चक्रपाणि स्कूल ग्राउंड में गूंजा मलखंब का दमखम, तालियों से झूम उठा मैदान बलौदाबाजार। चक्रपाणि स्कूल ग्राउंड में मलखंब खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से ऐसा समां बांधा कि पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। नन्हे खिलाड़ियों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों का मन मोह लिया। जिला स्तरीय और संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के बाद अब इन प्रतिभावान खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कोच एवं जिला खेल अधिकारी के अथक प्रयासों का परिणाम है कि मलखंब के क्षेत्र में जिले के खिलाड़ी लगातार सफलता हासिल कर बलौदाबाजार का नाम रोशन कर रहे हैं। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि जिले की प्रतिभाएं अब राज्य स्तर पर भी अपनी पहचान बनाने को तैयार हैं।
चक्रपाणि स्कूल ग्राउंड में गूंजा मलखंब का दमखम, तालियों से झूम उठा मैदान बलौदाबाजार। चक्रपाणि स्कूल ग्राउंड में मलखंब खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से ऐसा समां बांधा कि पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
नन्हे खिलाड़ियों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों का मन मोह लिया। जिला स्तरीय और संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के बाद अब इन प्रतिभावान खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। खिलाड़ियों की
इस उपलब्धि पर जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कोच एवं जिला खेल अधिकारी के अथक प्रयासों का परिणाम है कि मलखंब के क्षेत्र में जिले के खिलाड़ी लगातार
सफलता हासिल कर बलौदाबाजार का नाम रोशन कर रहे हैं। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि जिले की प्रतिभाएं अब राज्य स्तर पर भी अपनी पहचान बनाने को तैयार हैं।
- चक्रपाणि स्कूल ग्राउंड में गूंजा मलखंब का दमखम, तालियों से झूम उठा मैदान बलौदाबाजार। चक्रपाणि स्कूल ग्राउंड में मलखंब खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से ऐसा समां बांधा कि पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। नन्हे खिलाड़ियों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों का मन मोह लिया। जिला स्तरीय और संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के बाद अब इन प्रतिभावान खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कोच एवं जिला खेल अधिकारी के अथक प्रयासों का परिणाम है कि मलखंब के क्षेत्र में जिले के खिलाड़ी लगातार सफलता हासिल कर बलौदाबाजार का नाम रोशन कर रहे हैं। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि जिले की प्रतिभाएं अब राज्य स्तर पर भी अपनी पहचान बनाने को तैयार हैं।4
- 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिल्हा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग ने फहराया 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिल्हा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग ने फहराया तिरंगा शनिवार को बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शनिवार 15 अगस्त 80 वा स्वतंत्रता दिवस थाना परिसर बिल्हा में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बनाए गया बिल्हा के थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग ने तिरंगा झंडा फहराकर तिरंगे झंडे को सलामी दी इस दौरान थाना परिसर राष्ट्रगान और राज्य गीत के धुन पर देशभक्ति मय हो गया थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग ने वीर शहीद को याद करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी छत्तीसगढ़ महतारी भारत मां बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के तेलिया चित्र में माल्यार्पण कर देश की एकता और भाईचारे को बनाए रखने का आह्वान किया और समस्त क्षेत्र वाशियो को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुवे कहा कि आज का यह पावन दिन हमारे लिए असीम हर्ष और गर्व का दिन है। आज हम उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक याद कर रहे हैं, जिन्होंने देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दे दिया। उन्हीं के त्याग और संघर्ष के कारण आज हम सब एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक देश में खुली हवा में साँस ले रहे हैं।यह दिन हमें न केवल अपने स्वर्णिम इतिहास को याद करने का अवसर देता है, बल्कि हमारे कर्तव्यों का भी बोध कराता है। राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को अक्षुण्ण रखना हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है आइए हम सभी जिम्मेदार नागरिक बनने और अपने देश की प्रगति में अपना योगदान देने का संकल्प लें। इस दौरान थाना स्टाफ के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और मिठाई बाते गये एवं थाना से मिली जानकारी अनुसार 15 अगस्त को बिलासपुर पुलिस परेड ग्राउंड मे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना के दो आरक्षक पहला संतोष मरकाम और अर्जुन जांगड़े को बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने विभाग मे उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित भी किया1
- मस्तूरी पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई आरोपी के कब्जे से 33 लीटर महुआ शराब व बाइक जप्त1
- दुर्ग पुलिस की कार्यवाही, स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हुआ : 2 बाइक जब्त, 12 हजार रुपये का चालान #durgnews #durgchhattisgarh #durgpolice दुर्ग पुलिस की कार्यवाही, स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हुआ : 2 बाइक जब्त, 12 हजार रुपये का चालान #durgnews #durgchhattisgarh #durgpolice1
- तिल्दा और तुलसी समिति में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया तिल्दा-नेवरा। देशभर के साथ तिल्दा और तुलसी समिति में भी आज 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तिल्दा समिति में प्रबंधक भुवन साहू के नेतृत्व में समिति अध्यक्ष मनहरण वर्मा ने ध्वजारोहण किया। वहीं तुलसी समिति में प्रबंधक महेश शर्मा के नेतृत्व में जनपद पंचायत तिल्दा के सभापति नरसिंग वर्मा ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर तिल्दा जिला सहकारी बैंक के बीएम शोभाराम साहू सहित भालचंद, नोहर यादव, दीपक साहू, किसान वर्मा, लक्ष्मण साहू, पवन बघेल, ओम ठाकुर, राजेंद्र वर्मा, मोराध्वज वर्मा और राजेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में तुलसी और बारतोरी क्षेत्र के बनट से भी किसान शामिल हुए। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों को सेव-बूंदी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।4
- बिलासपुर में कस्टोडियल मौत मामले में CBI की एंट्री, सेंट्रल जेल पहुंची टीम बिलासपुर में कैदी श्रवण सूर्यवंशी की कस्टोडियल मौत के मामले में CBI ने जांच शुरू कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तीन सदस्यीय CBI टीम बिलासपुर सेंट्रल जेल पहुंची। टीम जेल में जांच के बाद सीपत थाना भी जाएगी। श्रवण सूर्यवंशी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस कस्टडी में मौत का आरोप लगाया था। मामले में आगे जांच जारी है।1
- बिलासपुर के मालाबार ज्वेलरी में 22 कैरेट सोने को 20 कैरेट बताने का आरोप, सराफा व्यापारियों ने किया हंगामा तारबहार थाना क्षेत्र में मैग्नेटो मॉल के सामने स्थित मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ज्वैलरी शॉप में शनिवार को उस समय हंगामा मच गया, जब छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारी और व्यापारी दुकान पहुंचे। व्यापारियों की ओर से ज्वैलरी की बिक्री में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि ग्राहकों को 22 कैरेट बताया जा रहा, इसके अलावा ओल्ड गोल्ड एक्सचेंज के दौरान करीब 8 प्रतिशत गोल्ड की कमी करने का भी आरोप लगाया गया है।1
- थाना चकरभाठा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना प्रभारी ने फहराया तिरंगा थाना चकरभाठा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना प्रभारी ने फहराया तिरंगा और तिरंगे झंडे को दी सलामी शनिवार को चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 अगस्त दिन शनिवार को थाना चकरभाठा के थाना प्रभारी श्री भावेश सेंडे ने थाना स्टाफ की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे झंडे को सलामी दी एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भारत माता छत्तीसगढ़ महतारी और वीर शहीदों के तेलिया चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान और छत्तीसगढ़ राज्य गीत गाए गए इस दौरान भारत माता की जय वंदे मातरम के नारों से थाना परिषद गूंज उठा थाना प्रभारी भावेश सेंडे ने अपने संबोधन में संविधान की गरिमा कानून व्यवस्था और नागरिकों के प्रति पुलिस की जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि पुलिस संविधान के तहत जनता की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है स्वतंत्रता दिवस भारत के इतिहास का एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है, जिसे हम हर वर्ष 15 अगस्त को पूरे गर्व और सम्मान के साथ मनाते हैं। भारत में हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन 1947 में देश को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी यह उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों के संघर्ष और बलिदान को याद करने और श्रद्धांजलि देने का दिन है, जिन्होंने देश को स्वतंत्र कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्होंने आम नागरिकों से अपील की इस अवसर पर समस्त थाना स्टाफ उपस्थित रहे और सभी ने एक दूसरे को 80 वे स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी एवं थाना प्रभारी ने समस्त क्षेत्र प्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं छेत्र की जनता से अपील की अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना डायल 112 या थाना में आकर दे सकते है सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा 15 अगस्त के अवसर पर बिलासपुर पुलिस परेड ग्राउंड में चकरभाठा थाना के दो आरक्षक पहला भागवत चंद्राकर एवं दूसरा गोवर्धन शर्मा को विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने पर बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनीश से ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया1