Shuru
Apke Nagar Ki App…
amit kumar Bhandari hatiya kand ke niyay dilane ke liye bigiyapan Amit Kumar Bhandari hatiya kand ke niyay dilane ke liye bigiyapan sopa geya
Sachin Bhandari
amit kumar Bhandari hatiya kand ke niyay dilane ke liye bigiyapan Amit Kumar Bhandari hatiya kand ke niyay dilane ke liye bigiyapan sopa geya
More news from Bilaspur and nearby areas
- ग्राम बुंदेला में पल्सर बाइक चालक की ठोकर से दो भाइयों के पैरों में आई गंभीर चोट ग्राम बुंदेला में पल्सर बाइक चालक की ठोकर से दो भाइयों के पैरों में आई गंभीर चोट जिसकी डायल 112 को दी गई सूचना शुक्रवार की रात 9:30 पर मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम 6:46 पर आहत पूरन निषाद में डायल 112 को फोन से सूचना दी की ग्राम बुंदेला मेन रोड पर एक पल्सर बाइक वाले ने हमें ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया है जिसकी वजह से हम दो लोग घायल है अस्पताल जाना है सुचना पर डायल 112 घटना इस्थल ग्राम बुंदेला पहुंची जहाँ कालर ने बताया कि एक पल्सर बाइक वाला एक्सीडेंट करने के बाद भाग गया है और हम दोनों भाई पूरन निषाद और भोला निषाद पिता नेतराम निषाद दोनों का पता मोपका सरकंडा के रहने वाले थे बईक से गिरने से दोनों के पैर में गंभीर चोटे आई थी हमें तत्काल बिल्हा हॉस्पिटल लेकर चलो बोलने से तत्काल दोनों आहत को डायल 112 वाहन से बिल्हा अस्पताल ले जा कर भर्ती कराया गया है1
- छत्तीसगढ़ आ रहे हैं पंडित अनिरुद्धाचार्य महाराज, बम्हनीडीह में कल 13 सितंबर से 19 सितंबर तक होगी भव्य भगवत कथा ... पितृमोक्षार्थ गया श्राद्धांतर्गत जयपुरिया परिवार द्वारा 13 से 19 सितंबर 2026 तक बिर्रा रोड, बम्हनीडीह में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक डा. श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के श्रीमुख से होगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है कथा के शुभारंभ अवसर पर 13 सितंबर रविवार को सुबह 10 बजे भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कथा का आयोजन होगा। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण एवं अन्य धार्मिक प्रसंगों पर आधारित भव्य झांकियां, धार्मिक एवं भक्तिमय संगीत की प्रस्तुतियां भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। अनिरुद्धाचार्य महाराज का विशेष प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम.. आयोजन में अनिरुद्धाचार्य महाराज जी का विशेष प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी रखा गया है जो कि कथा के बाद 6 बजे से 7 बजे तक 1 घंटे का रहेगा I इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को महाराज जी से सीधे प्रश्न पूछने और उनके सरल, रोचक एवं ज्ञानवर्धक उत्तर सुनने का अवसर मिलेगा। यह कार्यक्रम कथा आयोजन का विशेष आकर्षण रहेगा। कथा का होगा लाइव प्रसारण... दूर-दराज से कथा में शामिल नहीं हो पाने वाले श्रद्धालुओं के लिए आयोजन की लाइव प्रसारण व्यवस्था भी की जाएगी। जिसका सीधा प्रसारण आपको साधना एवं श्रद्धा चैनल मे होगा I इसके माध्यम से श्रद्धालु घर बैठे कथा, प्रवचन, भजन-संगीत एवं आयोजन के प्रमुख कार्यक्रमों से जुड़ सकेंगे। सात दिनों में होंगे भगवान के विभिन्न प्रसंग.. 13 सितंबर को देवाप्रतिष्ठा, भागवत माहात्म्य एवं शुकदेव आगमन, 14 सितंबर को विराट स्वरूप वर्णन एवं श्री ध्रुव चरित्र तथा 15 सितंबर को प्रह्लाद चरित्र एवं गजेंद्र मोक्ष का प्रसंग होगा। 16 सितंबर को वामनावतार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं नंदोत्सव, 17 सितंबर को बाललीला, माखनचोरी, गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग तथा 18 सितंबर को रुक्मणी विवाह महोत्सव एवं सुदामा चरित्र का प्रसंग होगा। कथा के अंतिम दिन 19 सितंबर को नवयोगेश्वर संवाद, अवधूतोपाख्यान एवं द्वादश स्कंध के प्रसंगों के साथ कथा का विश्राम होगा। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील... जयपुरिया परिवार ने क्षेत्र सहित आसपास के गांवों एवं नगरों के धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कथा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति, भक्ति और धर्म के मार्ग से जुड़ने का अवसर मिलेगा।1
- बोईदा के बरपारा में भोला कुम्हार की गणेश प्रतिमाओं की धूम,छोटे से बड़े आकार की मूर्तियां लेने पहुंच रहे श्रद्धालु गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर ग्राम बोईदा के बरपारा में तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां के कुशल मूर्तिकार भोला कुम्हार द्वारा भगवान श्री गणेश की आकर्षक प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। उनके यहां छोटे आकार से लेकर बड़े आकार तक विभिन्न रूपों और रंगों में गणेश प्रतिमाएं देखने को मिल रही हैं।भोला कुम्हार द्वारा मिट्टी एवं अन्य सामग्री से भगवान गणेश की प्रतिमाओं को आकार देकर आकर्षक रंगों और सजावट से अंतिम रूप दिया है। प्रतिमाओं में अलग-अलग डिजाइन, मुकुट, आभूषण और रंगों का सुंदर संयोजन देखने को मिल रहा है।गणेश उत्सव के लिए आसपास के गांवों से भी लोग प्रतिमाएं देखने और पसंद के अनुसार मूर्ति लेने पहुंच रहे हैं। छोटे घरों में स्थापना के लिए छोटी प्रतिमाओं से लेकर सार्वजनिक गणेश उत्सव समितियों के लिए बड़ी प्रतिमाएं तक यहां तैयार की जा रही हैं। स्थानीय स्तर पर गणेश प्रतिमाओं का निर्माण होने से ग्रामीणों को अपनी पसंद की प्रतिमा आसानी से उपलब्ध हो रही है, वहीं पारंपरिक कारीगरी को भी बढ़ावा मिल रहा है।2
- देवरी में मौत का भंवर! एक ही नदी के दो किनारे, फिर हादसे सिर्फ यहीं क्यों?1
- हिर्री पुलिस ने थाना हिर्री क्षेत्र मे अशांति फैलाने वाले 4 व्यक्तियों पर की प्र हिर्री पुलिस ने थाना हिर्री क्षेत्र मे अशांति फैलाने वाले 4 व्यक्तियों पर की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही शुक्रवार की रात 9:30 बजे हिर्री पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियो के नामः- 1. अरूण दिव्य पिता अश्वनी दिव्य उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम उमरिया थाना पथरिया जिला मुंगेली छ.ग. 2. उमेश कोसले पिता धरमू कोसले उम्र 22 साल निवासी ग्राम उमरिया थाना पथरिया जिला मुंगेली छ.ग. 3. आशीष बंजारे पिता मोहन दास बंजारे उम्र 26 साल निवासी ग्राम उमरिया थाना पथरिया जिला मुंगेली छ.ग. 4. अजय निषाद पिता रामबनिहार निषाद उम्र 24 साल साकिन मोहदा थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ.ग. मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना क्षेत्र मे असामाजिक तत्व के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने, अशांति फैलाने वालों पर कार्यवाही करने हेतु श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा निर्देश दिये जाने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा एवं थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के दिशा निर्देश पर हिर्री पुलिस द्वारा बीट प्र.आरक्षक द्वारा थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्व के विरूद्ध एवं शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र व चिन्हाकिंत अड्डेबाजी स्थान मोहदा, भोजपुरी टोलप्लाजा व अन्य स्थानो पर सतत चेकिंग के दौरान 04 व्यक्तियों के विरूद्ध पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हिदायत देकर प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही कर सभी आरोपियों को कार्यपालिक दण्डाधिकारी महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि कानून व्यवस्था भंग करने नशाखोरी एवं सार्वजनिक स्थान में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियो तथा असामाजिक तत्व की सूचना तत्काल पुलिस को दे जिससे असामाजिक त़त्वों के विरुद्ध आगे भी प्रभावी एवं कठोर कार्यवाही हिर्री पुलिस द्वारा निरंतर जारी रहेगी।1
- बिलासपुर के लॉ कॉलेज में फर्स्ट ईयर छात्र से मारपीट, प्रदर्शन में शामिल होने का बनाया दबाव बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित डीपी विप्र लॉ कॉलेज में फर्स्ट ईयर छात्र से कथित रैगिंग और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने छात्र पर कॉलेज में चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने का दबाव बनाया। इनकार करने पर उससे लात-घूंसों से मारपीट की गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने महेश साहू समेत अन्य छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।1
- आत्मानंद स्कूल के पास दर्दनाक हादसा, गेट गिरने से 8 वर्षीय मासूम की मौत तिल्दा-नेवरा। 12 सितंबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के पास दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में गेट गिरने से एक 8 वर्षीय मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे की पहचान शिवम यादव, उम्र 8 वर्ष के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। गेट किन परिस्थितियों में गिरा और हादसे की पूरी वजह क्या है, इसे लेकर पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है। मासूम की मौत की खबर से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद स्कूल परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। तिल्दा-नेवरा से पवन बघेल की रिपोर्ट। PNBCG NEWS TILDA NEORA4
- बिलासपुर में इस मकान से मिला नशीली टेबलेट का जखीरा,,,, बिलासपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ी में पुलिस ने दबिश देकर पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 20 लाख रुपए कीमत के 4750 नशीले कैप्सूल और टैबलेट बरामद किए गए हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की सप्लाई चेन खंगालने में जुटी है।1
- बांकीमोंगरा में रंजिश के चलते तीन युवकों ने घेरा, नाबालिग ने कड़े से सिर पर किया वार; सभी पर पुलिस की कार्रवाई कोरबा के बांकीमोंगरा में चोरी की सूचना दुकान मालिक को देना एक युवक को भारी पड़ गया। इसी रंजिश में तीन युवकों और एक नाबालिग ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया।घटना 9 सितंबर की रात की है। आरोपियों ने तालाब के पास अजय सिदार को घेरकर गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्के और लात से मारपीट की। आरोप है कि उसका गला दबाया गया और नाबालिग ने कड़े से सिर पर वार कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि नाबालिग के खिलाफ भी विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।2