भोलगढ़ के जंगलों में दिन के समय विश्राम एवं विचरण करते हुए शाम एवं रात होते ही किसानों के खेतों में लगी धान एवं विभिन्न तरह की फसलों को अपना आहार बनाते हुए अचानक देर रात ग्रामीणों के कच्चे एवं पक्के मकान में आहार की तलाश में पहुंचकर तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाते रहे दोनों हाथी 6 सितंबर रविवार की रात 12:30 बजे वन परिक्षेत्र,थाना एवं तहसील जैतहरी के वन बीट एवं ग्राम पंचायत उमरिया के राजस्व क्षेत्र में एक ग्रामीण के घर में तोड़फोड़ करते हुए गूजर नाला पार कर एक वार फिर से छत्तीसगढ़ राज्य के मरवाही वन मंडल एवं वन परिक्षेत्र अंतर्गत शिवनी बीट के ग्राम पंचायत बदरौडी के बदरौडी पथर्री एवं सिलवारी गांव के मध्य स्थित मिश्रित प्लांटेशन के जंगल में पहुंचकर रविवार के दिन विचरण एवं विश्राम कर रहे हैं। इस बार हाथियों द्वारा सैकड़ो किसानो के खेतों में लगी फसलो,20 से अधिक ग्रामीणों के घरों में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीण जनों द्वारा हाथियो द्वारा किए गए खेतो एवं घरों में नुकसान पर राजस्व विभाग से शीघ्र ही मुआवजा राशि दिलाए जाने की अपेक्षा करते हुए कहा है कि क्या ग्रामीणों को पिछले कई वर्षों से हाथियों से पीड़ित होने पर मुआवजा के लिए भटकना पड़ रहा है पर इस बार भी राजस्व विभाग के कार्यालयो के चक्कर लगाना पड़ेगा।

1 hr ago
user_Anupam Singh patrkar
Anupam Singh patrkar
अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

23 दिन बाद छत्तीसगढ़ की सीमा में वापस लौटे दो हाथी, सैकड़ो किसानो की फसल के किया नुकसान, बीस से अधिक ग्रामीणों के घरों में की तोड़फोड़ अनूपपुर - दो हाथियों को समूह 23 दिन तक अनूपपुर जिले के अनूपपुर एवं जैतहरी इलाके में विचरण करने बाद रविवार के देर रात एक बार फिर जैतहरी के उमरिया गांव अंतर्गत राजस्व क्षेत्र से गूजर नाला पार कर छत्तीसगढ़ राज्य के मरवाही वन मंडल एवं वन परिक्षेत्र के शिवनी वन बीट के जंगल में पहुंचकर विश्राम कर रहे हैं। इस बार हाथियों द्वारा सैकड़ो किसानों के खेतों में लगी फसलों एवं 20 से अधिक ग्रामीणों के घरों में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया है,हाथी से प्रभावित ग्रामीणो,किसानों ने कहा कि क्या कई वर्षों की तरह इस बार भी हाथियों से पीड़ित ग्रामीणों को मुआवजा के लिए राजस्व विभाग के चक्कर लगाना पड़ेगा। दो हाथियों का समूह 14 अगस्त की रात छत्तीसगढ़ राज्य के मरवाही वन मंडल एवं वन परिक्षेत्र के शिवनी बीट अंतर्गत गूजर नाला को पार कर मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले की जैतहरी तहसील,थाना एवं वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चोलना में प्रवेश कर धनगवां,सोनमौहरी,गोवरी,औढेरा,भोलगढ़ के जंगलों में दिन के समय विश्राम एवं विचरण करते हुए शाम एवं रात होते ही किसानों

के खेतों में लगी धान एवं विभिन्न तरह की फसलों को अपना आहार बनाते हुए अचानक देर रात ग्रामीणों के कच्चे एवं पक्के मकान में आहार की तलाश में पहुंचकर तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाते रहे दोनों हाथी 6 सितंबर रविवार की रात 12:30 बजे वन परिक्षेत्र,थाना एवं तहसील जैतहरी के वन बीट एवं ग्राम पंचायत उमरिया के राजस्व क्षेत्र में एक ग्रामीण के घर में तोड़फोड़ करते हुए गूजर नाला पार कर एक वार फिर से छत्तीसगढ़ राज्य के मरवाही वन मंडल एवं वन परिक्षेत्र अंतर्गत शिवनी बीट के ग्राम पंचायत बदरौडी के बदरौडी पथर्री एवं सिलवारी गांव के मध्य स्थित मिश्रित प्लांटेशन के जंगल में पहुंचकर रविवार के दिन विचरण एवं विश्राम कर रहे हैं। इस बार हाथियों द्वारा सैकड़ो किसानो के खेतों में लगी फसलो,20 से अधिक ग्रामीणों के घरों में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीण जनों द्वारा हाथियो द्वारा किए गए खेतो एवं घरों में नुकसान पर राजस्व विभाग से शीघ्र ही मुआवजा राशि दिलाए जाने की अपेक्षा करते हुए कहा है कि क्या ग्रामीणों को पिछले कई वर्षों से हाथियों से पीड़ित होने पर मुआवजा के लिए भटकना पड़ रहा है पर इस बार भी राजस्व विभाग के कार्यालयो के चक्कर लगाना पड़ेगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • रामनगर पुलिस की फुर्ती से कुछ ही घंटों में पकड़ा गया इंदौर का ट्रक, 49 डीआई पाइप चोरी का खुलासा डोला नगर परिषद की अमृत 2.0 योजना के लिए रखी ₹3.50 लाख की पाइप चोरी — ट्रक समेत 49 पाइप बरामद, चालक गिरफ्तार अनूपपूर/ रामनगर - नगर परिषद डोला की अमृत 2.0 जल प्रदाय योजना के लिए रखी गई 49 नग डीआई पाइप चोरी होने के मामले में रामनगर पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में कार्रवाई करते हुए चोरी का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इंदौर के ट्रक चालक अंसार पटेल (55) को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी गई 49 नग डीआई पाइप, कीमत करीब ₹3 लाख 50 हजार 350 रुपए, बरामद कर ली। चोरी में प्रयुक्त आइसर ट्रक भी पुलिस ने पकड़ लिया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹20 लाख बताई गई है। ट्रक इंदौर का था, पुलिस की तेजी से पकड़ में आया मामले में सबसे अहम बात यह रही कि चोरी में इस्तेमाल वाहन इंदौर का था। यदि पुलिस तत्काल वाहन की तलाश शुरू नहीं करती तो ट्रक जिले की सीमा से बाहर निकल सकता था और उसकी तलाश में काफी परेशानी आ सकती थी। लेकिन रामनगर थाना प्रभारी सुमित कौशिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक की पहचान कर कुछ ही घंटों में उसे पकड़ लिया। सुबह गायब मिलीं 49 पाइप, जांच में सामने आया ट्रक का सुराग पुलिस के अनुसार, नगर परिषद डोला की अमृत 2.0 योजना के तहत बस स्टैंड के पास 49 डीआई पाइप रखी गई थीं। प्रत्येक पाइप की लंबाई करीब 5.5 मीटर और मोटाई 150 एमएम थी। 4 सितंबर की सुबह करीब 8:30 बजे जब पाइपों को देखा गया तो मौके से सभी 49 पाइप गायब थीं। सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 258/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और संदिग्ध वाहन की जानकारी जुटाई गई। पूछताछ में चालक ने खोला राज जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध ट्रक की पहचान कर अंसार पटेल पिता इशाक पटेल, उम्र 55 वर्ष, निवासी इंदौर को हिरासत में लिया। पूछताछ में चालक ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति के कहने पर उसने डोला बस स्टैंड के पास से डीआई पाइप ट्रक में लोड की थीं। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने पथरौड़ी के पास से 49 नग डीआई पाइप ट्रक सहित बरामद कर लीं। पूछताछ में यह भी सामने आया कि पाइप लोड कराने वाले व्यक्ति ने बाद में अपना मोबाइल बंद कर लिया, जिसके कारण चालक पाइपों को आगे गंतव्य तक नहीं पहुंचा सका। मामले में पुलिस अब उस व्यक्ति की भूमिका की भी जांच कर रही है, जिसका मोबाइल नंबर आरोपी ने पुलिस को उपलब्ध कराया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई बनी चर्चा का विषय इस पूरे मामले में रामनगर पुलिस की सबसे बड़ी उपलब्धि वाहन को तत्काल ट्रेस कर पकड़ना मानी जा रही है। इंदौर से आए वाहन को समय रहते पकड़ लिए जाने से चोरी का माल भी बरामद हो गया और मामले की जांच को महत्वपूर्ण दिशा मिली। यह सामान बरामद 49 नग डीआई पाइप — अनुमानित कीमत ₹3,50,350 आइसर ट्रक — अनुमानित कीमत करीब ₹20 लाख ट्रक चालक अंसार पटेल गिरफ्तार अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच जारी इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका कार्रवाई में थाना प्रभारी सुमित कौशिक, एएसआई उमेश तिवारी, प्रधान आरक्षक क्रमांक 84 सनत कुमार द्विवेदी, आरक्षक अनुराग सिंह एवं आरक्षक अनुराग भार्गव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम तथा एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया कि शासकीय निर्माण सामग्री की चोरी कर उसे जिले से बाहर ले जाना आसान नहीं है।
    1
    रामनगर पुलिस की फुर्ती से कुछ ही घंटों में पकड़ा गया इंदौर का ट्रक, 49 डीआई पाइप चोरी का खुलासा
डोला नगर परिषद की अमृत 2.0 योजना के लिए रखी ₹3.50 लाख की पाइप चोरी — ट्रक समेत 49 पाइप बरामद, चालक गिरफ्तार
अनूपपूर/ रामनगर -  
नगर परिषद डोला की अमृत 2.0 जल प्रदाय योजना के लिए रखी गई 49 नग डीआई पाइप चोरी होने के मामले में रामनगर पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में कार्रवाई करते हुए चोरी का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इंदौर के ट्रक चालक अंसार पटेल (55) को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी गई 49 नग डीआई पाइप, कीमत करीब ₹3 लाख 50 हजार 350 रुपए, बरामद कर ली। चोरी में प्रयुक्त आइसर ट्रक भी पुलिस ने पकड़ लिया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹20 लाख बताई गई है।
ट्रक इंदौर का था, पुलिस की तेजी से पकड़ में आया
मामले में सबसे अहम बात यह रही कि चोरी में इस्तेमाल वाहन इंदौर का था। यदि पुलिस तत्काल वाहन की तलाश शुरू नहीं करती तो ट्रक जिले की सीमा से बाहर निकल सकता था और उसकी तलाश में काफी परेशानी आ सकती थी। लेकिन रामनगर थाना प्रभारी सुमित कौशिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक की पहचान कर कुछ ही घंटों में उसे पकड़ लिया।
सुबह गायब मिलीं 49 पाइप, जांच में सामने आया ट्रक का सुराग
पुलिस के अनुसार, नगर परिषद डोला की अमृत 2.0 योजना के तहत बस स्टैंड के पास 49 डीआई पाइप रखी गई थीं। प्रत्येक पाइप की लंबाई करीब 5.5 मीटर और मोटाई 150 एमएम थी। 4 सितंबर की सुबह करीब 8:30 बजे जब पाइपों को देखा गया तो मौके से सभी 49 पाइप गायब थीं।
सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 258/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और संदिग्ध वाहन की जानकारी जुटाई गई।
पूछताछ में चालक ने खोला राज
जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध ट्रक की पहचान कर अंसार पटेल पिता इशाक पटेल, उम्र 55 वर्ष, निवासी इंदौर को हिरासत में लिया। पूछताछ में चालक ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति के कहने पर उसने डोला बस स्टैंड के पास से डीआई पाइप ट्रक में लोड की थीं।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने पथरौड़ी के पास से 49 नग डीआई पाइप ट्रक सहित बरामद कर लीं। पूछताछ में यह भी सामने आया कि पाइप लोड कराने वाले व्यक्ति ने बाद में अपना मोबाइल बंद कर लिया, जिसके कारण चालक पाइपों को आगे गंतव्य तक नहीं पहुंचा सका।
मामले में पुलिस अब उस व्यक्ति की भूमिका की भी जांच कर रही है, जिसका मोबाइल नंबर आरोपी ने पुलिस को उपलब्ध कराया है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई बनी चर्चा का विषय
इस पूरे मामले में रामनगर पुलिस की सबसे बड़ी उपलब्धि वाहन को तत्काल ट्रेस कर पकड़ना मानी जा रही है। इंदौर से आए वाहन को समय रहते पकड़ लिए जाने से चोरी का माल भी बरामद हो गया और मामले की जांच को महत्वपूर्ण दिशा मिली।
यह सामान बरामद
49 नग डीआई पाइप — अनुमानित कीमत ₹3,50,350
आइसर ट्रक — अनुमानित कीमत करीब ₹20 लाख
ट्रक चालक अंसार पटेल गिरफ्तार
अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच जारी
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी सुमित कौशिक, एएसआई उमेश तिवारी, प्रधान आरक्षक क्रमांक 84 सनत कुमार द्विवेदी, आरक्षक अनुराग सिंह एवं आरक्षक अनुराग भार्गव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम तथा एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया कि शासकीय निर्माण सामग्री की चोरी कर उसे जिले से बाहर ले जाना आसान नहीं है।
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • वेंकटनगर में नर्मदा एक्सप्रेस का स्टॉपेज शुरू, ग्रामीणों में खुशी का माहौल अनूपपुर/वेंकटनगर रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से चली आ रही नर्मदा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग आखिरकार पूरी हो गई। 5 सितंबर से नर्मदा एक्सप्रेस का ठहराव वेंकटनगर स्टेशन पर शुरू हो गया। ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग स्टेशन पहुंचे और ट्रेन के ठहराव को लेकर खुशी जताई। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। नर्मदा एक्सप्रेस के स्टॉपेज से विद्यार्थियों, नौकरी-पेशा लोगों, व्यापारियों और आम यात्रियों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। वेंकटनगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अनूपपुर एवं अन्य प्रमुख स्थानों तक आवागमन में बेहतर रेल सुविधा मिल सकेगी। लंबे समय से चली आ रही इस मांग के पूरा होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे वेंकटनगर के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
    1
    वेंकटनगर में नर्मदा एक्सप्रेस का स्टॉपेज शुरू, ग्रामीणों में खुशी का माहौल
अनूपपुर/वेंकटनगर रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से चली आ रही नर्मदा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग आखिरकार पूरी हो गई। 5 सितंबर से नर्मदा एक्सप्रेस का ठहराव वेंकटनगर स्टेशन पर शुरू हो गया।
ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग स्टेशन पहुंचे और ट्रेन के ठहराव को लेकर खुशी जताई। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
नर्मदा एक्सप्रेस के स्टॉपेज से विद्यार्थियों, नौकरी-पेशा लोगों, व्यापारियों और आम यात्रियों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। वेंकटनगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अनूपपुर एवं अन्य प्रमुख स्थानों तक आवागमन में बेहतर रेल सुविधा मिल सकेगी।
लंबे समय से चली आ रही इस मांग के पूरा होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे वेंकटनगर के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
    user_Prince ojha
    Prince ojha
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *कांग्रेस ने पैदल मार्च एवं जनआंदोलन कर जर्जर सड़कों के खिलाफ जताया विरोध* *15 दिवस में सड़क को चलने योग्य बनाने की मांग, मांग पूरी नहीं होने पर इंदिरा चौक में धरने की चेतावनी* पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार:-शहडोल शहर की बदहाल एवं जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल द्वारा जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में शनिवार को जोरदार पैदल मार्च एवं जनआंदोलन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए बस स्टैण्ड से इंदिरा चौक तक पैदल मार्च निकालकर सड़क की दुर्दशा के प्रति प्रशासन एवं नगरपालिका का ध्यान आकर्षित किया तथा आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा कि नए बस स्टैण्ड से इंदिरा चौक तक की सड़क को लंबे समय से खोदकर छोड़ दिया गया है, लेकिन अब तक सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण प्रतिदिन हजारों नागरिकों, राहगीरों, वाहन चालकों एवं स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धूल, गड्ढों और कीचड़ के कारण आवागमन बेहद कठिन हो गया है तथा दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। उन्होंने कहा कि सड़क की दुर्दशा का सबसे अधिक खामियाजा इस मार्ग के आसपास रहने वाले नागरिकों एवं व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। दुकानों के सामने आवागमन बाधित होने से ग्राहकों का पहुंचना मुश्किल हो गया है, जिसके चलते व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है, लेकिन जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी इस गंभीर समस्या के प्रति उदासीन नजर आ रहे हैं। जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने आरोप लगाया कि नगरपालिका प्रशासन की अदूरदर्शिता, लापरवाही एवं जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली के कारण शहरवासियों को इस परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य को बिना समुचित कार्ययोजना के शुरू करना और सड़क को खोदकर लंबे समय तक निर्माण कार्य अधूरा छोड़ देना नगरपालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में देरी के लिए जिम्मेदार नगरपालिका के संबंधित इंजीनियर एवं ठेकेदार की कार्यप्रणाली की जांच की जानी चाहिए और लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जानी चाहिए। कांग्रेस आम जनता के हितों से जुड़े इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी। अजय अवस्थी ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि 15 दिवस के भीतर यदि नए बस स्टैण्ड से इंदिरा चौक तक की सड़क को सुगम एवं आवागमन योग्य नहीं बनाया गया, तो जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा इंदिरा चौक में टेंट लगाकर व्यापक धरना-प्रदर्शन एवं जनआंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक आम नागरिकों को सड़क की समस्या से स्थायी राहत नहीं मिल जाती। उन्होंने जिला प्रशासन एवं नगरपालिका प्रशासन से मांग की कि सड़क निर्माण कार्य को तत्काल प्रारंभ कर समय-सीमा निर्धारित करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं स्थायी रूप से सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि नागरिकों और व्यापारियों को राहत मिल सके। उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की। पैदल मार्च मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, पूर्व जिला अध्यक्ष नीरज द्विवेदी, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, वरिष्ठ कांग्रेसी सुनील खरे,जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा,नगर अध्यक्ष प्रभात पाण्डेय,जिला महासचिव जितेन्द्र सिंह, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष प्रीतेश द्विवेदी,सेवादल जिलाध्यक्ष प्रमोद जैन,ब्लाक अध्यक्ष प्रीतम दास सोनी, युवाकाँग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम, युवाकाँग्रेस अभिषेक शुक्ला, पार्षद पूर्णेन्द्र मिश्रा, कृष्ण कुमार गुप्ता,विवेक तिवारी,पार्षद हीरालाल प्रजापति, पार्षद दानिश अहमद,पूर्व पार्षद ओमप्रकाश चौधरी,मानू भाई, कमलेश यादव गोलू,साकिर फारूकी, इकबाल खान,अशोक तिवारी, धनु बर्मन,वरुण पाल, शोभराज नागपाल, अकरम खान, पंकज सिंह (राकी), खालिद शाहिद,सुशील, विनय, आरिफ रहमान , गोलू,मज़हर ,पप्पू , परवेज,जाहिर, माया सोंधिया, राहुल सोंधिया, गोविंद प्रजापती जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता, स्थानीय व्यापारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। *कांग्रेस ने पैदल मार्च एवं जनआंदोलन कर जर्जर सड़कों के खिलाफ जताया विरोध* *15 दिवस में सड़क को चलने योग्य बनाने की मांग, मांग पूरी नहीं होने पर इंदिरा चौक में धरने की चेतावनी* पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार:-शहडोल शहर की बदहाल एवं जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल द्वारा जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में शनिवार को जोरदार पैदल मार्च एवं जनआंदोलन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए बस स्टैण्ड से इंदिरा चौक तक पैदल मार्च निकालकर सड़क की दुर्दशा के प्रति प्रशासन एवं नगरपालिका का ध्यान आकर्षित किया तथा आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा कि नए बस स्टैण्ड से इंदिरा चौक तक की सड़क को लंबे समय से खोदकर छोड़ दिया गया है, लेकिन अब तक सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण प्रतिदिन हजारों नागरिकों, राहगीरों, वाहन चालकों एवं स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धूल, गड्ढों और कीचड़ के कारण आवागमन बेहद कठिन हो गया है तथा दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। उन्होंने कहा कि सड़क की दुर्दशा का सबसे अधिक खामियाजा इस मार्ग के आसपास रहने वाले नागरिकों एवं व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। दुकानों के सामने आवागमन बाधित होने से ग्राहकों का पहुंचना मुश्किल हो गया है, जिसके चलते व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है, लेकिन जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी इस गंभीर समस्या के प्रति उदासीन नजर आ रहे हैं। जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने आरोप लगाया कि नगरपालिका प्रशासन की अदूरदर्शिता, लापरवाही एवं जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली के कारण शहरवासियों को इस परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य को बिना समुचित कार्ययोजना के शुरू करना और सड़क को खोदकर लंबे समय तक निर्माण कार्य अधूरा छोड़ देना नगरपालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में देरी के लिए जिम्मेदार नगरपालिका के संबंधित इंजीनियर एवं ठेकेदार की कार्यप्रणाली की जांच की जानी चाहिए और लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जानी चाहिए। कांग्रेस आम जनता के हितों से जुड़े इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी। अजय अवस्थी ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि 15 दिवस के भीतर यदि नए बस स्टैण्ड से इंदिरा चौक तक की सड़क को सुगम एवं आवागमन योग्य नहीं बनाया गया, तो जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा इंदिरा चौक में टेंट लगाकर व्यापक धरना-प्रदर्शन एवं जनआंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक आम नागरिकों को सड़क की समस्या से स्थायी राहत नहीं मिल जाती। उन्होंने जिला प्रशासन एवं नगरपालिका प्रशासन से मांग की कि सड़क निर्माण कार्य को तत्काल प्रारंभ कर समय-सीमा निर्धारित करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं स्थायी रूप से सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि नागरिकों और व्यापारियों को राहत मिल सके। उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की। पैदल मार्च मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, पूर्व जिला अध्यक्ष नीरज द्विवेदी, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, वरिष्ठ कांग्रेसी सुनील खरे,जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा,नगर अध्यक्ष प्रभात पाण्डेय,जिला महासचिव जितेन्द्र सिंह, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष प्रीतेश द्विवेदी,सेवादल जिलाध्यक्ष प्रमोद जैन,ब्लाक अध्यक्ष प्रीतम दास सोनी, युवाकाँग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम, युवाकाँग्रेस अभिषेक शुक्ला, पार्षद पूर्णेन्द्र मिश्रा, कृष्ण कुमार गुप्ता,विवेक तिवारी,पार्षद हीरालाल प्रजापति, पार्षद दानिश अहमद,पूर्व पार्षद ओमप्रकाश चौधरी,मानू भाई, कमलेश यादव गोलू,साकिर फारूकी, इकबाल खान,अशोक तिवारी, धनु बर्मन,वरुण पाल, शोभराज नागपाल, अकरम खान, पंकज सिंह (राकी), खालिद शाहिद,सुशील, विनय, आरिफ रहमान , गोलू,मज़हर ,पप्पू , परवेज,जाहिर, माया सोंधिया, राहुल सोंधिया, गोविंद प्रजापती जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता, स्थानीय व्यापारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
    1
    *कांग्रेस ने पैदल मार्च एवं जनआंदोलन कर जर्जर सड़कों के खिलाफ जताया विरोध*


*15 दिवस में सड़क को चलने योग्य बनाने की मांग, मांग पूरी नहीं होने पर इंदिरा चौक में धरने की चेतावनी*

पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार:-शहडोल

शहर की बदहाल एवं जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल द्वारा जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में शनिवार को जोरदार पैदल मार्च एवं जनआंदोलन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए बस स्टैण्ड से इंदिरा चौक तक पैदल मार्च निकालकर सड़क की दुर्दशा के प्रति प्रशासन एवं नगरपालिका का ध्यान आकर्षित किया तथा आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा कि नए बस स्टैण्ड से इंदिरा चौक तक की सड़क को लंबे समय से खोदकर छोड़ दिया गया है, लेकिन अब तक सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण प्रतिदिन हजारों नागरिकों, राहगीरों, वाहन चालकों एवं स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धूल, गड्ढों और कीचड़ के कारण आवागमन बेहद कठिन हो गया है तथा दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।

उन्होंने कहा कि सड़क की दुर्दशा का सबसे अधिक खामियाजा इस मार्ग के आसपास रहने वाले नागरिकों एवं व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। दुकानों के सामने आवागमन बाधित होने से ग्राहकों का पहुंचना मुश्किल हो गया है, जिसके चलते व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है, लेकिन जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी इस गंभीर समस्या के प्रति उदासीन नजर आ रहे हैं।

जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने आरोप लगाया कि नगरपालिका प्रशासन की अदूरदर्शिता, लापरवाही एवं जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली के कारण शहरवासियों को इस परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य को बिना समुचित कार्ययोजना के शुरू करना और सड़क को खोदकर लंबे समय तक निर्माण कार्य अधूरा छोड़ देना नगरपालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में देरी के लिए जिम्मेदार नगरपालिका के संबंधित इंजीनियर एवं ठेकेदार की कार्यप्रणाली की जांच की जानी चाहिए और लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जानी चाहिए। कांग्रेस आम जनता के हितों से जुड़े इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी।

अजय अवस्थी ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि 15 दिवस के भीतर यदि नए बस स्टैण्ड से इंदिरा चौक तक की सड़क को सुगम एवं आवागमन योग्य नहीं बनाया गया, तो जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा इंदिरा चौक में टेंट लगाकर व्यापक धरना-प्रदर्शन एवं जनआंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक आम नागरिकों को सड़क की समस्या से स्थायी राहत नहीं मिल जाती।

उन्होंने जिला प्रशासन एवं नगरपालिका प्रशासन से मांग की कि सड़क निर्माण कार्य को तत्काल प्रारंभ कर समय-सीमा निर्धारित करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं स्थायी रूप से सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि नागरिकों और व्यापारियों को राहत मिल सके।

उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।

पैदल मार्च मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, पूर्व जिला अध्यक्ष नीरज द्विवेदी, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, वरिष्ठ कांग्रेसी सुनील खरे,जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा,नगर अध्यक्ष प्रभात पाण्डेय,जिला महासचिव जितेन्द्र सिंह, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष प्रीतेश द्विवेदी,सेवादल जिलाध्यक्ष प्रमोद जैन,ब्लाक अध्यक्ष प्रीतम दास सोनी, युवाकाँग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम, युवाकाँग्रेस अभिषेक शुक्ला, पार्षद पूर्णेन्द्र मिश्रा, कृष्ण कुमार गुप्ता,विवेक तिवारी,पार्षद हीरालाल प्रजापति, पार्षद दानिश अहमद,पूर्व पार्षद ओमप्रकाश चौधरी,मानू भाई, कमलेश यादव गोलू,साकिर फारूकी, इकबाल खान,अशोक तिवारी, धनु बर्मन,वरुण पाल, शोभराज नागपाल, अकरम खान, पंकज सिंह (राकी), खालिद शाहिद,सुशील, विनय, आरिफ रहमान , गोलू,मज़हर ,पप्पू , परवेज,जाहिर, माया सोंधिया, राहुल सोंधिया, गोविंद प्रजापती जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता, स्थानीय व्यापारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
*कांग्रेस ने पैदल मार्च एवं जनआंदोलन कर जर्जर सड़कों के खिलाफ जताया विरोध*
*15 दिवस में सड़क को चलने योग्य बनाने की मांग, मांग पूरी नहीं होने पर इंदिरा चौक में धरने की चेतावनी*
पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार:-शहडोल
शहर की बदहाल एवं जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल द्वारा जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में शनिवार को जोरदार पैदल मार्च एवं जनआंदोलन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए बस स्टैण्ड से इंदिरा चौक तक पैदल मार्च निकालकर सड़क की दुर्दशा के प्रति प्रशासन एवं नगरपालिका का ध्यान आकर्षित किया तथा आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा कि नए बस स्टैण्ड से इंदिरा चौक तक की सड़क को लंबे समय से खोदकर छोड़ दिया गया है, लेकिन अब तक सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण प्रतिदिन हजारों नागरिकों, राहगीरों, वाहन चालकों एवं स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धूल, गड्ढों और कीचड़ के कारण आवागमन बेहद कठिन हो गया है तथा दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।
उन्होंने कहा कि सड़क की दुर्दशा का सबसे अधिक खामियाजा इस मार्ग के आसपास रहने वाले नागरिकों एवं व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। दुकानों के सामने आवागमन बाधित होने से ग्राहकों का पहुंचना मुश्किल हो गया है, जिसके चलते व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है, लेकिन जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी इस गंभीर समस्या के प्रति उदासीन नजर आ रहे हैं।
जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने आरोप लगाया कि नगरपालिका प्रशासन की अदूरदर्शिता, लापरवाही एवं जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली के कारण शहरवासियों को इस परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य को बिना समुचित कार्ययोजना के शुरू करना और सड़क को खोदकर लंबे समय तक निर्माण कार्य अधूरा छोड़ देना नगरपालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में देरी के लिए जिम्मेदार नगरपालिका के संबंधित इंजीनियर एवं ठेकेदार की कार्यप्रणाली की जांच की जानी चाहिए और लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जानी चाहिए। कांग्रेस आम जनता के हितों से जुड़े इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी।
अजय अवस्थी ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि 15 दिवस के भीतर यदि नए बस स्टैण्ड से इंदिरा चौक तक की सड़क को सुगम एवं आवागमन योग्य नहीं बनाया गया, तो जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा इंदिरा चौक में टेंट लगाकर व्यापक धरना-प्रदर्शन एवं जनआंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक आम नागरिकों को सड़क की समस्या से स्थायी राहत नहीं मिल जाती।
उन्होंने जिला प्रशासन एवं नगरपालिका प्रशासन से मांग की कि सड़क निर्माण कार्य को तत्काल प्रारंभ कर समय-सीमा निर्धारित करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं स्थायी रूप से सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि नागरिकों और व्यापारियों को राहत मिल सके।
उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।
पैदल मार्च मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, पूर्व जिला अध्यक्ष नीरज द्विवेदी, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, वरिष्ठ कांग्रेसी सुनील खरे,जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा,नगर अध्यक्ष प्रभात पाण्डेय,जिला महासचिव जितेन्द्र सिंह, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष प्रीतेश द्विवेदी,सेवादल जिलाध्यक्ष प्रमोद जैन,ब्लाक अध्यक्ष प्रीतम दास सोनी, युवाकाँग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम, युवाकाँग्रेस अभिषेक शुक्ला, पार्षद पूर्णेन्द्र मिश्रा, कृष्ण कुमार गुप्ता,विवेक तिवारी,पार्षद हीरालाल प्रजापति, पार्षद दानिश अहमद,पूर्व पार्षद ओमप्रकाश चौधरी,मानू भाई, कमलेश यादव गोलू,साकिर फारूकी, इकबाल खान,अशोक तिवारी, धनु बर्मन,वरुण पाल, शोभराज नागपाल, अकरम खान, पंकज सिंह (राकी), खालिद शाहिद,सुशील, विनय, आरिफ रहमान , गोलू,मज़हर ,पप्पू , परवेज,जाहिर, माया सोंधिया, राहुल सोंधिया, गोविंद प्रजापती जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता, स्थानीय व्यापारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Insurance Agent सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • MCB - PMGSY सड़क की खुली पोल, निर्माण के कुछ माह में ही उखड़ गई डामर* प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़कों की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामला एमसीबी जिले के वनग्राम बुंदेली का है, जहाँ पीएमजीएसवाई की नवनिर्मित सड़क कुछ महीनों में ही जगह-जगह से उखड़ गई है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि डामर पूरी तरह टूटकर बिखर गया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है, जिससे थोड़ी सी बारिश में ही सड़क टूट गई है। इस सड़क के खराब होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की जांच कर गुणवत्ताहीन निर्माण करने वाले ठेकेदार पर कार्रवाई और सड़क की जल्द मरम्मत की मांग की है।
    2
    MCB - PMGSY सड़क की खुली पोल, निर्माण के कुछ माह में ही उखड़ गई डामर*


प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़कों की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
ताजा मामला एमसीबी जिले के वनग्राम बुंदेली का है, जहाँ पीएमजीएसवाई की नवनिर्मित सड़क कुछ महीनों में ही जगह-जगह से उखड़ गई है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि डामर पूरी तरह टूटकर बिखर गया है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है, जिससे थोड़ी सी बारिश में ही सड़क टूट गई है। इस सड़क के खराब होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की जांच कर गुणवत्ताहीन निर्माण करने वाले ठेकेदार पर कार्रवाई और सड़क की जल्द मरम्मत की मांग की है।
    user_Rajesh Shah
    Rajesh Shah
    Astrologer मनेन्द्रगढ़, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • मनेंद्रगढ़-चिरमिरी में जल्द शुरू होगी ICU सेवा, खड़गवां से सेवा संकल्प अभियान 2026 का आगाज
    1
    मनेंद्रगढ़-चिरमिरी में जल्द शुरू होगी ICU सेवा, खड़गवां से सेवा संकल्प अभियान 2026 का आगाज
    user_Sawan kumar
    Sawan kumar
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • शासकीय आदर्श महाविद्यालय शहपुरा में जैविक खेती प्रशिक्षण का पांचवा दिन, विशेषज्ञों ने कहा - जैविक खेती समय की मांग* *युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर : राम अभिषेक तिवारी* डिंडौरी।* मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना अंतर्गत शासकीय आदर्श महाविद्यालय शहपुरा में चल रहे एक माह के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम *"ऑर्गेनिक फार्मिंग: इसकी आवश्यकता और वैश्विक संभावनाएं"* का पांचवा दिन बेहद प्रेरणादायी और ज्ञानवर्धक रहा। *अवकाश के दिन भी लगी कक्षाएं, दिखी प्रशिक्षण की गंभीरता* शासन के स्पष्ट निर्देशानुसार विद्यार्थियों के कौशल विकास और प्रशिक्षण की समय-सीमा को देखते हुए अवकाश के दिनों में भी कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। महाविद्यालय प्रशासन पूरी निष्ठा के साथ छात्र-छात्राओं को जैविक खेती की बारीकियों में दक्ष बनाने में जुटा है। छात्र भी अभूतपूर्व उत्साह के साथ प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं। *विशिष्ट अतिथि बोले - युवा अपनाएं पर्यावरण-अनुकूल तकनीक* कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रबुद्ध व्यक्तित्व *श्री राम अभिषेक तिवारी* ने कहा, "जैविक खेती न केवल भूमि की सेहत सुधारती है, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए द्वार खोलती है। युवा आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल तकनीक अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं।" *विषय विशेषज्ञों ने बताए सफलता के मंत्र* प्रशिक्षण के मुख्य सत्र में विषय विशेषज्ञ *श्री बिहारी लाल साहू एवं श्री प्रकाश झारिया* ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि डिंडौरी जैसे जनजातीय क्षेत्र जैविक खेती के लिए प्राकृतिक रूप से अनुकूल हैं। लगातार रासायनिक खादों के उपयोग से मृत हो रही मृदा को जीवामृत, घनजीवामृत और वर्मी कंपोस्ट से कैसे पुनर्जीवित किया जा सकता है, इसकी वैज्ञानिक जानकारी दी। साथ ही वैश्विक बाजार में जैविक उत्पादों की बढ़ती मांग और डिंडौरी के कोदो-कुटकी को नर्मदा मिलेट्स ब्रांड से जोड़कर किसान कैसे समृद्ध हो सकते हैं, इस पर विस्तार से प्रकाश डाला। *थ्योरी के बाद अब प्रैक्टिकल की बारी - होगी फील्ड विजिट* कार्यक्रम समन्वयक *डॉ. नरेंद्र सिंह ठाकुर, सहायक प्राध्यापक सांख्यिकी* ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण पूरी तरह रोजगारोन्मुखी है। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही विद्यार्थियों को फील्ड विजिट कराई जाएगी, जहां वे अपने हाथों से जीवामृत, वर्मी कंपोस्ट, गोबर गैस, अग्नीअस्त्र, दशपर्णी अर्क और जैविक कीटनाशक बनाना सीखेंगे, ताकि भविष्य में स्वयं आत्मनिर्भर बनकर दूसरों को भी प्रेरित कर सकें। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक और बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    1
    शासकीय आदर्श महाविद्यालय शहपुरा में जैविक खेती प्रशिक्षण का पांचवा दिन, विशेषज्ञों ने कहा - जैविक खेती समय की मांग*
*युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर : राम अभिषेक तिवारी*
डिंडौरी।* मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना अंतर्गत शासकीय आदर्श महाविद्यालय शहपुरा में चल रहे एक माह के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम *"ऑर्गेनिक फार्मिंग: इसकी आवश्यकता और वैश्विक संभावनाएं"* का पांचवा दिन बेहद प्रेरणादायी और ज्ञानवर्धक रहा।
*अवकाश के दिन भी लगी कक्षाएं, दिखी प्रशिक्षण की गंभीरता*
शासन के स्पष्ट निर्देशानुसार विद्यार्थियों के कौशल विकास और प्रशिक्षण की समय-सीमा को देखते हुए अवकाश के दिनों में भी कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। महाविद्यालय प्रशासन पूरी निष्ठा के साथ छात्र-छात्राओं को जैविक खेती की बारीकियों में दक्ष बनाने में जुटा है। छात्र भी अभूतपूर्व उत्साह के साथ प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं।
*विशिष्ट अतिथि बोले - युवा अपनाएं पर्यावरण-अनुकूल तकनीक*
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रबुद्ध व्यक्तित्व *श्री राम अभिषेक तिवारी* ने कहा, "जैविक खेती न केवल भूमि की सेहत सुधारती है, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए द्वार खोलती है। युवा आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल तकनीक अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं।"
*विषय विशेषज्ञों ने बताए सफलता के मंत्र*
प्रशिक्षण के मुख्य सत्र में विषय विशेषज्ञ *श्री बिहारी लाल साहू एवं श्री प्रकाश झारिया* ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि डिंडौरी जैसे जनजातीय क्षेत्र जैविक खेती के लिए प्राकृतिक रूप से अनुकूल हैं। लगातार रासायनिक खादों के उपयोग से मृत हो रही मृदा को जीवामृत, घनजीवामृत और वर्मी कंपोस्ट से कैसे पुनर्जीवित किया जा सकता है, इसकी वैज्ञानिक जानकारी दी। साथ ही वैश्विक बाजार में जैविक उत्पादों की बढ़ती मांग और डिंडौरी के कोदो-कुटकी को नर्मदा मिलेट्स ब्रांड से जोड़कर किसान कैसे समृद्ध हो सकते हैं, इस पर विस्तार से प्रकाश डाला।
*थ्योरी के बाद अब प्रैक्टिकल की बारी - होगी फील्ड विजिट*
कार्यक्रम समन्वयक *डॉ. नरेंद्र सिंह ठाकुर, सहायक प्राध्यापक सांख्यिकी* ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण पूरी तरह रोजगारोन्मुखी है। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही विद्यार्थियों को फील्ड विजिट कराई जाएगी, जहां वे अपने हाथों से जीवामृत, वर्मी कंपोस्ट, गोबर गैस, अग्नीअस्त्र, दशपर्णी अर्क और जैविक कीटनाशक बनाना सीखेंगे, ताकि भविष्य में स्वयं आत्मनिर्भर बनकर दूसरों को भी प्रेरित कर सकें।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक और बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    user_खमोद चंदेल
    खमोद चंदेल
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • पेट्रोल पंप के कर्मचारी से आधीरात मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार बीडी पीने से रोकने पर हुआ विवाद, गुंडागर्दी की घटना कैमरे में कैद अनूपपूर/कोतमा - केशवाही रोड स्थित भाजपा नेता मनमोहन ताम्रकार के पेट्रोल पंप पर रविवार की आधी रात नोजलमैन के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। ट्रक चालक को पेट्रोल पंप परिसर में बीड़ी पीने से रोकना कर्मचारी को भारी पड़ गया। विवाद के करीब 10 मिनट बाद बाइक से पहुंचे 2 बदमाशों ने कर्मचारी पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप कर्मचारी राहुल शर्मा (37 वर्ष) निवासी बस्ती कोतमा रविवार रात एक ट्रक में डीजल भर रहा था। इसी दौरान ट्रक चालक बीड़ी पी रहा था। राहुल ने उसे पेट्रोल पंप परिसर में बीड़ी पीने से मना किया, जिस पर चालक और उसके साथ मौजूद दो अन्य लोग विवाद करते हुए शुरू जान से मारने की धमकी देकर चले गए। करीब 10 मिनट बाद बिना नंबर की लाल रंग की बाइक से दो लोग पेट्रोल पंप पहुंचे और राहुल शर्मा पर डंडे से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से कर्मचारी लहूलुहान घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया तो आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और पेट्रोल पंप संचालक को दी गई। इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने रातभर सर्चिंग अभियान करते हुए रघुवर यादव (22) और सूर्या यादव, दोनों निवासी हरदी, जिला शहडोल को भालूमाड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी छत्तीसगढ़ की ओर भागने की फिराक में थे। वहीं मामले का मुख्य आरोपी विकास यादव निवासी धुरवार बाइक सहित फरार बताया जा रहा है। जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें शहडोल और छत्तीसगढ़ क्षेत्र में दबिश दे रही हैं।
    1
    पेट्रोल पंप के कर्मचारी से आधीरात मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार
बीडी पीने से रोकने पर हुआ विवाद, गुंडागर्दी की घटना कैमरे में कैद
अनूपपूर/कोतमा -  
केशवाही रोड स्थित भाजपा नेता मनमोहन ताम्रकार के पेट्रोल पंप पर रविवार की आधी रात नोजलमैन के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। ट्रक चालक को पेट्रोल पंप परिसर में बीड़ी पीने से रोकना कर्मचारी को भारी पड़ गया। विवाद के करीब 10 मिनट बाद बाइक से पहुंचे 2 बदमाशों ने कर्मचारी पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप कर्मचारी राहुल शर्मा (37 वर्ष) निवासी बस्ती कोतमा रविवार रात एक ट्रक में डीजल भर रहा था। इसी दौरान ट्रक चालक बीड़ी पी रहा था। राहुल ने उसे पेट्रोल पंप परिसर में बीड़ी पीने से मना किया, जिस पर चालक और उसके साथ मौजूद दो अन्य लोग  विवाद करते हुए शुरू जान से मारने की धमकी देकर चले गए। करीब 10 मिनट बाद बिना नंबर की लाल रंग की बाइक से दो लोग पेट्रोल पंप पहुंचे और राहुल शर्मा पर डंडे से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से कर्मचारी लहूलुहान घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया तो आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना तत्काल पुलिस और पेट्रोल पंप संचालक को दी गई। इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने रातभर सर्चिंग अभियान  करते हुए रघुवर यादव (22) और सूर्या यादव, दोनों निवासी हरदी, जिला शहडोल को भालूमाड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी छत्तीसगढ़ की ओर भागने की फिराक में थे। वहीं मामले का मुख्य आरोपी विकास यादव निवासी धुरवार बाइक सहित फरार बताया जा रहा है। जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें शहडोल और छत्तीसगढ़ क्षेत्र में दबिश दे रही हैं।
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • कोतमा में सनसनीखेज वारदात: पेट्रोल पंप कर्मी पर लाठियों से जानलेवा हमला, पुलिस जांच में जुटीकोतमा: क्षेत्र के केशवाही चौराहे पर स्थित 'भैया जी किसान पेट्रोल पंप' पर बीती रात करीब दो बजे एक बेहद दर्दनाक और दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी पर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। कोतमा में सनसनीखेज वारदात: पेट्रोल पंप कर्मी पर लाठियों से जानलेवा हमला, पुलिस जांच में जुटीकोतमा: क्षेत्र के केशवाही चौराहे पर स्थित 'भैया जी किसान पेट्रोल पंप' पर बीती रात करीब दो बजे एक बेहद दर्दनाक और दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी पर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।
    1
    कोतमा में सनसनीखेज वारदात: पेट्रोल पंप कर्मी पर लाठियों से जानलेवा हमला, पुलिस जांच में जुटीकोतमा: क्षेत्र के केशवाही चौराहे पर स्थित 'भैया जी किसान पेट्रोल पंप' पर बीती रात करीब दो बजे एक बेहद दर्दनाक और दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी पर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।
कोतमा में सनसनीखेज वारदात: पेट्रोल पंप कर्मी पर लाठियों से जानलेवा हमला, पुलिस जांच में जुटीकोतमा: क्षेत्र के केशवाही चौराहे पर स्थित 'भैया जी किसान पेट्रोल पंप' पर बीती रात करीब दो बजे एक बेहद दर्दनाक और दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी पर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।
    user_Ravindra chaturvedi News india
    Ravindra chaturvedi News india
    कोटमा, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.