सिसई : लकेया बांस टोली में निकाला गया ; रामनवमी सरहुल का भव्य शोभायात्रा सिसई (गुमला)। सिसई प्रखंड के लकेया बांस टोली में नवनिर्मित अख़रा से समाजसेवी किशोर उरांव के अगुवाई में भव्य रामनवमी सरहुल शोभायात्रा निकाला गया। शोभायात्रा से पूर्व पाहान करमा उरांव, लखन उरांव एवं पूजार चउठा उरांव द्वारा अख़रा में माँ सरना का विधिवत् पूजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख शांति के लिए प्रार्थना किया गया। तत्पश्चात फूल खोंसी का रस्म अदा करते हुए सभी श्रधालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया गया और शोभायात्रा प्रारंभ किया गया। बताते चलें कि लकेया बांस टोली में समाजसेवी किशोर उरांव के पहल से ही ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर अख़रा का निर्माण कराया है। जो गांव के लिए एक सराहनीय पहल माना जा रहा है शोभायात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में आदिवासी समुदाय के महिला पुरुष व बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर मांदर के थाप व डीजे पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। पुरा गांव भ्रमण करने के पश्चात वापस अख़रा में शोभायात्रा का समापन किया गया। इस दौरान गांव के सभी आदिवासी समुदाय के लोग आनंद में भावविभोर नज़र आ रहे थे।
सिसई : लकेया बांस टोली में निकाला गया ; रामनवमी सरहुल का भव्य शोभायात्रा सिसई (गुमला)। सिसई प्रखंड के लकेया बांस टोली में नवनिर्मित अख़रा से समाजसेवी किशोर उरांव के अगुवाई में भव्य रामनवमी सरहुल शोभायात्रा निकाला गया। शोभायात्रा से पूर्व पाहान करमा उरांव, लखन उरांव एवं
पूजार चउठा उरांव द्वारा अख़रा में माँ सरना का विधिवत् पूजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख शांति के लिए प्रार्थना किया गया। तत्पश्चात फूल खोंसी का रस्म अदा करते हुए सभी श्रधालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया गया और शोभायात्रा प्रारंभ किया गया। बताते चलें कि लकेया
बांस टोली में समाजसेवी किशोर उरांव के पहल से ही ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर अख़रा का निर्माण कराया है। जो गांव के लिए एक सराहनीय पहल माना जा रहा है शोभायात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में आदिवासी समुदाय के महिला पुरुष व बच्चे पारंपरिक वेशभूषा
में सजधज कर मांदर के थाप व डीजे पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। पुरा गांव भ्रमण करने के पश्चात वापस अख़रा में शोभायात्रा का समापन किया गया। इस दौरान गांव के सभी आदिवासी समुदाय के लोग आनंद में भावविभोर नज़र आ रहे थे।
- सिसई (गुमला)।जनजातीय सुरक्षा मंच झारखंड के तत्वाधान में प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय बैठक संजय कुमार वर्मा के पिलखी मोड़ स्थित आवास में संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण बैठक में बिहार झारखंड के संयोजक संदीप उरांव शामिल हुए। संयोजक संदीप उरांव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जो "भोलेनाथ का नहीं वो हमारे जात का नहीं"। उन्होंने सिसई के अनुसूचित जनजाति से अपील करते हुए कहा कि सिसई कार्तिक बाबा का जन्मस्थल क्षेत्र है उनके सपनों को साकार करने हेतु मई महीना में दिल्ली में जनआक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने इस रैली में सिसई प्रखंड से सैकड़ों की संख्या में दिल्ली पहुँचने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सरना अनुसूचित जन जातियों का पूजा स्थल है यह कोई जाति या धर्म नहीं है। हम सभी सरना सनातन हैं और रहेंगे। जनजातीय सुरक्षा मंच के रांची जिला संयोजक जगरनाथ भगत ने कहा कि बाबा कार्तिक उरांव जी का सपना था कि जो आदिवासी से धर्मांतरित होकर ईसाई बन चुके हैं वो आदिवासी नहीं हैं कार्तिक बाबा ने पूरे धर्मांतरित ईसाई का विरोध सदन में किया था और आरक्षण समाप्त करने का आवाज़ उठाया था। उन्होंने ये भी कहा कि हम माता अंजनि एवं बजरंग बली के उपासक हैं हमें ईसाई एजेंटों के द्वारा दिग्भ्रमित किया जा रहा है और सरना सनातन को तोड़ने का कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा कि हम सनातन थे, सनातन हैं और सनातन ही रहेंगे। बैठक में सोमेश्वर उरांव को सिसई का संयोजक नियुक्त किया गया है वहीं बालेश्वर उरांव कोडेकेरा, विश्व भूषण बिलुङ, भुरसो,दिनेश उरांव लठदाग, देवकु भगत ओलमुंडा एवं बालेश्वर भगत कोटारी को सह संयोजक बनाया गया है। बैठक में सभी पंचायत के प्रतिनिधि कार्यकर्ता उपस्थित थे।3
- घाघरा प्रखंड के रन्हे स्थित चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में वार्षिक उत्सव सह प्रगति पत्र वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा नृत्य, गीत, नाटक एवं विभिन्न प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में विद्यालय के निदेशक विजय साहू एवं प्रमुख सविता देवी सहित अभिभावक व स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। निदेशक विजय साहू ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए इस प्रकार के आयोजन बेहद आवश्यक हैं। वहीं प्रमुख सविता देवी ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रगति पत्र वितरित किया गया। साथ ही प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। समारोह ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।3
- सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक घायल कंडरा में अज्ञात बोलोरो के चपेट में आने हुआ हादसा1
- Post by AAM JANATA1
- Post by Jharkhand local news1
- बसिया (गुमला): श्रद्धा, भक्ति और विश्वास का महापर्व 'चैती दुर्गा पूजा' शनिवार को बसिया प्रखंड के कलिगा गाँव में संपन्न हो गया। नौ दिनों तक चली शक्ति की उपासना के बाद, शनिवार को श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित किया। विदाई के इस क्षण में हर भक्त की आंखें सजल थीं और जुबां पर बस एक ही कामना थी— "मां अगले बरस तू जल्दी आना।" *नगर भ्रमण में उमड़ा जनसैलाब* विसर्जन से पूर्व मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा को पंडाल से निकालकर नगर भ्रमण कराया गया। यह शोभायात्रा कलिगा बजरंगबली अखाड़ा से गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई। पारंपरिक ढाक और ढोल की थाप पर भक्त झूमते-नाचते नजर आए। पूरे गांव का भ्रमण करते हुए माता की सवारी जब गुजरी, तो ग्रामीणों ने जगह-जगह मां की आरती उतारी और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। *भक्ति और गम का अनूठा संगम* शोभायात्रा के दौरान एक ओर जहां जय माता दी के जयकारों से पूरा आकाश गुंजायमान था, वहीं दूसरी ओर विदाई की घड़ी समीप देख भक्तों का हृदय भारी हो रहा था। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने नम आंखों से माता रानी को अंतिम विदाई दी। सरना तालाब में हुआ विसर्जन नगर भ्रमण के पश्चात भव्य शोभायात्रा सरना तालाब पहुंची। यहां विधिवत पूजा-अर्चना और सिंदूर दान की रस्मों के बाद माता की प्रतिमा को जल समाधि दी गई। विसर्जन के साथ ही चैती दुर्गा पूजा का औपचारिक समापन हो गया और भक्तों ने माता का आशीर्वाद लेकर शांतिपूर्वक अपने घरों की ओर प्रस्थान किया। *प्रशासन रहा अलर्ट मोड पर* शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। विसर्जन मार्ग से लेकर तालाब तक पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने स्वयं कमान संभाल रखी थी ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे। प्रशासन की मुस्तैदी के कारण पूरा आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ2
- ब्रेकिंग न्यूज़: शाम 6 बजे भीषण सड़क हादसा, घटना का वीडियो आया सामने, 28 March 2026 Tati mode Near Kuru Lohardaga आज शाम लगभग 6:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह दुर्घटना काफी भीषण थी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।4
- सिसई (गुमला)। सिसई प्रखंड के लकेया बांस टोली में नवनिर्मित अख़रा से समाजसेवी किशोर उरांव के अगुवाई में भव्य रामनवमी सरहुल शोभायात्रा निकाला गया। शोभायात्रा से पूर्व पाहान करमा उरांव, लखन उरांव एवं पूजार चउठा उरांव द्वारा अख़रा में माँ सरना का विधिवत् पूजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख शांति के लिए प्रार्थना किया गया। तत्पश्चात फूल खोंसी का रस्म अदा करते हुए सभी श्रधालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया गया और शोभायात्रा प्रारंभ किया गया। बताते चलें कि लकेया बांस टोली में समाजसेवी किशोर उरांव के पहल से ही ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर अख़रा का निर्माण कराया है। जो गांव के लिए एक सराहनीय पहल माना जा रहा है शोभायात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में आदिवासी समुदाय के महिला पुरुष व बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर मांदर के थाप व डीजे पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। पुरा गांव भ्रमण करने के पश्चात वापस अख़रा में शोभायात्रा का समापन किया गया। इस दौरान गांव के सभी आदिवासी समुदाय के लोग आनंद में भावविभोर नज़र आ रहे थे।4