रन्हे स्थित चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में किया गया वार्षिक उत्सव आयोजित ,कई कार्यक्रम हुए घाघरा प्रखंड के रन्हे स्थित चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में वार्षिक उत्सव सह प्रगति पत्र वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा नृत्य, गीत, नाटक एवं विभिन्न प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में विद्यालय के निदेशक विजय साहू एवं प्रमुख सविता देवी सहित अभिभावक व स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। निदेशक विजय साहू ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए इस प्रकार के आयोजन बेहद आवश्यक हैं। वहीं प्रमुख सविता देवी ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रगति पत्र वितरित किया गया। साथ ही प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। समारोह ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।
रन्हे स्थित चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में किया गया वार्षिक उत्सव आयोजित ,कई कार्यक्रम हुए घाघरा प्रखंड के रन्हे स्थित चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में वार्षिक उत्सव सह प्रगति पत्र वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों
द्वारा नृत्य, गीत, नाटक एवं विभिन्न प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में विद्यालय के निदेशक विजय साहू एवं प्रमुख सविता देवी सहित अभिभावक व स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। निदेशक विजय साहू ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए इस प्रकार के आयोजन बेहद आवश्यक हैं। वहीं प्रमुख सविता देवी ने बच्चों के प्रयासों
की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रगति पत्र वितरित किया गया। साथ ही प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। समारोह ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।
- महुआ मौसम में बढ़ा खतरा: जंगलों में दिख रहे जंगली जानवर, वन विभाग ने जारी की चेतावनी चैनपुर अनुमंडल क्षेत्र के चैनपुर, डुमरी एवं जारी प्रखंड के विभिन्न गांवों के आसपास स्थित जंगलों में इन दिनों हाथी, भालू, लोमड़ी समेत कई जंगली जानवरों की गतिविधि बढ़ गई है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से लगातार जंगली जानवरों की आवाजाही देखी जा रही है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। वर्तमान समय महुआ गिरने का मौसम होने के कारण बड़ी संख्या में ग्रामीण सुबह और देर रात जंगलों में महुआ चुनने जाते हैं। ऐसे में जंगली जानवरों के हमले का खतरा काफी बढ़ गया है। विशेष रूप से हाथी और भालू के अचानक सामने आने की संभावना बनी रहती है, जो जानलेवा साबित हो सकती है। जानकारी देते हुए दोपहर एक बजे वन क्षेत्रपाल जगदीश राम ने बताया कि जंगल क्षेत्र में जंगली जानवरों की सक्रियता बढ़ी हुई है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि रात के समय जंगल जाने से यथासंभव बचें। यदि जंगल जाना जरूरी हो तो अकेले न जाएं, बल्कि समूह में और पूरी सावधानी के साथ ही जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी जंगली जानवर का सामना होने पर घबराकर शोर-शराबा या हल्ला-गुल्ला न करें, क्योंकि इससे जानवर आक्रामक हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में शांत रहते हुए धीरे-धीरे सुरक्षित दूरी बनाएं तथा तुरंत वन विभाग को सूचना दें। वन विभाग ने ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सतर्कता, संयम और सावधानी ही महुआ मौसम में सबसे बड़ा बचाव है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।1
- राम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर उमड़ी रामभक्तों की जनसैलाब सेन्हा में आयोजित हुआ मेला सह अस्त्र शस्त्र प्रदर्शन1
- Post by हमर जशपुर1
- Post by AAM JANATA1
- सिमडेगा: जिले के सिमडेगा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की एक वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से Samsung कंपनी का एलईडी टीवी तथा एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है।इस संबंध में इंस्पेक्टर भिखारी राम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 29 मार्च 2026 को वरीय पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि मतरामेटा गांव में एक संदिग्ध व्यक्ति के पास सिमडेगा थाना कांड संख्या 51/26 में चोरी हुआ एलईडी टीवी रखा हुआ है। सूचना के सत्यापन के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहिद उर्फ बैहरा (उम्र लगभग 28 वर्ष), पिता– शकील अंसारी, निवासी मतरामेटा, थाना ठेठईटांगर, जिला सिमडेगा के रूप में हुई है।इंस्पेक्टर भिखारी राम ने बताया कि आरोपी के घर से चोरी गया Samsung कंपनी का एलईडी टीवी बरामद कर लिया गया है। साथ ही कांड में प्रयुक्त टी.वी.एस. आपाची मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या JH 20B 8726) को भी जब्त किया गया है। बरामद सामानों की विधिवत सूची बनाकर सुरक्षित रखा गया है। गिरफ्तार आरोपी को 29 मार्च 2026 को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।इस कार्रवाई में पु0अ0नि0 अमोद कुमार ठाकुर, सअ0नि0 अरुण कुमार सिंह, स0अ0नि0 चन्द्रमोहन होरो, हवलदार नोवेल बारला एवं आरक्षी 846 विष्णु उरांव सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल थे।1
- Post by Jharkhand local news1
- Post by AAM JANATA1
- सिमडेगा:- एसपी श्रीकांत एस खोटरे के पहल पर पुलिस लाइन में शांति मेडिकल सेंटर बीरू हॉस्पिटल के सहयोग से पुलिस अधिकारियों कर्मियों को स्वास्थ्य सेवा संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एसएमसी बीरू के चिकित्सकों के द्वारा पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों को बेसिक लाइफ सपोर्ट, सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति का प्राथमिक उपचार और ट्रॉमा ट्रांसपोर्टिंग के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चिकित्सकों के द्वारा बताया गया कि सर्पदंश सड़क दुर्घटना के बाद पीड़ित को तुरंत क्या-क्या सपोर्ट किया जा सकता है। इसके अलावे अन्य जानकारी भी दी गई।1
- ब्रेकिंग न्यूज़: शाम 6 बजे भीषण सड़क हादसा, घटना का वीडियो आया सामने, 28 March 2026 Tati mode Near Kuru Lohardaga आज शाम लगभग 6:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह दुर्घटना काफी भीषण थी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।4