Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुलिस अधिकारी और कर्मियों को मिला स्वास्थ्य सेवा संबंधित प्रशिक्षण एसएमसी बीरू के टीम के द्वारा दिया गया प्रशिक्षण सिमडेगा:- एसपी श्रीकांत एस खोटरे के पहल पर पुलिस लाइन में शांति मेडिकल सेंटर बीरू हॉस्पिटल के सहयोग से पुलिस अधिकारियों कर्मियों को स्वास्थ्य सेवा संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एसएमसी बीरू के चिकित्सकों के द्वारा पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों को बेसिक लाइफ सपोर्ट, सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति का प्राथमिक उपचार और ट्रॉमा ट्रांसपोर्टिंग के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चिकित्सकों के द्वारा बताया गया कि सर्पदंश सड़क दुर्घटना के बाद पीड़ित को तुरंत क्या-क्या सपोर्ट किया जा सकता है। इसके अलावे अन्य जानकारी भी दी गई।
Satyam kumar keshri
पुलिस अधिकारी और कर्मियों को मिला स्वास्थ्य सेवा संबंधित प्रशिक्षण एसएमसी बीरू के टीम के द्वारा दिया गया प्रशिक्षण सिमडेगा:- एसपी श्रीकांत एस खोटरे के पहल पर पुलिस लाइन में शांति मेडिकल सेंटर बीरू हॉस्पिटल के सहयोग से पुलिस अधिकारियों कर्मियों को स्वास्थ्य सेवा संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एसएमसी बीरू के चिकित्सकों के द्वारा पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों को बेसिक लाइफ सपोर्ट, सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति का प्राथमिक उपचार और ट्रॉमा ट्रांसपोर्टिंग के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चिकित्सकों के द्वारा बताया गया कि सर्पदंश सड़क दुर्घटना के बाद पीड़ित को तुरंत क्या-क्या सपोर्ट किया जा सकता है। इसके अलावे अन्य जानकारी भी दी गई।
More news from झारखंड and nearby areas
- सिमडेगा:- एसपी श्रीकांत एस खोटरे के पहल पर पुलिस लाइन में शांति मेडिकल सेंटर बीरू हॉस्पिटल के सहयोग से पुलिस अधिकारियों कर्मियों को स्वास्थ्य सेवा संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एसएमसी बीरू के चिकित्सकों के द्वारा पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों को बेसिक लाइफ सपोर्ट, सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति का प्राथमिक उपचार और ट्रॉमा ट्रांसपोर्टिंग के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चिकित्सकों के द्वारा बताया गया कि सर्पदंश सड़क दुर्घटना के बाद पीड़ित को तुरंत क्या-क्या सपोर्ट किया जा सकता है। इसके अलावे अन्य जानकारी भी दी गई।1
- हेरिटेज सेंटर सह-म्यूजियम सिमडेगा ||1
- बंदर से मस्ती 😀😁1
- Post by User35811
- बसिया (गुमला): श्रद्धा, भक्ति और विश्वास का महापर्व 'चैती दुर्गा पूजा' शनिवार को बसिया प्रखंड के कलिगा गाँव में संपन्न हो गया। नौ दिनों तक चली शक्ति की उपासना के बाद, शनिवार को श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित किया। विदाई के इस क्षण में हर भक्त की आंखें सजल थीं और जुबां पर बस एक ही कामना थी— "मां अगले बरस तू जल्दी आना।" *नगर भ्रमण में उमड़ा जनसैलाब* विसर्जन से पूर्व मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा को पंडाल से निकालकर नगर भ्रमण कराया गया। यह शोभायात्रा कलिगा बजरंगबली अखाड़ा से गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई। पारंपरिक ढाक और ढोल की थाप पर भक्त झूमते-नाचते नजर आए। पूरे गांव का भ्रमण करते हुए माता की सवारी जब गुजरी, तो ग्रामीणों ने जगह-जगह मां की आरती उतारी और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। *भक्ति और गम का अनूठा संगम* शोभायात्रा के दौरान एक ओर जहां जय माता दी के जयकारों से पूरा आकाश गुंजायमान था, वहीं दूसरी ओर विदाई की घड़ी समीप देख भक्तों का हृदय भारी हो रहा था। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने नम आंखों से माता रानी को अंतिम विदाई दी। सरना तालाब में हुआ विसर्जन नगर भ्रमण के पश्चात भव्य शोभायात्रा सरना तालाब पहुंची। यहां विधिवत पूजा-अर्चना और सिंदूर दान की रस्मों के बाद माता की प्रतिमा को जल समाधि दी गई। विसर्जन के साथ ही चैती दुर्गा पूजा का औपचारिक समापन हो गया और भक्तों ने माता का आशीर्वाद लेकर शांतिपूर्वक अपने घरों की ओर प्रस्थान किया। *प्रशासन रहा अलर्ट मोड पर* शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। विसर्जन मार्ग से लेकर तालाब तक पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने स्वयं कमान संभाल रखी थी ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे। प्रशासन की मुस्तैदी के कारण पूरा आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ2
- दिन में तो अच्छा धूप निकला हुआ था लेकिन दो-तीन बजे लगभग इतना जोरदार आंधी तूफान आया कि आप देखकर आपके रस कब जाएगी1
- चैनपुर–जारी मुख्य मार्ग, जिसका निर्माण लगभग एक वर्ष पूर्व करीब 27 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया था, आज असामाजिक तत्वों की करतूतों के कारण अपनी सुरक्षा और सौंदर्य दोनों खोता नजर आ रहा है। सड़क निर्माण के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खतरनाक मोड़ों और संवेदनशील स्थानों पर मजबूत लोहे की रेलिंग लगाई गई थी, साथ ही वाहन चालकों को सतर्क करने के लिए जगह-जगह चेतावनी साइन बोर्ड भी स्थापित किए गए थे।1
- सिमडेगा:- उपायुक्त कंचन सिंह ने ऑफीसर कॉलोनी का निरीक्षण कर परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कॉलोनी में बच्चों के खेलने और परिवारों के लिए शाम बिताने हेतु पार्क विकसित करने की पहल की। उपायुक्त ने पूरे परिसर का भ्रमण करते हुए साफ-सफाई की स्थिति पर असंतोष जताया।उन्होंने नगर परिषद सिमडेगा को निर्देश दिया कि कॉलोनी क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाकर नियमित स्वच्छता सुनिश्चित की जाए। साथ ही, कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए पर्याप्त डस्टबिन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने कहा कि कॉलोनी में कई पदाधिकारी एवं कर्मियों के परिवार निवास करते हैं, ऐसे में स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण बनाए रखना आवश्यक है।इस दौरान उन्होंने डी टाइप क्वार्टर का निरीक्षण कर खाली पड़े क्वार्टर को आवंटित करने हेतु संबंधित पदाधिकार को निर्देश दिए।मौके पर नजारत उप समाहर्ता-सह-सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर रेनियर खालखो सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।1