logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शासकीय आदर्श महाविद्यालय शहपुरा में जैविक खेती प्रशिक्षण का पांचवा दिन, विशेषज्ञों ने कहा - जैविक खेती समय की मांग* *युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर : राम अभिषेक तिवारी* डिंडौरी।* मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना अंतर्गत शासकीय आदर्श महाविद्यालय शहपुरा में चल रहे एक माह के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम *"ऑर्गेनिक फार्मिंग: इसकी आवश्यकता और वैश्विक संभावनाएं"* का पांचवा दिन बेहद प्रेरणादायी और ज्ञानवर्धक रहा। *अवकाश के दिन भी लगी कक्षाएं, दिखी प्रशिक्षण की गंभीरता* शासन के स्पष्ट निर्देशानुसार विद्यार्थियों के कौशल विकास और प्रशिक्षण की समय-सीमा को देखते हुए अवकाश के दिनों में भी कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। महाविद्यालय प्रशासन पूरी निष्ठा के साथ छात्र-छात्राओं को जैविक खेती की बारीकियों में दक्ष बनाने में जुटा है। छात्र भी अभूतपूर्व उत्साह के साथ प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं। *विशिष्ट अतिथि बोले - युवा अपनाएं पर्यावरण-अनुकूल तकनीक* कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रबुद्ध व्यक्तित्व *श्री राम अभिषेक तिवारी* ने कहा, "जैविक खेती न केवल भूमि की सेहत सुधारती है, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए द्वार खोलती है। युवा आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल तकनीक अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं।" *विषय विशेषज्ञों ने बताए सफलता के मंत्र* प्रशिक्षण के मुख्य सत्र में विषय विशेषज्ञ *श्री बिहारी लाल साहू एवं श्री प्रकाश झारिया* ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि डिंडौरी जैसे जनजातीय क्षेत्र जैविक खेती के लिए प्राकृतिक रूप से अनुकूल हैं। लगातार रासायनिक खादों के उपयोग से मृत हो रही मृदा को जीवामृत, घनजीवामृत और वर्मी कंपोस्ट से कैसे पुनर्जीवित किया जा सकता है, इसकी वैज्ञानिक जानकारी दी। साथ ही वैश्विक बाजार में जैविक उत्पादों की बढ़ती मांग और डिंडौरी के कोदो-कुटकी को नर्मदा मिलेट्स ब्रांड से जोड़कर किसान कैसे समृद्ध हो सकते हैं, इस पर विस्तार से प्रकाश डाला। *थ्योरी के बाद अब प्रैक्टिकल की बारी - होगी फील्ड विजिट* कार्यक्रम समन्वयक *डॉ. नरेंद्र सिंह ठाकुर, सहायक प्राध्यापक सांख्यिकी* ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण पूरी तरह रोजगारोन्मुखी है। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही विद्यार्थियों को फील्ड विजिट कराई जाएगी, जहां वे अपने हाथों से जीवामृत, वर्मी कंपोस्ट, गोबर गैस, अग्नीअस्त्र, दशपर्णी अर्क और जैविक कीटनाशक बनाना सीखेंगे, ताकि भविष्य में स्वयं आत्मनिर्भर बनकर दूसरों को भी प्रेरित कर सकें। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक और बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_खमोद चंदेल
खमोद चंदेल
डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शासकीय आदर्श महाविद्यालय शहपुरा में जैविक खेती प्रशिक्षण का पांचवा दिन, विशेषज्ञों ने कहा - जैविक खेती समय की मांग* *युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर : राम अभिषेक तिवारी* डिंडौरी।* मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना अंतर्गत शासकीय आदर्श महाविद्यालय शहपुरा में चल रहे एक माह के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम *"ऑर्गेनिक फार्मिंग: इसकी आवश्यकता और वैश्विक संभावनाएं"* का पांचवा दिन बेहद प्रेरणादायी और ज्ञानवर्धक रहा। *अवकाश के दिन भी लगी कक्षाएं, दिखी प्रशिक्षण की गंभीरता* शासन के स्पष्ट निर्देशानुसार विद्यार्थियों के कौशल विकास और प्रशिक्षण की समय-सीमा को देखते हुए अवकाश के दिनों में भी कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। महाविद्यालय प्रशासन पूरी निष्ठा के साथ छात्र-छात्राओं को जैविक खेती की बारीकियों में दक्ष बनाने में जुटा है। छात्र भी अभूतपूर्व उत्साह के साथ प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं। *विशिष्ट अतिथि बोले - युवा अपनाएं पर्यावरण-अनुकूल तकनीक* कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रबुद्ध व्यक्तित्व *श्री राम अभिषेक तिवारी* ने कहा, "जैविक खेती न केवल भूमि की सेहत सुधारती है, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए द्वार खोलती है। युवा आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल तकनीक अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं।" *विषय विशेषज्ञों ने बताए सफलता के मंत्र* प्रशिक्षण के मुख्य सत्र में विषय विशेषज्ञ *श्री बिहारी लाल साहू एवं श्री प्रकाश झारिया* ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि डिंडौरी जैसे जनजातीय क्षेत्र जैविक खेती के लिए प्राकृतिक रूप से अनुकूल हैं। लगातार रासायनिक खादों के उपयोग से मृत हो रही मृदा को जीवामृत, घनजीवामृत और वर्मी कंपोस्ट से कैसे पुनर्जीवित किया जा सकता है, इसकी वैज्ञानिक जानकारी दी। साथ ही वैश्विक बाजार में जैविक उत्पादों की बढ़ती मांग और डिंडौरी के कोदो-कुटकी को नर्मदा मिलेट्स ब्रांड से जोड़कर किसान कैसे समृद्ध हो सकते हैं, इस पर विस्तार से प्रकाश डाला। *थ्योरी के बाद अब प्रैक्टिकल की बारी - होगी फील्ड विजिट* कार्यक्रम समन्वयक *डॉ. नरेंद्र सिंह ठाकुर, सहायक प्राध्यापक सांख्यिकी* ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण पूरी तरह रोजगारोन्मुखी है। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही विद्यार्थियों को फील्ड विजिट कराई जाएगी, जहां वे अपने हाथों से जीवामृत, वर्मी कंपोस्ट, गोबर गैस, अग्नीअस्त्र, दशपर्णी अर्क और जैविक कीटनाशक बनाना सीखेंगे, ताकि भविष्य में स्वयं आत्मनिर्भर बनकर दूसरों को भी प्रेरित कर सकें। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक और बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    1
    शासकीय आदर्श महाविद्यालय शहपुरा में जैविक खेती प्रशिक्षण का पांचवा दिन, विशेषज्ञों ने कहा - जैविक खेती समय की मांग*
*युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर : राम अभिषेक तिवारी*
डिंडौरी।* मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना अंतर्गत शासकीय आदर्श महाविद्यालय शहपुरा में चल रहे एक माह के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम *"ऑर्गेनिक फार्मिंग: इसकी आवश्यकता और वैश्विक संभावनाएं"* का पांचवा दिन बेहद प्रेरणादायी और ज्ञानवर्धक रहा।
*अवकाश के दिन भी लगी कक्षाएं, दिखी प्रशिक्षण की गंभीरता*
शासन के स्पष्ट निर्देशानुसार विद्यार्थियों के कौशल विकास और प्रशिक्षण की समय-सीमा को देखते हुए अवकाश के दिनों में भी कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। महाविद्यालय प्रशासन पूरी निष्ठा के साथ छात्र-छात्राओं को जैविक खेती की बारीकियों में दक्ष बनाने में जुटा है। छात्र भी अभूतपूर्व उत्साह के साथ प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं।
*विशिष्ट अतिथि बोले - युवा अपनाएं पर्यावरण-अनुकूल तकनीक*
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रबुद्ध व्यक्तित्व *श्री राम अभिषेक तिवारी* ने कहा, "जैविक खेती न केवल भूमि की सेहत सुधारती है, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए द्वार खोलती है। युवा आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल तकनीक अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं।"
*विषय विशेषज्ञों ने बताए सफलता के मंत्र*
प्रशिक्षण के मुख्य सत्र में विषय विशेषज्ञ *श्री बिहारी लाल साहू एवं श्री प्रकाश झारिया* ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि डिंडौरी जैसे जनजातीय क्षेत्र जैविक खेती के लिए प्राकृतिक रूप से अनुकूल हैं। लगातार रासायनिक खादों के उपयोग से मृत हो रही मृदा को जीवामृत, घनजीवामृत और वर्मी कंपोस्ट से कैसे पुनर्जीवित किया जा सकता है, इसकी वैज्ञानिक जानकारी दी। साथ ही वैश्विक बाजार में जैविक उत्पादों की बढ़ती मांग और डिंडौरी के कोदो-कुटकी को नर्मदा मिलेट्स ब्रांड से जोड़कर किसान कैसे समृद्ध हो सकते हैं, इस पर विस्तार से प्रकाश डाला।
*थ्योरी के बाद अब प्रैक्टिकल की बारी - होगी फील्ड विजिट*
कार्यक्रम समन्वयक *डॉ. नरेंद्र सिंह ठाकुर, सहायक प्राध्यापक सांख्यिकी* ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण पूरी तरह रोजगारोन्मुखी है। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही विद्यार्थियों को फील्ड विजिट कराई जाएगी, जहां वे अपने हाथों से जीवामृत, वर्मी कंपोस्ट, गोबर गैस, अग्नीअस्त्र, दशपर्णी अर्क और जैविक कीटनाशक बनाना सीखेंगे, ताकि भविष्य में स्वयं आत्मनिर्भर बनकर दूसरों को भी प्रेरित कर सकें।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक और बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    user_खमोद चंदेल
    खमोद चंदेल
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • आस्था के मंदिर में जुआरियों का जमावड़ा? गणेश मंदिर के अंदर जुए का VIDEO वायरल, उठे सवाल उमरिया तपस गुप्ता भगवान गणेश की पूजा और आस्था के लिए बनाए गए मंदिर में अगर ताश के पत्ते सज जाएं तो सवाल उठना लाजिमी है। उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोयलारी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो को गांव के तालाब के पास स्थित गणेश मंदिर का बताया जा रहा है, जिसमें दिन के समय कुछ लोग मंदिर के अंदर कथित तौर पर जुआ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो ने धार्मिक स्थल की मर्यादा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में मंदिर के अंदर कुछ लोग एक जगह बैठे दिखाई देते हैं। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि वहां जुआ खेला जा रहा था। यदि वायरल वीडियो में किया जा रहा दावा सही है तो यह केवल जुआ खेलने का मामला नहीं, बल्कि आस्था के केंद्र की गरिमा से जुड़ा गंभीर सवाल भी है। जहां श्रद्धालु भगवान गणेश के सामने माथा टेकते हैं, वहां कथित तौर पर जुए की महफिल सजने का दावा लोगों को हैरान कर रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर धार्मिक स्थल के भीतर दिनदहाड़े ऐसी गतिविधियां चलने की बात सामने कैसे आई। वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल किसी वीडियो को अंतिम सत्य नहीं माना जा सकता। वीडियो कब का है, इसमें दिखाई दे रहे लोग कौन हैं और वास्तव में वहां जुआ खेला जा रहा था या नहीं, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। मामले को लेकर चंदिया थाना प्रभारी विजय सिंह पतेले से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने के बाद ही मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी। धार्मिक स्थलों को श्रद्धा, शांति और आस्था का केंद्र माना जाता है। ऐसे में मंदिर परिसर से जुड़ा यह कथित वीडियो सामने आने के बाद यह सवाल जरूर उठ रहा है कि यदि आरोप सही हैं तो मंदिर की पवित्रता और धार्मिक भावनाओं की रक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने कोयलारी गांव के गणेश मंदिर को चर्चा में ला दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस इस वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच करती है या मामला सोशल मीडिया की चर्चाओं तक ही सीमित रहता है।
    1
    आस्था के मंदिर में जुआरियों का जमावड़ा? गणेश मंदिर के अंदर जुए का VIDEO वायरल, उठे सवाल
उमरिया तपस गुप्ता 
भगवान गणेश की पूजा और आस्था के लिए बनाए गए मंदिर में अगर ताश के पत्ते सज जाएं तो सवाल उठना लाजिमी है। उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोयलारी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो को गांव के तालाब के पास स्थित गणेश मंदिर का बताया जा रहा है, जिसमें दिन के समय कुछ लोग मंदिर के अंदर कथित तौर पर जुआ खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो ने धार्मिक स्थल की मर्यादा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में मंदिर के अंदर कुछ लोग एक जगह बैठे दिखाई देते हैं। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि वहां जुआ खेला जा रहा था। यदि वायरल वीडियो में किया जा रहा दावा सही है तो यह केवल जुआ खेलने का मामला नहीं, बल्कि आस्था के केंद्र की गरिमा से जुड़ा गंभीर सवाल भी है।
जहां श्रद्धालु भगवान गणेश के सामने माथा टेकते हैं, वहां कथित तौर पर जुए की महफिल सजने का दावा लोगों को हैरान कर रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर धार्मिक स्थल के भीतर दिनदहाड़े ऐसी गतिविधियां चलने की बात सामने कैसे आई।
वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल किसी वीडियो को अंतिम सत्य नहीं माना जा सकता। वीडियो कब का है, इसमें दिखाई दे रहे लोग कौन हैं और वास्तव में वहां जुआ खेला जा रहा था या नहीं, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
मामले को लेकर चंदिया थाना प्रभारी विजय सिंह पतेले से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने के बाद ही मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी।
धार्मिक स्थलों को श्रद्धा, शांति और आस्था का केंद्र माना जाता है। ऐसे में मंदिर परिसर से जुड़ा यह कथित वीडियो सामने आने के बाद यह सवाल जरूर उठ रहा है कि यदि आरोप सही हैं तो मंदिर की पवित्रता और धार्मिक भावनाओं की रक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है।
फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने कोयलारी गांव के गणेश मंदिर को चर्चा में ला दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस इस वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच करती है या मामला सोशल मीडिया की चर्चाओं तक ही सीमित रहता है।
    user_Tapas Gupta
    Tapas Gupta
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *कांग्रेस ने पैदल मार्च एवं जनआंदोलन कर जर्जर सड़कों के खिलाफ जताया विरोध* *15 दिवस में सड़क को चलने योग्य बनाने की मांग, मांग पूरी नहीं होने पर इंदिरा चौक में धरने की चेतावनी* पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार:-शहडोल शहर की बदहाल एवं जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल द्वारा जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में शनिवार को जोरदार पैदल मार्च एवं जनआंदोलन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए बस स्टैण्ड से इंदिरा चौक तक पैदल मार्च निकालकर सड़क की दुर्दशा के प्रति प्रशासन एवं नगरपालिका का ध्यान आकर्षित किया तथा आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा कि नए बस स्टैण्ड से इंदिरा चौक तक की सड़क को लंबे समय से खोदकर छोड़ दिया गया है, लेकिन अब तक सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण प्रतिदिन हजारों नागरिकों, राहगीरों, वाहन चालकों एवं स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धूल, गड्ढों और कीचड़ के कारण आवागमन बेहद कठिन हो गया है तथा दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। उन्होंने कहा कि सड़क की दुर्दशा का सबसे अधिक खामियाजा इस मार्ग के आसपास रहने वाले नागरिकों एवं व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। दुकानों के सामने आवागमन बाधित होने से ग्राहकों का पहुंचना मुश्किल हो गया है, जिसके चलते व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है, लेकिन जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी इस गंभीर समस्या के प्रति उदासीन नजर आ रहे हैं। जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने आरोप लगाया कि नगरपालिका प्रशासन की अदूरदर्शिता, लापरवाही एवं जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली के कारण शहरवासियों को इस परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य को बिना समुचित कार्ययोजना के शुरू करना और सड़क को खोदकर लंबे समय तक निर्माण कार्य अधूरा छोड़ देना नगरपालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में देरी के लिए जिम्मेदार नगरपालिका के संबंधित इंजीनियर एवं ठेकेदार की कार्यप्रणाली की जांच की जानी चाहिए और लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जानी चाहिए। कांग्रेस आम जनता के हितों से जुड़े इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी। अजय अवस्थी ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि 15 दिवस के भीतर यदि नए बस स्टैण्ड से इंदिरा चौक तक की सड़क को सुगम एवं आवागमन योग्य नहीं बनाया गया, तो जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा इंदिरा चौक में टेंट लगाकर व्यापक धरना-प्रदर्शन एवं जनआंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक आम नागरिकों को सड़क की समस्या से स्थायी राहत नहीं मिल जाती। उन्होंने जिला प्रशासन एवं नगरपालिका प्रशासन से मांग की कि सड़क निर्माण कार्य को तत्काल प्रारंभ कर समय-सीमा निर्धारित करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं स्थायी रूप से सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि नागरिकों और व्यापारियों को राहत मिल सके। उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की। पैदल मार्च मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, पूर्व जिला अध्यक्ष नीरज द्विवेदी, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, वरिष्ठ कांग्रेसी सुनील खरे,जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा,नगर अध्यक्ष प्रभात पाण्डेय,जिला महासचिव जितेन्द्र सिंह, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष प्रीतेश द्विवेदी,सेवादल जिलाध्यक्ष प्रमोद जैन,ब्लाक अध्यक्ष प्रीतम दास सोनी, युवाकाँग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम, युवाकाँग्रेस अभिषेक शुक्ला, पार्षद पूर्णेन्द्र मिश्रा, कृष्ण कुमार गुप्ता,विवेक तिवारी,पार्षद हीरालाल प्रजापति, पार्षद दानिश अहमद,पूर्व पार्षद ओमप्रकाश चौधरी,मानू भाई, कमलेश यादव गोलू,साकिर फारूकी, इकबाल खान,अशोक तिवारी, धनु बर्मन,वरुण पाल, शोभराज नागपाल, अकरम खान, पंकज सिंह (राकी), खालिद शाहिद,सुशील, विनय, आरिफ रहमान , गोलू,मज़हर ,पप्पू , परवेज,जाहिर, माया सोंधिया, राहुल सोंधिया, गोविंद प्रजापती जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता, स्थानीय व्यापारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। *कांग्रेस ने पैदल मार्च एवं जनआंदोलन कर जर्जर सड़कों के खिलाफ जताया विरोध* *15 दिवस में सड़क को चलने योग्य बनाने की मांग, मांग पूरी नहीं होने पर इंदिरा चौक में धरने की चेतावनी* पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार:-शहडोल शहर की बदहाल एवं जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल द्वारा जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में शनिवार को जोरदार पैदल मार्च एवं जनआंदोलन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए बस स्टैण्ड से इंदिरा चौक तक पैदल मार्च निकालकर सड़क की दुर्दशा के प्रति प्रशासन एवं नगरपालिका का ध्यान आकर्षित किया तथा आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा कि नए बस स्टैण्ड से इंदिरा चौक तक की सड़क को लंबे समय से खोदकर छोड़ दिया गया है, लेकिन अब तक सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण प्रतिदिन हजारों नागरिकों, राहगीरों, वाहन चालकों एवं स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धूल, गड्ढों और कीचड़ के कारण आवागमन बेहद कठिन हो गया है तथा दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। उन्होंने कहा कि सड़क की दुर्दशा का सबसे अधिक खामियाजा इस मार्ग के आसपास रहने वाले नागरिकों एवं व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। दुकानों के सामने आवागमन बाधित होने से ग्राहकों का पहुंचना मुश्किल हो गया है, जिसके चलते व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है, लेकिन जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी इस गंभीर समस्या के प्रति उदासीन नजर आ रहे हैं। जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने आरोप लगाया कि नगरपालिका प्रशासन की अदूरदर्शिता, लापरवाही एवं जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली के कारण शहरवासियों को इस परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य को बिना समुचित कार्ययोजना के शुरू करना और सड़क को खोदकर लंबे समय तक निर्माण कार्य अधूरा छोड़ देना नगरपालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में देरी के लिए जिम्मेदार नगरपालिका के संबंधित इंजीनियर एवं ठेकेदार की कार्यप्रणाली की जांच की जानी चाहिए और लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जानी चाहिए। कांग्रेस आम जनता के हितों से जुड़े इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी। अजय अवस्थी ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि 15 दिवस के भीतर यदि नए बस स्टैण्ड से इंदिरा चौक तक की सड़क को सुगम एवं आवागमन योग्य नहीं बनाया गया, तो जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा इंदिरा चौक में टेंट लगाकर व्यापक धरना-प्रदर्शन एवं जनआंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक आम नागरिकों को सड़क की समस्या से स्थायी राहत नहीं मिल जाती। उन्होंने जिला प्रशासन एवं नगरपालिका प्रशासन से मांग की कि सड़क निर्माण कार्य को तत्काल प्रारंभ कर समय-सीमा निर्धारित करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं स्थायी रूप से सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि नागरिकों और व्यापारियों को राहत मिल सके। उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की। पैदल मार्च मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, पूर्व जिला अध्यक्ष नीरज द्विवेदी, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, वरिष्ठ कांग्रेसी सुनील खरे,जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा,नगर अध्यक्ष प्रभात पाण्डेय,जिला महासचिव जितेन्द्र सिंह, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष प्रीतेश द्विवेदी,सेवादल जिलाध्यक्ष प्रमोद जैन,ब्लाक अध्यक्ष प्रीतम दास सोनी, युवाकाँग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम, युवाकाँग्रेस अभिषेक शुक्ला, पार्षद पूर्णेन्द्र मिश्रा, कृष्ण कुमार गुप्ता,विवेक तिवारी,पार्षद हीरालाल प्रजापति, पार्षद दानिश अहमद,पूर्व पार्षद ओमप्रकाश चौधरी,मानू भाई, कमलेश यादव गोलू,साकिर फारूकी, इकबाल खान,अशोक तिवारी, धनु बर्मन,वरुण पाल, शोभराज नागपाल, अकरम खान, पंकज सिंह (राकी), खालिद शाहिद,सुशील, विनय, आरिफ रहमान , गोलू,मज़हर ,पप्पू , परवेज,जाहिर, माया सोंधिया, राहुल सोंधिया, गोविंद प्रजापती जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता, स्थानीय व्यापारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
    1
    *कांग्रेस ने पैदल मार्च एवं जनआंदोलन कर जर्जर सड़कों के खिलाफ जताया विरोध*

*15 दिवस में सड़क को चलने योग्य बनाने की मांग, मांग पूरी नहीं होने पर इंदिरा चौक में धरने की चेतावनी*

पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार:-शहडोल

शहर की बदहाल एवं जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल द्वारा जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में शनिवार को जोरदार पैदल मार्च एवं जनआंदोलन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए बस स्टैण्ड से इंदिरा चौक तक पैदल मार्च निकालकर सड़क की दुर्दशा के प्रति प्रशासन एवं नगरपालिका का ध्यान आकर्षित किया तथा आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा कि नए बस स्टैण्ड से इंदिरा चौक तक की सड़क को लंबे समय से खोदकर छोड़ दिया गया है, लेकिन अब तक सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण प्रतिदिन हजारों नागरिकों, राहगीरों, वाहन चालकों एवं स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धूल, गड्ढों और कीचड़ के कारण आवागमन बेहद कठिन हो गया है तथा दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।

उन्होंने कहा कि सड़क की दुर्दशा का सबसे अधिक खामियाजा इस मार्ग के आसपास रहने वाले नागरिकों एवं व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। दुकानों के सामने आवागमन बाधित होने से ग्राहकों का पहुंचना मुश्किल हो गया है, जिसके चलते व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है, लेकिन जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी इस गंभीर समस्या के प्रति उदासीन नजर आ रहे हैं।

जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने आरोप लगाया कि नगरपालिका प्रशासन की अदूरदर्शिता, लापरवाही एवं जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली के कारण शहरवासियों को इस परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य को बिना समुचित कार्ययोजना के शुरू करना और सड़क को खोदकर लंबे समय तक निर्माण कार्य अधूरा छोड़ देना नगरपालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में देरी के लिए जिम्मेदार नगरपालिका के संबंधित इंजीनियर एवं ठेकेदार की कार्यप्रणाली की जांच की जानी चाहिए और लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जानी चाहिए। कांग्रेस आम जनता के हितों से जुड़े इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी।

अजय अवस्थी ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि 15 दिवस के भीतर यदि नए बस स्टैण्ड से इंदिरा चौक तक की सड़क को सुगम एवं आवागमन योग्य नहीं बनाया गया, तो जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा इंदिरा चौक में टेंट लगाकर व्यापक धरना-प्रदर्शन एवं जनआंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक आम नागरिकों को सड़क की समस्या से स्थायी राहत नहीं मिल जाती।

उन्होंने जिला प्रशासन एवं नगरपालिका प्रशासन से मांग की कि सड़क निर्माण कार्य को तत्काल प्रारंभ कर समय-सीमा निर्धारित करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं स्थायी रूप से सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि नागरिकों और व्यापारियों को राहत मिल सके।

उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।

पैदल मार्च मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, पूर्व जिला अध्यक्ष नीरज द्विवेदी, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, वरिष्ठ कांग्रेसी सुनील खरे,जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा,नगर अध्यक्ष प्रभात पाण्डेय,जिला महासचिव जितेन्द्र सिंह, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष प्रीतेश द्विवेदी,सेवादल जिलाध्यक्ष प्रमोद जैन,ब्लाक अध्यक्ष प्रीतम दास सोनी, युवाकाँग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम, युवाकाँग्रेस अभिषेक शुक्ला, पार्षद पूर्णेन्द्र मिश्रा, कृष्ण कुमार गुप्ता,विवेक तिवारी,पार्षद हीरालाल प्रजापति, पार्षद दानिश अहमद,पूर्व पार्षद ओमप्रकाश चौधरी,मानू भाई, कमलेश यादव गोलू,साकिर फारूकी, इकबाल खान,अशोक तिवारी, धनु बर्मन,वरुण पाल, शोभराज नागपाल, अकरम खान, पंकज सिंह (राकी), खालिद शाहिद,सुशील, विनय, आरिफ रहमान , गोलू,मज़हर ,पप्पू , परवेज,जाहिर, माया सोंधिया, राहुल सोंधिया, गोविंद प्रजापती जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता, स्थानीय व्यापारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Insurance Agent सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • रामनगर पुलिस की फुर्ती से कुछ ही घंटों में पकड़ा गया इंदौर का ट्रक, 49 डीआई पाइप चोरी का खुलासा डोला नगर परिषद की अमृत 2.0 योजना के लिए रखी ₹3.50 लाख की पाइप चोरी — ट्रक समेत 49 पाइप बरामद, चालक गिरफ्तार अनूपपूर/ रामनगर - नगर परिषद डोला की अमृत 2.0 जल प्रदाय योजना के लिए रखी गई 49 नग डीआई पाइप चोरी होने के मामले में रामनगर पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में कार्रवाई करते हुए चोरी का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इंदौर के ट्रक चालक अंसार पटेल (55) को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी गई 49 नग डीआई पाइप, कीमत करीब ₹3 लाख 50 हजार 350 रुपए, बरामद कर ली। चोरी में प्रयुक्त आइसर ट्रक भी पुलिस ने पकड़ लिया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹20 लाख बताई गई है। ट्रक इंदौर का था, पुलिस की तेजी से पकड़ में आया मामले में सबसे अहम बात यह रही कि चोरी में इस्तेमाल वाहन इंदौर का था। यदि पुलिस तत्काल वाहन की तलाश शुरू नहीं करती तो ट्रक जिले की सीमा से बाहर निकल सकता था और उसकी तलाश में काफी परेशानी आ सकती थी। लेकिन रामनगर थाना प्रभारी सुमित कौशिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक की पहचान कर कुछ ही घंटों में उसे पकड़ लिया। सुबह गायब मिलीं 49 पाइप, जांच में सामने आया ट्रक का सुराग पुलिस के अनुसार, नगर परिषद डोला की अमृत 2.0 योजना के तहत बस स्टैंड के पास 49 डीआई पाइप रखी गई थीं। प्रत्येक पाइप की लंबाई करीब 5.5 मीटर और मोटाई 150 एमएम थी। 4 सितंबर की सुबह करीब 8:30 बजे जब पाइपों को देखा गया तो मौके से सभी 49 पाइप गायब थीं। सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 258/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और संदिग्ध वाहन की जानकारी जुटाई गई। पूछताछ में चालक ने खोला राज जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध ट्रक की पहचान कर अंसार पटेल पिता इशाक पटेल, उम्र 55 वर्ष, निवासी इंदौर को हिरासत में लिया। पूछताछ में चालक ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति के कहने पर उसने डोला बस स्टैंड के पास से डीआई पाइप ट्रक में लोड की थीं। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने पथरौड़ी के पास से 49 नग डीआई पाइप ट्रक सहित बरामद कर लीं। पूछताछ में यह भी सामने आया कि पाइप लोड कराने वाले व्यक्ति ने बाद में अपना मोबाइल बंद कर लिया, जिसके कारण चालक पाइपों को आगे गंतव्य तक नहीं पहुंचा सका। मामले में पुलिस अब उस व्यक्ति की भूमिका की भी जांच कर रही है, जिसका मोबाइल नंबर आरोपी ने पुलिस को उपलब्ध कराया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई बनी चर्चा का विषय इस पूरे मामले में रामनगर पुलिस की सबसे बड़ी उपलब्धि वाहन को तत्काल ट्रेस कर पकड़ना मानी जा रही है। इंदौर से आए वाहन को समय रहते पकड़ लिए जाने से चोरी का माल भी बरामद हो गया और मामले की जांच को महत्वपूर्ण दिशा मिली। यह सामान बरामद 49 नग डीआई पाइप — अनुमानित कीमत ₹3,50,350 आइसर ट्रक — अनुमानित कीमत करीब ₹20 लाख ट्रक चालक अंसार पटेल गिरफ्तार अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच जारी इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका कार्रवाई में थाना प्रभारी सुमित कौशिक, एएसआई उमेश तिवारी, प्रधान आरक्षक क्रमांक 84 सनत कुमार द्विवेदी, आरक्षक अनुराग सिंह एवं आरक्षक अनुराग भार्गव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम तथा एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया कि शासकीय निर्माण सामग्री की चोरी कर उसे जिले से बाहर ले जाना आसान नहीं है।
    1
    रामनगर पुलिस की फुर्ती से कुछ ही घंटों में पकड़ा गया इंदौर का ट्रक, 49 डीआई पाइप चोरी का खुलासा
डोला नगर परिषद की अमृत 2.0 योजना के लिए रखी ₹3.50 लाख की पाइप चोरी — ट्रक समेत 49 पाइप बरामद, चालक गिरफ्तार
अनूपपूर/ रामनगर -  
नगर परिषद डोला की अमृत 2.0 जल प्रदाय योजना के लिए रखी गई 49 नग डीआई पाइप चोरी होने के मामले में रामनगर पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में कार्रवाई करते हुए चोरी का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इंदौर के ट्रक चालक अंसार पटेल (55) को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी गई 49 नग डीआई पाइप, कीमत करीब ₹3 लाख 50 हजार 350 रुपए, बरामद कर ली। चोरी में प्रयुक्त आइसर ट्रक भी पुलिस ने पकड़ लिया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹20 लाख बताई गई है।
ट्रक इंदौर का था, पुलिस की तेजी से पकड़ में आया
मामले में सबसे अहम बात यह रही कि चोरी में इस्तेमाल वाहन इंदौर का था। यदि पुलिस तत्काल वाहन की तलाश शुरू नहीं करती तो ट्रक जिले की सीमा से बाहर निकल सकता था और उसकी तलाश में काफी परेशानी आ सकती थी। लेकिन रामनगर थाना प्रभारी सुमित कौशिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक की पहचान कर कुछ ही घंटों में उसे पकड़ लिया।
सुबह गायब मिलीं 49 पाइप, जांच में सामने आया ट्रक का सुराग
पुलिस के अनुसार, नगर परिषद डोला की अमृत 2.0 योजना के तहत बस स्टैंड के पास 49 डीआई पाइप रखी गई थीं। प्रत्येक पाइप की लंबाई करीब 5.5 मीटर और मोटाई 150 एमएम थी। 4 सितंबर की सुबह करीब 8:30 बजे जब पाइपों को देखा गया तो मौके से सभी 49 पाइप गायब थीं।
सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 258/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और संदिग्ध वाहन की जानकारी जुटाई गई।
पूछताछ में चालक ने खोला राज
जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध ट्रक की पहचान कर अंसार पटेल पिता इशाक पटेल, उम्र 55 वर्ष, निवासी इंदौर को हिरासत में लिया। पूछताछ में चालक ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति के कहने पर उसने डोला बस स्टैंड के पास से डीआई पाइप ट्रक में लोड की थीं।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने पथरौड़ी के पास से 49 नग डीआई पाइप ट्रक सहित बरामद कर लीं। पूछताछ में यह भी सामने आया कि पाइप लोड कराने वाले व्यक्ति ने बाद में अपना मोबाइल बंद कर लिया, जिसके कारण चालक पाइपों को आगे गंतव्य तक नहीं पहुंचा सका।
मामले में पुलिस अब उस व्यक्ति की भूमिका की भी जांच कर रही है, जिसका मोबाइल नंबर आरोपी ने पुलिस को उपलब्ध कराया है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई बनी चर्चा का विषय
इस पूरे मामले में रामनगर पुलिस की सबसे बड़ी उपलब्धि वाहन को तत्काल ट्रेस कर पकड़ना मानी जा रही है। इंदौर से आए वाहन को समय रहते पकड़ लिए जाने से चोरी का माल भी बरामद हो गया और मामले की जांच को महत्वपूर्ण दिशा मिली।
यह सामान बरामद
49 नग डीआई पाइप — अनुमानित कीमत ₹3,50,350
आइसर ट्रक — अनुमानित कीमत करीब ₹20 लाख
ट्रक चालक अंसार पटेल गिरफ्तार
अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच जारी
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी सुमित कौशिक, एएसआई उमेश तिवारी, प्रधान आरक्षक क्रमांक 84 सनत कुमार द्विवेदी, आरक्षक अनुराग सिंह एवं आरक्षक अनुराग भार्गव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम तथा एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया कि शासकीय निर्माण सामग्री की चोरी कर उसे जिले से बाहर ले जाना आसान नहीं है।
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मंडला - नगर पालिका की चौखट पर ही गंदगी का ढेर, स्वच्छता अभियान के दावों की खुली पोल,गंदगी, दुर्गंध और अव्यवस्था के बीच नगर पालिका परिषद मंडला,लाखों के डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण ठेके पर सवाल
    1
    मंडला - नगर पालिका की चौखट पर ही गंदगी का ढेर, स्वच्छता अभियान के दावों की खुली पोल,गंदगी, दुर्गंध और अव्यवस्था के बीच नगर पालिका परिषद मंडला,लाखों के डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण ठेके पर सवाल
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • भरे बारिश में गिरा घर बाल बाल बचे बैगा परिवार मंडला में लगातार हो रही बारिश के चलते मंडला जिले के विकास खंड मोहगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत पलेहरा निवासी श्रीमती रामबाई बैगा के घर पूरी तरह गिर गई है गनीमत रहा कि कोई जनहानि नहीं हुई आपको बता दें रामबाई बैगा एक गरीब परिवार से आती है इनका रहना खाना यहीं पर होता था लेकिन लगातार बारिश होने के कारण रामबाई बैगा का घर गिर गया है और रामबाई बैगा बेघर हो गई है अभी बारिश में रामबाई के पास घर नहीं है और ऐसे स्थिति में जाए तो कहां जाए रामबाई बैगा ने बताया लगातार तीन दिन से ग्राम पंचायत की चक्कर काट रही लेकिन ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधि और सचिव कोई रामबाई बैगा की फरियाद नहीं सुन रही है प्रशासन उसे संज्ञान में ले ओर रामबाई बैगा की सहायता करें
    1
    भरे बारिश में गिरा घर बाल बाल बचे बैगा परिवार मंडला में लगातार हो रही बारिश के चलते मंडला जिले के विकास खंड मोहगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत पलेहरा निवासी श्रीमती रामबाई बैगा के घर पूरी तरह गिर गई है गनीमत रहा कि कोई जनहानि नहीं हुई आपको बता दें रामबाई बैगा एक गरीब परिवार से आती है इनका रहना खाना यहीं पर होता था लेकिन लगातार बारिश होने के कारण रामबाई बैगा का घर गिर गया है और रामबाई बैगा बेघर हो गई है अभी बारिश में रामबाई के पास घर नहीं है और ऐसे स्थिति में जाए तो कहां जाए रामबाई बैगा ने बताया लगातार तीन दिन से ग्राम पंचायत की चक्कर काट रही लेकिन ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधि और सचिव कोई रामबाई बैगा की फरियाद नहीं सुन रही है  प्रशासन उसे संज्ञान में ले ओर रामबाई बैगा की सहायता करें
    user_Rajju Bhartiya
    Rajju Bhartiya
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की सजगता से बची दो मासूमों की जान 🚨 प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की सजगता से बची दो मासूमों की जान! 🏥 मंडला के बीजाडांडी ब्लॉक (ग्राम दहना) में मलेरिया और गंभीर एनीमिया (हीमोग्लोबिन मात्र 4 ग्राम) से जूझ रहे दो बच्चों को नया जीवन मिला है। परिजन इलाज के लिए बड़े अस्पताल जाने से हिचकिचा रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए नायब तहसीलदार शिखर सोनी और CBMO डॉ. अजयतोष मरावी ने खुद परिजनों की लंबी काउंसलिंग की। अधिकारियों की समझाइश के बाद, स्वास्थ्य टीम की निगरानी में दोनों बच्चों (नित्यम- 3 वर्ष, नमस्वी- 6 वर्ष) को मेडिकल कॉलेज जबलपुर में सफलतापूर्वक भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन की इस त्वरित और मानवीय पहल को सलाम! 👏
    1
    प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की सजगता से बची दो मासूमों की जान
🚨 प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की सजगता से बची दो मासूमों की जान! 🏥
मंडला के बीजाडांडी ब्लॉक (ग्राम दहना) में मलेरिया और गंभीर एनीमिया (हीमोग्लोबिन मात्र 4 ग्राम) से जूझ रहे दो बच्चों को नया जीवन मिला है। परिजन इलाज के लिए बड़े अस्पताल जाने से हिचकिचा रहे थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए नायब तहसीलदार शिखर सोनी और CBMO डॉ. अजयतोष मरावी ने खुद परिजनों की लंबी काउंसलिंग की। अधिकारियों की समझाइश के बाद, स्वास्थ्य टीम की निगरानी में दोनों बच्चों (नित्यम- 3 वर्ष, नमस्वी- 6 वर्ष) को मेडिकल कॉलेज जबलपुर में सफलतापूर्वक भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रशासन की इस त्वरित और मानवीय पहल को सलाम! 👏
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • यह गड्ढा रीवा से शहडोल मार्ग में सेमरा चौराहा का है जिस पर किसी भी समय कोई अप्रिय घटना हो सकती है सारा दिन इसी रास्ते से एमपी आरडीसी के ठेकेदार के डंपर गिट्टी लेकर जयसिंहनगर की तरफ जाते हैं लेकिन किसी ने इस भयानक जानलेवा गढ़े को पाटने की जरूरत नहीं महसूस की और मजे की बात तो यह है इसी रास्ते से अनूविभागीय अधिकारी का नियमित आना-जाना भी होता है क्या प्रशासन व ठेकेदार किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहे हैं क्या ?
    1
    यह गड्ढा रीवा से शहडोल मार्ग में सेमरा चौराहा का  है जिस पर किसी भी समय कोई अप्रिय घटना हो सकती है सारा दिन इसी रास्ते से एमपी आरडीसी के ठेकेदार के डंपर गिट्टी लेकर जयसिंहनगर की तरफ जाते हैं लेकिन किसी ने इस भयानक जानलेवा गढ़े को पाटने की जरूरत नहीं महसूस की और मजे की बात तो यह है इसी रास्ते से अनूविभागीय अधिकारी का नियमित आना-जाना भी होता है क्या प्रशासन व ठेकेदार किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहे हैं क्या ?
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Insurance Agent सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.