logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एंबुलेंस सिर्फ दिखाने के लिए खड़ा किया गया है काम का कुछ नहीं है सदर अस्पताल में

2 hrs ago
user_Jharkhand local news
Jharkhand local news
लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
2 hrs ago

एंबुलेंस सिर्फ दिखाने के लिए खड़ा किया गया है काम का कुछ नहीं है सदर अस्पताल में

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • सिसई (गुमला)। सिसई प्रखंड के लकेया बांस टोली में नवनिर्मित अख़रा से समाजसेवी किशोर उरांव के अगुवाई में भव्य रामनवमी सरहुल शोभायात्रा निकाला गया। शोभायात्रा से पूर्व पाहान करमा उरांव, लखन उरांव एवं पूजार चउठा उरांव द्वारा अख़रा में माँ सरना का विधिवत् पूजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख शांति के लिए प्रार्थना किया गया। तत्पश्चात फूल खोंसी का रस्म अदा करते हुए सभी श्रधालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया गया और शोभायात्रा प्रारंभ किया गया। बताते चलें कि लकेया बांस टोली में समाजसेवी किशोर उरांव के पहल से ही ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर अख़रा का निर्माण कराया है। जो गांव के लिए एक सराहनीय पहल माना जा रहा है शोभायात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में आदिवासी समुदाय के महिला पुरुष व बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर मांदर के थाप व डीजे पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। पुरा गांव भ्रमण करने के पश्चात वापस अख़रा में शोभायात्रा का समापन किया गया। इस दौरान गांव के सभी आदिवासी समुदाय के लोग आनंद में भावविभोर नज़र आ रहे थे।
    4
    सिसई (गुमला)। सिसई प्रखंड के लकेया बांस टोली में नवनिर्मित अख़रा से समाजसेवी किशोर उरांव के अगुवाई में भव्य रामनवमी सरहुल शोभायात्रा निकाला गया। 
शोभायात्रा से पूर्व पाहान करमा उरांव, लखन उरांव एवं पूजार चउठा उरांव द्वारा अख़रा में माँ सरना का विधिवत् पूजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख शांति के लिए प्रार्थना किया गया। तत्पश्चात फूल खोंसी का रस्म अदा करते हुए सभी श्रधालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया गया और शोभायात्रा प्रारंभ किया गया। 
बताते चलें कि लकेया बांस टोली में समाजसेवी किशोर उरांव के पहल से ही ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर अख़रा का निर्माण कराया है। जो गांव के लिए एक सराहनीय पहल माना जा रहा है
शोभायात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में आदिवासी समुदाय के महिला पुरुष व बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर मांदर के थाप व डीजे पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। 
पुरा गांव भ्रमण करने के पश्चात वापस अख़रा में शोभायात्रा का समापन किया गया। इस दौरान गांव के सभी आदिवासी समुदाय के लोग आनंद में भावविभोर नज़र आ रहे थे।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    48 min ago
  • Post by Sanjay kumar
    1
    Post by Sanjay kumar
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    1 hr ago
  • रांची// देर रात HEC सेक्टर 2 मार्केट में होलसेल दुकान AM Treaders में चोरी। सीसीटीवी में कैद हुआ चोरी की घटना ।
    1
    रांची//  देर रात HEC सेक्टर 2 मार्केट में होलसेल दुकान AM Treaders में चोरी।
सीसीटीवी  में कैद हुआ चोरी की घटना ।
    user_Amit Kr Chiku Objectionnews
    Amit Kr Chiku Objectionnews
    Local News Reporter बुरमू, रांची, झारखंड•
    3 hrs ago
  • गुमला: झारखण्ड विधान सभा की सामान्य प्रयोजन समिति का दो दिवसीय गुमला जिला परिभ्रमण कार्यक्रम शनिवार से शुरू हुआ, जिसके तहत आज परिसदन, गुमला में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र नाथ तिवारी( विधायक गढ़वा) ने की। इस दौरान समिति के सदस्य मंगल कालिंदी( विधायक जुगसलाई) एवं रोशन लाल चौधरी( बड़का गांव) भी उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं, उनके क्रियान्वयन की स्थिति तथा जमीनी स्तर पर आ रही चुनौतियों की व्यापक समीक्षा की गई। समिति ने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुँचना सुनिश्चित किया जाए। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान निजी विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के नामांकन की स्थिति पर विशेष जोर दिया गया। समिति ने निर्देश दिया कि बीपीएल कोटे के अंतर्गत निर्धारित सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से पूरी हो तथा पात्र परिवारों विशेषकर वार्षिक आय ₹75,000 से कम वाले को किसी प्रकार की बाधा का सामना न करना पड़े। विगत दो वर्षों में हुए नामांकन का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया। कौशल विकास के तहत बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित RSETI प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पिछले बैच के प्रशिक्षित लाभुकों की सूची उपलब्ध कराने तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं परिणामों की जांच के लिए समिति गठित करने का निर्देश दिया गया। अंचल प्रशासन से जुड़े मामलों में जनता दरबार के लंबित आवेदनों पर चिंता जताते हुए समिति ने कारणों की गहन समीक्षा कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। तकनीकी कारणों से लंबित मामलों के समाधान के लिए भी ठोस पहल करने पर बल दिया गया। भवन निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा में लंबित परियोजनाओं पर नाराजगी जताई गई। समिति ने पूर्ण हो चुके भवनों के उपयोग, उद्घाटन एवं उनकी भौतिक स्थिति की जांच कराने के निर्देश दिए, ताकि संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित हो सके। PMFME , PMEGP योजना एवं विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की समीक्षा के दौरान वित्तीय वितरण (डिस्बर्समेंट) में आ रही बाधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। समिति ने पिछले दो वर्षों की प्रगति रिपोर्ट मांगी और लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वन विभाग के तहत वृक्षारोपण कार्यों की जमीनी सत्यापन की आवश्यकता पर बल देते हुए पिछले तीन वर्षों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने को कहा गया। सड़क निर्माण से जुड़े विभागों—विशेषकर पथ निर्माण एवं ग्रामीण सड़क निर्माण विभाग—की समीक्षा में धीमी प्रगति पर चिंता व्यक्त की गई। समिति ने लंबित सड़कों की सूची उपलब्ध कराने, कार्य में तेजी लाने तथा भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा भुगतान से जुड़े मामलों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए पेयजल आपूर्ति की स्थिति एवं भौतिक प्रगति की विस्तृत जानकारी ली गई। ग्रामीण विकास, विशेष प्रमंडल एवं जिला योजना से संबंधित योजनाओं की प्रगति का भी परीक्षण किया गया। खनन क्षेत्रों में पर्यावरणीय प्रभावों को लेकर समिति ने गंभीर रुख अपनाते हुए गड्ढों के भराव, भूमि के पुनर्वास एवं वृक्षारोपण कार्यों की समीक्षा की। 15 दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए तथा संबंधित स्थलों का निरीक्षण करने की बात कही गई। कृषि एवं सहकारिता विभाग के अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड की प्रगति की समीक्षा की गई। वहीं परिवहन विभाग द्वारा राजस्व संग्रहण की स्थिति एवं स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत PM-ABHIM योजना की प्रगति की भी जानकारी ली गई। श्रम विभाग की समीक्षा में अनाधिकृत श्रमिक पलायन के मुद्दे पर चिंता व्यक्त करते हुए निगरानी तंत्र को सुदृढ़ करने तथा पुनर्वास योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मत्स्य विभाग अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। खेल विभाग की समीक्षा के दौरान खेल अधोसंरचना के विकास पर चर्चा की गई। बताया गया कि पालकोट प्रखंड को छोड़कर अन्य सभी प्रखंडों में खेल मैदान उपलब्ध हैं, जिस पर समिति ने शेष क्षेत्रों में भी सुविधाएं विकसित करने की आवश्यकता जताई। राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा में वित्तीय प्रगति, भूमि अधिग्रहण एवं भुगतान से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, डीसीएलआर गुमला , जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि दो दिवसीय भ्रमण के दौरान प्राप्त प्रतिवेदनों के आधार पर स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा, ताकि योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके। कार्यक्रम के दूसरे दिन, 29 मार्च 2026 को प्रातः 9:00 बजे पुनः बैठक आयोजित कर शेष विभागों की समीक्षा की जाएगी।
    1
    गुमला: झारखण्ड विधान सभा की सामान्य प्रयोजन समिति का दो दिवसीय गुमला जिला परिभ्रमण कार्यक्रम शनिवार से शुरू हुआ, जिसके तहत आज परिसदन, गुमला में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र नाथ तिवारी( विधायक गढ़वा) ने की। इस दौरान समिति के सदस्य मंगल कालिंदी( विधायक जुगसलाई) एवं रोशन लाल चौधरी( बड़का गांव) भी उपस्थित रहे।
बैठक में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं, उनके क्रियान्वयन की स्थिति तथा जमीनी स्तर पर आ रही चुनौतियों की व्यापक समीक्षा की गई। समिति ने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुँचना सुनिश्चित किया जाए।
शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान निजी विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के नामांकन की स्थिति पर विशेष जोर दिया गया। समिति ने निर्देश दिया कि बीपीएल कोटे के अंतर्गत निर्धारित सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से पूरी हो तथा पात्र परिवारों विशेषकर वार्षिक आय ₹75,000 से कम वाले को किसी प्रकार की बाधा का सामना न करना पड़े। विगत दो वर्षों में हुए नामांकन का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया।
कौशल विकास के तहत बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित RSETI प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पिछले बैच के प्रशिक्षित लाभुकों की सूची उपलब्ध कराने तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं परिणामों की जांच के लिए समिति गठित करने का निर्देश दिया गया।
अंचल प्रशासन से जुड़े मामलों में जनता दरबार के लंबित आवेदनों पर चिंता जताते हुए समिति ने कारणों की गहन समीक्षा कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। तकनीकी कारणों से लंबित मामलों के समाधान के लिए भी ठोस पहल करने पर बल दिया गया।
भवन निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा में लंबित परियोजनाओं पर नाराजगी जताई गई। समिति ने पूर्ण हो चुके भवनों के उपयोग, उद्घाटन एवं उनकी भौतिक स्थिति की जांच कराने के निर्देश दिए, ताकि संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित हो सके।
PMFME , PMEGP योजना एवं विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की समीक्षा के दौरान वित्तीय वितरण (डिस्बर्समेंट) में आ रही बाधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। समिति ने पिछले दो वर्षों की प्रगति रिपोर्ट मांगी और लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
वन विभाग के तहत वृक्षारोपण कार्यों की जमीनी सत्यापन की आवश्यकता पर बल देते हुए पिछले तीन वर्षों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने को कहा गया।
सड़क निर्माण से जुड़े विभागों—विशेषकर पथ निर्माण एवं ग्रामीण सड़क निर्माण विभाग—की समीक्षा में धीमी प्रगति पर चिंता व्यक्त की गई। समिति ने लंबित सड़कों की सूची उपलब्ध कराने, कार्य में तेजी लाने तथा भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा भुगतान से जुड़े मामलों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश दिए।
जल जीवन मिशन के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए पेयजल आपूर्ति की स्थिति एवं भौतिक प्रगति की विस्तृत जानकारी ली गई। ग्रामीण विकास, विशेष प्रमंडल एवं जिला योजना से संबंधित योजनाओं की प्रगति का भी परीक्षण किया गया।
खनन क्षेत्रों में पर्यावरणीय प्रभावों को लेकर समिति ने गंभीर रुख अपनाते हुए गड्ढों के भराव, भूमि के पुनर्वास एवं वृक्षारोपण कार्यों की समीक्षा की। 15 दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए तथा संबंधित स्थलों का निरीक्षण करने की बात कही गई।
कृषि एवं सहकारिता विभाग के अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड की प्रगति की समीक्षा की गई। वहीं परिवहन विभाग द्वारा राजस्व संग्रहण की स्थिति एवं स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत PM-ABHIM योजना की प्रगति की भी जानकारी ली गई।
श्रम विभाग की समीक्षा में अनाधिकृत श्रमिक पलायन के मुद्दे पर चिंता व्यक्त करते हुए निगरानी तंत्र को सुदृढ़ करने तथा पुनर्वास योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
मत्स्य विभाग अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। खेल विभाग की समीक्षा के दौरान खेल अधोसंरचना के विकास पर चर्चा की गई। बताया गया कि पालकोट प्रखंड को छोड़कर अन्य सभी प्रखंडों में खेल मैदान उपलब्ध हैं, जिस पर समिति ने शेष क्षेत्रों में भी सुविधाएं विकसित करने की आवश्यकता जताई।
राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा में वित्तीय प्रगति, भूमि अधिग्रहण एवं भुगतान से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त, डीसीएलआर गुमला , जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
समिति के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि दो दिवसीय भ्रमण के दौरान प्राप्त प्रतिवेदनों के आधार पर स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा, ताकि योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके।
कार्यक्रम के दूसरे दिन, 29 मार्च 2026 को प्रातः 9:00 बजे पुनः बैठक आयोजित कर शेष विभागों की समीक्षा की जाएगी।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    30 min ago
  • चैनपुर/गुमला: ईसाई धर्मावलंबियों द्वारा रविवार को संत जॉन चर्च परिसर में खजूर रविवार (Palm Sunday) का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चर्च परिसर में सुबह से ही विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
    1
    चैनपुर/गुमला: ईसाई धर्मावलंबियों द्वारा रविवार को संत जॉन चर्च परिसर में खजूर रविवार (Palm Sunday) का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चर्च परिसर में सुबह से ही विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    38 min ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    9 hrs ago
  • बुढ़मू प्रखंड के बरौदी गांव में नवनिर्मित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ तीन दिवसीय यज्ञ समारोह का शुभारंभ रविवार को धूमधाम से कलशयात्रा के साथ हुआ। इस पवित्र अवसर पर पूरे गांव में भक्ति का संगीत गूंज उठा। मुख्य अतिथि भाजपा के वरीय नेता व समाजसेवी स्वामी देवेन्द्र प्रकाश, भरत महतो, कुर्मी विकास मोर्चा के राजेंद्र मेहता, समाजसेवी परिबा साहु व संदीप साहु ने संयुक्त रूप से कलश वितरण किया। स्वामी देवेन्द्र प्रकाश ने संबोधित करते हुए कहा, "यज्ञ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो जाता है। सनातन धर्म हमें 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का महान संदेश देता है, जो सबको एक परिवार बनाता है।" कलशयात्रा में 1151 कन्याओं व महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा पूरे गांव का भ्रमण कर ऐतिहासिक धोरधोड़ा धाम से पवित्र जल ग्रहण करने पहुंची। महिलाओं के गगनचुंबी जयघोषों से वातावरण गुंजायमान हो गया, जो दर्शाता है कि कैसे धार्मिक आयोजन समुदाय को एक सूत्र में बांधते हैं। आयोजन समिति के मोतीलाल महतो, बलराम महतो, राजेंद्र महतो, शिवकुमार मुंडा, शंभु साहु, जगरनाथ महतो, हरि महतो, दिलीप महतो व पिंटु ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही। यह समारोह न केवल धार्मिक उत्सव है, बल्कि गांव की सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत करने का प्रतीक भी है।
    1
    बुढ़मू प्रखंड के बरौदी गांव में नवनिर्मित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ तीन दिवसीय यज्ञ समारोह का शुभारंभ रविवार को धूमधाम से कलशयात्रा के साथ हुआ। इस पवित्र अवसर पर पूरे गांव में भक्ति का संगीत गूंज उठा।
मुख्य अतिथि भाजपा के वरीय नेता व समाजसेवी स्वामी देवेन्द्र प्रकाश, भरत महतो, कुर्मी विकास मोर्चा के राजेंद्र मेहता, समाजसेवी परिबा साहु व संदीप साहु ने संयुक्त रूप से कलश वितरण किया। स्वामी देवेन्द्र प्रकाश ने संबोधित करते हुए कहा, "यज्ञ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो जाता है। सनातन धर्म हमें 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का महान संदेश देता है, जो सबको एक परिवार बनाता है।"
कलशयात्रा में 1151 कन्याओं व महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा पूरे गांव का भ्रमण कर ऐतिहासिक धोरधोड़ा धाम से पवित्र जल ग्रहण करने पहुंची। महिलाओं के गगनचुंबी जयघोषों से वातावरण गुंजायमान हो गया, जो दर्शाता है कि कैसे धार्मिक आयोजन समुदाय को एक सूत्र में बांधते हैं।
आयोजन समिति के मोतीलाल महतो, बलराम महतो, राजेंद्र महतो, शिवकुमार मुंडा, शंभु साहु, जगरनाथ महतो, हरि महतो, दिलीप महतो व पिंटु ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही। यह समारोह न केवल धार्मिक उत्सव है, बल्कि गांव की सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत करने का प्रतीक भी है।
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    1 hr ago
  • राँची। महावीर मंडल, बालालोंग, नगड़ी के रामनवमी शोभायात्रा और प्रदर्शन।
    1
    राँची।
महावीर मंडल, बालालोंग, नगड़ी के रामनवमी शोभायात्रा और प्रदर्शन।
    user_Amit Kr Chiku Objectionnews
    Amit Kr Chiku Objectionnews
    Local News Reporter बुरमू, रांची, झारखंड•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.