Shuru
Apke Nagar Ki App…
रक्षाबंधन के बाद भाई और बहन में हुआ विवाद भाई को बेलन,डंडा और हासिये से मारा था हुए मौत भाई की हत्या मे बहनोई सहित पांच गिरफ्तार
न्यूज नर्मदापुरम
रक्षाबंधन के बाद भाई और बहन में हुआ विवाद भाई को बेलन,डंडा और हासिये से मारा था हुए मौत भाई की हत्या मे बहनोई सहित पांच गिरफ्तार
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- महाकौशल शुगर एंड पावर इंडस्ट्रीज में मजदूरों की हड़ताल, 4 माह से वेतन नहीं मिलने का आरोप; बारिश में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे मजदूर नरसिंहपुर, 2 सितंबर 2026। बचई स्थित महाकौशल शुगर एंड पावर इंडस्ट्रीज लिमिटेड में मजदूरों के हड़ताल पर जाने की खबर सामने आई है। मजदूरों का आरोप है कि उन्हें पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला है। इसके अलावा ओवरटाइम का भुगतान, कम मानदेय सहित अन्य मांगों को लेकर भी मजदूरों में नाराजगी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मजदूरों ने फैक्ट्री गेट के बाहर नारेबाजी की, जिससे काम प्रभावित होने की बात सामने आई है। अपनी समस्याओं को लेकर मजदूर दोपहर करीब 3 बजे तेज बारिश के बीच कलेक्टर कार्यालय नरसिंहपुर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी शिकायत और मांगों को लेकर आवाज उठाई। मजदूरों ने पोलखोल न्यूज़ को अपनी समस्याएं बताईं और चार माह से वेतन नहीं मिलने सहित अन्य मांगों पर कार्रवाई की मांग की। देखिए मजदूरों ने पोलखोल न्यूज़ से क्या-क्या कहा—पूरी खबर वीडियो में।1
- असामाजिक तत्वों द्वारा कल रात्रि छिंदी सादायिक स्वास्थ केंद्र के सामने एक घर में एक सफेद कलर की टवेरा कार में लगाई गई आग असामाजिक तत्वों द्वारा कल रात्रि छिंदी सादायिक स्वास्थ केंद्र के सामने एक घर में एक सफेद कलर की टवेरा कार में लगाई गई आग लगने का ईवेंट 112 डायल पर पहुंचा पायलट मिंटू डेहरिया प्रधान आरक्षक आकाश मालवीय घटना स्थल पर पहुंचे बताया गया खड़ी टवेरा गाड़ी में भीषण आग लगने से टवेरा गाड़ी जल कर खाक हो गई आसाजिक तत्वों द्वारा घटना को अंजाम देने की बात सामने आई हे घटना के बाद आस पास के रहवासियों में दहसत का माहौल है पुलिस जांच में जुटी है3
- हलवाई चौक के ‘श्री बनिया’ की उम्र 102, फिर भी रोज खुलती है दुकान! उम्र को मात देता जज्बा… किराना और जड़ी-बूटियों की दुकान संभालकर आज भी आत्मनिर्भर जिंदगी जी रहे हैं बुजुर्ग नर्मदापुरम के हलवाई चौक में एक ऐसी दुकान है, जहां सामान के साथ-साथ लोगों को मिलती है अनुभव की एक पूरी सदी। शहर में नारायण खंडेलवाल ‘श्री बनिया’ के नाम से पहचाने जाने वाले 102 वर्षीय बुजुर्ग हैं ,आज भी अपनी किराना और जड़ी-बूटी की दुकान संचालित कर रहे हैं। उम्र 102 साल, लेकिन काम के प्रति जुनून आज भी बरकरार है। हलवाई चौक की इस दुकान पर जब ग्राहक पहुंचते हैं तो उनकी नजर सबसे पहले दुकान संभाल रहे बुजुर्ग पर पड़ती है। ये हैं श्री बनिया, जिनकी उम्र 102 वर्ष है। उम्र के इस पड़ाव पर भी वे दुकान पर बैठते हैं और अपने कारोबार से जुड़े रहते हैं।किराना सामान के साथ उनकी दुकान पर जड़ी-बूटियां भी उपलब्ध रहती हैं। वर्षों से दुकान संचालित करते हुए उन्होंने शहर के बदलते दौर को अपनी आंखों से देखा है। बाजार बदला, खरीदारी के तरीके बदले, लेकिन श्री बनिया का काम के प्रति लगाव आज भी कायम है। शहर के कई लोग उन्हें उनके नाम से कम और ‘श्री बनिया’ के नाम से ज्यादा जानते हैं। दुकान पर आने वाले पुराने ग्राहक उनके साथ अपने वर्षों पुराने जुड़ाव को याद करते हैं। उनके लिए यह दुकान सिर्फ कारोबार की जगह नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है।आज जब उम्र के 60-70 साल के बाद लोग आराम की जिंदगी पसंद करते हैं, वहीं 102 वर्षीय श्री बनिया का रोज दुकान पर बैठना अपने आप में प्रेरणादायक है। उनका जीवन यह संदेश देता है कि काम करने की इच्छा और हौसला हो तो उम्र सिर्फ एक आंकड़ा बनकर रह जाती है। हलवाई चौक की यह छोटी सी दुकान आज एक बड़ी कहानी कह रही है। कहानी उस जज्बे की, जिसने 102 साल की उम्र को भी अपने हौसले के सामने छोटा कर दिया। श्री बनिया आज भी दुकान पर बैठते हैं और शायद यही वजह है कि शहर उन्हें सिर्फ एक दुकानदार के तौर पर नहीं, बल्कि मेहनत और जिंदादिली की मिसाल के रूप में पहचानता है।1
- बुधनी के सिंधी कैंप घाट पर नर्मदा नदी के तेज बहाव में 25 वर्षीय अभिषेक मांझी डूब गए हैं, जिनकी तलाश के लिए SDRF और स्थानीय गोताखोरों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटना की जानकारी युवक का नाम: अभिषेक मांझी (उम्र 25 वर्ष), निवासी बुधनी घाट। स्थान: सिंधी कैंप घाट, बुधनी, जिला सीहोर (मध्य प्रदेश)। घटना का कारण: अभिषेक अपने दोस्तों के साथ नदी किनारे गया था और लौटते वक्त पानी में बहकर आ रहे नारियल को पकड़ने की कोशिश में उसका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह गहरे पानी में फिसल गया। रेस्क्यू ऑपरेशनप्रशासनिक कार्रवाई: सूचना मिलते ही पुलिस और सीहोर की SDRF टीम मौके पर पहुंच गई।कठिनाइयां: बारिश और ऊपरी क्षेत्रों से लगातार पानी आने के कारण नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है और बहाव बहुत तेज है, जिससे तलाश में मुश्किलें आ रही हैं।1
- पिपरिया पचमढ़ी मार्ग पर बस ओर कार में हुई टक्कर। दो दर्जन से ज्यादा लोग को आई चोट नर्मदापुरम। पिपरिया के मोहगांव के पास की घटना। टक्कर के कार सवार ओर बस यात्रियों को आई चोट। लगभग 2 दर्जन से ज्यादा लोगों को आई चोट, कोई गंभीर नहीं। पिपरिया के शासकीय अस्पताल में इलाज जारी।मंगलवार रात पिपरिया से पचमढ़ी जा रही पठारिया बस और सामने से आ रही एक कार की टक्कर हो गई। यह हादसा पिपरिया-पचमढ़ी हाईवे पर मोहगांव के पास हुआ। दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई, लेकिन दो दर्जन लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही एंबुलेंस, स्टेशन रोड पुलिस स्टाफ और आम नागरिक घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को बचाकर पिपरिया के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।1
- नरसिंहपुर जिले में तेंदूखेड़ा मंडी एवं गोटटोरिया मैं 1 सितंबर ड्राइवर दिवस मनाया और ड्राइवर को कानून व्यवस्था विधि व्यवस्था ट्रैफिक नियम और एक दूसरे को फूल मालाओं से सम्मानित किया गया राष्ट्रीय चालक दिवस संपूर्ण मध्य प्रदेश में संगठन के द्वारा मध्य प्रदेश के समस्त जिलों में बड़ी धूमधाम से मनाया गया नर्मदा पुरम पिपरिया में रघुवंशी गार्डन सिलारी चौराहा पहुंच कर कार्यक्रम का समापन किया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश पुरी गोस्वामी प्रदेश सचिव पतिराम दावरे जबलपुर संभाग अध्यक्ष रामकुमार यादव जबलपुर संभाग अध्यक्ष लिख राम शर्मा नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष हनुमत कुशवाहा नर्मदा पुरम जिला अध्यक्ष राजा धाकड़ एवं समस्त टीम नरसिंहपुर जिला अधिकारी नर्मदा पुरम जिलाधिकारी सम्मिलित रहे संगठन के अधिकारियों ने बताया आजादी के 79 साल बीत जाने पर भी राष्ट्रीय चालक दिवस कैलेंडर में लागू नहीं हुआ और आज तक ड्राइवर आयोग का गठन नहीं हो पाया मध्य प्रदेश सरकार से निवेदन है इस पर जल्द से जल्द विचार कर ड्राइवर के लिए अपना जवाब अवश्य और जिसमें समस्त पत्रकार बांधों को भी संगठन के अधिकारियों ने बहुत-बहुत धन्यवाद किया जो हमारे देश के चौथे स्तंभ नर्मदा पुरम जिले में आदित्य पलिया जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और ड्राइवर जन जागरूकता एवं ड्राइवर सम्मान सभा का मान बढ़ाया जय हिंद जय भारत1
- *नरसिंहपुर में ट्रेन की चपेट में आने से किसानी मोहल्ला निवासी व्यक्ति की मौत, परिजनों ने दी जानकारी!* नरसिंहपुर। 2 सितंबर 2026 किसानी मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना 1 सितंबर की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार मृतक मिस्त्री का कार्य करते थे और मंगलवार को रेलवे फाटक के समीप स्थित एक कॉलोनी में काम करने के लिए गए थे। दोपहर में वे भोजन करने के लिए घर लौटे और इसके बाद दोबारा काम पर चले गए। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। परिजनों के मुताबिक रात करीब 11 बजे रेलवे ट्रैक पर उनके मिलने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पुलिस जांच जारी है।1
- पिपरिया -पचमढ़ी जा रही यात्री बस ने कार को टक्कर मारकर पलट गई , कार व यात्री बस में सवार 25 से अधिक घायल1
- पिपरिया से दो बड़ी खबर एक कि मोके पर ही मौत करीब 40 गंभीर एक ही दिन में दो बड़े सड़क हादसों से सहमा पिपरिया, एक की मौत, दर्जनों घायल पिपरिया। शहर और आसपास के क्षेत्रों में एक ही दिन हुए दो भीषण सड़क हादसों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। सांडिया रोड पर दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और 8 लोग घायल हुए, वहीं पिपरिया-पचमढ़ी मार्ग पर बस और कार की जोरदार भिड़ंत के बाद बस पलट गई, जिसमें बड़ी संख्या में यात्री घायल हो गए। दोनों हादसों के बाद घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। सांडिया रोड पर कारों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, 8 घायल सांडिया रोड स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास सोमवार शाम करीब 5 बजे ऑल्टो और स्विफ्ट/डिजायर कार के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहन आगे से बुरी तरह चकनाचूर हो गए। दुर्घटना में करणपुर निवासी 29 वर्षीय शुभम पुर्विया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों में सवार 8 लोग घायल हो गए। घायलों में एक बच्ची, एक छोटा बालक और एक महिला भी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर उपचार के लिए नर्मदापुरम रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार एक वाहन शोभापुर से सांडिया की ओर जा रहा था, जबकि दूसरी कार कटनी से एक परिवार को लेकर पिपरिया की ओर आ रही थी। प्रारंभिक जानकारी में तेज रफ्तार और साइड लेने के दौरान टक्कर होने की बात सामने आई है। विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने खुद वाहन से निकाले घायल हादसे के समय विधायक ठाकुरदास नागवंशी और भाजपा नेता नवनीत नागपाल अपनी टीम के साथ खापरखेड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में जा रहे थे। दुर्घटना देखकर वे तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकालने में विधायक और उनकी टीम ने मदद की। विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने स्वयं दो घायलों को कार से निकालकर अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। भाजपा नेता नवनीत नागपाल और अन्य लोगों ने भी घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राहत कार्य के दौरान उनके कपड़ों पर भी खून के निशान लग गए। पुलिस के अनुसार कटनी की डिजायर कार में सवार निखिल विश्वकर्मा, निखिल यादव, सिद्धार्थ तिवारी और हर्ष ठाकुर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं ऑल्टो कार में सवार पूजा पुर्विया, अजय पुर्विया, नमामि पुर्विया और मिष्टी पुर्विया घायल हुए हैं। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और आगे की कार्रवाई शुरू की। रात में पिपरिया-पचमढ़ी मार्ग पर दूसरा बड़ा हादसा, बस पलटी, कई घायल दिन का दूसरा बड़ा हादसा रात करीब 8:30 बजे मटकुली-पिपरिया रोड पर हुआ। यहां एक बस और कार की भयंकर टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल होने की जानकारी सामने आई है, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद बस और कार में फंसे लोगों को राहगीरों और स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल शासकीय अस्पताल पिपरिया पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए नर्मदापुरम रेफर किया गया। दूसरे हादसे के बाद भी पिपरिया-पचमढ़ी मार्ग पर लंबा जाम लग गया और काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। एक दिन, दो बड़े हादसे और दहशत में पिपरिया एक ही दिन में शाम और रात के दौरान हुए इन दो बड़े सड़क हादसों ने पिपरिया क्षेत्र को सहमा दिया। एक हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि दोनों दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।1