Shuru
Apke Nagar Ki App…
chitrkut dham karvi Pavan dharti Ram Jay Shri Ram ram
PAPPUPAL
chitrkut dham karvi Pavan dharti Ram Jay Shri Ram ram
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कानपुर में एक दुकान पर सिर्फ 16 मिनट के लिए 16 रुपये में कपड़ा देने का ऑफर दिया था. ऑफर की खबर फैलते ही हजारों की...1
- chitrkut dham karvi Pavan dharti Ram Jay Shri Ram ram4
- 🙏 जय गौ माता | जय महादेव | जय श्री कृष्ण 🙏 🌺 तृतीय सोमवार एवं नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌺 🐄 श्री कृष्ण गौ सेवा (ट्रस्ट) के संकल्प के साथ गौ सेवा • गौ संरक्षण • गौ संवर्धन • गौ सम्मान आइए, हम सभी मिलकर गौ माता की सेवा, सुरक्षा एवं उपचार में अपना सहयोग दें। आपका छोटा सा सहयोग किसी गौ माता के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। ❤️🐄 🤝 गौ सेवा से जुड़ें और अन्य लोगों को भी जोड़ें। 🌿 गौ माता की सेवा — हमारा धर्म, हमारा संकल्प। शुभम पांडेय संस्थापक 📞 9737416155 🚩 जय गौ माता | जय महादेव | जय श्री कृष्ण 🚩1
- UP पुलिस का वर्दी पहना सिपाही कर रहा SDM के ड्राइवर के पैर की मालिश, वायरल हुआ वीडियो। कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक वर्दीधारी पुलिस कांस्टेबल को SDM के ड्राइवर के पैर दबाते हुए देखा गया. दावा किया जा रहा है कि जिस व्यक्ति के पैर की मालिश की जा रही है, वह SDM का ड्राइवर है. मामला सामने आने के बाद लोग पूछ रहे हैं कि आखिर ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल से इस तरह की 'सेवा' क्यों कराई जा रही थी? हालांकि, वीडियो की जगह और उसमें नजर आ रहे लोगों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। वीडियो में प्रदर्शित दोनों व्यक्ति होमगार्ड हैं। प्रकरण की जांच जिला कमाण्डेंट होमगार्ड, कानपुर नगर द्वारा की जा रही है। जांचोपरान्त तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। UP पुलिस का वर्दी पहना सिपाही कर रहा SDM के ड्राइवर के पैर की मालिश, वायरल हुआ वीडियो। कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक वर्दीधारी पुलिस कांस्टेबल को SDM के ड्राइवर के पैर दबाते हुए देखा गया. दावा किया जा रहा है कि जिस व्यक्ति के पैर की मालिश की जा रही है, वह SDM का ड्राइवर है. मामला सामने आने के बाद लोग पूछ रहे हैं कि आखिर ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल से इस तरह की 'सेवा' क्यों कराई जा रही थी? हालांकि, वीडियो की जगह और उसमें नजर आ रहे लोगों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। वीडियो में प्रदर्शित दोनों व्यक्ति होमगार्ड हैं। प्रकरण की जांच जिला कमाण्डेंट होमगार्ड, कानपुर नगर द्वारा की जा रही है। जांचोपरान्त तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।1
- कौशाम्बी....16 अगस्त को थाना करारी क्षेत्र में बछड़े का सिर मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर सिर को कब्जे में लेते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि बछड़ा अपनी मां से बिछड़ गया था तथा उस पर कुत्तों द्वारा हमला किया गया था। आसपास के लोगों की कुछ बकरियों पर भी कुत्तों द्वारा हमला किए जाने की जानकारी सामने आई है। उक्त प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी अमिता सिंह द्वारा जानकारी दी गई है।1
- 4 लाख के ई-रिक्शे पर भड़के डिप्टी CM केशव मौर्य, बोले—“इतना महंगा नहीं आता!” कौशाम्बी में ई-रिक्शा की कीमत को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने नाराजगी जताई। समूह की महिलाओं द्वारा करीब 4 लाख रुपये में ई-रिक्शा खरीदे जाने की जानकारी पर उन्होंने कहा कि इतना महंगा ई-रिक्शा नहीं आता। 💥 डिप्टी सीएम ने पूरे मामले की जांच कराने के निर्देश CDO को दिए हैं। ई-रिक्शा की कीमत को लेकर डिप्टी सीएम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। Kaushambi KeshavPrasadMaurya1
- स्वतंत्रता दिवस पर विद्या साइंस पब्लिक स्कूल व अमर कोचिंग इंस्टीट्यूट मनौरी के बच्चो ने निकाली भव्य तिंरगा यात्रा प्रबंधिका बबिता साहू द्वारा किया गया ध्वजारोहण,ली गई सलामी हर घर तिंरगा अभियान के तहत 80वे स्वतंत्रता दिवस पर बच्चो द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू/वैधयत खबर हिंदी दैनिक कौशाम्बी... शनिवार 15 अगस्त को 80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर विद्या साइंस पब्लिक स्कूल और अमर कोचिंग इंस्टीट्यूट मनौरी के छात्र छात्राओं ने भव्य तिंरगा यात्रा निकाली है।हर घर तिंरगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा निकाली गई है। तिरंगा यात्रा के पूर्व मनौरी बाजार स्थित विद्या साइंस पब्लिक स्कूल में प्रबंधिका बबिता साहू ने प्रिंसीपल, वाइस प्रिंसिपल, सुप्रिटेंडेंट सहित समस्त टीचर्स स्टॉफ की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय गान और राष्ट्रीय गीत बच्चो द्वारा गाया गया। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम्, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से सारा नभ मंडल गूंज उठा। प्रिंसिपल मनीष साहू, वाइस प्रिंसिपल आरजू खान, सुप्रिटेंडेंट सत्यदेव प्रसाद की अगुवाई में तिरंगा यात्रा पूरे मनौरी बाज़ार में भ्रमण किया और स्कूल प्रबंधक सुनील साहू, अध्यक्ष ओम नारायण साहू,प्रबंधिका बबिता साहू सहित समस्त स्टॉफ ने सभी देशवासियों,जनपदवासियों, विद्यार्थियो को बधाई और शुभकामनाएं दीं है। गौरतलब हों की शनिवार को सुबह हाथों में तिरंगा लिए हुए स्कूली बच्चों ने मनौरी बाज़ार में पैदल मार्च किया। इस मार्च के दौरान बाज़ार के लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और अपने तिरंगे को लेकर भावना जगाने के लिए विद्या साइंस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों ने बच्चों के खाने पीने के लिए भी इंतजाम करके रखे थे।ये तिरंगा पैदल यात्रा सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रही। स्कूली बच्चों के हाथों में तिरंगा देखकर सभी के मन में देशभक्ति की भावना मजबूत हुई। मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील साहू ने कहा की भारत आजादी की 78वीं वर्षगांठ मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के इस खास अवसर पर पूरा देश जश्न में डूबा है। जनपद कौशाम्बी के मनौरी बाज़ार में विद्या साइंस पब्लिक स्कूल और अमर कोचिंग इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियो ने तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्र के प्रति प्रेम को प्रदर्शित किया। प्रिंसिपल इंजीनियर मनीष साहू ने कहा की आजादी हमें जान से भी प्यारी है, इसी जज्बे और राष्ट्र प्रेम के साथ सैकड़ों क्रांतिकारी फांसी के तख्ते पर झूल गए थे। वाइस प्रिंसिपल आरजू खान ने कहा की संघर्ष और बलिदान के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ था। हमारे वीरों की यह राष्ट्र भावना जन- जन के अंदर समाहित है। सुप्रिटेंडेंट इंजिनियर सत्यदेव प्रसाद ने कहा की तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चों के हाथों में तिरंगा देखकर सभी के मन में देशभक्ति की भावना मजबूत हुई। इस दौरान टीचर्स स्टॉफ में ममता सिंह,फलक परवीन, क्रांति पाल, सोनम ठाकुर,रुबीना पटेल,रिया सोनी,स्नेहा, ममता , शैलवी केसरवानी, नौशीन सिद्दीकी, निकिता, सुधा,सहित अमर कोचिंग और विद्या साइंस पब्लिक स्कूल के सैकड़ों बच्चें मौजूद रहें।1
- प्रतापगढ़ से बड़ी खबर सौरभ विश्वकर्मा हत्या मामले में न्याय की मांग 🚨 प्रतापगढ़ से बड़ी खबर सौरभ विश्वकर्मा हत्या मामले में न्याय की मांग को लेकर पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. डॉ. विरेंद्र विश्वकर्मा जी को रोके जाने की बात सामने आई है। पार्टी का कहना है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। न्याय की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। सौरभ विश्वकर्मा को न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा। #प्रतापगढ़ #सौरभविश्वकर्मा #न्यायकीमांग #लोकजनसोशलिस्टपार्टी #डॉविरेंद्रविश्वकर्मा #न्याय_चाहिए1