बाइपास पर खड़े कंटेनर काे ट्रेलर ने मारी टक्कर, तीन घायल ; नेतरा रोड पर ट्रक पलटा नरेश मालवीय, सुमेरपुर । सदर थाना क्षेत्र में शिवगंज एनएच बाइपास पर बुधवार सुबह सड़क किनारे खड़े कंटेनर को पीछे से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सुमेरपुर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। सदर थाना सीआई भगाराम मीणा के अनुसार, सुबह 9:50 बजे सिरोही की ओर जा रहे कंटेनर चालक ने टायरों में हवा जांचने के लिए वाहन सड़क किनारे खड़ा किया था। इसी दौरान ट्रेलर ने कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कंटेनर सड़क से उतर गया। ट्रेलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों की पहचान कंटेनर चालक मखन सिंह (कोटपूतली), ट्रेलर चालक महबूब खां (जिंदोली, अलवर) और सह चालक ओमप्रकाश (कोटपूतली) के रूप में हुई। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को हायर सेंटर रेफर किया।इसी दौरान नेतरा रोड पर महेंद्र पैलेस होटल के पास एक अन्य ट्रक डिवाइडर पर पलट गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने यातायात व्यवस्था बहाल कराई।
बाइपास पर खड़े कंटेनर काे ट्रेलर ने मारी टक्कर, तीन घायल ; नेतरा रोड पर ट्रक पलटा नरेश मालवीय, सुमेरपुर । सदर थाना क्षेत्र में शिवगंज एनएच बाइपास पर बुधवार सुबह सड़क किनारे खड़े कंटेनर को पीछे से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सुमेरपुर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। सदर थाना सीआई भगाराम मीणा के अनुसार, सुबह 9:50 बजे सिरोही की ओर जा रहे कंटेनर चालक ने टायरों में हवा जांचने के लिए वाहन सड़क किनारे खड़ा किया
था। इसी दौरान ट्रेलर ने कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कंटेनर सड़क से उतर गया। ट्रेलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों की पहचान कंटेनर चालक मखन सिंह (कोटपूतली), ट्रेलर चालक महबूब खां (जिंदोली, अलवर) और सह चालक ओमप्रकाश (कोटपूतली) के रूप में हुई। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को हायर सेंटर रेफर किया।इसी दौरान नेतरा रोड पर महेंद्र पैलेस होटल के पास एक अन्य ट्रक डिवाइडर पर पलट गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने यातायात व्यवस्था बहाल कराई।
- पाली के वरकाणा में चार दिवसीय सैन्य प्रशिक्षण शिविर उत्साह और देशभक्ति के साथ संपन्न हुआ। इसमें 210 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिन्हें जनरल नरपत सिंह राजपुरोहित ने दृढ़ता व आत्मविश्वास से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसने युवाओं में राष्ट्र निर्माण का जोश भरा।2
- विधिक साक्षरता शिविर आयोजित ,विधिक साक्षरता शिविर आयोजित विधिक साक्षरता शिविर आयोजित रानी । महावीर उच्च माध्यमिक विधालय रानी में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में न्यायिक मजिस्ट्रेट नीतू चौधरी के निर्देशन में बुधवार को तालूका विधिक सेवा समिति देसूरी के पीएलवी अधिकार मित्र हितेश सोनी द्वारा'कोर्ट वाली दीदी' अभियान और साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। विकास अधिकारी BDO नारायण सिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। तालूका विधिक सेवा समिति देसूरी अधिकार मित्र पीएलवी हितेश सोनी ने 'ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे' (Transformative Tuesday) कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को डिजिटल सुरक्षा के महत्वपूर्ण मंत्र दिए: "क्लिक करने से पहले सोचो": किसी भी अनजान लिंक पर बिना जांचे क्लिक न करें। ऑनलाइन सावधान रहो: इंटरनेट पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करते समय सतर्कता बरतें। इंटरनेट सब याद रखता है: डिजिटल फुटप्रिंट के प्रति बच्चों को जागरूक किया गया। महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश शिविर के दौरान बच्चों और उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों से बचने के लिए विशेष जानकारी दी गई: विकास अधिकारी नारायण सिंह राजपुरोहित ने बाल विवाह रोकथाम: कम उम्र में विवाह के कानूनी नुकसान और सामाजिक बुराइयों पर चर्चा की गई।द्वारा साइबर सुरक्षा: किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना पासवर्ड या OTP कभी न बताएं। ने बताया कि सतर्कता: किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज के झांसे में न आने की सलाह दी गई। राजपुरोहित द्वारा बेजुबान पक्षियो के लिए परिंडे लगवाने का आहान किया साथ हि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत् जानकारी साथ हि मुल अधिकारो एवं मुल कर्तव्य कि जानकारी दी । इस मौके पर ब्लॉक विकास अधिकारी BDO नारायण सिंह राजपुरोहित न्यायालय तालूका विधिक सेवा समिति देसूरी पीएलवी हितेश सोनी, निदेशक राघव प्रसाद पाण्डेय,प्रधानाचार्य रजनीश पाण्डेय,मदन लाल भाट,जावेद मोहम्मद , फूलचंद,फरजाना चढवा,मनीषा कुमारी सहित विधालय सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।1
- पाली जिले के रानी रेलवे स्टेशन पर पार्किंग संचालकों की मनमानी और गुंडागर्दी सामने आई है। यात्रियों से जबरन अधिक शुल्क वसूला जा रहा है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- देशभर में एक नेता की जमकर तारीफ हो रही है, जिसने जनता की उम्मीदों से बढ़कर काम किया है। लोग उन्हें सिर्फ नेता नहीं, बल्कि देश भक्त और अपने बेटे जैसा मान रहे हैं। जनता को उम्मीद है कि देश में हर जगह ऐसे ही देशभक्त हाथों में बागडोर हो।1
- राजसमंद जिले के खेड़ी गांव में भेरुजी बावजी मंदिर के पास एक बिजली के खंभे से लगातार करंट आ रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।1
- पाली पुलिस की बड़ी सौगात: अब और भी सुरक्षित होंगी महिलाएं, एसपी मोनिका सैन ने 1090 हेल्पलाइन के नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी पाली,ब्यूरो चीफ मनीष राठौड़। जिले में महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर पाली पुलिस ने एक और प्रभावी कदम उठाया है। बुधवार सुबह जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान एसपी मोनिका सैन ने महिला हेल्पलाइन 1090 के लिए आवंटित नए दुपहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों के बेड़े में शामिल होने से अब संकट के समय पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं तक पुलिस की मदद और भी त्वरित गति से पहुँच सकेगी। इस अवसर पर एसपी मोनिका सैन ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को भयमुक्त वातावरण प्रदान करना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि 1090 हेल्पलाइन सेवा का मुख्य उद्देश्य किसी भी प्रकार की परेशानी, छेड़छाड़, उत्पीड़न या आपात स्थिति में महिलाओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराना है। ये नई स्कूटी विशेष रूप से महिला पुलिसकर्मियों को आवंटित की गई हैं, ताकि वे शहर की तंग गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी बिना किसी देरी के मौके पर पहुँच सकें। इससे न केवल पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम कम होगा, बल्कि महिलाओं में सुरक्षा के प्रति आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। एसपी ने आमजन, विशेषकर महिलाओं से अपील की है कि वे किसी भी विषम परिस्थिति या संकट के समय बिना किसी संकोच के हेल्पलाइन नंबर 1090 पर संपर्क करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि पाली पुलिस हर समय उनकी सहायता के लिए तत्पर है और उनकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयसिंह तंवर, एएसपी (महिला अनुसंधान) नरेन्द्रसिंह देवड़ा, शहर कोतवाल रवींद्र सिंह खींची सहित जिले के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। पाली पुलिस की इस पहल को शहर की सुरक्षा व्यवस्था की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।1
- राजस्थान के घाणेराव गांव में बढ़ते अवैध नशा कारोबार से आक्रोशित ग्रामीणों ने देसूरी तक बाइक रैली निकाली। उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर एमडी ड्रग्स, अफीम और गांजा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई व पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध नशे से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है और बहन-बेटियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएँ बढ़ी हैं।3
- पाली जिले के नाडोल कस्बे में एक अप्रत्याशित घटना हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और प्रशासन सतर्क है।1
- राजस्थान के जालौर में नया नारानावास के पास एचरणा पर्वत का मुख्य नाला टूटने से कई गांवों का संपर्क टूट गया है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, हालत यह है कि पिछले चार दिनों में गर्भवती महिलाओं को खाट पर अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन की रिपोर्ट के बावजूद मरम्मत को मंजूरी न मिलने से ग्रामीणों में भारी रोष है।4