logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आप लोग हमारे न्यूज चेनल, न्यूज 24/7 HAZARIBAGH के साथ जुड़ सकते हैं लेकिन और अपना ग्यान बढ़ाए l

4 hrs ago
user_Er Mohmd Ajruddin
Er Mohmd Ajruddin
Software Developer केरेडारी, हजारीबाग, झारखंड•
4 hrs ago
5b1d6b2d-f3b1-4225-8f5b-7983bd2113a5

आप लोग हमारे न्यूज चेनल, न्यूज 24/7 HAZARIBAGH के साथ जुड़ सकते हैं लेकिन और अपना ग्यान बढ़ाए l

More news from झारखंड and nearby areas
  • 🚨 सूचना / अलर्ट 📢 हजारीबाग जिले के केरेडारी डैम के किनारे, सात नंबर के पास जंगली हाथियों का झुंड देखा गया है। आस-पास के सभी ग्रामीणों से अपील है कि सतर्क रहें और रात में अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। बच्चों को अकेले बाहर न जाने दें तथा हाथियों के पास जाने या उन्हें उकसाने की कोशिश बिल्कुल न करें। जरूरत पड़ने पर तुरंत वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को सूचना दें। 🙏 कृपया इस सूचना को आसपास के लोगों तक जरूर पहुँचाएं।
    1
    🚨 सूचना / अलर्ट 📢
हजारीबाग जिले के केरेडारी डैम के किनारे, सात नंबर के पास जंगली हाथियों का झुंड देखा गया है।
आस-पास के सभी ग्रामीणों से अपील है कि सतर्क रहें और रात में अनावश्यक घर से बाहर न निकलें।
बच्चों को अकेले बाहर न जाने दें तथा हाथियों के पास जाने या उन्हें उकसाने की कोशिश बिल्कुल न करें।
जरूरत पड़ने पर तुरंत वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को सूचना दें।
🙏 कृपया इस सूचना को आसपास के लोगों तक जरूर पहुँचाएं।
    user_Er Mohmd Ajruddin
    Er Mohmd Ajruddin
    Software Developer केरेडारी, हजारीबाग, झारखंड•
    3 hrs ago
  • सिमरिया विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्या को सिमरिया विधायक उज्जवल कुमार ने सदन में मजबूती से उठाया। सिमरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लावालॉन्ग प्रखंड के ग्राम पंचायत लमटा के टोला हर्षनाथपुर में लगभग 30 भूमिहीन दलित परिवार पिछले करीब 100 वर्षों से निवास कर रहे हैं, लेकिन इन परिवारों ने प्रधानमंत्री आवास एवं अबुआ आवास योजना के तहत अपने घर बनाकर वर्षों से यहीं अपना जीवन यापन किया है। हाल ही में वन विभाग द्वारा घरों के सामने ट्रेंच (खाई) काटे जाने से इन परिवारों में भय और असुरक्षा, भय का माहौल उत्पन्न हो गया है। उज्जवल कुमार ने सदन के माध्यम से सरकार से मांग की है कि वन अधिकार अधिनियम के तहत इन सभी भूमिहीन परिवारों को वन पट्टा प्रदान किया जाए, ताकि उन्हें स्थायी रूप से रहने का अधिकार और सुरक्षा मिल सके साथ ही वे सम्मानपूर्वक अपना जीवन यापन कर सकें। गरीब, दलित और वंचित परिवारों के अधिकारों की रक्षा के लिए मैं सदन और सड़क दोनों जगह अपनी आवाज बुलंद करता रहूंगा।
    1
    सिमरिया विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्या को सिमरिया विधायक उज्जवल  कुमार ने सदन में मजबूती से उठाया।
सिमरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लावालॉन्ग प्रखंड के ग्राम पंचायत लमटा के टोला हर्षनाथपुर में लगभग 30 भूमिहीन दलित परिवार पिछले करीब 100 वर्षों से निवास कर रहे हैं, लेकिन  इन परिवारों ने प्रधानमंत्री आवास एवं अबुआ आवास योजना के तहत अपने घर बनाकर वर्षों से यहीं अपना जीवन यापन किया है।
हाल ही में वन विभाग द्वारा घरों के सामने ट्रेंच (खाई) काटे जाने से इन परिवारों में भय और असुरक्षा, भय का माहौल उत्पन्न हो गया है।
उज्जवल  कुमार ने सदन के माध्यम से सरकार से मांग की है कि वन अधिकार अधिनियम के तहत इन सभी भूमिहीन परिवारों को वन पट्टा प्रदान किया जाए, ताकि उन्हें स्थायी रूप से रहने का अधिकार और सुरक्षा मिल सके साथ  ही वे सम्मानपूर्वक अपना जीवन यापन कर सकें।
गरीब, दलित और वंचित परिवारों के अधिकारों की रक्षा के लिए मैं सदन और सड़क दोनों जगह अपनी आवाज बुलंद करता रहूंगा।
    user_Aakash Kumar paswan
    Aakash Kumar paswan
    Artist तांडवा, चतरा, झारखंड•
    18 hrs ago
  • Post by M.Haque Bharti
    1
    Post by M.Haque Bharti
    user_M.Haque Bharti
    M.Haque Bharti
    Social worker Katkamsandi, Hazaribagh•
    11 hrs ago
  • सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय समाहरणालय भवन,हजारीबाग प्रेस विज्ञप्ति संख्या:137/09.03.2026/हजारीबाग। *पर्व/त्योहारों के दौरान शहर की विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रशासन का फ्लैग मार्च, विपरीत परिस्थितियों से निपटने के बाबत किया गया मॉक ड्रिल* ================ आगामी रामनवमी, ईद एवं सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का प्रदर्शन करते हुए फ्लैग मार्च एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन के नेतृत्व में आयोजित इस फ्लैग मार्च एवं मॉक ड्रिल में पुलिस बल के जवानों ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान खिरगांव एवं झंडा चौक क्षेत्र में विशेष रूप से मॉक ड्रिल कर संभावित विधि-व्यवस्था की स्थिति से निपटने की तैयारियों का प्रदर्शन किया गया। जिला प्रशासन की ओर से माइकिंग के माध्यम से आम नागरिकों को पर्व-त्योहार के दौरान पालन किए जाने वाले *क्या करें एवं क्या न करें* संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। साथ ही सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा, शांति एवं सद्भाव बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की गई। *जिला प्रशासन ने माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि पर्व-त्योहारों के दौरान डीजे के प्रयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।* किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मॉक ड्रिल के माध्यम से आम जनता को यह भी अवगत कराया गया कि विधि-व्यवस्था में खलल डालने अथवा अफवाह फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा त्वरित एवं कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करें। इस मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री आदित्य पांडेय, एसडीपीओ श्री अमित कुमार, सहायक समाहर्ता श्री आनंद शर्मा,जिला परिवहन पदाधिकारी श्री वैद्यनाथ कामती व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
    4
    सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय 
समाहरणालय भवन,हजारीबाग 
प्रेस विज्ञप्ति
संख्या:137/09.03.2026/हजारीबाग।
*पर्व/त्योहारों के दौरान शहर की विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रशासन का फ्लैग मार्च, विपरीत परिस्थितियों से निपटने के बाबत किया गया मॉक ड्रिल*
================
आगामी रामनवमी, ईद एवं सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का प्रदर्शन करते हुए फ्लैग मार्च एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन के नेतृत्व में आयोजित इस फ्लैग मार्च एवं मॉक ड्रिल में पुलिस बल के जवानों ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान खिरगांव एवं झंडा चौक क्षेत्र में विशेष रूप से मॉक ड्रिल कर संभावित विधि-व्यवस्था की स्थिति से निपटने की तैयारियों का प्रदर्शन किया गया।
जिला प्रशासन की ओर से माइकिंग के माध्यम से आम नागरिकों को पर्व-त्योहार के दौरान पालन किए जाने वाले *क्या करें एवं क्या न करें* संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। साथ ही सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा, शांति एवं सद्भाव बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की गई।
*जिला प्रशासन ने माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि पर्व-त्योहारों के दौरान डीजे के प्रयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।* किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मॉक ड्रिल के माध्यम से आम जनता को यह भी अवगत कराया गया कि विधि-व्यवस्था में खलल डालने अथवा अफवाह फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा त्वरित एवं कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करें।
इस मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री आदित्य पांडेय, एसडीपीओ श्री अमित कुमार, सहायक समाहर्ता श्री आनंद शर्मा,जिला परिवहन पदाधिकारी श्री वैद्यनाथ कामती  व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
    user_Hazaribag Today🇮🇳
    Hazaribag Today🇮🇳
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    29 min ago
  • 10 मार्च। रातू थाना परिसर में सोमवार शाम पूर्व थानेदार रामनारायण सिंह को भावभीनी विदाई दी गई, जबकि नए थानेदार आदिकांत महतो का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। एएसआई संतोष यादव की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण व पुलिसकर्मी शामिल हुए।वक्ताओं ने रामनारायण सिंह के 19 माह के कार्यकाल में अपराध नियंत्रण व जनसेवा की खूब सराहना की। उनके मिलनसार व्यवहार को काबिले-तारीफ बताया। चाहने वालों व पुलिसकर्मियों ने बुके, शॉल व फूलमाला पहनाकर उन्हें विदाई दी। सिंह ने कहा, "रातू वासियों का मिला प्यार व सहयोग कभी न भूलूंगा। इन्होंने ही अपराध पर अंकुश लगाने में कदम-कदम पर साथ दिया।"नए थानेदार आदिकांत महतो ने सिंह के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा, "जनसेवा ही सर्वोपरि है। सरकार की अपेक्षाओं पर खरा उतरूंगा। अपराध रोकने के लिए सभी से जनसहयोग व तत्काल सूचना की अपील।" लोगों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन अतुल राज ने किया। इसमें प्रियंका कुमारी, नाजरा खातून, निरंजन कुमार, अवधेश पाठक, उमेश यादव, सुनील कुमार, संतोष यादव, विनीत कुमार, हसनैन अंसारी, डॉ. राजू अली, नुरुल होदा, अरविंद कुमार, सुधीर कुमार, सुबोध साहू समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
    1
    10 मार्च। रातू थाना परिसर में सोमवार शाम पूर्व थानेदार रामनारायण सिंह को भावभीनी विदाई दी गई, जबकि नए थानेदार आदिकांत महतो का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। एएसआई संतोष यादव की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण व पुलिसकर्मी शामिल हुए।वक्ताओं ने रामनारायण सिंह के 19 माह के कार्यकाल में अपराध नियंत्रण व जनसेवा की खूब सराहना की। उनके मिलनसार व्यवहार को काबिले-तारीफ बताया। चाहने वालों व पुलिसकर्मियों ने बुके, शॉल व फूलमाला पहनाकर उन्हें विदाई दी। सिंह ने कहा, "रातू वासियों का मिला प्यार व सहयोग कभी न भूलूंगा। इन्होंने ही अपराध पर अंकुश लगाने में कदम-कदम पर साथ दिया।"नए थानेदार आदिकांत महतो ने सिंह के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा, "जनसेवा ही सर्वोपरि है। सरकार की अपेक्षाओं पर खरा उतरूंगा। अपराध रोकने के लिए सभी से जनसहयोग व तत्काल सूचना की अपील।" लोगों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन अतुल राज ने किया। इसमें प्रियंका कुमारी, नाजरा खातून, निरंजन कुमार, अवधेश पाठक, उमेश यादव, सुनील कुमार, संतोष यादव, विनीत कुमार, हसनैन अंसारी, डॉ. राजू अली, नुरुल होदा, अरविंद कुमार, सुधीर कुमार, सुबोध साहू समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
    user_Sanjay Sahu
    Sanjay Sahu
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    2 hrs ago
  • -- सबा करीम बोले— रमज़ान रहमतों और इबादत का महीना, जरूरतमंदों की मदद का देता है संदेश -- हजारीबाग। रमज़ान का मुकद्दस महीना जारी है और शहर में दावत-ए-इफ्तार का सिलसिला भी लगातार चल रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को हजारीबाग शहर के वार्ड नंबर 2 की वार्ड पार्षद निखत यासमीन के सौजन्य से वार्ड नंबर 2 अंतर्गत मिल्लत कॉलोनी में भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में आपसी भाईचारे और सद्भावना की सुंदर मिसाल देखने को मिली, जहां सभी धर्म और समुदाय के लोग शामिल हुए और रोज़ेदारों के साथ इफ्तार कर सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित सबा करीम ने कहा कि रमज़ान रहमतों और इबादत का महीना है। उन्होंने कहा कि इस पवित्र महीने में लोग ज्यादा से ज्यादा समय इबादत में बिताते हैं और जकात अदा करते हैं, ताकि समाज के जरूरतमंद और मजबूर लोगों की मदद हो सके और वे भी अपनी ईद खुशी-खुशी मना सकें। उन्होंने कहा कि रमज़ान हमें इंसानियत, भाईचारा और आपसी सहयोग का संदेश देता है। दावत-ए-इफ्तार के इस आयोजन में मोहम्मद इकबाल अंसारी, मोहम्मद तालिब हुसैन, शाहनवाज खान उर्फ सन्नू, मोहम्मद साबिर अली, गुड्डू खान, मोहम्मद मुख्तार, मुनाजिर हसन, इबरत खान, दरगाही खान, मोहम्मद निजाम अंसारी, प्रोफेसर नैयर इकबाल, अब्दुल हकीम, मोफिजूल इस्लाम पप्पू, सैफ मंजर पप्पू, मोहम्मद अफगान, गुलाम सरवर, मोहम्मद आफताब, मोहम्मद महताब, मुख्तार आलम, मोनू खान, अब्दुल गफ्फार, हसरत खान सहित सैकड़ों रोज़ेदार और समाजसेवी उपस्थित रहे।
    1
    --
सबा करीम बोले— रमज़ान रहमतों और इबादत का महीना, जरूरतमंदों की मदद का देता है संदेश
--
हजारीबाग। रमज़ान का मुकद्दस महीना जारी है और शहर में दावत-ए-इफ्तार का सिलसिला भी लगातार चल रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को हजारीबाग शहर के वार्ड नंबर 2 की वार्ड पार्षद निखत यासमीन के सौजन्य से वार्ड नंबर 2 अंतर्गत मिल्लत कॉलोनी में भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में आपसी भाईचारे और सद्भावना की सुंदर मिसाल देखने को मिली, जहां सभी धर्म और समुदाय के लोग शामिल हुए और रोज़ेदारों के साथ इफ्तार कर सौहार्द का संदेश दिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित सबा करीम ने कहा कि रमज़ान रहमतों और इबादत का महीना है। उन्होंने कहा कि इस पवित्र महीने में लोग ज्यादा से ज्यादा समय इबादत में बिताते हैं और जकात अदा करते हैं, ताकि समाज के जरूरतमंद और मजबूर लोगों की मदद हो सके और वे भी अपनी ईद खुशी-खुशी मना सकें। उन्होंने कहा कि रमज़ान हमें इंसानियत, भाईचारा और आपसी सहयोग का संदेश देता है।
दावत-ए-इफ्तार के इस आयोजन में मोहम्मद इकबाल अंसारी, मोहम्मद तालिब हुसैन, शाहनवाज खान उर्फ सन्नू, मोहम्मद साबिर अली, गुड्डू खान, मोहम्मद मुख्तार, मुनाजिर हसन, इबरत खान, दरगाही खान, मोहम्मद निजाम अंसारी, प्रोफेसर नैयर इकबाल, अब्दुल हकीम, मोफिजूल इस्लाम पप्पू, सैफ मंजर पप्पू, मोहम्मद अफगान, गुलाम सरवर, मोहम्मद आफताब, मोहम्मद महताब, मुख्तार आलम, मोनू खान, अब्दुल गफ्फार, हसरत खान सहित सैकड़ों रोज़ेदार और समाजसेवी उपस्थित रहे।
    user_Ejaj Alam
    Ejaj Alam
    Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    9 hrs ago
  • Post by Mohd Sameer Khan aimim
    1
    Post by Mohd Sameer Khan aimim
    user_Mohd Sameer Khan aimim
    Mohd Sameer Khan aimim
    Local News Reporter बालूमाथ, लातेहार, झारखंड•
    12 hrs ago
  • Post by Er Mohmd Ajruddin
    1
    Post by Er Mohmd Ajruddin
    user_Er Mohmd Ajruddin
    Er Mohmd Ajruddin
    Software Developer केरेडारी, हजारीबाग, झारखंड•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.