Shuru
Apke Nagar Ki App…
असामाजिक तत्वों द्वारा कल रात्रि छिंदी सादायिक स्वास्थ केंद्र के सामने एक घर में एक सफेद कलर की टवेरा कार में लगाई गई आग असामाजिक तत्वों द्वारा कल रात्रि छिंदी सादायिक स्वास्थ केंद्र के सामने एक घर में एक सफेद कलर की टवेरा कार में लगाई गई आग लगने का ईवेंट 112 डायल पर पहुंचा पायलट मिंटू डेहरिया प्रधान आरक्षक आकाश मालवीय घटना स्थल पर पहुंचे बताया गया खड़ी टवेरा गाड़ी में भीषण आग लगने से टवेरा गाड़ी जल कर खाक हो गई आसाजिक तत्वों द्वारा घटना को अंजाम देने की बात सामने आई हे घटना के बाद आस पास के रहवासियों में दहसत का माहौल है पुलिस जांच में जुटी है
Noman kadri KHAN
असामाजिक तत्वों द्वारा कल रात्रि छिंदी सादायिक स्वास्थ केंद्र के सामने एक घर में एक सफेद कलर की टवेरा कार में लगाई गई आग असामाजिक तत्वों द्वारा कल रात्रि छिंदी सादायिक स्वास्थ केंद्र के सामने एक घर में एक सफेद कलर की टवेरा कार में लगाई गई आग लगने का ईवेंट 112 डायल पर पहुंचा पायलट मिंटू डेहरिया प्रधान आरक्षक आकाश मालवीय घटना स्थल पर पहुंचे बताया गया खड़ी टवेरा गाड़ी में भीषण आग लगने से टवेरा गाड़ी जल कर खाक हो गई आसाजिक तत्वों द्वारा घटना को अंजाम देने की बात सामने आई हे घटना के बाद आस पास के रहवासियों में दहसत का माहौल है पुलिस जांच में जुटी है
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं को अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व पर, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छिंदवाड़ा में एक भव्य और ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है! इस वर्ष यह लोकप्रिय आयोजन अपने निरंतर 15 गौरवशाली वर्ष पूरे कर रहा है! इस भव्य उत्सव में मुख्य आकर्षण होगी रोमांच से भरपूर 'दही हांडी प्रतियोगिता' और मनमोहक 'राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी'। यहाँ जिला छिंदवाड़ा ही नहीं, बल्कि आसपास के विभिन्न जिलों से भी गोविंदाओं की टोलियाँ अपनी अद्भुत कला और प्रतिभा का प्रदर्शन करने पहुँचती हैं। इस रोमांचक मुकाबले में विजेताओं के लिए है भारी नकद पुरस्कार: 🥇 प्रथम पुरस्कार: ₹51,000/- 🥈 द्वितीय पुरस्कार: ₹21,000/- 📍 स्थान: चार फाटक, दादा धूनी वाले प्रांगण के सामने, छिंदवाड़ा। दिनांक: 03 सितंबर 2026, गुरुवार। समय: ठीक शाम 7:00 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ। तो देर किस बात की? अपने परिवार और मित्रों के साथ अधिक से अधिक संख्या में पधारें, इस भव्य सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाएं, और पुण्य लाभ अर्जित करें। सौरभ ठाकुर जी (नगर मंडल अध्यक्ष एवं मित्र मंडल) एवं समस्त श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति, छिंदवाड़ा।2
- चनेरी सर्प दंश बालक की हुई मौत पुलिस ने दर्ज किया मामला तरह-तरह की चर्चामें व्याख्या चनेरी सर्प दंश बालक की हुई मौत पुलिस ने दर्ज किया मामला तरह-तरह की चर्चामें व्याख्या1
- शुरू ऐप | नरसिंहपुर की टॉप 6 खबरें | 2 सितंबर 2026 ED की बड़ी कार्रवाई से लेकर शालेय वॉलीबॉल प्रतियोगिता, सड़क हादसा, ट्रेन की चपेट में मौत और स्वच्छ ग्राम पंचायत प्रतियोगिता तक, नरसिंहपुर की आज की 6 बड़ी खबरें। नरसिंहपुर ! 2 सितंबर 2026 (1) NHAI टोल वसूली मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर छापेमारी! (2) नरसिंहपुर में जिला स्तरीय शालेय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू, आज बालिका वर्ग के मुकाबले! (3) बारूरेवा पुल के पास सड़क पर घायल मिला बाइक सवार, वीडियो आया सामने! (4) किसानी मोहल्ला निवासी मिस्त्री की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, पुलिस जांच में जुटी! (5) नरसिंहपुर की ग्राम पंचायतों के बीच ‘स्वच्छ ग्राम पंचायत प्रतियोगिता’, 30 सितंबर तक चलेगी!1
- युवक की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच से पुलिस को मिले अहम सुराग, 3 आरोपी फरार बैतूल। गंज थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 31 अगस्त की रात माचना नगर निवासी देवेन्द्र उर्फ डिब्बी (23) को उसके दोस्तों ने फोन कर घर से बाहर बुलाया था। देर रात वह गंभीर हालत में घर के आंगन में मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग जांच के बाद धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने हर्षित पंवार, शिवम उर्फ लाला साहू और पीयूष उर्फ छोटू बचले को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं अजय डहेरिया, शुभम पंवार और दीपक उर्फ डेबरी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।1
- छिंदवाड़ा के दशहरा मैदान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा साहू बहनोले परिवार द्वारा कराई जा रही है यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा के दूसरे दिन भगवान की लीलाओं और भक्तिमय प्रसंगों का वर्णन किया गया। दशहरा मैदान में 1 से 8 सितंबर तक आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में व्यासपीठ पर विराजमान विद्वान एवं प्रखर वक्ता ब्रह्मचारी परम पूज्य जगतगुरु स्वामी श्री राघवाचार्य जी महाराज ने दूसरे दिन सृष्टि क्रम, ध्रुव चरित्र, सती चरित्र, गुरु उपाख्यान और श्रीमद्भागवत कथा के महत्व का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज रहा है।2
- अमरवाड़ा के जेल लाइन में सूने मकान में हुई चोरी, सिलेंडर मिक्सी इंडक्शन चुरा ले गए चोर अमरवाड़ा के जेल लाइन में सूने मकान में हुई चोरी, सिलेंडर मिक्सी इंडक्शन चुरा ले गए चोर1
- पिपरिया में दो जगह हुआ बड़ा हादसा हादसे में एक मौत दो दर्जन से अधिक घायल1
- रक्षाबंधन के बाद भाई और बहन में हुआ विवाद भाई को बेलन,डंडा और हासिये से मारा था हुए मौत भाई की हत्या मे बहनोई सहित पांच गिरफ्तार1
- पिपरिया से दो बड़ी खबर एक कि मोके पर ही मौत करीब 40 गंभीर एक ही दिन में दो बड़े सड़क हादसों से सहमा पिपरिया, एक की मौत, दर्जनों घायल पिपरिया। शहर और आसपास के क्षेत्रों में एक ही दिन हुए दो भीषण सड़क हादसों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। सांडिया रोड पर दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और 8 लोग घायल हुए, वहीं पिपरिया-पचमढ़ी मार्ग पर बस और कार की जोरदार भिड़ंत के बाद बस पलट गई, जिसमें बड़ी संख्या में यात्री घायल हो गए। दोनों हादसों के बाद घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। सांडिया रोड पर कारों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, 8 घायल सांडिया रोड स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास सोमवार शाम करीब 5 बजे ऑल्टो और स्विफ्ट/डिजायर कार के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहन आगे से बुरी तरह चकनाचूर हो गए। दुर्घटना में करणपुर निवासी 29 वर्षीय शुभम पुर्विया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों में सवार 8 लोग घायल हो गए। घायलों में एक बच्ची, एक छोटा बालक और एक महिला भी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर उपचार के लिए नर्मदापुरम रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार एक वाहन शोभापुर से सांडिया की ओर जा रहा था, जबकि दूसरी कार कटनी से एक परिवार को लेकर पिपरिया की ओर आ रही थी। प्रारंभिक जानकारी में तेज रफ्तार और साइड लेने के दौरान टक्कर होने की बात सामने आई है। विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने खुद वाहन से निकाले घायल हादसे के समय विधायक ठाकुरदास नागवंशी और भाजपा नेता नवनीत नागपाल अपनी टीम के साथ खापरखेड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में जा रहे थे। दुर्घटना देखकर वे तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकालने में विधायक और उनकी टीम ने मदद की। विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने स्वयं दो घायलों को कार से निकालकर अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। भाजपा नेता नवनीत नागपाल और अन्य लोगों ने भी घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राहत कार्य के दौरान उनके कपड़ों पर भी खून के निशान लग गए। पुलिस के अनुसार कटनी की डिजायर कार में सवार निखिल विश्वकर्मा, निखिल यादव, सिद्धार्थ तिवारी और हर्ष ठाकुर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं ऑल्टो कार में सवार पूजा पुर्विया, अजय पुर्विया, नमामि पुर्विया और मिष्टी पुर्विया घायल हुए हैं। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और आगे की कार्रवाई शुरू की। रात में पिपरिया-पचमढ़ी मार्ग पर दूसरा बड़ा हादसा, बस पलटी, कई घायल दिन का दूसरा बड़ा हादसा रात करीब 8:30 बजे मटकुली-पिपरिया रोड पर हुआ। यहां एक बस और कार की भयंकर टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल होने की जानकारी सामने आई है, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद बस और कार में फंसे लोगों को राहगीरों और स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल शासकीय अस्पताल पिपरिया पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए नर्मदापुरम रेफर किया गया। दूसरे हादसे के बाद भी पिपरिया-पचमढ़ी मार्ग पर लंबा जाम लग गया और काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। एक दिन, दो बड़े हादसे और दहशत में पिपरिया एक ही दिन में शाम और रात के दौरान हुए इन दो बड़े सड़क हादसों ने पिपरिया क्षेत्र को सहमा दिया। एक हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि दोनों दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।1