सिमडेगा में चोरी का खुलासा, एलईडी टीवी व बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार सिमडेगा: जिले के सिमडेगा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की एक वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से Samsung कंपनी का एलईडी टीवी तथा एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है।इस संबंध में इंस्पेक्टर भिखारी राम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 29 मार्च 2026 को वरीय पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि मतरामेटा गांव में एक संदिग्ध व्यक्ति के पास सिमडेगा थाना कांड संख्या 51/26 में चोरी हुआ एलईडी टीवी रखा हुआ है। सूचना के सत्यापन के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहिद उर्फ बैहरा (उम्र लगभग 28 वर्ष), पिता– शकील अंसारी, निवासी मतरामेटा, थाना ठेठईटांगर, जिला सिमडेगा के रूप में हुई है।इंस्पेक्टर भिखारी राम ने बताया कि आरोपी के घर से चोरी गया Samsung कंपनी का एलईडी टीवी बरामद कर लिया गया है। साथ ही कांड में प्रयुक्त टी.वी.एस. आपाची मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या JH 20B 8726) को भी जब्त किया गया है। बरामद सामानों की विधिवत सूची बनाकर सुरक्षित रखा गया है। गिरफ्तार आरोपी को 29 मार्च 2026 को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।इस कार्रवाई में पु0अ0नि0 अमोद कुमार ठाकुर, सअ0नि0 अरुण कुमार सिंह, स0अ0नि0 चन्द्रमोहन होरो, हवलदार नोवेल बारला एवं आरक्षी 846 विष्णु उरांव सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल थे।
सिमडेगा में चोरी का खुलासा, एलईडी टीवी व बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार सिमडेगा: जिले के सिमडेगा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की एक वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से Samsung कंपनी का एलईडी टीवी तथा एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है।इस संबंध में इंस्पेक्टर भिखारी राम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 29 मार्च 2026 को वरीय पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि मतरामेटा गांव में एक संदिग्ध व्यक्ति के पास सिमडेगा थाना कांड संख्या 51/26 में चोरी हुआ एलईडी टीवी रखा हुआ है। सूचना के सत्यापन के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहिद उर्फ बैहरा (उम्र लगभग 28 वर्ष), पिता– शकील अंसारी, निवासी मतरामेटा, थाना ठेठईटांगर, जिला सिमडेगा के रूप में हुई है।इंस्पेक्टर भिखारी राम ने बताया कि आरोपी के घर से चोरी गया Samsung कंपनी का एलईडी टीवी बरामद कर लिया गया है। साथ ही कांड में प्रयुक्त टी.वी.एस. आपाची मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या JH 20B 8726) को भी जब्त किया गया है। बरामद सामानों की विधिवत सूची बनाकर सुरक्षित रखा गया है। गिरफ्तार आरोपी को 29 मार्च 2026 को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।इस कार्रवाई में पु0अ0नि0 अमोद कुमार ठाकुर, सअ0नि0 अरुण कुमार सिंह, स0अ0नि0 चन्द्रमोहन होरो, हवलदार नोवेल बारला एवं आरक्षी 846 विष्णु उरांव सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल थे।
- सिमडेगा: जिले के सिमडेगा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की एक वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से Samsung कंपनी का एलईडी टीवी तथा एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है।इस संबंध में इंस्पेक्टर भिखारी राम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 29 मार्च 2026 को वरीय पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि मतरामेटा गांव में एक संदिग्ध व्यक्ति के पास सिमडेगा थाना कांड संख्या 51/26 में चोरी हुआ एलईडी टीवी रखा हुआ है। सूचना के सत्यापन के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहिद उर्फ बैहरा (उम्र लगभग 28 वर्ष), पिता– शकील अंसारी, निवासी मतरामेटा, थाना ठेठईटांगर, जिला सिमडेगा के रूप में हुई है।इंस्पेक्टर भिखारी राम ने बताया कि आरोपी के घर से चोरी गया Samsung कंपनी का एलईडी टीवी बरामद कर लिया गया है। साथ ही कांड में प्रयुक्त टी.वी.एस. आपाची मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या JH 20B 8726) को भी जब्त किया गया है। बरामद सामानों की विधिवत सूची बनाकर सुरक्षित रखा गया है। गिरफ्तार आरोपी को 29 मार्च 2026 को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।इस कार्रवाई में पु0अ0नि0 अमोद कुमार ठाकुर, सअ0नि0 अरुण कुमार सिंह, स0अ0नि0 चन्द्रमोहन होरो, हवलदार नोवेल बारला एवं आरक्षी 846 विष्णु उरांव सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल थे।1
- Post by User35811
- घाघरा प्रखंड के रन्हे स्थित चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में वार्षिक उत्सव सह प्रगति पत्र वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा नृत्य, गीत, नाटक एवं विभिन्न प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में विद्यालय के निदेशक विजय साहू एवं प्रमुख सविता देवी सहित अभिभावक व स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। निदेशक विजय साहू ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए इस प्रकार के आयोजन बेहद आवश्यक हैं। वहीं प्रमुख सविता देवी ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रगति पत्र वितरित किया गया। साथ ही प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। समारोह ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।3
- Post by हमर जशपुर1
- बसिया (गुमला): श्रद्धा, भक्ति और विश्वास का महापर्व 'चैती दुर्गा पूजा' शनिवार को बसिया प्रखंड के कलिगा गाँव में संपन्न हो गया। नौ दिनों तक चली शक्ति की उपासना के बाद, शनिवार को श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित किया। विदाई के इस क्षण में हर भक्त की आंखें सजल थीं और जुबां पर बस एक ही कामना थी— "मां अगले बरस तू जल्दी आना।" *नगर भ्रमण में उमड़ा जनसैलाब* विसर्जन से पूर्व मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा को पंडाल से निकालकर नगर भ्रमण कराया गया। यह शोभायात्रा कलिगा बजरंगबली अखाड़ा से गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई। पारंपरिक ढाक और ढोल की थाप पर भक्त झूमते-नाचते नजर आए। पूरे गांव का भ्रमण करते हुए माता की सवारी जब गुजरी, तो ग्रामीणों ने जगह-जगह मां की आरती उतारी और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। *भक्ति और गम का अनूठा संगम* शोभायात्रा के दौरान एक ओर जहां जय माता दी के जयकारों से पूरा आकाश गुंजायमान था, वहीं दूसरी ओर विदाई की घड़ी समीप देख भक्तों का हृदय भारी हो रहा था। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने नम आंखों से माता रानी को अंतिम विदाई दी। सरना तालाब में हुआ विसर्जन नगर भ्रमण के पश्चात भव्य शोभायात्रा सरना तालाब पहुंची। यहां विधिवत पूजा-अर्चना और सिंदूर दान की रस्मों के बाद माता की प्रतिमा को जल समाधि दी गई। विसर्जन के साथ ही चैती दुर्गा पूजा का औपचारिक समापन हो गया और भक्तों ने माता का आशीर्वाद लेकर शांतिपूर्वक अपने घरों की ओर प्रस्थान किया। *प्रशासन रहा अलर्ट मोड पर* शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। विसर्जन मार्ग से लेकर तालाब तक पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने स्वयं कमान संभाल रखी थी ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे। प्रशासन की मुस्तैदी के कारण पूरा आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ2
- गुमला: झारखण्ड विधान सभा की सामान्य प्रयोजन समिति का दो दिवसीय गुमला जिला परिभ्रमण कार्यक्रम शनिवार से शुरू हुआ, जिसके तहत आज परिसदन, गुमला में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र नाथ तिवारी( विधायक गढ़वा) ने की। इस दौरान समिति के सदस्य मंगल कालिंदी( विधायक जुगसलाई) एवं रोशन लाल चौधरी( बड़का गांव) भी उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं, उनके क्रियान्वयन की स्थिति तथा जमीनी स्तर पर आ रही चुनौतियों की व्यापक समीक्षा की गई। समिति ने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुँचना सुनिश्चित किया जाए। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान निजी विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के नामांकन की स्थिति पर विशेष जोर दिया गया। समिति ने निर्देश दिया कि बीपीएल कोटे के अंतर्गत निर्धारित सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से पूरी हो तथा पात्र परिवारों विशेषकर वार्षिक आय ₹75,000 से कम वाले को किसी प्रकार की बाधा का सामना न करना पड़े। विगत दो वर्षों में हुए नामांकन का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया। कौशल विकास के तहत बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित RSETI प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पिछले बैच के प्रशिक्षित लाभुकों की सूची उपलब्ध कराने तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं परिणामों की जांच के लिए समिति गठित करने का निर्देश दिया गया। अंचल प्रशासन से जुड़े मामलों में जनता दरबार के लंबित आवेदनों पर चिंता जताते हुए समिति ने कारणों की गहन समीक्षा कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। तकनीकी कारणों से लंबित मामलों के समाधान के लिए भी ठोस पहल करने पर बल दिया गया। भवन निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा में लंबित परियोजनाओं पर नाराजगी जताई गई। समिति ने पूर्ण हो चुके भवनों के उपयोग, उद्घाटन एवं उनकी भौतिक स्थिति की जांच कराने के निर्देश दिए, ताकि संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित हो सके। PMFME , PMEGP योजना एवं विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की समीक्षा के दौरान वित्तीय वितरण (डिस्बर्समेंट) में आ रही बाधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। समिति ने पिछले दो वर्षों की प्रगति रिपोर्ट मांगी और लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वन विभाग के तहत वृक्षारोपण कार्यों की जमीनी सत्यापन की आवश्यकता पर बल देते हुए पिछले तीन वर्षों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने को कहा गया। सड़क निर्माण से जुड़े विभागों—विशेषकर पथ निर्माण एवं ग्रामीण सड़क निर्माण विभाग—की समीक्षा में धीमी प्रगति पर चिंता व्यक्त की गई। समिति ने लंबित सड़कों की सूची उपलब्ध कराने, कार्य में तेजी लाने तथा भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा भुगतान से जुड़े मामलों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए पेयजल आपूर्ति की स्थिति एवं भौतिक प्रगति की विस्तृत जानकारी ली गई। ग्रामीण विकास, विशेष प्रमंडल एवं जिला योजना से संबंधित योजनाओं की प्रगति का भी परीक्षण किया गया। खनन क्षेत्रों में पर्यावरणीय प्रभावों को लेकर समिति ने गंभीर रुख अपनाते हुए गड्ढों के भराव, भूमि के पुनर्वास एवं वृक्षारोपण कार्यों की समीक्षा की। 15 दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए तथा संबंधित स्थलों का निरीक्षण करने की बात कही गई। कृषि एवं सहकारिता विभाग के अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड की प्रगति की समीक्षा की गई। वहीं परिवहन विभाग द्वारा राजस्व संग्रहण की स्थिति एवं स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत PM-ABHIM योजना की प्रगति की भी जानकारी ली गई। श्रम विभाग की समीक्षा में अनाधिकृत श्रमिक पलायन के मुद्दे पर चिंता व्यक्त करते हुए निगरानी तंत्र को सुदृढ़ करने तथा पुनर्वास योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मत्स्य विभाग अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। खेल विभाग की समीक्षा के दौरान खेल अधोसंरचना के विकास पर चर्चा की गई। बताया गया कि पालकोट प्रखंड को छोड़कर अन्य सभी प्रखंडों में खेल मैदान उपलब्ध हैं, जिस पर समिति ने शेष क्षेत्रों में भी सुविधाएं विकसित करने की आवश्यकता जताई। राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा में वित्तीय प्रगति, भूमि अधिग्रहण एवं भुगतान से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, डीसीएलआर गुमला , जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि दो दिवसीय भ्रमण के दौरान प्राप्त प्रतिवेदनों के आधार पर स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा, ताकि योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके। कार्यक्रम के दूसरे दिन, 29 मार्च 2026 को प्रातः 9:00 बजे पुनः बैठक आयोजित कर शेष विभागों की समीक्षा की जाएगी।1
- चैनपुर/गुमला: ईसाई धर्मावलंबियों द्वारा रविवार को संत जॉन चर्च परिसर में खजूर रविवार (Palm Sunday) का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चर्च परिसर में सुबह से ही विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।1
- सिमडेगा:- एसपी श्रीकांत एस खोटरे के पहल पर पुलिस लाइन में शांति मेडिकल सेंटर बीरू हॉस्पिटल के सहयोग से पुलिस अधिकारियों कर्मियों को स्वास्थ्य सेवा संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एसएमसी बीरू के चिकित्सकों के द्वारा पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों को बेसिक लाइफ सपोर्ट, सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति का प्राथमिक उपचार और ट्रॉमा ट्रांसपोर्टिंग के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चिकित्सकों के द्वारा बताया गया कि सर्पदंश सड़क दुर्घटना के बाद पीड़ित को तुरंत क्या-क्या सपोर्ट किया जा सकता है। इसके अलावे अन्य जानकारी भी दी गई।1