logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चित्तौड़गढ़ होमगार्ड जवान लगातार सतर्कता के साथ मुफ़्ती में भी ड्यूटी पर तैनात हैं। किसी भी असामाजिक तत्व को यह भ्रम नहीं पालना चाहिए कि गतिविधियां रुकी हुई हैं। चित्तौड़गढ़ होमगार्ड जवान लगातार सतर्कता के साथ मुफ़्ती में भी ड्यूटी पर तैनात हैं। किसी भी असामाजिक तत्व को यह भ्रम नहीं पालना चाहिए कि गतिविधियां रुकी हुई हैं।

3 hrs ago
user_Hello Chittorgarh News
Hello Chittorgarh News
Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
3 hrs ago

चित्तौड़गढ़ होमगार्ड जवान लगातार सतर्कता के साथ मुफ़्ती में भी ड्यूटी पर तैनात हैं। किसी भी असामाजिक तत्व को यह भ्रम नहीं पालना चाहिए कि गतिविधियां रुकी हुई हैं। चित्तौड़गढ़ होमगार्ड जवान लगातार सतर्कता के साथ मुफ़्ती में भी ड्यूटी पर तैनात हैं। किसी भी असामाजिक तत्व को यह भ्रम नहीं पालना चाहिए कि गतिविधियां रुकी हुई हैं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नयागांव नीमच रोड स्थित केसरपुरा गांव के पास डंपिंग यार्ड में अचानक का आग लग गई आग का धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था नया गांव से व फैक्ट्री की ओर से दो दमकल आई जिन्होंने आग बुझाने का भरसक़ प्रयास किया किंतु और भयंकर थी जो काफी देर तक लगती रही
    4
    नयागांव नीमच रोड स्थित केसरपुरा गांव के पास डंपिंग यार्ड में अचानक का आग लग गई आग का धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था नया गांव से व फैक्ट्री की ओर से दो दमकल आई जिन्होंने आग बुझाने का भरसक़ प्रयास किया किंतु और भयंकर थी जो काफी देर तक लगती रही
    user_Reporter ambalal suthar
    Reporter ambalal suthar
    Video Creator छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • मनासा। नगर के अक्षत नगर में गुरुवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि मौके पर रखे प्लास्टिक के पाइप पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि आसपास के मकानों पर भी इसका असर पड़ा। जानकारी के अनुसार तुगनावत के मकान के कांच तेज गर्मी और धमाके के कारण फूट गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और आग बुझाने का प्रयास किया गया। फायर ब्रिगेड भी मौके पर पंहुची ओर समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर डर और चिंता का माहौल बना हुआ है।
    1
    मनासा। नगर के अक्षत नगर में गुरुवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि मौके पर रखे प्लास्टिक के पाइप पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि आसपास के मकानों पर भी इसका असर पड़ा। जानकारी के अनुसार तुगनावत के मकान के कांच तेज गर्मी और धमाके के कारण फूट गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और आग बुझाने का प्रयास किया गया। फायर ब्रिगेड भी मौके पर पंहुची ओर समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर डर और चिंता का माहौल बना हुआ है।
    user_Rakeshsharma Rakeshsharma
    Rakeshsharma Rakeshsharma
    मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • उदयपुर जिले के मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत घासा में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहाँ टंकी स्कूल के पास भील बस्ती स्थित आंगनबाड़ी केंद्र (प्रथम) की छत का प्लास्टर अचानक भरभरा कर नीचे गिर गया। राहत की बात यह रही कि जिस समय यह घटना हुई बच्चे केंद्र के भीतर मौजूद नहीं थे।​ गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार भील बस्ती में संचालित इस आंगनबाड़ी केंद्र में करीब 20 बच्चे पंजीकृत हैं। रोजाना की तरह केंद्र खुला था लेकिन प्लास्टर गिरने के दौरान बच्चे किसी कारणवश परिसर में बाहर की ओर थे।
    1
    उदयपुर जिले के मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत घासा में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहाँ टंकी स्कूल के पास भील बस्ती स्थित आंगनबाड़ी केंद्र (प्रथम) की छत का प्लास्टर अचानक भरभरा कर नीचे गिर गया। राहत की बात यह रही कि जिस समय यह घटना हुई  बच्चे केंद्र के भीतर मौजूद नहीं थे।​ गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार भील बस्ती में संचालित इस आंगनबाड़ी केंद्र में करीब 20 बच्चे पंजीकृत हैं। रोजाना की तरह केंद्र खुला था लेकिन प्लास्टर गिरने के दौरान बच्चे किसी कारणवश परिसर में बाहर की ओर थे।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • तरुण जोशी राजसमंद 9414239644 Story Headline रावाखेड़ा बैंक के बाहर बेकाबू हुई ईको कार , बाइक को उड़ाते हुए बैंक के गेट के जा भीड़ी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई सडक दुर्घटना, Story detile राजसमंद जिले के आमेट थाना सर्किल क्षेत्र के रावा खेड़ा में देर शाम एक अनियंत्रित ईको कार ने जमकर उत्पात मचाया। आईडीबीआई बैंक के पास इस कार ने पहले एक बाइक को जोरदार टक्कर मारी और फिर सीधे बैंक के गेट से जा भिड़ी। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका फुटेज अब सामने आया है।सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि ईको कार काफी तेज रफ्तार में थी। रावा खेड़ा बैंक के पास पहुंचते ही चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। कार ने बैंक के बाहर खड़ी एक बाइक को अपनी चपेट में लिया।जिससे बाइक सवार बाल-बाल बचा। बाइक को रौंदने के बाद कार की रफ्तार कम नहीं हुई और वह सीधे आईडीबीआई बैंक के मुख्य गेट से जा टकराई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि धमाके की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर जमा हो गए। हालांकि, इस हादसे में राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। जिस समय कार बैंक के गेट से टकराई।वहां कोई पैदल यात्री मौजूद नहीं था।अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।घटना की जानकारी मिलते ही आमेट थाना पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की गति और चालक की स्थिति का आकलन किया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा वाहन में तकनीकी खराबी के कारण हुआ या फिर चालक की लापरवाही की वजह से।
    1
    तरुण जोशी 
राजसमंद 
9414239644
Story Headline 
रावाखेड़ा बैंक के बाहर बेकाबू हुई ईको कार ,
बाइक को उड़ाते हुए बैंक के गेट के जा भीड़ी,
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई सडक दुर्घटना,
Story detile 
राजसमंद जिले के आमेट थाना सर्किल क्षेत्र के रावा खेड़ा में देर शाम एक अनियंत्रित ईको कार ने जमकर उत्पात मचाया। आईडीबीआई बैंक के पास इस कार ने पहले एक बाइक को जोरदार टक्कर मारी और फिर सीधे बैंक के गेट से जा भिड़ी। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी  कैमरे में कैद हो गई। जिसका फुटेज अब सामने आया है।सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि ईको कार काफी तेज रफ्तार में थी। रावा खेड़ा बैंक के पास पहुंचते ही चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। कार ने बैंक के बाहर खड़ी एक बाइक को अपनी चपेट में लिया।जिससे बाइक सवार बाल-बाल बचा। बाइक को रौंदने के बाद कार की रफ्तार कम नहीं हुई और वह सीधे आईडीबीआई बैंक के मुख्य गेट से जा टकराई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि धमाके की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर जमा हो गए। हालांकि, इस हादसे में राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। जिस समय कार बैंक के गेट से टकराई।वहां कोई पैदल यात्री मौजूद नहीं था।अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।घटना की जानकारी मिलते ही आमेट थाना पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की गति और चालक की स्थिति का आकलन किया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा वाहन में तकनीकी खराबी के कारण हुआ या फिर चालक की लापरवाही की वजह से।
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    Rajsamand, Rajasthan•
    18 min ago
  • राजसमंद: रावाखेड़ाIDBI बैंक के बाहर बेकाबू ईको कार का कहर,बाइक को उड़ाते हुए बैंक के गेट के जा भीड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर
    1
    राजसमंद: रावाखेड़ाIDBI बैंक के बाहर बेकाबू ईको कार का कहर,बाइक को उड़ाते हुए बैंक के गेट के जा भीड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर
    user_रिपोर्टर-हस्ती मल साहू
    रिपोर्टर-हस्ती मल साहू
    Citizen Reporter राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    48 min ago
  • कुंभलगढ़। उपखंड क्षेत्र के केलवाड़ा कस्बे में रहने वाली 55 वर्षीय रेखा गमेती का मंगलवार को असामयिक निधन हो गया। रेखा मूल रूप से उदयपुर जिले के रामा उसन कड़िया की निवासी थी, जो करीब 14 वर्ष पूर्व अपने पति को छोड़कर केलवाड़ा आकर बस गई थी और यहीं रहकर जीवन यापन कर रही थी। जानकारी के अनुसार, महिला अपने छोटे बच्चों के साथ पावटिया हनुमानजी के पास निवास कर रही थी। उसका बड़ा पुत्र मुंबई में रहता है, जबकि एक पुत्र और एक पुत्री उसके साथ केलवाड़ा में ही रह रहे थे। पारिवारिक परिस्थितियों के चलते उसका पति यहां आने को तैयार नहीं हुआ था। महिला के निधन के बाद परिजनों की अनुपस्थिति में महिला के पुत्र भावेश गमेती की उपस्थिति में हिंदू संघर्ष समिति केलवाड़ा ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाई। समिति के सदस्यों ने विधि-विधान से पुत्र भावेश के हाथों महिला का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान शांतनु सोनी, अर्जुन सेन, आशीष प्रजापत, किशन मेघवाल, बिहारी मेघवाल, धर्मेश लक्षकार सहित हरिसिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    कुंभलगढ़। उपखंड क्षेत्र के केलवाड़ा कस्बे में रहने वाली 55 वर्षीय रेखा गमेती का मंगलवार को असामयिक निधन हो गया। रेखा मूल रूप से उदयपुर जिले के रामा उसन कड़िया की निवासी थी, जो करीब 14 वर्ष पूर्व अपने पति को छोड़कर केलवाड़ा आकर बस गई थी और यहीं रहकर जीवन यापन कर रही थी।
जानकारी के अनुसार, महिला अपने छोटे बच्चों के साथ पावटिया हनुमानजी के पास निवास कर रही थी। उसका बड़ा पुत्र मुंबई में रहता है, जबकि एक पुत्र और एक पुत्री उसके साथ केलवाड़ा में ही रह रहे थे। पारिवारिक परिस्थितियों के चलते उसका पति यहां आने को तैयार नहीं हुआ था।
महिला के निधन के बाद परिजनों की अनुपस्थिति में महिला के पुत्र भावेश गमेती की उपस्थिति में हिंदू संघर्ष समिति केलवाड़ा ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाई। समिति के सदस्यों ने विधि-विधान से पुत्र भावेश के हाथों महिला का अंतिम संस्कार किया।
इस दौरान शांतनु सोनी, अर्जुन सेन, आशीष प्रजापत, किशन मेघवाल, बिहारी मेघवाल, धर्मेश लक्षकार सहित हरिसिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_Suresh Bagora
    Suresh Bagora
    Newspaper publisher Rajsamand, Rajasthan•
    16 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ में स्कूल टाइम बदला, सुबह 7:30 से लगेंगी कक्षाए चित्तौड़गढ़, 24 अप्रैल 2026। जिला कलेक्टर डॉ. मंजू द्वारा जारी आदेशानुसार जिले के समस्त राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में प्री-प्राइमरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय समय में बदलाव किया गया है। आदेश के अनुसार 24 अप्रैल 2026 से सत्रांत तक विद्यार्थियों के लिए विद्यालय का समय प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे बच्चों को राहत मिल सके। वहीं, आंगनवाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों के लिए समय प्रातः 7:30 बजे से 11:00 बजे तक तय किया गया है। हालांकि, विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यरत स्टाफ निर्धारित कार्य अवधि तक यथावत कार्य करता रहेगा।
    1
    चित्तौड़गढ़ में स्कूल टाइम बदला, सुबह 7:30 से लगेंगी कक्षाए
चित्तौड़गढ़, 24 अप्रैल 2026।
जिला कलेक्टर डॉ. मंजू द्वारा जारी आदेशानुसार जिले के समस्त राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में प्री-प्राइमरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय समय में बदलाव किया गया है।
आदेश के अनुसार 24 अप्रैल 2026 से सत्रांत तक विद्यार्थियों के लिए विद्यालय का समय प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे बच्चों को राहत मिल सके।
वहीं, आंगनवाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों के लिए समय प्रातः 7:30 बजे से 11:00 बजे तक तय किया गया है।
हालांकि, विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यरत स्टाफ निर्धारित कार्य अवधि तक यथावत कार्य करता रहेगा।
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • उदयपुर जिले की ग्राम पंचायत बग्गड़ के मासिंगपुरा डांग फलां गांव में एक गरीब परिवार के लिए उस समय खुशियों का ठिकाना न रहा, जब वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी एवं भाजपा नेता हिम्मत सिंह झाला ने उनकी बेटियों की शादी में 51 हजार रुपये का मायरा भरकर न केवल आर्थिक संबल प्रदान किया, बल्कि समाज को एकजुटता का संदेश भी दिया। गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार परिवार पिछले काफी समय से दुखों के पहाड़ तले दबा हुआ था। परिवार के मुखिया का दो साल पूर्व लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।
    1
    उदयपुर जिले की ग्राम पंचायत बग्गड़ के मासिंगपुरा डांग फलां गांव में एक गरीब परिवार के लिए उस समय खुशियों का ठिकाना न रहा, जब वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी एवं भाजपा नेता हिम्मत सिंह झाला ने उनकी बेटियों की शादी में 51 हजार रुपये का मायरा भरकर न केवल आर्थिक संबल प्रदान किया, बल्कि समाज को एकजुटता का संदेश भी दिया। गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार परिवार पिछले काफी समय से दुखों के पहाड़ तले दबा हुआ था। परिवार के मुखिया का दो साल पूर्व लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • तरुण जोशी राजसमंद कांग्रेस के भीम पूर्व विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने की पत्रकार वार्ता, वर्तमान विधायक हरि सिंह रावत पर भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी को बढ़ावा देने का आरोप, कांग्रेस जिला अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह चौहान ने भी जमकर साधा निशाना , मकान गिराने,वसूली करने, महिला अत्याचार और प्रशासन को दबाव में लेने के गंभीर आरोप, एंकर - राजसमंद के भीम विधानसभा के पूर्व विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने आज जिला मुख्यालय पर एक पत्रकार वार्ताकर वर्तमान विधायक हरि सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह चौहान और कांग्रेस पदाधिकारी के साथ राजसमंद पहुंचे पूर्व विधायक ने क्षेत्र में गुंडागर्दी को बढ़ावा देने, महिलाओं पर अत्याचार करने, भ्रष्टाचार में लिप्त होने और प्रशासन को दबाव में रखकर मनमानी करवाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने विधायक पुत्र और उनके दोस्तों द्वारा मनमाने तरीके से कानून का दुरुपयोग करने की बात कहते हुए पुलिस पर भी विधायक के दबाव में कार्रवाई नहीं करने की बात कही। इससे पूर्व रावत पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एसपी से मुलाकात कर हालातो से अवगत कराया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने साफ किया कि भाजपा को वोट देने के बाद मगरा क्षेत्र की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। वर्तमान विधायक के दबाव में पुलिस उनके कार्यकर्ताओं को बचा रही है। जबकि आमजन की शिकायत भी दर्ज नहीं की जाती। ताजा मामले में एक गरीब व्यक्ति का मकान तोड़ने और कथित महिला द्वारा विधायक पुत्र पर लगे संगीन आरोपो का हवाला देकर उन्होंने प्रशासन से न्याय की मांग की है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और समझ भी रही है आने वाले समय में यही मंगरा क्षेत्र की जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी । बाईट - सुदर्शन सिँह रावत ( पूर्व विधायक, भीम )
    3
    तरुण जोशी 
राजसमंद 
कांग्रेस के भीम पूर्व विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने की पत्रकार वार्ता,
वर्तमान विधायक हरि सिंह रावत पर भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी को बढ़ावा देने का आरोप,
कांग्रेस जिला अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह चौहान ने भी जमकर साधा निशाना ,
मकान गिराने,वसूली करने, महिला अत्याचार और प्रशासन को दबाव में लेने के गंभीर आरोप,
एंकर - राजसमंद के भीम विधानसभा के पूर्व विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने आज जिला मुख्यालय पर एक पत्रकार वार्ताकर वर्तमान विधायक हरि सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह चौहान और कांग्रेस पदाधिकारी के साथ राजसमंद पहुंचे पूर्व विधायक ने क्षेत्र में गुंडागर्दी को बढ़ावा देने, महिलाओं पर अत्याचार करने, भ्रष्टाचार में लिप्त होने और प्रशासन को दबाव में रखकर मनमानी करवाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने विधायक पुत्र और उनके दोस्तों द्वारा मनमाने तरीके से कानून का दुरुपयोग करने की बात कहते हुए पुलिस पर भी विधायक के दबाव में कार्रवाई नहीं करने की बात कही। इससे पूर्व रावत पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एसपी से मुलाकात कर हालातो से अवगत कराया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने साफ किया कि भाजपा को वोट देने के बाद मगरा क्षेत्र की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। वर्तमान विधायक के दबाव में पुलिस उनके कार्यकर्ताओं को बचा रही है। जबकि आमजन की शिकायत भी दर्ज नहीं की जाती। ताजा मामले में एक गरीब व्यक्ति का मकान तोड़ने और कथित महिला द्वारा विधायक पुत्र पर लगे संगीन आरोपो का हवाला देकर उन्होंने प्रशासन से न्याय की मांग की है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और समझ भी रही है आने वाले समय में यही मंगरा क्षेत्र की जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी ।
बाईट - सुदर्शन सिँह रावत ( पूर्व विधायक, भीम )
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    Rajsamand, Rajasthan•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.