बोईदा के बरपारा में भोला कुम्हार की गणेश प्रतिमाओं की धूम,छोटे से बड़े आकार की मूर्तियां लेने पहुंच रहे श्रद्धालु गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर ग्राम बोईदा के बरपारा में तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां के कुशल मूर्तिकार भोला कुम्हार द्वारा भगवान श्री गणेश की आकर्षक प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। उनके यहां छोटे आकार से लेकर बड़े आकार तक विभिन्न रूपों और रंगों में गणेश प्रतिमाएं देखने को मिल रही हैं।भोला कुम्हार द्वारा मिट्टी एवं अन्य सामग्री से भगवान गणेश की प्रतिमाओं को आकार देकर आकर्षक रंगों और सजावट से अंतिम रूप दिया है। प्रतिमाओं में अलग-अलग डिजाइन, मुकुट, आभूषण और रंगों का सुंदर संयोजन देखने को मिल रहा है।गणेश उत्सव के लिए आसपास के गांवों से भी लोग प्रतिमाएं देखने और पसंद के अनुसार मूर्ति लेने पहुंच रहे हैं। छोटे घरों में स्थापना के लिए छोटी प्रतिमाओं से लेकर सार्वजनिक गणेश उत्सव समितियों के लिए बड़ी प्रतिमाएं तक यहां तैयार की जा रही हैं। स्थानीय स्तर पर गणेश प्रतिमाओं का निर्माण होने से ग्रामीणों को अपनी पसंद की प्रतिमा आसानी से उपलब्ध हो रही है, वहीं पारंपरिक कारीगरी को भी बढ़ावा मिल रहा है।
बोईदा के बरपारा में भोला कुम्हार की गणेश प्रतिमाओं की धूम,छोटे से बड़े आकार की मूर्तियां लेने पहुंच रहे श्रद्धालु गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर ग्राम बोईदा के बरपारा में तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां के कुशल मूर्तिकार भोला कुम्हार द्वारा भगवान श्री गणेश की आकर्षक प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। उनके यहां छोटे आकार से लेकर बड़े आकार तक विभिन्न रूपों और रंगों में गणेश प्रतिमाएं देखने को मिल रही हैं।भोला कुम्हार द्वारा मिट्टी एवं अन्य सामग्री से भगवान गणेश की प्रतिमाओं को आकार देकर आकर्षक रंगों और सजावट से अंतिम
रूप दिया है। प्रतिमाओं में अलग-अलग डिजाइन, मुकुट, आभूषण और रंगों का सुंदर संयोजन देखने को मिल रहा है।गणेश उत्सव के लिए आसपास के गांवों से भी लोग प्रतिमाएं देखने और पसंद के अनुसार मूर्ति लेने पहुंच रहे हैं। छोटे घरों में स्थापना के लिए छोटी प्रतिमाओं से लेकर सार्वजनिक गणेश उत्सव समितियों के लिए बड़ी प्रतिमाएं तक यहां तैयार की जा रही हैं। स्थानीय स्तर पर गणेश प्रतिमाओं का निर्माण होने से ग्रामीणों को अपनी पसंद की प्रतिमा आसानी से उपलब्ध हो रही है, वहीं पारंपरिक कारीगरी को भी बढ़ावा मिल रहा है।
- बिलासपुर से उड़ान भरी फ्लाइट का इंजन हवा में अचानक बंद हो गया ,फिर,, बिलासपुर से दिल्ली जा रही अलायंस एयर की फ्लाइट का इंजन हवा में ही फेल हो गया, विमान में क्रू मेंबर्स समेत 54 लोग सवार थे। फ्लाइट का एक इंजन अचानक काम करना बंद कर दिया था,जिसके बाद पायलट ने तुरंत एटीसी से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। इसके बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। राहत की बात ये रही कि विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई और सभी यात्री सुरक्षित हैं।1
- जिस किसी का भी गया है तो इज्जत से बंधे क्योंकि कभी भी दुर्घटना हो सकता है गाड़ी घोड़ा कामुंह में चलता है बताइए इतना परेशानी में गाड़ी कोई भी आदमी चल पाएगा में रोड है कहीं दुर्घटना हो गया तो फिर आप लोग स्ट्राइक करने लगोगे1
- amit kumar Bhandari hatiya kand ke niyay dilane ke liye bigiyapan Amit Kumar Bhandari hatiya kand ke niyay dilane ke liye bigiyapan sopa geya3
- आखिर किसने दिया था जूडियो स्टोर चोरीकांड को अंजाम? पुलिस ने खोला राज “चोरी के बाद मिला एक सुराग... और बिलासपुर पुलिस पहुंच गई आरोपियों तक, जूडियो स्टोर कांड का खुलासा”1
- सक्ती जिले में 919.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज, मालखरौदा में सबसे अधिक बारिश, सक्ती जिले में 919.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज, मालखरौदा में सबसे अधिक बारिश, सक्ती जिले में मानसून के दौरान वर्षा का सिलसिला जारी है। 1 जून 2026 से 12 सितम्बर 2026 तक सक्ती जिले में 919.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। वहीं बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 3.0 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक मालखरौदा तहसील में सबसे अधिक 1075.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसके अलावा चंद्रपुर में 1032.7 मिमी, नया बाराद्वार में 1016.4 मिमी, डभरा में 990.3 मिमी, भोथिया में 909.7 मिमी, अड़भार में 854.8 मिमी, सक्ती में 841.9 मिमी, हसौद में 819.7 मिमी और जैजैपुर में 738.0 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। बीते 24 घंटे की वर्षा की बात करें तो जैजैपुर में सर्वाधिक 13.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा मालखरौदा में 3.8 मिमी, हसौद में 3.5 मिमी, नया बाराद्वार में 3.0 मिमी, चंद्रपुर में 1.7 मिमी, भोथिया में 1.5 मिमी, डभरा में 0.3 मिमी वर्षा हुई। जबकि सक्ती और अड़भार तहसील में इस अवधि के दौरान वर्षा दर्ज नहीं की गई।1
- शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मना करने पर युवक से मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।10 सितंबर की रात फरसवानी निवासी संतोष राठौर से आरोपियों ने शराब के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद देर रात आरोपी उसके घर पहुंचे और फिर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।रिपोर्ट पर उरगा पुलिस ने अपराध दर्ज कर मुख्य आरोपी ज्ञान प्रसाद राठौर, उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की है। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए उसके खिलाफ गुंडा बदमाश प्रकरण की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है।1
- 80 के दशक के फोटो वाली एप्स अपलोड ना करें। क्योंकि इसमें ठगी और फ्रॉड हो रही है जय हिंद।1
- बिलासपुर के लॉ कॉलेज में फर्स्ट ईयर छात्र से मारपीट, प्रदर्शन में शामिल होने का बनाया दबाव बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित डीपी विप्र लॉ कॉलेज में फर्स्ट ईयर छात्र से कथित रैगिंग और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने छात्र पर कॉलेज में चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने का दबाव बनाया। इनकार करने पर उससे लात-घूंसों से मारपीट की गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने महेश साहू समेत अन्य छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।1
- बिलासपुर में इस मकान से मिला नशीली टेबलेट का जखीरा,,,, बिलासपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ी में पुलिस ने दबिश देकर पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 20 लाख रुपए कीमत के 4750 नशीले कैप्सूल और टैबलेट बरामद किए गए हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की सप्लाई चेन खंगालने में जुटी है।1