दहेज की भूख में उजड़ा सुहाग: 40 लाख की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटा, गहने छीने और घर से निकाला; पति समेत पांच पर मुकदमा जसवंतनगर / इटावा।थाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आए दहेज उत्पीड़न के गंभीर मामले ने एक बार फिर समाज में जड़ जमाए दहेज दानव की भयावह तस्वीर उजागर कर दी है। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता नूतन यादव के अनुसार उसका विवाह 5 दिसंबर 2023 को हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था। शादी में उसके परिजनों ने अपनी हैसियत से कहीं अधिक खर्च कर नकदी, आभूषण और घरेलू सामान दिया था, ताकि बेटी का घर बस सके। लेकिन आरोप है कि विवाह के कुछ ही दिनों बाद ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज के रूप में 40 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर पीड़िता को तानों, गालियों और धमकियों के साथ मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता का कहना है कि बात यहीं नहीं रुकी। दहेज की मांग को लेकर उसके साथ कई बार मारपीट की गई, जिससे वह शारीरिक और मानसिक रूप से टूटती चली गई। हालात बिगड़ते देख उसके मायके पक्ष ने रिश्ते बचाने के लिए समझौते के प्रयास किए और अतिरिक्त घरेलू सामान भी दिया, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष का रवैया नहीं बदला। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके गहने और अन्य कीमती सामान भी छीन लिए गए। पीड़िता के अनुसार अंततः उसे घर से निकाल दिया गया। मायके पहुंचने के बाद भी उत्पीड़न का सिलसिला थमा नहीं। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने वहां पहुंचकर उसे धमकाया और मारपीट की, जिससे वह और भयभीत हो गई। इसके बाद उसने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार साक्ष्यों, मेडिकल रिपोर्ट और बयान के आधार पर आगे की कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला न केवल कानून के लिए चुनौती है, बल्कि समाज के लिए भी एक चेतावनी है कि दहेज जैसी कुप्रथा आज भी कितनी जिंदगियां तबाह कर रही है।

- जसवंतनगर:हरदोई जिले में 65 साल पहले डकैतों द्वारा अगवा की गई एक महिला आखिरकार अपने मायके लौट आईं। आज उनकी उम्र करीब 80 वर्ष है, लेकिन जब उन्होंने अपने गांव की मिट्टी को पहचाना तो वहां मौजूद हर शख्स भावुक हो उठा। बताया जाता है कि 1961-62 में डकैती के दौरान 15 वर्ष की उम्र में ‘रामश्री’ को डकैत उठा ले गए थे। बाद में उन्हें छुड़ाया गया और उन्होंने नई जिंदगी बसा ली, लेकिन मायके की याद कभी नहीं भूलीं। उनकी बेटी सीमा की कोशिशों से आखिरकार 65 साल बाद मां अपने रिश्तेदारों से मिल सकीं। आंसुओं और भावनाओं से भरा यह मिलन लोगों को हैरान भी कर रहा है और भावुक भी.1
- *यूपी – मुंबई में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाले 7 शूटर गिरफ्तार। मुख्य शूटर दीपक चंद्र है। उसके साथी विष्णु कुशवाहा, जतिन भारद्वाज, विशाल, सोनू, रितिक, सनी भी पकड़े गए। ये सभी आगरा, नोएडा, इटावा के रहने वाले हैं। सिर्फ दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की गई। STF UP और हरियाणा को सफलता मिली। सभी आरोपियों को मुंबई ले जाया गया।*1
- Post by Maharaj Singh1
- नगर के स्थानीय महाविद्यालय में दो-दिवसीय 'वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता' का सोमवार दोपहर करीब 2 बजे भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहित सिंह ने दीप प्रज्वलित कर औपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल अनुशासन और टीम वर्क सीखने का सर्वोत्तम माध्यम हैं, जो विद्यार्थी के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करते हैं। उद्घाटन के साथ ही मैदान पर प्रतिस्पर्धाओं का दौर शुरू हुआ। छात्राओं के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला जहा 100 मीटर और 200 मीटर की दौड़ में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। गोला फेंक और लंबी कूद में भी छात्राओं ने अपना कौशल प्रदर्शित किया। इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण ने मैदान में मौजूद रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में खेल भावना जागृत करना और उनके शारीरिक विकास को बढ़ावा देना है।1
- दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र मदद मागो तो मुझे बंद मारपीट करते है शादी की हुई पत्नी को नही रहने देते रोते बिलखते परिवार की कोई मदद नही करते है पुलिस पतनी का मेटर बनाने के लिए मेरी ही लूटपाट करवा दी अपराधियो को बचाने लिये यही सिलसिला 40वर्ष से चल रहा है ,सतेन्द्र केवट1
- क्षेत्र की ग्राम सभा फरेंजी के गांव हिम्मतपुर के ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।गांव का मुख्य मार्ग वर्षों से जर्जर पड़ा है जिस कारण ग्रामीणों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर 1 बजे जिलाधिकारी से गांव के मुख्य मार्ग पर निर्माण कराए जाने की मांग की है,ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही मार्ग पर निर्माण शुरू न हुआ तो वह तहसील या ब्लॉक पर महिलाओं सहित धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे, हिम्मतपुर में स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर महिलाएं बुजुर्ग सब परेशान हैं।गांव की सड़क पर भारी जलभराव होने से लोगों को कीचड़ से होकर निकलना पड़ता है।ग्रामीण धीरज यादव का आरोप है कि बरसात के बाद से ही वह लोग गंदे पानी से होकर निकल रहे हैं।जलनिकासी का रास्ता एक नाली में है जिसे लोगों ने तोड़ दिया है।गांव में कोई वैवाहिक कार्यक्रम होने या आयोजन होने पर शर्मिदंगी का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने एसडीएम से लेकर प्रधान तक से कहा पर कोई सुनवाई नहीं हुई।अब वह जल्द ही इसकी शिकायत डीएम से करेंगे।ग्रामीणों ने बताया कि गांव से हर रोज सैकडो बच्चे और ग्रामीण बाइक और निजी वाहनों से बाहर जाते है तो जर्जर सड़क पर आवागमन करने में असुविधा का सामना करना पड़ता है।1
- Baheda mahewa me gali me pani bhra hai Pradhan koi kam nhi karte hai1
- जसवंतनगर: एंटीमाइक्रोबियल रेसिस्टेंस (एएमआर) के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जसवंतनगर में एक शपथ समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा था। मंगलवार दोपहर को आयोजित इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने चिकित्सा स्टाफ और प्रशिक्षणरत नर्सिंग विद्यार्थियों को एंटीबायोटिक दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग की शपथ दिलाई। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिना चिकित्सकीय परामर्श के एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और इससे एएमआर जैसी गंभीर समस्या बढ़ रही है। शपथ के दौरान, प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे बिना डॉक्टर के पर्चे के एंटीबायोटिक दवाएं नहीं लेंगे। इसके साथ ही, उन्होंने दवा की निर्धारित पूरी खुराक का पालन करने, बची या एक्सपायरी दवाओं का सुरक्षित निस्तारण करने तथा स्वच्छता और हाथों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का भी वचन दिया। डॉ. सिंह ने बताया कि एएमआर एक उभरती हुई वैश्विक चुनौती है, जिससे निपटने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। इस अवसर पर उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों और विद्यार्थियों ने जागरूकता फैलाने का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम में डॉ. विकास, मोहम्मद आसिफ, भूपेंद्र यादव, अनिल कुमार, जितेंद्र कुमार, रज्जाक हुसैन और उदयवीर सहित कई लोग मौजूद रहे।1