logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पंचकूला में सेक्रेटरी स्थित भाजपा के प्रदेश स्तरीय कार्यालय 'पंचकमल' का घेराव करने पहुंचे हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। मौके पर तैनात भारी पुलिस बल ने हैवी बैरीगेटिंग कर प्रदर्शनकारियों को भाजपा मुख्यालय की ओर बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पंचकूला पुलिस के बीच ज़ोर आजमाइश हुई, जिसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को जबरदस्ती उठा-उठाकर अपनी बसों में भरा। यह प्रदर्शन देशभर में छात्रों की न्यायोचित मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन पर हुए लाठीचार्ज और कथित पेपर लीक मामलों के विरोध में आयोजित किया गया था, जिसमें शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई गई। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ-साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस सांसदों और नेताओं के साथ दमनात्मक व बर्बर कार्रवाई की गई है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अगुवाई में आयोजित इस घेराव प्रदर्शन के दौरान पंचकूला पुलिस ने प्रभारी संजय दत्त, अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, पंचकूला विधायक चौ चंद्रमोहन सहित तमाम कांग्रेसी विधायकों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

1 hr ago
user_Newz India 27
Newz India 27
Crime News Channel Panchkula, Haryana•

More news from Haryana and nearby areas
  • हरियाणा में पंचकूला पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने इन नेताओं के साथ-साथ पार्टी के सभी पदाधिकारियों को भी हिरासत में लिया है।
    1
    हरियाणा में पंचकूला पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने इन नेताओं के साथ-साथ पार्टी के सभी पदाधिकारियों को भी हिरासत में लिया है।
    user_Newz India 27
    Newz India 27
    Crime News Channel Panchkula, Haryana•
    38 min ago
  • राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में हरियाणा कांग्रेस ने पंचकमल घेराव का रुख किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस उग्र विरोध प्रदर्शन को देखते हुए भाजपा कार्यालय के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जहां भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ मजबूत बैरिकेडिंग की गई है।
    1
    राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में हरियाणा कांग्रेस ने पंचकमल घेराव का रुख किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस उग्र विरोध प्रदर्शन को देखते हुए भाजपा कार्यालय के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जहां भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ मजबूत बैरिकेडिंग की गई है।
    user_Shri ram
    Shri ram
    Local News Reporter पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • Post by Momin Khan
    1
    Post by Momin Khan
    user_Momin Khan
    Momin Khan
    अंबाला, अंबाला, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर ईसाइयों ने भी छात्रों को अपना समर्थन दिया है।
    1
    दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर ईसाइयों ने भी छात्रों को अपना समर्थन दिया है।
    user_Reporter Shahnawaz
    Reporter Shahnawaz
    Local News Reporter अंबाला छावनी, अंबाला, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • अंबाला के मुलाना में हरे कृष्ण प्रचार समिति (इस्कॉन) द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ जी, श्री बलदेव जी एवं माता सुभद्रा जी की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। यह रथयात्रा पुरानी अनाज मंडी स्थित शिव शक्ति मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार के रास्ते नगर भ्रमण करते हुए माता बाला सुंदरी मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दिव्य दर्शन किए, रथ को खींचकर पुण्य लाभ प्राप्त किया और महाप्रसाद ग्रहण किया। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में "हरे कृष्ण" संकीर्तन, भजन-कीर्तन और जयघोष से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर भारत के प्रसिद्ध गीता एवं श्रीमद्भागवत प्रचारक श्री मन दिव्यपुरुष प्रभुजी अपने सहयोगी भक्तों के साथ उपस्थित रहे, जिनके मधुर हरिनाम संकीर्तन ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने रथयात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, स्वयंसेवकों और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।
    1
    अंबाला के मुलाना में हरे कृष्ण प्रचार समिति (इस्कॉन) द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ जी, श्री बलदेव जी एवं माता सुभद्रा जी की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। यह रथयात्रा पुरानी अनाज मंडी स्थित शिव शक्ति मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार के रास्ते नगर भ्रमण करते हुए माता बाला सुंदरी मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दिव्य दर्शन किए, रथ को खींचकर पुण्य लाभ प्राप्त किया और महाप्रसाद ग्रहण किया।

यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में "हरे कृष्ण" संकीर्तन, भजन-कीर्तन और जयघोष से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर भारत के प्रसिद्ध गीता एवं श्रीमद्भागवत प्रचारक श्री मन दिव्यपुरुष प्रभुजी अपने सहयोगी भक्तों के साथ उपस्थित रहे, जिनके मधुर हरिनाम संकीर्तन ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने रथयात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, स्वयंसेवकों और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।
    user_Manish sharma
    Manish sharma
    मुलाना सेंट, अंबाला, हरियाणा•
    20 hrs ago
  • अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर बैठे देशभर के छात्रों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी सामने आई है। जंतर-मंतर में हुए लाठीचार्ज के विरोध में पंचकूला में जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा 'छात्रों पर लाठी क्यों?' के सवाल के साथ जोरदार प्रदर्शन किया जा रहा है। पंचकूला में यह प्रदर्शन प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस विधायक चंद्र मोहन बिश्नोई, कालका से पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी और अन्य कांग्रेस पदाधिकारी धरने पर बैठे हैं।
    1
    अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर बैठे देशभर के छात्रों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी सामने आई है। जंतर-मंतर में हुए लाठीचार्ज के विरोध में पंचकूला में जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा 'छात्रों पर लाठी क्यों?' के सवाल के साथ जोरदार प्रदर्शन किया जा रहा है।

पंचकूला में यह प्रदर्शन प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस विधायक चंद्र मोहन बिश्नोई, कालका से पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी और अन्य कांग्रेस पदाधिकारी धरने पर बैठे हैं।
    user_Karuna mittal
    Karuna mittal
    City Star पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.